Daily Current Affairs, Current Affairs 11 November 2020, Current Affairs 11 November, Current Affair 11 November 2020 Question, 11 November 2020 Current Affairs, 11 November 2020 Bihar vidhan sabha election

यह 11 November 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. बिहार विधानसभा चुनाव में किस गठबंधन को सबसे ज्‍यादा सीटें मिली?

a. एनडीए
b. महागठबंधन
c. निर्दलीय
d. अन्‍य

Answer: a. एनडीए

– एनडीए को 125 सीटें मिली और महागठबंधन के उम्‍मीदवार 110 सीटों पर जीते।
– एनडीए में भाजपा, जदयू, हम (सेक्‍युलर) और वीआईपी पार्टी है।
– जबकि महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, भाकपा (माले), भाकपा, माकपा पार्टी है।
– करीब 18 घंटे की काउंटिंग के बाद बिहार में नतीजों की तस्वीर साफ हो पाई।
– यह चुनाव इंपॉर्टेंट है, क्‍योंकि कोविड-19 महामारी के समय में भारत का यह पहला सबसे बड़ा चुनाव था।
– दुनिया का भी सबसे बड़ा चुनाव था, लेकिन इसके बाद अमेरिका का चुना व हुआ (जिसमें इससे ज्‍यादा वोटर थे), हालांकि रिजल्‍ट वहां का पहले आ गया था।

————————————-
2. बिहार विधानसभा चुनाव में किस पार्टी ने सबसे ज्‍यादा सीटें जीत ली?

a. भाजपा
b. राजद
c. जदयू
d. कांग्रेस

Answer: b. राजद (75 सीटें)

– इस चुनाव परिणाम ने एग्जिट पोल के तमाम अनुमानों को निराधार कर दिया।
– एग्जिट पोल ने महागठबंधन को क्‍लीन स्‍विप मिलने संभावना जताई थी, लेकिन टक्‍कर कांटे की रही।
– NDA 125 सीटों के साथ सत्ता बचाने में कामयाब रहा, लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाली पार्टी नीतीश कुमार की जदयू ही रही।

NDA : 125
– भाजपा : 74 (+21)
– जदयू : 43(-28)
– हम (सेक्युलर) : 4 (+3)
– VIP : 4 (+4)

महागठबंधन : 110
– राजद : 75 (-5)
– कांग्रेस : 19 (-8)
– भाकपा (माले) : 12 (+9)
– भाकपा : 2 (+2)
– माकपा : 2 (+2)

Other : 8
– लोजपा : 1 (-1)
– रालोसपा : 0 (-2)
– अन्य : 6 (+6)

निर्दलीय : 1 (-3)

– प्लूरल्स पार्टी की पुष्‍पम प्रिया चौधरी हार गई।

बिहार
सीएम – नीतीश कुमार
राज्‍यपाल – फागु चौहान

———————————–
3. IPL 2020 का विजेता टीम का नाम बताएं?

a. दिल्‍ली कैपिटल्‍स
b. मुंबई इंडियंस
c. दिल्‍ली कैपिटल्‍स
d. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू

Answer: b. मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस कप्‍तान – रोहित शर्मा
दिल्‍ली कैपिटल्‍स कप्‍तान – श्रेयस अय्यर

– मुंबई इंडियंस ने 5वीं बार IPL का खिताब जीता। इससे पहले वर्ष 2013, 2015, 2017, 2019 खिताब जीत चुका है।
– वह सबसे ज्यादा बार टूर्नामेंट जीतने वाली टीम बन गई।
– रोहित की टीम ने पहली बार फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया।
– दिल्ली फाइनल में 160 से कम रन बनाकर हारने वाली पहली टीम बन गई।

विनर प्राइज
– मुंबई को ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ और दिल्ली को 12.50 करोड़ रुपए प्राइज मनी मिली।

IPL में 200 मैच खेलने वाले दूसरे प्‍लेयर रोहित शर्मा हैं। ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी चेन्‍नई सुपर किंग के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी हैं।

———————————–
4. IPL 2020 फाइनल ‘मैन ऑफ द मैच’ अवार्ड किसे मिला?

a. रोहित शर्मा
b. ईशान किशन
c. ट्रेंट बोल्‍ट
d. महेंद्र सिंह धोनी

Answer: c. ट्रेंट बोल्ट (मुंबई इंडियंस)

– उन्‍हें प्राइज मनी पांच लाख रुपया मिला। वह

फाइनल मैच का अवार्ड
– गेमचेंजर ऑफ द मैच (एक लाख रुपए) : रोहित शर्मा.
– सुपरस्ट्राइकर ऑफ द मैच (एक लाख रुपए) : ईशान किशन.
– लेट्स क्रैक इट सिक्स (एक लाख) : रोहित शर्मा
– पावर प्लेयर ऑफ द मैच (एक लाख) : ट्रेंट बोल्ट
– मैन ऑफ द मैच (पांच लाख) : ट्रेंट बोल्ट

IPL 2020 सीजन अवार्ड –
– इमर्जिंग प्लेयर (10 लाख) : देवदत्त पडिक्कल
– गेमचेंजर ऑफ द सीजन (10 लाख) : लोकेश राहुल
– लेट्स क्रैक इट सिक्स ऑफ द सीजन (10 लाख) : ईशान किशन
– पावर प्लेयर ऑफ द सीजन : (10 लाख) ट्रेंट बोल्ट
– सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन (10 लाख) : कीरोन पोलार्ड
– पर्पल कैप (10 लाख) : कगिसो रबाडा
– ऑरेंज कैप (10 लाख) : लोकेश राहुल
– मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (10 लाख) : जोफ्रा आर्चर

————————————

5. भारत के कॉमिक्स हीरो चाचा चौधरी को किस परियोजना का ब्रांड एम्बेसडर चुना गया है?

a. नमामि गंगे परियोजना
b. भाखड़ा नांगल परियोजना
c. जवाहर तापीय परियोजना
d. केन बेतवा लिंक परियोजना

Answer: a. नमामि गंगे परियोजना

– मशहूर भारतीय सुपरहीरो चाचा चौधरी, जिनका दिमाग कम्प्यूटर से भी तेज चलता है, उन्होंने अब नमामि गंगे कार्यक्रम से हाथ मिलाया है।
– डायमंड टून्स गंगा संरक्षण के लिए उपलब्ध सर्वश्रेष्ठ ज्ञान को जनता के बीच फैलाने और गंगा नदी के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व पर जागरुकता फैलाने के लिए चाचा चौधरी के साथ इस नई ‘टॉकिंग कॉमिक्स’ की संकल्पना का निर्माण और प्रकाशन करेगी।
– नमामि गंगे परियोजना यह केंद्र सरकार की योजना है।
– जिसे वर्ष 2014 में शुरू किया गया था।
– सरकार द्वारा इस परियोजना की शुरुआत राष्ट्रीय नदी गंगा का प्रदूषण, संरक्षण और कायाकल्प करने के उद्देश्य से की गई थी।

जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत

——————————-
6. जेसीबी साहित्य पुरस्कार 2020 का खिताब किस मलयालम लेखक को मिला?

a. एस हरीश
b. पॉल ज़चारिया
c. परमेश्‍वर नायर
d. शंकर कुरूप

Answer: a. एस हरीश

– लेखक एस हरीश की पुस्तक “मस्टैश” को 25 लाख रुपये का जेसीबी साहित्य पुरस्कार देने की घोषणा 7 नवंबर को की गई है।
– इस पुस्तक को जयश्री कलातिल ने मलयाली से अंग्रेजी में अनुवाद किया है।
– हरीश का यह पहला उपन्यास है जो मिथक, जादू और कल्पनाशीलता का सम्मिश्रण है।
– पुस्तक को चार सदस्यों वाले निर्णायक मंडल ने चुना है।
– निर्णायक मंडल में लेखक और अनुवादक आरुणि कश्यप, लेखक तेजस्विनी निरंजना, नाटककार और निर्देशक रामू रामनाथन तथा टाटा न्यास में कला और संस्कृति की अध्यक्ष दीपिका सोराबजी शामिल थे।

————————————–
7. पुस्‍तक ‘Your Best Day is Today!’ के लेखक का नाम बताएं?

a. अनुपम खेर
b. सलमान खान
c. अमिताभ बच्‍चन
d. शाहरुख खान

Answer: a. अनुपम खेर

– अनुपम खेर ने 6 नवंबर 2020 को इस बुक के कवर का अनावरण किया।
– यह उनकी तीसरी किताब है।
– इसमें कोविड-19 महामारी के दौरान के अनुभवों के बारे में भी बताया है।

– अनुपम खेर की दो अन्‍य बुक हैं – ‘द बेस्‍ट थिंग्‍स अबाउट यू इज यू!’ और ‘लेसन्‍स लाइफ टाउट मी अननोनइंली’.
– अनुपम खेर को वर्ष 2004 में पद्मश्री और 2016 में पद्म भूषण अवार्ड मिल चुका है।

———————————-
8. गैस आयातक ‘पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड’ के नये प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) किसे बनाया गया है?

a. अक्षय कुमार सिंह
b. अनुराग कश्‍यप
c. सचिन सारस्‍वत
d. अनिल शर्मा

Answer: a. अक्षय कुमार सिंह

– वह प्रभात सिंह की जगह लेंगे, जिन्होंने सितंबर में अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है।
– पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड (पीएलएल) के निदेशक मंडल ने चार नवंबर 2020 को हुई बैठक में अक्षय कुमार सिंह को एमडी इस पद के लिए चुना है।
– अक्षय सिंह 2018 में आईओसी के निदेशक मंडल में शामिल हुए थे।
– उससे पहले वह सरकारी गैस कंपनी गेल इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक थे।
– उन्होंने एमआईटी मुजफ्फरपुर (बिहार) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग और दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है।
– उनके पास तेल एवं गैस उद्योग में लगभग 34 वर्षों का अनुभव है।

पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड
– इसे कई सरकारी आयल और गैस कंपनियों ने मिलकर की हुई है। जैसे – गेल इंडिया लिमिटेड, ओएनजीसी, आईओसी, भारत पेट्रोलियम.

————————————
9. शांति और विकास के लिए विश्‍व विज्ञान दिवस (World Science Day for Peace and Development) कब मनाया जाता है?

a. 11 नवंबर
b. 10 नवंबर
c. 9 नवंबर
d. 8 नवंबर

Answer: b. 10 नवंबर

– इस दिवस’ को वर्ष 1999 में बुडापेस्ट में संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान परिषद और यूनेस्को द्वारा विज्ञान पर विश्व सम्मेलन के अनुसरण में मनाया गया।
– यूनेस्को ने इस दिवस की स्थापना दुनिया भर में विज्ञान के लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए की थी।
– शांति एवं विकास कार्यों में विज्ञान के योगदान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए ये दिन मनाया जाता है।

विश्व विज्ञान दिवस 2020 की थीम- “Science for and with Society”

यूनेस्को के महानिदेशक: ऑड्रे अज़ोले
मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस

————————————
10. किस भारतीय मराठी फिल्म को टोक्यो फिल्म फेस्टिवल में एंट्री मिली है?

a. भूततलेला
b. धुराला
c. कारखीनीसांची वारी (एशेज ऑन ए रोड ट्रिप)
d. विकुन टाक

Answer: c. कारखीनीसांची वारी (एशेज ऑन ए रोड ट्रिप)

– पुणे के आखिरी संयुक्त परिवार कारखनीस की 149 मिनट की कहानी पर आधारित है ये मराठी फिल्म कारखीनीसांची।
– इस फिल्म का निर्देशन मंगेश जोशी ने किया है।
– जिसमें पिता के निधन के बाद, उनके भाई-बहनों और पुत्र ने पवित्र चंद्रभागा नदी में उनकी राख को विसर्जित करने के लिए पंढरपुर की यात्रा की।
– जोशी कहते हैं, ” चार साल पहले, मेरे सबसे बड़े चाचा का निधन हो गया और मेरे सभी परिवार ने शोक जताया।
– मैंने बाद में अपने परिवार के पात्रों पर आधारित एक कहानी लिखी और इसे सह-लेखिका अर्चना बोरहडे को दिखाया।
– जो फिल्म की निर्माता और छायाकार भी हैं।
– पुणे से पंढरपुर की यात्रा कॉमिक घटनाओं और क्षणों से भरी हुई है।
– ये मूवी को‍विड-19 में पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए सेट की थी।
– 33 वें टोक्यो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर होगा।
– यह फेस्टिवल में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय फिल्म है।
– मंगेश जोशी ने फिल्म को उत्सव में प्रस्तुत करने में मिले समर्थन पर आभार जताया।
– टोक्यो फिल्म फेस्टिवल 31 अक्‍टूबर से शुरू हुआ और 9 नवंबर तक चला है।

————————————–

11. नौ नवंबर को किस राज्‍य का स्‍थापना दिवस मनाया जाता है?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. उत्तराखंड
c. हिमाचल प्रदेश
d. पंजाब

Answer: b. उत्तराखंड

– उत्तराखंड अलग राज्‍य की मांग को लेकर कई वर्षों तक चले आंदोलन के बाद 9 नवंबर 2000 को उत्तराखंड को 27वें राज्य के रूप में भारत गणराज्य के शामिल किया गया।
– वर्ष 2000 से 2006 तक इसे उत्तरांचल के नाम से पुकारा जाता था।
– लेकिन जनवरी 2007 में स्थानीय लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए इसका आधिकारिक नाम बदलकर उत्तराखंड कर दिया गया।
– उत्तर प्रदेश का हिस्सा रहे उत्तराखंड की सीमाएं उत्तर में तिब्बत और पूर्व में नेपाल से लगी हैं।
– पश्चिम में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में उत्तर प्रदेश इसकी सीमा से लगे राज्य हैं।
– हिन्दी और संस्कृत में उत्तराखंड का अर्थ उत्तरी क्षेत्र या भाग होता है।
– उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है।
– क्योंकि कई प्राचीन धार्मिक स्थलों के साथ ही यह राज्य हिन्दू धर्म में सबसे पवित्र मानी जाने वाली देश की सबसे बड़ी नदियों गंगा और यमुना का उद्गम स्थल है।


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

Free Download One Liner MCQ PDF –  Current Affairs : – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 

.


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account