11 मई 2024 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

यह 11 मई 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. गुड्स एंड सर्विस टैक्स अपीलेट ट्रिब्‍यूनल (GSTAT) के पहले अध्यक्ष का नाम बताएं?
Name the first Chairman of Goods and Services Tax Appellate Tribunal (GSTAT)?

a. राकेश अग्रवाल
b. मुकेश पासवान
c. अजय वर्मा
d. संजय कुमार मिश्रा

Answer: d. संजय कुमार मिश्रा

– केंद्रीय वित्‍त मंत्रालय ने संजय कुमार मिश्रा को GSTAT का पहला अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया है।
– उनका चयन भारत के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली समिति ने किया।

GSTAT के बारे में
– पूरा नाम: गुड्स एंड सर्विस टैक्स अपीलेट ट्रिब्‍यूनल
– GSTAT केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम के तहत स्थापित अपीलीय प्राधिकरण है।
– यह राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में GST अधिनियम के तहत विभिन्न अपीलों की सुनवाई करता है।
– इसमें एक हेड बेंच और विभिन्न राज्य बेंच शामिल हैं।
– GST परिषद की मंजूरी के मुताबिक, सरकार ने दिल्ली में स्थित हेड बेंच और देशभर में विभिन्न स्थानों पर 31 राज्य बेंच को अधिसूचित किया है।
– GSTAT 1 जुलाई 2024 से दिल्ली स्थित हेड बेंच से काम शुरू करेगी।

नोट – भारत में 1 जुलाई 2017 से GST लागू हुआ था। GST को 101वें संशोधन अधिनियम के रूप में पारित किया गया था। भारत के राष्ट्रपति ने 12 अप्रैल 2017 को केंद्रीय जीएसटी कानून को स्वीकृति दी थी।

————–
2. स्कॉटलैंड के फर्स्‍ट मिनिस्‍टर कौन बने?
Who became the First Minister of Scotland?

a. जॉन स्वाइनी
b. हमजा यूसुफ
c. एलेक्स सैल्मंड
d. निकोला स्टर्जन

Answer: a. जॉन स्वाइनी

यूनाइटेड किंगडम
– यूनाइटेड किंगडम मल्‍टी-नेशन कंट्री (बहुराष्‍ट्रीय देश) है।
– तीन राष्‍ट्र इंग्‍लैंड, स्‍कॉटलैंड और वेल्‍स मिलाकर ग्रेट ब्रिटेन कहा जाता है।
– ब्रिटेन में नॉदर्न आयरलैंड मिलकर यूनाइटेड किंगडम कहा जाता है।
– यह चार नेशन (राष्‍ट्र) से मिलकर बनता है- इंग्‍लैंड, स्‍कॉटलैंड, वेल्‍स और नॉदर्न आयरलैंड
– इसके प्राइम मिनिस्‍टर ऋषि सुनक हैं।
– जबकि तीन राष्‍ट्र स्‍कॉटलैंड, वेल्‍स और नॉदर्न आयरलैंड में फर्स्‍ट मिनिस्‍टर होते हैं। वे यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री के अंतर्गत होते हैं।

स्कॉटलैंड
– किस देश का हिस्‍सा : यूनाइटेड किंगडम
– स्कॉटलैंड की राजधानी : एडिनबर्ग
– स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर : जॉन स्वाइनी

————–
3. किस राज्‍य सरकार ने वेस्ट नाइल बुखार के संक्रमण को लेकर अलर्ट जारी किया है?
Which state government has issued an alert regarding West Nile fever infection?

a. तमिलनाडु
b. केरल
c. कर्नाटक
d. आंध्र प्रदेश

Answer: b. केरल

– केरल के स्वास्थ्य विभाग ने वेस्ट नाइल बुखार के मामलों की पुष्टि के बाद 8 मई 2024 को अलर्ट जारी किया है।
– तीन जिलों त्रिशूर, मलप्पुरम और कोझिकोड में ये बीमारी फैली है।
– त्रिशूर में इस फीवर से 79 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई।
– राज्य सरकार ने इसके लिए मच्छर नियंत्रण उपायों को लागू करने को कहा है।
– इसमें मानसून पूर्व सफाई और मच्छर निगरानी गतिविधियों को बढ़ाना शामिल है।

वेस्ट नाइल के बारे में
– इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के आंतरिक चिकित्सा के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. राकेश गुप्ता के अनुसार, वेस्ट नाइल बुखार एक मच्छर जनित (mosquito borne) बीमारी है।
– जो वेस्ट नाइल वायरस के कारण होती है।
– यह संक्रमित मच्छर (infected mosquitoes) के काटने से फैलता है, जो मृत संक्रमित पक्षियों को खाने के बाद वाहक (carrier) बन जाता है।
– पक्षी इस वायरस के प्राथमिक वाहक हैं।

लक्षण
– केरल स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, करीब 80 प्रतिशत संक्रमित लोगों में कोई लक्षण नहीं दिखेंगे।
– इस वायरस से संक्रमित अधिकांश लोगों में कोई लक्षण नहीं होते हैं।
– करीब 20% संक्रमित व्यक्तियों को बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द, मतली, उल्टी और स्किन पर लाल दाने हो जाते हैं।
– गंभीर मामलों में, जो 1% से भी कम संक्रमण में होते हैं, वायरस एन्सेफलाइटिस जैसी न्यूरोलॉजिकल जटिलताओं का कारण बन सकता है।

केरल
राजधानी: तिरुवनन्तपुरम
जनसंख्‍या: 3.46 करोड़
भाषा: मलयालम
मुख्‍यमंत्री: पिनाराई विजयन
राज्‍यपाल: आरिफ मोहम्मद खान

————–
4. ऑक्सफोर्ड बुकस्टोर बुक कवर पुरस्कार 2024 का विजेता किसे घोषित किया गया?
Who has been declared the winner of the Oxford Bookstore Book Cover Award 2024?

a. भावी मेहता
b. सलोनी गायकवाड
c. गीतांजलि श्री
d. सलोनी माधवन

Answer: a. भावी मेहता

– ऑक्सफोर्ड बुकस्टोर्स ने भावी मेहता को ऑक्सफोर्ड बुकस्टोर बुक कवर प्राइज 2024 के 9 वें संस्करण के विजेता के रूप में चुना।
– यह कार्यक्रम 29 अप्रैल 2024 को, इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित किया गया था।
– भावी को जिस बुक के लिए ये प्राइज मिला उसका नाम “द बुक ब्यूटीफुल” है जिसे प्रदीप सेबेस्टियन ने लिखा है।
– पुरस्‍कार के रूप में सलोनी मेहता को एक ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिला।

————–
5. सलाम बिन रज्जाक का निधन 7 मई 2024 को हो गया, वह किस भाषा के मशहूर साहित्‍यकार थे?
Salam bin Razzaq died on 7 May 2024, he was a famous litterateur of which language?

a. हिन्‍दी
b. उर्दू
c. फारसी
d. अंग्रेजी

Answer: b. उर्दू

– वह 83 वर्ष के थे। निधन नवी मुंबई में हुआ।
– सलाम बिन रज्जाक की 50 से ज्यादा कहानियां ऑल इंडिया रेडियो पर प्रसारित हो चुकी हैं।
– उन्‍हें 2004 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
– उन्हें यह सम्मान मशहूर कहानी संग्रह शिकस्त बातों के दरमियान के लिए दिया गया था।
– सलाम को गालिब पुरस्कार, महाराष्ट्र उर्दू साहित्य अकादमी पुरस्कार समेत कई सम्मान मिले थे।
– सलाम की ‘मुदब्बिर’, ‘जिंदगी अफसाना रही’ और ‘नंगी दोपहर का सिपाही’ मशहूर कहानियां हैं।

————–
6. 46वें अंटार्कटिक ट्रिटी कंसंल्टेटिव मीटिंग भारत के किस शहर में होगी?
In which city of India will the 46th Antarctic Treaty Consultative Meeting be held?

a. कानपुर
b. लखनऊ
c. नई दिल्‍ली
d. कोच्‍ची

Answer: d. कोच्‍ची (केरल)

– मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंस ने 2 मई को कहा है, कि भारत 46वें अंटार्कटिक ट्रिटी कंसंल्टेटिव मीटिंग (ATCM 46) की मेजबानी करेगा।
– इसी दौरान, कमिटी फॉर इंवायरमेंट प्रोटेक्शन (CEP 26) की 26वीं बैठक का भी आयोजन किया जाएगा।
– ATCM 46 और CEP 26 का आयोजन मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंस और नेशनल सेंटर फॉर पोलर एंड ओशियन रिसर्च (NCPOR) सहयोग से किया जाएगा।
– इस वर्ष इसमें 60 से अधिक देशों के 350 से अधिक प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है।
– अंटार्कटिका के नाजुक इकोसिस्टम की सुरक्षा और क्षेत्र में साइंटिफिक रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए ये बैठकें महत्वपूर्ण हैं।

अंटार्कटिक ट्रिटी
– अंटार्कटिक ट्रिटी पर 1959 में वाशिंगटन, डी.सी. में 12 देशों द्वारा साइन किए गए थे और यह 1961 में लागू हुई।
– वर्तमान में, 56 देशों ने अंटार्कटिका ट्रिटी पर साइन किए हैं।
– भारत ने 1983 में अंटार्कटिक ट्रिटी पर साइन किया और 2022 में संसद द्वारा पारित अंटार्कटिक अधिनियम लागू किया गया ।
– भारत सरकार ने अंटार्कटिक क्षेत्र में रिसर्च शुरू करने के लिए 1983 में पहला अंटार्कटिक रिसर्च स्टेशन, दक्षिण गंगोत्री स्थापित किया था। यह बर्फ में दब गया था। बाद में दो अन्‍य रिसर्च स्‍टेशन बनाए गए थे।

अंटार्कटिका में भारत के रिसर्च स्‍टेशन
– अंटार्कटिका में वर्तमान में भारत के दो रिसर्च स्‍टेशन हैं।
– इनका नाम ‘मैत्री’ और ‘भारती’ है।
– मैत्री रिसर्च स्‍टेशन का 1989-90 में स्‍थापित किया गया और भारती रिसर्च स्‍टेशन को मार्च 2013 में।
– दोनों स्टेशनों पर ध्रुवीय प्रक्रियाओं और घटनाओं को समझने के लिए अनुसंधान और जांच की जाती है। वायुमंडलीय, जैविक, भूवैज्ञानिक, पारिस्थितिक विज्ञान आदि में अवलोकन और अध्ययन किए जाते हैं।

पहले रिसर्च स्‍टेशन का नाम क्‍या था?
– अंटार्कटिका में ‘मैत्री’ और ‘भारती’ से पहले एक और रिसर्च स्‍टेशन हुआ करता था।
– उसका नाम ‘दक्षिण गंगोत्री’ था। इसकी स्‍थापना 1984 में हुई थी।
– वह बर्फीले महाद्वीप में भारत का पहला स्‍टेशन था। हालांकि 1988-89 में यह स्‍टेशन बर्फ में डूब गया था।

NCPOR
– नेशनल सेंटर फॉर पोलर एंड ओशियन रिसर्च (NCPOR) ध्रुवीय क्षेत्रों (आर्कटिक और अंटार्कटिक), हिमालय और दक्षिणी महासागर में रिसर्च करने के लिए भारत सरकार का प्रमुख साइंटिफिक रिसर्च बॉडी है।
– यह भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंस के तहत एक स्वायत्त संस्थान है।
NCPOR का हेडक्वार्टर गोवा में है।

—————
7. किस कंपनी ने कोविड-19 वैक्‍सीन मार्केट से वापस लेने का फैसला किया, जिसने कबूला था कि इससे हार्ट अटैक और स्‍ट्रोक का खतरा है?
Which company has decided to withdraw the Covid-19 vaccine from the market after admitting that it poses a risk of heart attack and stroke?

a. भारत बायोटेक
b. जाइडस कैडिला
c. एस्ट्राजेनेका
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. एस्ट्राजेनेका

– ब्रिटेन की फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका ने दुनिया भर में अपनी कोविड-19 वैक्सीन की खरीद-बिक्री बंद करने का फैसला किया है।
– कंपनी ने कहा है कि अब वैक्सीन की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई नहीं की जा रही है।
– एस्ट्राजेनेका का दावा है कि वैक्सीन को बंद करने का फैसला साइड इफेक्ट्स की वजह से नहीं लिया गया है। कंपनी ने बताया कि वैक्सीन को व्यावसायिक कारणों से बाजारों से हटाया जा रहा है।

इसी फार्मूले से बनी वैक्‍सीन को भारत में कोवीशील्ड थी
– एस्ट्राजेनेका ने 2020 में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर कोरोना की वैक्सीन बनाई थी।
– इसके फार्मूले से भारत में सीरम इंस्टीट्यूट ने कोवीशील्ड नाम से वैक्सीन बनाई थी।
– वहीं ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में इसे ‘वैक्सजेवरिया’ नाम से जाना जाता है।

वैक्‍सीन से क्‍या साइड इफेक्‍ट?
– ब्रिटिश हाइकोर्ट में जमा किए गए दस्तावेजों में कंपनी ने स्वीकार किया कि उनकी कोरोना वैक्सीन से बहुत ही दुर्लभ मामलों में थ्रॉम्बोसिस थ्रॉम्बोसाइटोपीनिया सिंड्रोम यानी TTS हो सकता है।
– इस बीमारी से शरीर में खून के थक्के जम जाते हैं और प्लेटलेट्स की संख्या गिर जाती है।
– इसकी वजह से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का भी खतरा होता है।

– खून के थक्के शरीर के विभिन्न हिस्सों में हो सकते हैं, जिनमें शामिल हैं:-
– मस्तिष्क (सेरेब्रल वेनस साइनस थ्रोम्बोसिस या सीवीएसटी कहा जाता है)
– पेट (स्प्लेनचेनिक नस थ्रोम्बोसिस)
– फेफड़े (फुफ्फुसीय अन्त: शल्यता)
– अंग शिराएँ (गहरी शिरा थ्रोम्बोसिस(DVT))
– धमनियां (धमनी थ्रोम्बोसिस)

एस्ट्राजेनेका के खिलाफ मुकदमा
– कंपनी के खिलाफ हाइकोर्ट में 51 केस पर मुकदमा चल रहा है।
– पीड़ितों ने एस्ट्राजेनेका से करीब 1 हजार करोड़ का हर्जाना मांगा है।
– दरअसल, अप्रैल 2021 में जेमी स्कॉट नाम के शख्स ने यह वैक्सीन लगवाई थी।
– इसके बाद उनकी हालत खराब हो गई। शरीर में खून के थक्के बनने का सीधा असर उनके दिमाग पर पड़ा।
– उनके ब्रेन में इंटर्नल ब्लीडिंग भी हुई।
– वर्ष 2023 में स्कॉट ने एस्ट्राजेनेका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

भारत सरकार ने खारिज किया था साइड इफेक्‍ट का मामला
– भारत के CDSCO सेंट्रल ड्रग स्‍टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन) ने कोविड-19 के वैक्‍सीन से कुछ साइड इफेक्‍ट की बात मानी थी। जिसमें सिरदर्द, थकान, ठंड लगना जैसी सामान्‍य से लक्षण थे, जो अन्‍य वैक्‍सीन की वजह से भी होते हैं।
– लेकिन किसी अन्‍य साइड इफेक्‍ट को CDSCO ने खारिज कर दिया था।

————–
8. नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने भारत के बाहर पहली बार UPI की तरह पेमेंट सिस्‍टम बनाने के लिए किस देश के केंद्रीय बैंक के साथ MoU साइन किया?
National Payments Corporation of India (NPCI) signed MoU with the central bank of which country to create a payment system like UPI for the first time outside India?

a. फ्रांस
b. रोमानिया
c. नामीबिया
d. ऑस्‍ट्रेलिया

Answer: c. नामीबिया

– नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के इंटरनेशनल डिवीजन “NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड” (NIPL) ने नामीबिया के लिए UPI की तरह इंस्टेंट पेमेंट सिस्टम डेवलप करने में मदद करने की घोषणा की।
– NIPL ने 2 मई 2024 को इसके लिए बैंक ऑफ नामीबिया (BON) के साथ एक एग्रीमेंट में साइन किया है।
– यह इंटरनेशनल मार्केट में UPI स्टैक को डिप्लॉय करने के लिए किसी केंद्रीय बैंक के साथ NPCI का पहला कोलेब्रेशन है।
– इस एग्रीमेंट का उद्देश्य अफ्रीकी देश में डिजिटल फाइनेंशियल सर्विस को बढ़ाना, रियल टाइम पर पर्सन-टू-पर्सन (P2P) और मर्चेंट पेमेंट ट्रांजेक्शन (P2M) को सपोर्ट करना है।

NPCL के बारे में
– NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NPCL), UPI को डेवलप करने वाली कंपनी नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की अंतरराष्ट्रीय शाखा है।
– यह दूसरे देशों में UPI के इस्तेमाल को बढ़ावा देने का काम करती है।
– भारत में UPI सबसे पॉपुलर डिजिटल पेमेंट ऑप्शन में से एक है।
– NPCI को 2008 में भारत में रीटेल पेमेंट्स और सेटलमेंट सिस्टम के ऑपरेशन के लिए स्थापित किया गया था।

नामीबिया
– राजधानी: विंडहोक
– राष्‍ट्रपति: नांगोलो म्बुम्बा
– आबादी: 30 लाख
– मुद्रा: नामीबियाई डॉलर
– पड़ोसी देश: अंगोला, जांबिया, बोत्‍सवाना, दक्षिण अफ्रीका
– महासागर: साउथ अटलांटिक ओसेन

————–
9. विश्‍व हास्‍य दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Laughter Day celebrated?

a. मई का पहला रविवार
b. मई का दूसरा रविवार
c. मई का तीसरा रविवार
d. मई का चौथा रविवार

Answer: a. मई का पहला रविवार (2024 में 5 मई)

– विश्व हास्‍य दिवस की स्थापना 1998 में की गई थी और पहला उत्सव 10 मई 1998 को मुंबई में विश्वव्यापी हँसी योग आंदोलन के संस्थापक डॉ. मदन कटारिया द्वारा आयोजित किया गया था। यह दिन अब दुनिया भर में मई के पहले रविवार को मनाया जाता है।

————–
10. अंतर्राष्ट्रीय आर्गानिया दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Argania Day celebrated?

a. 10 मई
b. 11 मई
c. 12 मई
d. 13 मई

Answer: a. 10 मई

– यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली (UNGA) ने वर्ष 2021 में इस दिवस को घोषित किया था।
– यह दिवस आर्गन पेड़ के पर्यावरणीय महत्व के बारे में जागरूकता के लिए मनाया जाता है।

आर्गन पेड़ के बारे में
– आर्गन वृक्ष (Argania spinosa) मोरक्को के उप-सहारा क्षेत्र की एक प्रजाति है।
– यह एक उत्तरी अफ्रीकी देश है जो अटलांटिक महासागर और भूमध्य सागर की सीमा में है।
पेड़ शुष्क और अर्ध शुष्क क्षेत्रों में उगता है।
– इस पेड़ के बीज से दुर्लभ तेलों में से एक, आर्गन तेल का उत्पादन होता है।

————–
11. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस कब मनाया जाता है?
When is National Technology Day celebrated?

a. 9 मई
b. 10 मई
c. 11 मई
d. 12 मई

Answer: c. 11 मई

– इस दिन भारत ने 11 मई, 1998 को पोखरण में परमाणु बमों का सफलतापूर्वक परीक्षण (ऑपरेशन शक्ति) किया था।
– इसका उद्देश्य भारतीय वैज्ञानिकों, इंजीनियरों की वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धियों का स्मरण करना है। इस दिन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा रखा गया था।
– मई 1974 में पोखरण- I के ऑपरेशन स्माइलिंग बुद्धा के बाद आयोजित यह दूसरा परीक्षण था।


PDF Download: Click here


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *