11 मई 2023 करेंट अफेयर्स – 10 महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न – उत्तर

यह 11 मई 2023 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा में ये महत्‍वपूर्ण सवाल-जवाब की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के 10 सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF DownloadClick here

1. इंडियन आर्मी ने किस पद और ऊपर के सभी अफसरों की एक समान वर्दी (uniform) लागू की?
The Indian Army implemented a uniform for all officers of which rank and above?

a. ब्रिगेडियर
b. कर्नल
c. लेफ्टिनेंट कर्नल
d. मेजर

Answer: a. ब्रिगेडियर

– आर्मी कमांडर्स की मीटिंग में वर्दी को लेकर फैसला हुआ है।
– इससे पहले तक रेजिमेंट के आधार पर वर्दी होती थी। लेकिन अब ब्रिगेडियर, मेजर जनरल, लेफ्टिनेंट जनरल, जनरल, CDS (चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ) और फील्ड मार्शल की वर्दी एक तरह की होगी।
– एक अगस्‍त 2023 से एक समान वर्दी का नियम लागू होगा।
– यह फैसला सभी अफसरों पर लागू होगा चाहे उनका कैडर कुछ भी हो और उनका अपॉइंटमेंट कभी भी हुआ हो।
– वहीं, कर्नल और नीचे की रैंक के अधिकारियों की वर्दी में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
– सेना अब उस प्रथा पर वापस लौट रही है जो लगभग 40 साल पहले अपनाई गई थी, जब सेवा में रेजिमेंटल संबद्धता पहनने की दिशा में बदलाव आया था।

सोल्‍जर
– सिपाही

इससे क्‍या-क्‍या बदलेगा
– इस फैसले के तहत सीनियर अधिकारियों की टोपी, कंधे के बैज, गोरगेट पैच, बेल्ट और जूते एक जैसे होंगे। पहले रेजिमेंट के अनुसार इसका रंग बदला हुआ रहता था।
– वहीं, फ्लैग रैंक के अधिकारी अब रजिमेंटल डोरी नहीं पहनेंगे।

क्यों लिया गया ये फैसला
– सेना में रेजिमेंटल सेवा अधिकांश अधिकारियों के लिए कर्नल के पद पर समाप्त होती है
– आर्मी में रेजीमेंट की सीमाओं से परे, सीनियर लीडरशिप के बीच सेवा मामलों में सामान्य पहचान और नजरिए को बढ़ावा देने और मजबूत करने के लिए यह फैसला लिया गया है।
– इंडियन आर्मी में ब्रिगेडियर और उससे ऊपर वे अधिकारी होते हैं, जो पहले से ही यूनिट या बटालियन की कमान संभाल चुके हों।
– इनमें से ज्यादातर की तैनाती हेडक्वॉटरों में होती है।
– जहां सभी आर्म्स और सेवाओं के अधिकारी एक साथ काम करते हैं।

किस तरह की वर्दी
– अब ब्रिगेडियर और ऊपर के अधिकारी की एकसमान दो तरह की वर्दी होगी।
– एक वर्दी जो सामान्‍य काम के दौरान होगी। इसमें गहरे रंग की वर्दी, एक ही रंग की टोपी, रैंक के सामान्य बैज, एक सामान्य बेल्ट बकल और एक सामान्य पैटर्न के जूते पहनेंगे।।
– दूसरी वर्दी कॉम्‍बैट (सैन्‍य अभियान) के लिए होगी। इसे जनवरी 2022 में भारतीय सेना ने नए डिजिटल पैटर्न वाली छलावरण लड़ाकू वर्दी तैयार की थी।
– कॉम्‍बैट वर्दी मे मिट्टी के रंगों और जैतून के हरे रंग के रंगों का इस्तेमाल किया गया है।
– नए पैटर्न की वर्दी सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखकर और जवानों के लड़ाकू पोशाक पहनने से रोकने के लिए डिजाइन किया गया है

(आर्मी चीफ – जनरल मनोज पांडे)

————-
2. GSI (भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण) ने किस राज्‍य में देश का सबसे बड़ा लिथियम भंडार मिलने की खबर को आधारहीन बताया?
GSI termed as baseless the news of country’s largest lithium reserves being found in which state?

a. उत्‍तर प्रदेश
b, मध्‍य प्रदेश
c. राजस्‍थान
d. गुजरात

Answer: c. राजस्‍थान

– लिथियम का उपयोग मुख्य रूप से मोबाइल फोन, लैपटॉप और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए रिचार्जेबल बैटरी में किया जाता है।

क्‍या खबर प्रकाशित हुई थी?
– देशभर के ज्‍यादातर न्‍यूजपेपर्स ने राजस्‍थान के नागौर जिले में लिथियम मिलने की खबर 8 मई 2023 को प्रकाशित की थी।
– यह न्‍यूज राजस्थान के खान मंत्री प्रमोद भाया के हवाले थी।
– इसमें कहा गया था कि GSI को राजस्‍थान में जम्‍मू-कश्‍मीर से भी ज्‍यादा लिथियम मिला है और इससे देश की 80 प्रतिशत जरूरत पूरी हो जाएगी।

GSI ने 10 मई 2023 को कहा –
– समाचारपत्रों में राजस्थान में लिथियम के बड़े भंडार की पहचान किए जाने की रिपोर्ट “बेसलेस” और भ्रामक है।
– जीएसआई के क्षेत्रीय मुख्यालय या केंद्रीय मुख्यालय द्वारा ऐसी कोई सूचना नहीं दी गई है।
– यह सूचित किया जाता है कि GSI वर्ष 2019-20 से डेगाना क्षेत्र, नागौर जिले, राजस्थान में टंगस्टन, लिथियम और संबंधित दुर्लभ धातुओं के खनिजकरण के लिए अन्वेषण कर रहा है और ड्रिलिंग कार्य अभी भी प्रगति पर है।”

जम्‍मू कश्‍मीर में मिल चुका है लिथियम
– वर्ष 2023 की शुरुआत में, GSI द्वारा जम्मू और कश्मीर में 5.9 मिलियन टन लिथियम भंडार पाया गया था।
– दिसम्‍बर में जम्‍मू कश्‍मीर में मिले लिथियम की ऑक्‍शन की जाएगी।
– भारत वर्ष 2070 तक भारत का नेट जीरो देश बनने का लक्ष्‍य है। – इसका मतलब है कार्बन उत्‍सर्जन पर लगाम लगना होगा। इसके लिए जरूरी कदम में से एक है कि लिथियम आयन बैटरी का उपयोग बढ़े।

लिथियम क्या है?
– लिथियम एक रासायनिक तत्व है।
– इसका रासायनिक प्रतीक Li है।
– यह सबसे हल्की धातु और सबसे कम घनत्व वाला ठोस पदार्थ है।
– इसका परमाणु क्रमांक 3 और परमाणु भार 6.941u होता है।
– लिथियम ऐसा नॉन फेरस मेटल है, जिसका उपयोग मोबाइल, लैपटॉप, इलेक्ट्रिक व्हीकल और अन्य चार्जेबल बैटरी बनाने में किया जाता है।
– भारत अभी लिथियम के लिए दूसरे देशों पर निर्भर है।
– वर्ष 2023 तक चीन और ऑस्ट्रेलिया दुनिया का सबसे बड़ा लिथियम सप्लायर हैं।

भारत किन देशों से लिथियम का आयात करता है?
– दुनिया में लिथियम के आयात करने में भारत चौथे स्थान पर है।
– भारत लगभग 80% लिथियम-ऑयन बैटरियों को चीन से मंगाता है।
– भारत लिथियम के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए अर्जेंटीना, चिली, ऑस्ट्रेलिया और बोलिविया के लिथियम की खदानों में हिस्सेदारी खरीदने की कोशिश कर रहा है।

GSI – जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया
– स्‍थापना – 1851 (172 साल पहले)
– मुख्‍यालय – कोलकाता
– महानिदेशक – डॉ. एस राजू
– किस मंत्रालय के अंतर्गत – खनन मंत्रालय (Ministry of Mines) [मंत्री – प्रह्लाद जोशी]

राजस्‍थान
– सीएम – अशोक गहलोत
– गवर्नर – कलराज मिश्र
– राजधानी – जयपुर

————-
3. RBI का गोल्‍ड रिजर्व बढ़कर मार्च 2023 तक कितना हो गया?
RBI’s gold reserve increased to how much by March 2023?

a. 694.64 मीट्रिक टन
b. 794.64 मीट्रिक टन
c. 894.64 मीट्रिक टन
d. 994.64 मीट्रिक टन

Answer: b. 794.64 मीट्रिक टन

– रिजर्व बैंक ने बीते कुछ वर्षों में ताबड़तोड़ सोना खरीदा है।
– RBI के पास मार्च 2023 तक गोल्‍ड रिजर्व बढ़कर 794.64 मीट्रिक टन हो गया है।
– RBI ने इससे संबंधित रिपोर्ट विदेशी मुद्रा भंडार के प्रबंधन पर आरबीआई की अर्धवार्षिक रिपोर्ट (Half Yearly Report on Management of Foreign Exchange Reserves) अक्टूबर 2022 – मार्च 2023 जारी की है।
– कुल विदेशी मुद्रा भंडार का 7.81 प्रतिशत गोल्‍ड के रूप में है।

RBI ने कितना सोना खरीदा?
– फाइनेंशियल ईयर 22-23 में 34.22 टन सोना
– फाइनेंशियल ईयर 21-22 में 65.11 टन सोना

RBI ने कहां कितना सोना रखा है?
– बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ इंटरनेशनल सेटलमेंट्स (BIS) में 437.22 टन
– RBI के सेफ में 301.10 टन

RBI इतना सोना क्‍यों खरीद रहा है?
– सोना सबसे सुरक्षित और आरक्षित मुद्रा के रूप में माना जाता है।
– RBI सहित ज्यादातर देशों के केंद्रीय बैंकों द्वारा सोना खरीदने की मुख्य वजह महंगाई से निपटने की रणनीति है।
– महंगाई बढ़ने पर करंसी की वैल्यू घटती है, जबकि सोने की बढ़ती है। – इसके अलावा अनिश्चितता के बीच सुरक्षा के लिए भी गोल्ड रिजर्व रखा जाता है।
– डॉलर में बेतहाशा मजबूती के बाद दुनियाभर के केंद्रीय बैंक सोना खरीद रहे हैं।

कौन से अन्य बैंक सोना खरीद रहे हैं?
– वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) के अनुसार, मुख्य रूप से उभरती बाजार अर्थव्यवस्थाओं के केंद्रीय बैंकों द्वारा सोना खरीदा जा रहा है।
– चीन ऐतिहासिक रूप से सोने का एक बड़ा खरीदार रहा है।
– सिंगापुर, चीन और तुर्की के केंद्रीय बैंक भी सोना खरीद रहे हैं।
– 2022 में दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों ने रिकॉर्ड 1,136 टन सोना खरीदा।

RBI गवर्नर – शक्तिकांत दास

————-
4. USA की राजकीय यात्रा पर PM नरेंद मोदी कब जाएंगे?
When will PM Narendra Modi go on a state visit to USA?

a. 22 जून 2023
b. 22 जुलाई 2023
c. 22 अगस्‍त 2023
d. 22 सितंबर 2023

Answer: a. 22 जून 2023

– इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, नरेंद्र मोदी के लिए 22 जून को ऑफिशियल डिनर होस्ट करेंगे।
– वैसे तो पीएम मोदी पहले भी व्‍हाइट हाउस में प्रेसिडेंट के साथ मीटिंग कर चुके हैं। लेकिन बाइडन के सत्‍ता में आने के बाद पहली बार PM मोदी के लिए अमेरिका ऑफिशियल डिनर होस्‍ट करने जा रहा है।
– इससे पहले उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के लिए दिसंबर 2022 में डिनर आयोजित किया था।
– अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद बाइडेन का तीसरा स्टेट डिनर होगा।

व्हाइट हाउस ने क्‍या कहा –
– मोदी के इस दौरे से भारत और अमेरिका के रिश्ते मजबूत होंगे। दोनों देश स्ट्रैटेजिक पार्टनर हैं और हमें उम्मीद है कि दुनिया के दो महान लोकतंत्र एक नए युग की शुरुआत करेंगे।
– बयान में कहा गया है कि मोदी के इस दौरे से हिंद महासागर में सिक्योरिटी के लिहाज से एक नई शुरुआत होगी।
– इस दौरे पर टेक्नोलॉजी और डिफेंस से जुड़ी बेहद अहम बातचीत हो सकती है।
– अमेरिका चाहता है कि एजुकेशन और क्लाइमेट चेंज जैसे अहम ग्लोबल इश्यूज पर भी दोनों देश मिलकर काम करें।
– इसके अलावा पीपुल टू पीपुल कॉन्टैक्ट्स भी बढ़ाया जाना चाहिए। इसके लिए भी पॉलिसी तैयार की जा रही है।
– न्यूयॉर्क में PM मोदी UN मुख्यालय में विश्व योग दिवस कार्यक्रम के शामिल होंगे।
– इसके बाद शिकागो में भारतीय समुदाय के साथ मोदी एक बड़े कम्युनिटी कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
– इस मीटिंग से पहले PM मोदी और राष्ट्रपति बाइडेन मई में ऑस्ट्रेलिया में होने वाली क्वाड मीटिंग के दौरान भी मिलेंगे।
– 9-10 सितंबर में भारत G-20 समिट भी होस्ट करने वाला है, जिसमें बाइडेन भी शामिल होंगे।

तीसरा स्टेट डिनर होस्ट करेंगे बाइडेन
– अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद ये बाइडेन का तीसरा स्टेट डिनर होगा।
– इससे पहले उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के लिए दिसंबर 2022 में डिनर आयोजित किया था।
– स्टेट डिनर अमेरिका का ऑफिशियल डिनर होता है।
– ये व्हाइट हाउस में आयोजित किया जाता है।
– इसमें अमेरिका के राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी किसी दूसरे देश के हेड ऑफ गवर्नमेंट के लिए डिनर होस्ट करते हैं।

————–
5. ICC ने अप्रैल महीने का ‘मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ’ किसे चुना?
Who was selected as the ‘Men’s Player of the Month’ by the ICC for the month of April?

a. सूर्य कुमार यादव
b. फखर जमान
c. के एल राहुल
d. बाबर आजम

Answer: b. फखर जमान (पाकिस्तान)

– वह पाकिस्‍तान के प्‍लेयर हैं।
– फखर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ और नारुमोल जिम्बाब्वे के खिलाफ मैचों में अपने शानदार प्रदर्शन से यह ताज अपने नाम किया है।

————–
6. ICC ने अप्रैल महीने का ‘वूमेंन्स प्लेयर ऑफ द मंथ’ किसे चुना?
Who was chosen by the ICC as the ‘Women’s Player of the Month’ for the month of April?

a. हरमनप्रीत कौर
b. स्‍मृति मंधाना
c. नारुमोल चायवई
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. नारुमोल चायवई (थाईलैंड)

– वह थाईलैंड की बल्‍लेबाज हैं।

आईसीसी – International Cricket Council
– स्थापना: 15 जून 1909
– अध्यक्ष: ग्रेग बार्कले
– सीईओ: ज्योफ एलार्डिस
– मुख्यालय: दुबई, UAE

—————
7. किस भारतीय औद्योगिक समूह ने म्यांमार पोर्ट का मालिकाना हक बेच दिया?
Which Indian industrial group sold the ownership of Myanmar Port?

a. रिलायंस
b. डालमिया
c. बिड़ला
d. अडाणी

Answer: d. अडाणी

– अदाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (Adani Ports & SEZ) ने मई 2023 में विवादास्पद म्यांमार पोर्ट की बिक्री 3 करोड़ डॉलर ($30 मिलियन) में पूरी कर ली है।
– बिक्री की यह रकम पोर्ट की आखिरी निवेश कीमत से 12 करोड़ डॉलर ($120 मिलियन) कम है।
– मतलब कि अडाणी समूह को 12 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ।
– म्‍यामार पोर्ट को सोलर एनर्जी लिमिटेड ने खरीदा है। इसके बारे में बाकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

अडाणी ने क्‍यों बेचा पोर्ट
– दरअसल, म्‍यांमार में सैन्‍य शासन है। इसकी वजह से अमेरिका सहित कई यूरोपीय देशों ने प्रतिबंध लगाया हुआ है।
– यह देश FATF की ब्‍लैक लिस्‍ट में शामिल है।
– इसकी वजह से म्‍यांमार पोर्ट को डेवलप करना और संचालन अडाणी के लिए मुश्‍कल भरा काम था।
– ऐसे में अडाणी ने इससे बाहर निकलने का फैसला कर लिया।

अडाणी समूह के चेयरमैन – गौतम अडाणी

————–
8. रक्षा मंत्रालय ने प्रादेशिक सेना (टेरिटोरियल आर्मी) के किस रेजिमेंट की महिला अधिकारियों को LOC पर तैनात करने की मंजूरी दी?
The Ministry of Defense has approved the deployment of women officers of which regiment of the Territorial Army on the LOC?

a. इंफेंट्री बटालियन
b. इंजीनियर रेजिमेंट
c. गोरखा रेजिमेंट
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. इंजीनियर रेजिमेंट

– रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रादेशिक सेना (टीए) की महिला अधिकारियों को LOC पर इसकी इंजीनियर रेजिमेंट के साथ तैनात करने की मंजूरी दे दी है।
– इससे पहले टेरिटोरियल आर्मी को ने 2019 से पारिस्थितिक कार्य बल इकाइयों, टीए तेल क्षेत्र इकाइयों और TA रेलवे इंजीनियर रेजिमेंट में महिला अधिकारियों को तैनात करना शुरू किया था।

प्रादेशिक सेना (Territorial Army)
– प्रादेशिक सेना भारतीय सेना की एक ईकाई है, इसके स्वयंसेवकों को हर साल कुछ दिनों का सैनिक प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि जरूरत पड़ने पर देश की रक्षा के लिये उनकी सेवाएं ली जा सकें।
– इसमें वेतन सिर्फ ट्रेनिंग और सेवा में बुलाए जाने पर ही मिलता है।
– भारत में अक्टूबर, 1941 में प्रादेशिक सेना स्थापित हुई।

————–
9. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (National Technology Day) कब मनाया जाता है?
When is National Technology Day celebrated?

a. 9 मई
b. 10 मई
c. 11 मई
d. 12 मई

Answer: c. 11 मई

– इस दिन भारत ने 11 मई, 1998 को पोखरण में परमाणु बमों का सफलतापूर्वक परीक्षण (ऑपरेशन शक्ति) किया था।
– इसका उद्देश्य भारतीय वैज्ञानिकों, इंजीनियरों की वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धियों का स्मरण करना है। इस दिन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा रखा गया था।
– मई 1974 में पोखरण- I के ऑपरेशन स्माइलिंग बुद्धा के बाद आयोजित यह दूसरा परीक्षण था।

————–
10. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2023 में कितने वीरता पुरस्कार (शौर्य चक्र और कीर्ति चक्र) प्रदान किए?
President Draupadi Murmu presented how many gallantry awards (Shaurya Chakra and Kirti Chakra) in the year 2023?

a. 7
b. 17
c. 27
d. 37

Answer: d. 37

– राष्‍ट्रपति ने सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के पुलिस कर्मियों को पांच मरणोपरांत सहित 08 कीर्ति चक्र और पांच मरणोपरांत सहित 29 शौर्य चक्र प्रदान किए।

शौर्य चक्र
नाम एवं अन्य जानकारी सेवा
– अमित कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट, सीआरपीएफ (गृह मंत्रालय)
– सतेंद्र सिंह, असिस्टेंट कमांडेंट, 21 बीएल, सीआरपीएफ (गृह मंत्रालय)
– एफ हवलदार घनश्याम (अब नायब सूबेदार), ग्रेनेडियर्स 55वीं बटालियन, राष्ट्रीय राइफल्स (सेना)
– विक्की कुमार पांडे, डिप्टी कमांडेंट, और विजय ओरैयन, कॉस्टेंबल/जीडी, 209 कोबरा, सीआरपीएफ (गृह मंत्रालय)
– लेफ्टिनेंट कमांडर मृत्युंजय कुमार (07456-डब्ल्यू) (नौसेना)
– मेजर अमित दहिया, सेना मेडल, पहली बटालियन, पैराशूट रेजीमेंट (विशेष बल) (सेना)
– सोमाय विनायक मुंडे (आईपीएस), रवींद्र काशीनाथ नैतम (हेड कांस्टेबल) और टिकाराम संपतराव कटेंगे (पुलिस नाइक) (महाराष्ट्र पुलिस)
– मेजर नितिन धानिया, दूसरी बटालियन, पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) (सेना)
– लांस नायक राघवेंद्र सिंह, मैकेनाइज्ड इंफ्रेंट्री, 9वीं बटालियन, राष्ट्रीय राइफल्स (सेना)
– मेजर संदीप कुमार, ग्रेनेडियर्स, 55वीं बटालियन, राष्ट्रीय राइफल्स (सेना)
– मेजर अभिषेक सिंह, मैकेनाइज्ड इंफ्रेंट्री, 50वीं बटालियन, राष्ट्रीय राइफल्स (सेना)
– स्क्वाड्रन लीडर संदीप कुमार झाझरिया और कॉर्पोरल (अब सार्जेंट) आनंद सिंह, वायु सेना (गरुड़)
– मेजर आदित्य भदौरिया, कुमाऊं रेजिमेंट, 50वीं बटालियन, राष्ट्रीय राइफल्स (सेना)
– ग्रुप कैप्टन योगेश्वर कृष्णराव कांडलकर, फ्लाइट लेफ्टिनेंट तेजपाल और अग्रणी विमानकर्मी सुनील कुमार, वायु सेना (सुरक्षा)
– कैप्टन (अब मेजर) युधवीर सिंह, मैकेनाइज्ड इंफ्रेंट्री, 9वीं बटालियन, राष्ट्रीय राइफल्स, (सेना)
– कैप्टन राकेश टी आर, 9वीं बटालियन, पैराशूट रेजीमेंट (विशेष बल), (सेना)
– लांस नायक विकास चौधरी, जम्मू और कश्मीर राइफल्स, तीसरी बटालियन, राष्ट्रीय राइफल्स (सेना)
– कैप्टन (अब मेजर) अरुण कुमार, कुमाऊं रेजिमेंट, 13वीं बटालियन, राष्ट्रीय राइफल्स (सेना)

शौर्य चक्र (मरणोपरांत)
– राइफलमैन औरंगज़ब, जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फेंट्री, 44वीं बटालियन, राष्ट्रीय राइफल्स (मरणोपरांत) (सेना)
– एल सिपाही कर्ण वीर सिंह, राजपूत रेजिमेंट, 44वीं बटालियन, राष्ट्रीय राइफल्स (मरणोपरांत) (सेना)
– पी गनर जसबीर सिंह, आर्टिलरी रेजिमेंट, 19वीं बटालियन, राष्ट्रीय राइफल्स (मरणोपरांत) (सेना)
– एसपीओ कांस्टेबल मुदासिर अहमद शेख, जम्मू और कश्मीर पुलिस (बारामूला) (मरणोपरांत) (सेना)
– पी नायक जसबीर सिंह, 6वीं बटालियन, जम्मू और कश्मीर राइफल्स (मरणोपरांत) (सेना)

कीर्ति चक्र
– एन नायक देवेंद्र प्रताप सिंह, आर्मर्ड कोर, 55वीं बटालियन, राष्ट्रीय राइफल्स (सेना)
– मेजर शुभंग, डोगरा रेजिमेंट, 62वीं बटालियन, राष्ट्रीय राइफल्स (सेना)
– नाइक जितेंद्र सिंह, राजपूत रेजिमेंट, 44वीं बटालियन, राष्ट्रीय राइफल्स (सेना)

कीर्ति चक्र (मरणोपरांत)
– सुदीप सरकार, कांस्टेबल/जीडी, बीएसएफ (मरणोपरांत)
– श्रवण कश्यप, हेड कांस्टेबल, छत्तीसगढ़ राज्य सरकार (मरणोपरांत)
– रोहित कुमार, एसजी। कांस्टेबल, जम्मू और कश्मीर पुलिस (मरणोपरांत)

चक्र सीरिज के कई अवार्ड होते हैं, उनमें ये हैं-
– परमवीर चक्र : परमवीर चक्र भारत का सर्वोच्च शौर्य सैन्य अवार्ड है जो दुश्मनों की उपस्थिति में उच्च कोटि की शूरवीरता एवं त्याग के लिए प्रदान किया जाता है।
– महावीर चक्र : यह सम्मान असाधारण वीरता या शूरता के लिए दिया जाता है।
– वीर चक्र : यह सम्मान असाधारण वीरता या शूरता के लिए दिया जाता है।
– कीर्ति चक्र : यह सम्मान असाधारण वीरता या शूरता के लिए दिया जाता है।


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *