यह 11 November 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसे दी हिन्दू, इंडियन एक्सप्रेस सहित अन्य न्यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। 11 November 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. टीएन शेषन का निधन 10 नवंबर 2019 को हुआ, वह ……….वें मुख्य चुनाव आयुक्त रह चुके थे?
a. 10वें
b. 11वें
c. 12वें
d. 15वें
Answer: a. 10वें
– 86 साल की उम्र में उनका निधन 10 नवंबर 2019 की रात साढ़े नौ बजे चेन्नई में अपने आवास पर हो गया.
– टीएन शेषन का पूरा नाम: तिरुनेलै नारायण अइयर शेषन
– 1955 बैच के आईएएस अधिकारी रहे।
– वह 12 दिसंबर 1990 से 11 दिसंबर 1996 तक भारत के 10वें मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर रहे.
– उन्हें देश में व्यापक चुनाव सुधार करवाने का श्रेय दिया जाता है.
– शेषन को चुनाव में पारदर्शिता और निष्पक्षता को बढ़ावा देने के लिए याद किया जाता है.
– टी. एन. शेषन ने भारत के 18वें कैबिनेट सचिव के रूप में 27 मार्च 1989 से 23 दिसंबर 1989 तक सेवा दी.
– सरकारी सेवाओं के लिए उनको साल 1996 में रमन मैग्सेसे अवॉर्ड से भी नवाजा गया था.
– साल 1997 में टी. एन. शेषन ने राष्ट्रपति का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उनको जीत नहीं मिली थी। के. आर. नारायण के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
मुख्य चुनाव आयुक्त के तौर पर ये नए काम किए –
चुनाव पहचान पत्र:
– आज देश में लगभग 99% वोटर्स के पास पहचान पत्र है, तो उसका क्रेडिट भी शेषन को जाता है।
– ये शेषन का ही बूता था कि उन्होंने चुनाव में पहचान पत्र का इस्तेमाल आवश्यक कर दिया।
– उनके कार्य काल में इसकी शुरुआत हुई और 1995-96 में इसका प्रयोग शुरू हुआ।
– फर्जी वोटिंग रोकने में ये सबसे बड़ा हथियार साबित हुआ है।
आचार संहिता का पालन:
– शेषन के चुनाव आयुक्त बनने से पहले आचार संहिता सिर्फ कागजों में थी, लेकिन शेषन ने इसे कड़ाई से लागू किया।
– पहले चुनाव प्रचार को लेकर नियमों का पालन नहीं होता था।
पर्यवेक्षक बनाना:
– दलों और उम्मीदवार की मनमानी पर रोक लगाने के लिए पर्यवेक्षक तैनात करने की प्रक्रिया को शेषन ने ही सख्ती के साथ लागू किया।
– इसका नतीजा ये हुआ कि नौकरशाही को काम करने की आज़ादी मिली और हिंसा रुकी।
केंद्रीय बलों की तैनाती:
– राज्य मशीनरी का दुरुपयोग रोकने के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती को प्रभावी बनाया।
– इससे राज्यों में पुलिस के बूते मनमानी करने की नेताओं की आदत पर रोक लगी।
वोटर्स का रखा ध्यान:
– शेषन ने नेताओं पर सख्ती की तो वोटर्स का ध्यान रखा ताकि वे बिना डरे वोट डाल सकें।
– इसके लिए उन्होंने गिनती से पहले वोट मिक्स करने के निर्देश दिए।
—————————
2. भारत-बांग्लादेश टी20 इंटरनैशनल मैच सीरीज किसने जीती?
a. बांग्लादेश
b. भारत
Answer: b. भारत
– भारत ने तीन टी20 इंटरनैशनल मैचों की सीरीज को 10 नवंबर 2019 को 2-1 से अपने नाम कर ली।
—————————
3. वर्ष 2023 में पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी कौन सा देश करेगा?
a. इंग्लैंड
b. मलेशिया
c. कनाडा
d. भारत
Answer: d. भारत
– वर्ष 2023 में पुरुष विश्व कप का आयोजन 13 से 29 जनवरी के दौरान किया जायेगा।
– पिछले साल (2018) हॉकी विश्वकप के सफल आयोजन के बाद भारत को 2023 में होने वाले हॉकी विश्वकप की मेजबानी भी सौंप दी गई है।
– इस बात की घोषणा हाल ही में को स्विटजरलैंड के लॉसाने शहर में हुई एफआईएच (इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन) एक्जिक्यूटिव बोर्ड की बैठक के बाद की गई।
– यह चौथा मौका होगा जब भारत हॉकी विश्वकप की मेजबानी करेगा।
– इससे पहले उसने 1982 में मुंबई, 2010 में नई दिल्ली और 2018 में भुवनेश्वर में टूर्नामेंट की मेजबानी की थी।
—————————-
4. बिहार का प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला मुख्यत: इनमें से क्या है?
a. पशु मेला
b. पक्षी मेला
c. छठ मेला
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. पशु मेला
– 10 नवंबर को बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने इस मेल का उद्घाटन किया।
– यह मेला 32 दिनों तक चलेगा।
– सोनपुर मेला बिहार के सोनपुर में हर साल कार्तिक पूर्णिमा (नवंबर-दिसंबर) में लगता है।
– मेले को ‘हरिहर क्षेत्र मेला’ के नाम से भी जाना जाता है।
– यह मेला मुख्यतः पशु मेला है जिसमें आमतौर से पशुओं की खरीद बिक्री होती है।
– इसे एशिया के सबसे बड़े पशु मेला माना जाता है। इतिहास सैंकड़ों साल पुराना बताया जाता है।
– हालांकि 2003 में बहुत सारे पशु-पक्षियों की बिक्री पर लगी रोक के बाद साल दर साल मेले की रौनक उजड़ती चली गई।
– अब पशु मेला की जगह थियेटर मेला बन गया है।
– सोनपुर, बिहार के सारण जिले का एक शहर है।
बिहार
मुख्यमंत्री – नितीश कुमार
राज्यपाल – फगु चौहान
——————————
5. भारत के नए राजनीतिक मानचित्र में कालापानी क्षेत्र को शामिल किये जाने का किस देश ने विरोध किया है?
a. पाकिस्तान
b. भूटान
c. चीन
d. नेपाल
Answer: d. नेपाल
– यह जगह उत्तराखंड के पिथोरागढ़ जिले के निकट है।
– नेपाल ने इसे भारतीय मानचित्र में दिखाए जाने का विरोध किया है।
– नेपाल कालापानी पर अपना दावा करता है।
– उसका कहना है कि 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद इस स्थान पर भारत की ITBP का नियंत्रण है।
– जबकि भारत का कहना है कि यह भारत का हिस्सा है।
नेपाल
प्रधानमंत्री – खड्ग प्रसाद शर्मा ओली
राष्ट्रपति – विद्या देवी भंडारी
——————————–
6. किस देश ने अल्जाइमर रोग के लिए विश्व की पहली दवा ‘GV-971’ को मंज़ूरी दी?
a. भारत
b. चीन
c. फ्रांस
d. जापान
Answer: b. चीन
– भूलने की बीमारी Answer: ।
– गौरतलब है कि अभी दुनिया में अल्जाइमर से लड़ने के लिए कोई दवाई नहीं है, लेकिन चीन ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है.
– इस दवा को चीनी कंपनी शंघाई ग्रीन वैली फार्मास्युटिकल ने तैयार किया है।
– यह चीन की बड़ी रिसर्च कंपनियों में से एक है, जो कि मेडिकल साइंस में कार्यरत है.
– चीन में अल्जाइमर से पीड़ित करीब 1 करोड़ लोग हैं, जो दुनिया में सर्वाधिक आंकड़ा है. जबकि दुनिया में ये संख्या 5 करोड़ से अधिक है.
– खबर में कहा गया कि यह दवा दुनिया भर में दवा कंपनियों द्वारा विकसित 320 से अधिक दवाओं में से अल्जाइमर की एकमात्र दवा है, जो क्लिनिकल परीक्षणों में सफल रही है।
– अल्झाइमर एक मस्तिष्क को प्रभावित करने वाले रोग है जिससे धीरे-धीरे स्मृति, सोचने की क्षमता तथा छोटे मोटे काम करने की क्षमता क्षीण होती है।
चीन
राष्ट्रपति – शी जिनपिंग
प्रधानमंत्री – ली कचियांग
——————————
7. 19वीं IRIGC-M&MTC बैठक की सह-अध्यक्षता मास्को में किसने की?
a. नरेंद्र मोदी
b. अमित शाह
c. राजनाथ सिंह
d. हरसिमरत कौर बादल
Answer: c. राजनाथ सिंह
– IRIGC-M&MTC :India-Russia Inter-Governmental Commission on Military and Military-Technical Cooperation
– 6 नवंबर को इस आयोजन की अध्यक्षता भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रूसी रक्षा मंत्री जनरल सेर्गे शोइगू ने की।
रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन
————————–
8. किस देश ने इस्लामिस्ट संगठन ‘अल्लार दोल’ पर प्रतिबन्ध लगाया है?
a. भारत
b. पाकिस्तान
c. ईरान
d. बांग्लादेश
Answer: d. बांग्लादेश
– यह प्रतिबन्ध सार्वजनिक सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए लगाया गया है।
– यह बांग्लादेश में उग्रवाद के लिए प्रतिबंधित किया जाने वाला 9वां इस्लामिक संगठन है।
बांग्लादेश
पीएम शेख हसीना।
राष्ट्रपति – अब्दुल हामिद
————————–
9. करतारपुर कॉरिडोर के भारतीय हिस्से में एकीकृत चेक पोस्ट का उद्घाटन 9 नवंबर को किसने किया?
a. नरेंद्र मोदी
b. अमित शाह
c. राजनाथ सिंह
d. मनमोहन सिंह
Answer: a. नरेंद्र मोदी
– उन्होंने भारतीय 500 तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को भी रवाना किया। इस जत्थे में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल तथा नवजोत सिंह सिद्धू भी शामिल हैं।
– एकीकृत चेक पोस्ट से भारतीय तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान के गुरुद्वारा करतारपुर साहिब की यात्रा करने में सुविधा है।
– दूसरी ओर पाकिस्तान में करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान ने किया।
– इस कॉरिडोर से भारत से गुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर (पाकिस्तान) की यात्रा करने वाले यात्रियों को सुगमता होगी।
गुरुद्वारा दरबार साहिब
– यह 16वीं शताब्दी का गुरुद्वारा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के नारोवल जिले में स्थित है।
– यह पाकिस्तान के पंजाब में भारत-पाक सीमा से 3-4 किलोमीटर दूर स्थित है।
– इसकी स्थापना सिख धर्म के पहले गुरु द्वारा 1522 में की गयी थी।
– यह गुरुद्वारा सिख समुदाय के लिए काफी महत्वपूर्ण है, गुरु नानक देव ने इस स्थान पर सिख समुदाय को एकत्रित किया, वे इस स्थान पर 18 वर्षों तक रहे।
————————–
10. राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस कब मनाया जाता है?
a. 7 नवम्बर
b. 8 नवम्बर
c. 9 नवम्बर
d. 10 नवम्बर
Answer: c. 9 नवम्बर
– इस बार 23वां दिवस मनाया गया।
– इस दिवस की शुरुआत भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने 1995 में देश के कमजोर व निर्धन वर्ग को निशुल्क कानूनी सेवा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से किया था।
—————————-
11.किस तूफान की वजह से भारत के पश्चिम बंगाल में काफी नुकसान और पड़ोसी देश बांग्लादेश में तबाही हो गई?
a. महा
b. बुलबुल
c. हरारे
d. चंपक
Answer: b. बुलबुल
– इस तूफान की वजह से बांग्लादेश में 21 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
– कई लोगों की जान चीी गई।
– चक्रवात के कारण 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।
– चक्रवात गंगासागर के किनारे टकराया और यह ‘खुलना’ क्षेत्र की ओर बढ़ा जिसमें सुंदरवन भी आता है।
Free pdf Notes of Current Affairs : Download – Click Here
Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।