11 November 2022 Current Affairs

यह 11 November 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। 

PDF Download : Click here

1. दुनिया की पहली वैदिक घड़ी मध्य प्रदेश के किस शहर में स्‍थापित करने की आधारशिला रखी गई?

a. ग्वालियर
b. इंदौर
c. भोपाल
d. उज्जैन

Answer: d. उज्जैन

– मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में दुनिया की पहली वैदिक घड़ी की आधारशिला रखी।
– वैदिक घड़ी का निर्माण 300 साल पुरानी वेधशाला में जीवाजी वेधशाला (observatory) में शुरू हुआ है।
– जयपुर के महाराजा सवाई राजा जयसिंह ने वर्ष 1719 में जीवाजी वेधशाला का निर्माण करवाया था।
– राज्य सरकार ने इस परियोजना के लिए 1.62 करोड़ रुपये का आवंटन किया।
– इसका उद्देश्य लोगों को वैदिक समय की कैलकुलेशन से परिचित कराना है।

वैदिक घड़ी
– वैदिक घड़ी समय की वैदिक कैलकुलेशन पर आधारित होगी।
– जिसमें दिन के 24 घंटों को मुहूर्त में बांटा जाएगा।
– वैदिक घड़ी सूर्य की स्थिति के साथ तालमेल बिठाएगी।
– देश और दुनिया में अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग समय पर सूर्योदय और सूर्यास्त में बदलाव को भी सिंक्रोनाइज किया जाएगा।
– मंत्रीजी ने बताया कि वैदिक घड़ी की रीडिंग के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन होगा।
– एप्लिकेशन का उपयोग अपने स्मार्टफोन, कंप्यूटर, टेलीविजन और अन्य उपकरणों पर किया जा सकेगा।

मध्य प्रदेश
– राजधानी: भोपाल;
– राज्यपाल: मंगूभाई C पटेल
– मुख्यमंत्री: शिवराज सिंह चौहान

————-
2. नेचर कम्युनिकेशन (Nature Communications) में प्रकाशित रिसर्च- ‘ग्लोबल मॉर्टैलिटी ऑफ स्नेकबाइट एन्वेनमिंग बीट्वीन 1990 एंड 2019’ के अनुसार भारत में प्रतिवर्ष सांप के काटने से कितने लोगों की मौत होती है?

a. 72,000 से अधिक
b. 64,000 से अधिक
c. 54,000 से अधिक
d. 44,000 से अधिक

Answer: b. 64,000 से अधिक

————-
3. नेचर कम्युनिकेशन (Nature Communications) में प्रकाशित एक रिसर्च- ‘ग्लोबल मॉर्टैलिटी ऑफ स्नेकबाइट एन्वेनमिंग बीट्वीन 1990 एंड 2019’ के अनुसार दुनियाभर में प्रतिवर्ष सांप के काटने से सबसे ज्यादा मौतें किस देश में होती हैं?

a. भारत
b. जापान
c. चीन
d. नेपाल

Answer: a. भारत

– रिसर्च का नाम: ‘ग्लोबल मॉर्टैलिटी ऑफ स्नेकबाइट एन्वेनमिंग बीट्वीन 1990 एंड 2019’ (Global mortality of snakebite envenoming between 1990 and 2019)
– यह रिसर्च 25 अक्टूबर 2022 को जर्नल ‘नेचर कम्युनिकेशन’ में प्रकाशित हुई।
– इस रिसर्च को 21 देशों के रिसर्चर्स ने तैयार किया है।
– इस रिसर्च के अनुसार दुनिया भर में सांप के काटने से होने वाली 78,600 मौतों में से बड़ा हिस्सा 64,100 मौतें भारत में होती है।
– रिसर्च में कहा गया है कि वर्ष 2030 तक सांप के काटने से होने वाली मौतों और चोटों की संख्या को आधा करने का वैश्विक लक्ष्य पूरा होने की संभावना नहीं है।

भारत के किन राज्यों में सांप के काटने से सबसे ज्यादा मौतें?
– उत्तर प्रदेश: 16,100 मौतें
– मध्य प्रदेश: लगभग 5,790 मौतें
– राजस्थान: लगभग 5,230 मौतें

रिसर्च में और क्या?
– वर्तमान रिसर्च से पहले, यह पता था कि भारत सर्पदंश के कारण होने वाली वैश्विक मौतों में से आधे के लिए जिम्मेदार है।
– लेकिन वर्तमान अध्ययन से पता चलता है कि भारत में सर्पदंश से होने वाली मौतें लगभग 80% वैश्विक मौतों में बहुत अधिक हैं।

भारत में सर्पदंश (सांप का काटना) से होने वाली मौतें से निपटने के लिए सरकार ने क्या किया?
– प्रतिवर्ष इतनी अधिक मौतों के बावजूद, भारत में सर्पदंश से निपटने के लिए कोई राष्ट्रीय रणनीति नहीं है।
– हाल ही में, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने सर्पदंश का अनुमान लगाने के लिए एक राष्ट्रीय सर्वेक्षण शुरू करने के साथ सर्पदंश को एक सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में मान्यता दी है।
– हालांकि यह सर्पदंश को बेहतर ढंग से जानने में मदद करेगा।
– लेकिन वर्तमान में सर्पदंश को रोकने के लिए भारत सरकार के पास कोई भी राष्ट्रीय रणनीति नहीं है।

सर्पदंश को रोकने के लिए क्या करना चाहिए?
– सर्पदंश से इतनी अधिक संख्या में होने वाली मौतों के साथ, सर्पदंश की रोकथाम और स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करने वाली रणनीति की आवश्यकता है।
– सर्पदंश को रोकने के लिए साधारण जागरूकता कार्यक्रमों से अधिक की आवश्यकता है।
– क्योंकि सर्पदंश काफी अधिक है और उसका कारण है धार्मिक मान्यताओं से जुड़ा मनुष्य और सांप का रिश्ता।
– सर्पदंश से होने वाली मौतों को कम करने के लिए, भारत में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने की भी आवश्यकता है।

भारत की कार्रवाई के बिना सर्पदंश से होने वाली मौतों के वैश्विक लक्ष्य को पाना असंभव
– विश्व स्तर पर सर्पदंश से होने वाली मौतों ( मुख्य रूप से भारत में होने के कारण), 2030 तक सर्पदंश से होने वाली मौतों को आधा करने का वैश्विक लक्ष्य भारत में कार्रवाई के बिना प्राप्त नहीं किया जा सकता है।

————–
4. किस राज्य ने नवंबर 2022 में ‘लखपति दीदी’ योजना लॉन्च की?

a. उत्तर प्रदेश
b. मध्य प्रदेश
c. उत्तराखंड
d. बिहार

Answer: c. उत्तराखंड

– उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 04 नवंबर 2022 को हाथीबड़कला, देहरादून में ‘लखपति दीदी’ मेले का उद्घाटन किया।
– इस पहल के तहत उन्होंने ‘लखपति दीदी योजना’ को भी लॉन्च किया।

लखपति दीदी योजना
– इस योजना के तहत वर्ष 2025 तक 1.25 लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य है।
– इसके लिए महिलाओं को लोन, टेक्निकल फैसिलिटी, ट्रेनिंग,प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग की सुविधा प्रदान कराई जाएगी।

उत्तराखंड
सीएम- पुष्कर सिंह धामी
राज्यपाल- गुरमीत सिंह

————
5. 17वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्‍मेलन वर्ष 2023 में किस जगह आयोजित होगा?

a. इंदौर
b. आगरा
c. चेन्‍नई
d. हैदराबाद

Answer: a. इंदौर

17वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन
– इसे 8 से 10 जनवरी 2023 तक आयोजित किया जाएगा।
– इसका आयोजन इंदौर, मध्य प्रदेश में होगा।
– प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 2023 की थीम: “डायस्पोरा: अमृत काल में भारत की प्रगति के लिए विश्वसनीय भागीदार” (Diaspora: Reliable partners for India’s progress in Amrit Kaal”)है।
– राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 जनवरी 2023 को प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार देगीं।
– राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समापन सत्र की अध्यक्षता करेंगी।
– इसका आयोजन विदेश मंत्रालय और मध्य प्रदेश सरकार की साझेदारी में किया जायेगा।
– युवा प्रवासी भारतीय दिवस 8 जनवरी 2023 को आयोजित होगा।
– पिछला प्रवासी भारतीय दिवस (16वां) सम्मेलन का आयोजन 9 जनवरी 2021 में कोविड के कारण वर्चुअली नई दिल्ली में आयोजन किया गया था।

————-
6. 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 2023 में किस देश के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि होंगे?

a. UAE
b. गुयाना
c. कतर
d. इजराइल

Answer: b. गुयाना

– गुयाना के राष्ट्रपति डॉ मोहम्मद इरफान अली 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे।

प्रवासी भारतीय दिवस के आयोजक
– इसका आयोजन 9 जनवरी को होता है।
– प्रवासी भारतीय दिवस भारत सरकार के साथ प्रवासी भारतीय समुदाय के जुड़ाव को मजबूत करने और उन्हें उनकी जड़ों से फिर से जोड़ने के लिए मनाया जाता है।
– इसे दो वर्ष में एक बार मनाया जाता है।

9 जनवरी का महत्व
– इस दिन 1915 में महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे।
– इस अवसर का सम्मान करने और जश्न मनाने के लिए भारत सरकार ने 2003 से प्रवासी भारतीय दिवस शुरू करने की घोषणा की।

गुयाना
– राजधानी – जॉर्जटाउन
– मुद्रा – गयानी डॉलर

————-
7. DRDO ने जहाजों, पनडुब्बियों और हेलीकॉप्टरों सहित विभिन्न प्लेटफार्मों पर सोनार सिस्टम की टेस्टिंग और इवैल्यूएशन करने के लिए किस फैसिलिटी को लॉन्च किया?

a. BSPACE
b. HSPACE
c. SPACE
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. SPACE (Submersible Platform for Acoustic Characterization & Evaluation) [सबमर्सिबल प्लेटफॉर्म फॉर एकॉस्टिक कैरेक्टराइजेशन एंड इवैल्यूएशन]

– कोच्चि में इसे स्‍थापित किया गया है।
– DRDO ने नवंबर 2022 में नेवल फिजिकल एंड ओशनोग्राफिक लेबोरेटरी (NPOL) में SPACE फैसलिटी को मॉड्यूल लॉन्च किया।
– यह फैसिलिटी जहाजों, पनडुब्बियों और हेलीकॉप्टरों सहित विभिन्न प्लेटफार्मों पर भारतीय नौसेना द्वारा उपयोग के लिए विकसित सोनार सिस्टम के लिए एक अत्याधुनिक टेस्टिंग और इवैल्यूएशन सुविधा है।

SPACE 
– SPACE फैसिलिटी NPOL द्वारा अनुमानित डिजाइन और आवश्यकताओं पर आधारित है।
– इसका निर्माण मेसर्स एलएंडटी शिपबिल्डिंग, चेन्नई द्वारा किया गया है।
– इससे सेंसर और ट्रांसड्यूसर को डिप्लॉय किया जायेगा।

DRDO
मुख्यालय- नई दिल्ली
सेक्रेटरी- डॉ समीर वी कामत
स्थापना- वर्ष 1958

————-
8. ‘फोर्ब्स (Forbes) वर्ल्ड बेस्ट एम्प्लॉयर- 2022’ की लिस्ट में किस कंपनी ने टॉप किया?

a. माइक्रोसॉफ्ट
b. एप्पल
c. सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स
d. रिलायंस

Answer: c. सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स

– सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स दक्षिण कोरिया की कंपनी है।
– लिस्ट बनाने के लिए कंपनियों को इमेज, इकोनॉमिक फुटप्रिंट, टैलेंट डेवलपमेंट, जेंडर इक्वालिटी और सोशल रिस्पांसिबिलिटी के लिए रेटिंग पोइंटस दिए गए।
– इसके लिए 57 देशों में अलग-अलग MNC के कर्मचारियों से बात की गई।
– लिस्ट में 800 कंपनियों को शामिल किया गया।
– फोर्ब्स ने मार्केट रिसर्च कंपनी स्टेटिस्टा के साथ मिलकर ये रैंकिंग तैयार की।
– ‘फोर्ब्स वर्ल्ड बेस्ट एम्प्लॉयर- 2022’ में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries) को भारत की कंपनी में पहला स्थान मिला।
– दुनिया में रिलायंस 20वें नंबर पर है।
– दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन विक्रेता अमेजन 14वें स्थान पर है।

भारतीय कंपनी
– फोर्ब्स के अनुसार, टॉप 100 कंपनियों में रिलायंस के अलावा कोई भी भारतीय कंपनी नहीं है।
– फोर्ब्स की 800 कंपनियों की लिस्ट में 10 भारतीय कंपनियां शामिल है।

वर्ल्ड की बेस्ट एम्प्लॉयर की लिस्ट
1. सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स
2. माइक्रोसॉफ्ट
3. आईबीएम
4. अल्फाबेट
5. एप्पल
20. रिलायंस इंडस्ट्रीज

भारत की कंपनियों को ‘फोर्ब्स वर्ल्ड बेस्ट एम्प्लॉयर- 2022’ में स्थान
– रिलायंस इंडस्ट्रीज – 20वां
– HDFC बैंक – 137वें
– बजाज – 173वें
– आदित्य बिड़ला ग्रुप – 240 वें
– लार्सन एंड टुब्रो – 354वें
– ICICI बैंक – 365वें
– अडाणी एंटरप्राइजेज – 547वें
– इंफोसिस – 668वें

————-
9. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ईटानगर के होलोंगी में स्थित ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का नाम बदलकर क्या रखने की मंजूरी दी?

a. डोनी पोलो हवाई अड्डा
b. डेनी हवाई अड्डा
c. होलोंगी हवाई अड्डा
d. ईटानगर हवाई अड्डा

Answer: a. डोनी पोलो हवाई अड्डा

– केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 02 नवंबर 2022 अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर के होलोंगी में स्थित नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का नामकरण “डोनी पोलो हवाई अड्डा, ईटानगर” के रूप में करने को अपनी मंजूरी दे दी है।
– भारत सरकार ने जनवरी, 2019 में होलोंगी ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण को ‘सैद्धांतिक’ (in-principle) [परंतु विस्‍तृत रूप से नही] स्वीकृति प्रदान की थी।
– अरुणाचल प्रदेश की राज्य सरकार द्वारा इस हवाई अड्डे का नाम ‘डोनी पोलो एयरपोर्ट, ईटानगर’ रखने का प्रस्ताव पारित किया गया था।
– सूर्य (डोनी) और चंद्रमा (पोलो) के प्रति लोगों के सम्मान और प्रतीकात्मक रूप से इस राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है।

अरुणाचल प्रदेश
राजधानी- ईटानगर
मुख्यमंत्री- पेमा खांडू
राज्यपाल- बीडी मिश्रा

————–
10. सामान्य वर्ग में आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) तबके को कितने प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहराया?

a. 15%
b. 12%
c. 11%
d. 10%

Answer: d. 10%

– सुप्रीम कोर्ट की एक संविधान पीठ ने 07 नवंबर 2022 को को 10% आरक्षण दिए जाने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहराया है।
– सुप्रीम कोर्ट की पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ में से तीन न्यायाधीशों ने EWS आरक्षण के सरकार के फैसले को संवैधानिक ढांचे का उल्लंघन नहीं माना है।
– इसका अर्थ हुआ की यह आरक्षण जारी रहेगा।
– न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी, न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला ने आरक्षण के पक्ष में फैसला सुनाया, लेकिन मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित और न्यायमूर्ति एस रवींद्र भट ने असहमति जताई।
– तीन न्यायाधीशों ने फैसले में 103 वें संवैधानिक संशोधन की वैधता को बरकरार रखा है।
– यह संशोधन ‘समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों’ को सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में 10% आरक्षण प्रदान करता है।
– लेकिन यह अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लोगों को इसके दायरे से बाहर करता है।
– सुप्रीम कोर्ट के फैसले में यह भी बात सामने आई कि आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा अटल नहीं है। मतलब इसे बढ़ाया जा सकता है।


 

PDF Download : Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *