Daily Current Affairs, Current Affairs 11 May 2020, Current Affairs 11 May, Current Affair 11 May 2020 Question, 11 May 2020 Current Affairs, Current Affairs 11 May 2020

यह 11th May 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. कोविड-19 की वजह से चल रहे लॉकडाउन के बीच रेलवे ने कब से पैसेंजर ट्रेन शुरू करने की घोषणा की?

a. 12 मई
b. 18 मई
c. 20 मई
d. 25 मई

Answer: a. 12 मई

– कोविड-19 की वजह से 21 मार्च से ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था।
– लॉकडाउन में लगभग 50 दिनों तक यात्री ट्रेन सेवा बंद (श्रमिक स्‍पेशल छोड़कर) रहने के बाद अब रेलवे ने बड़ा फैसला किया है।
– 12 मई से यात्री ट्रेन चलेंगी।
– शुरुआत में 15 जोड़ी ट्रेनें चलाई जाएंगी। ट्रेनें दिल्ली से चलाई जाएंगी।
– 11 मई (आज) शाम 4 बजे टिकट का रिजर्वेशन शुरू हो जाएगा।
– इन ट्रेनों के टिकट केवल आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर मिलेंगे।
– नई दिल्ली से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुअनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी के लिए चलाई जाएंगी।
– स्टेशनों पर टिकट बुकिंग काउंटर बंद ही रहेंगे। प्लेटफॉर्म टिकट, काउंटर टिकट नहीं मिलेंगे ।
– फेस कवर करना जरूरी है। डिपार्चर के वक्त स्क्रीनिंग की जाएगी। केवल उन्हीं यात्रियों को इजाजत मिलेगी, जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं पाए जाएंगे।
– केवल उन्हीं यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर आने की इजाजत दी जाएगी, जिनके टिकट कन्फर्म होंगे।

——————————
2. Chinese और Indian सैनिकों के बीच सिक्किम में किस जगह दर्रे (पास) के नजदीक 10 मई को झड़प हुई?

a. नाथु ला
b. नाकु ला
c. जेलेप ला
d. डोकलाम

Answer: b. नाकुला

– वैश्विक महामारी (ग्‍लोबल पेंडेमिक) के दौरान इंडियन और चाइनीज सेल्‍जर्स के बीच फाइट हुई है। फिजिकल कंफ्रंटेशन। लात-घूसे चले।

कहां हुई घटना?
– यह घटना नॉर्थ सिक्किम में मुगथांग से आगे नाकुला दर्रे के पास हुई है।
– 150 सोल्‍जर्स, दोनों तरफ से थे।
– इसमें 11 चीनी सोल्‍जर्स को चोटें आई हैं और चार इंडियन सैनिकों को भी चोट लगी है।

– अगर मैप में देखेंगे, तो ये रहा।

– सिक्किम में ये है नाकुला पास। यहां पर दोनों देशों के सैनिकों का आमना-सामना हुआ।
– नाकुला पास 5,259 मीटर की ऊंचाई है। यह तिब्‍बतियन ऑटोनोमस रीजन के बॉर्डर पर है, जिस पर चीन का कब्‍जा है।
– तो चाइनीज क्षेत्र में ज्‍यादा पहाड़ नहीं हैं।
– इंडियन साइड में काफी पहाड़ हैं और बहुत सारे बर्फ से भी ढंके हैं।

– इंडिया और चाइना का बॉर्डर को लेकर विवाद है। इसलिए इसे लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल (LAC) कहते हैं।
– 1962 के भारत-चीन वॉर के बाद दोनों देशों की सेनाएं जहां तैनात थी, उसे वास्तविक नियंत्रण रेखा मान लिया गया था।

– इस विवाद का यह भी कारण है कि इस समय बर्फ पिघलती है. ऐसे में रास्ते और सड़कें साफ होती हैं. जिससे टकराव भी बढ़ जाता है।
– साथ ही दोनों देशों ने अपने हिस्से में सड़कों और इंफ्रास्ट्रक्चर पर काफी काम किया है. इस वजह से मुस्तैदी और गश्त भी बढ़ी है. टकराव की यह भी बड़ी वजह है।
– 2017 में भी भारत और चीन के बीच डोकलाम में टकराव देखने को मिला था।
– यहां पर दोनों देशों के सैनिक 73 दिन तक आमने-सामने रहे थे।

—–
– तो यहां पर बहुत ज्‍यादा स्‍थाई पोस्‍ट नहीं होते हैं, गश्‍त चलती रहती हैं।
– कुछ पोस्‍ट जो हैं, वहां से इंडियन सोल्‍जर्स थोड़ी देर के लिए पोस्‍ट से हटते हैं। तो चीनी सैनिक यहां चले आते हैं।
– जब इंडियन सोल्‍जर वापस आते हैं, तो फिर चीनी सैनिक भी हट जाते हैं।

– तो ऐसा ही हुआ 10 मई को।
– चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी और भारतीय सेना के सैनिकों ने को मुगथांग से आगे निकु ला सेक्टर के पास एक-दूसरे का सामना किया, जब वे एक-दूसरे के आमने-सामने आए।

– दोनों के बीच फाइट हुई। इसमें चोटें आईं।
– हालांकि, दोनों पक्षों ने स्थानीय स्तर पर बातचीत की और विवाद शांत कर लिया।
– इसके लिए प्रोटोकॉल बना है, उसी के अनुसार विवाद सुलझाए जाते हैं।

अलग है नाथु ला पास।
– इससे अलग नाथुला पास है, जहां से कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रास्‍ता है।
– नाथुला पास और नाकुला पास अलग-अलग हैं, कन्‍फ्यूज मत होना।

 

————————–
3. कोविड-19 की वजह से संकट में गिरती अर्थव्‍यवस्‍था को सुधारने के लिए USA सरकार ने कितने कर्ज लेने का फैसला किया है?

a. 4 खरब अमरीकी डॉलर
b. 1 खरब अमरीकी डॉलर
c. 3 खरब अमरीकी डॉलर
d. 2 खरब अमरीकी डॉलर

Answer: c. 3 खरब अमरीकी डॉलर (2.999 खरब अमरीकी डॉलर)

– (इसी के आस-पास भारत की इकानॉमी है।)
– अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने हाल ही में यह घोषणा की है।
– अमेरिका का कहना है कि कोरोना संबंधी राहत पैकेज के कारण उसका बजट 250 खरब डॉलर से भी ज्यादा हो गया है और अब दूसरी तिमाही में उसे यह कर्ज लेना ही होगा।
– विशेषज्ञ इसे 2008 की मंदी से भी बुरे हालातों की तरफ इशारा कर रहे हैं।
– पिछली तिमाही (जनवरी से मार्च 2020) में अमेरिका की जीडीपी में 4.8 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है।

– तो वर्ष 2020 में अमरीका की जनता के द्वारा लिए गए लोन सहित अमरीकी बजट घाटा 3.8 खरब अमरीकी डॉलर से अधिक हो जाएगा।

—————————–
4. किस भारतीय कंपनी ने 14 मई को राइट्स इश्यू लाने का ऐलान किया है।

a. एलआईसी
b. इन्‍फोसिस
c. रिलायंस इंडस्‍ट्रीज
d. ओएनजीसी

Answer: c. रिलायंस इंडस्‍ट्रीज

– इस राइट्स इश्यू में योग्य शेयरधारकों को उनके पास मौजूद हर 15 शेयरों पर एक शेयर खरीदने का अधिकार मिलेगा।
– जिनके पास रिलायंस के शेयर नहीं हैं, वो इसमें हिस्‍सा नहीं दे सकते हैं।
– रिलायंस इंडस्ट्रीज को बीएसई और एनएसई से राइट्स इश्यू लाने की अनुमति भी मिल गई है।
– राइट्स इश्यू में उनके पास मौजूद हर 15 शेयरों पर एक शेयर खरीदने का अधिकार मिलेगा।
– कंपनी इस इश्‍यू में 42 करोड़ 26 लाख 26 हजार 894 शेयर ऑफर कर रही है।
– कंपनी ने राइट्स इश्यू के लिए 1,257 रुपए का प्राइस तय किया है।
– यानी इस ऑफर से कंपनी कुल 5,31,24,20,05,758 रुपए (53,124 करोड़ रुपए से ज्यादा) की रकम जुटाएगी।
– ऐसा करके रिलायंस इंड्स्‍ट्रीज अपना कर्ज खत्‍म करने की कोशिश कर रही है। इसी वजह से जियो की हिस्‍सेदारी भी बेची गई है।

—————————
5. फेसबुक और सिल्‍वर लेक के बाद अब किस कंपनी ने जियो प्‍लेटफॉम्‍स का 2.32% हिस्‍सा 11,367 करोड़ रुपए में खरीदा?

a. ल्‍यूपिन
b. माइक्रोसॉफ्ट
c. आईबीएम
d. विस्‍टा इक्विटी पार्टनर्स

Answer: d. विस्‍टा इक्विटी पार्टनर्स

– यह अमेरिका की प्राइवेट इक्विटी फर्म है, जो दुनिया भर में टेक्‍नोलॉजी के सेक्‍टर में निवेश करती है।
– यह डील 11,367 करोड़ रुपए में हुई है।
– यह निवेश जियो प्लेटफॉर्म्स के इक्विटी मूल्य 4.91 लाख करोड़ रुपए और एंटरप्राइज वैल्यू 5.16 लाख करोड़ रुपए पर किया गया है।

कर्ज मुक्‍त कंपनी बनाने को जियो का हिस्‍सा बेच रही रिलायंस
– मुकेश अंबानी आरआईएल को कर्जमुक्त कंपनी बनाना चाहते हैं। इसी के तहत जियो प्लेटफॉर्म की हिस्सेदारी बेची जा रही है।
– जियो प्लेटफॉर्म रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल सब्सिडियरी है।
– 22 अप्रैल को फेसबुक ने 43,574 करोड़ रुपए में जियो के 9.99 पर्सेंट हिस्‍सा खरीदने का ऐलान किया था।
– इसके बाद 4 मई को अमेरिकी इक्विटी निवेश कंपनी सिल्‍वर लेक ने 5656 करोड़ रुपए में 1.15 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी।
– अब विस्‍टा ने 2.32% हिस्‍सा 11,367 करोड़ रुपए खरीदा है।

————————
6. मदर्स डे 2020 कब मनाया गया?

a. 8 मई
b. 11 मई
c. 9 मई
d. 10 मई

Answer: d. 10 मई

– दुनिया में यह दिवस अलग-अलग वक्‍त पर मनाया जाता है।
– भारत में इसे अमेरिका की तर्ज पर मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है।

– इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य मां की निःस्वार्थ सेवा और प्यार के बदले उन्हें सम्मान और धन्यवाद देने के लिए लोगों को जागरूक करना है।

क्‍यों मनाया जाता है?
– यह बोलीविया में 27 मई को मनाया जाता है। इसकी मुख्य वजह 27 मई, 1812 की क्रांति है, जिसमें स्पेन की सेना ने बॉलीविन महिलाओं की हत्या कर दी थी, जो आजादी के लिए लड़ रही थीं।
– उन महिलाओं के सम्मान में 27 मई को ‘मदर्स डे’ मनाया जाता है।
– वहीं, ग्रीस के लोग अपनी मां के प्रति स्नेह और सम्मान के लिए इस पर्व को हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मनाते हैं।
– अमेरिका के राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने 9 मई 1914 को एक कानून पारित किया, जिसमें मई महीने के दूसरे रविवार को ‘मदर्स डे’ मनाने की बात की गई थी।
– उस समय से हर साल ‘मदर्स डे’ मनाया जाता है। भारत और कनाडा में भी अमेरिका की तर्ज पर ‘मदर्स डे’ मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है।
– यूरोप के कई देशों में इसे मदरिंग डे के रूप में मनाया जाता है।

——————————
7. मशहूर संगीतकार और गायक लिटिल रिचर्ड का 9 मई को निधन हो गया, वो किस देश से थे?

a. फ्रांस
b. अमेरिका
c. स्‍पेन
d. यूके

Answer: b. अमेरिका

– वे 87 साल के थे, रिचर्ड लंबे समय से बीमार थे।
– रिचर्ड की मौत बोन कैंसर से हुई।
– फैन्स उनके पियानो बजाने के अंदाज के दीवाने थे। इसके अलावा उनकी हेयर स्टाइल और पहनावा काफी पसंद किया जाता था।
– लिटिल रिचर्ड का जन्म जॉर्जिया (अमेरिका) में दिसंबर 1932 में हुआ था।
– रिचर्ड का करियर 1940 के दशक में शुरू हुआ था।
– पहले तो वह छोटी-मोटी रिकॉर्डिंग ही करते रहे, लेकिन 1955 में उन्हें Tutti Frutti, Long Tall Sally और Good Golly Miss Molly से प्रसिद्धी मिली।
– इस सॉन्ग ने उन्हें दुनिया के कई देशों में स्टार बना दिया।
– इनकी 3 करोड़ से ज्यादा प्रतियां दुनियाभर में बिकी थीं। 1986 में रिचर्ड ने रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेम में एंट्री की थी।

—————————–
8. ‘Vijyant at Kargil: The Life of a Kargil Hero’ नामक एक पुस्तक लेखक कौन है?

a. कर्नल वीएन थापर
b. नेहा द्विवेदी
c. कर्नल लक्ष्‍मीकांत
d. a और b दोनों

Answer: d. a और b दोनों

– यह पुस्तक कैप्टेन विजयनत थापर के जीवन पर आधारित है।
– विजयनत के पिता कर्नल वीएन थापर और बेटी नेहा द्विवेदी इसे पुस्‍तक के लेखक है।
– शहिद विजयनत थापर को वीर चक्र पुरस्कार से (मरणोपरांत) नावाजा गया था।

——————————–
9. विश्व तैराकी चैंपियनशिप 2021 कब तक के लिए स्‍थगित कर दी है?

a. 2021
b. 2022
c. 2023
d. 2024

Answer: b. 2022

– विश्व तैराकी संस्था फिना ने यह फैसला लिया है।
– सह आयोजन जापान के फुकौका में होना था।
– अब इस चैंपियनशिप का आयोजन 13 से 29 मई 2022 तक होगा।
– विश्व चैंपियनशिप में गोताखोरी, ओपन वाटर तैराकी, लयबद्ध तैराकी और वाटर पोलो की स्पर्धाएं भी होती हैं।
– यह भी घोषणा की कि मास्टर्स चैंपियनशिप जापान के क्यूशु में 31 मई से नौ जून 2022 तक आयोजित की जाएगी।

—————————-
10. सैनिक सेवा पदक विजेता दलित एझिलामलाई का निधन 6 मई 2020 को हो गया, वह किसी प्रधानमंत्री के कार्यकाल में केंद्रीय राज्‍य मंत्री थे?

a. एचडी देवेगौड़ा
b. मनमोहन सिंह
c. नरेंद्र मोदी
d. अटल बिहारी वाजपेई

Answer: d. अटल बिहारी वाजपेई

– वे पट्टली मक्कल काची पार्टी के नेता थे
– उन्होंने 1998-99 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य, परिवार कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में काम किया था।
– उन्होंने सैन्य अधिकारी के रूप में 1971 के भारत-पाक युद्ध में भाग लिया।
– इसके अलावा उन्हें सेना में सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति द्वारा सैनिक सेवा पदक भी दिया गया था।


 

Free Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here

Free One Liner MCQ PDF –  Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account