Daily Current Affairs, Current Affairs 11 June, 11 June 2020 Current Affairs, 11 june Current Affair 2020, 11 June Current Affairs 2020 Question, Daily Current Affairs 2020, 11 June Current Affairs, 11 June Current Affairs Question

यह 11th June 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. गोदरेज ग्रुप ने अपना नया CEO किसे नियुक्‍त किया है?

a. निसाबा गोदरेज
b. रजनी गोदरेज
c. आदि गोदरेज
d. विवेक गंभीर

Answer: a. निसाबा गोदरेज

– उन्‍हें Godrej Consumer Products Limited का नया CEO चुना गया है।
– इस वक्‍त विवेक गंभीर इस पद पर हैं। 30 जून तक वह इस पद पर हैं।
– इसके बाद निसाबा गोदरेज CEO का पद संभाल लेंगी।
– वह आदि गोदरेज की छोटी बेटी हैं।
– इससे पहले निसाबा को मई 2017 में GCPL में एग्जिक्युटिव चेयरपर्सन नियुक्त किया गया था।

———————————
2. दुनिया की पहली महिला, जिसने समुद्र के सबसे गहरे स्‍थल (डीपेस्ट पॉइंट) चैलेंजर डीप (करीब 36 हजार फीट) की सतह तक पहुंची?

a. डॉ. मलियाना
b. मारिया एंटी
c. डॉ. कैथी सुलिवान
d. मोइन सुलियाना

Answer: c. डॉ. कैथी सुलिवान

– नासा की अंतरिक्ष यात्री डॉ. कैथी ने समुद्र के सबसे गहरे तल मारियाना ट्रेंच पर डेढ़ घंटा बिताया।
– पृथ्वी के सबसे डीपेस्ट पॉइंट चैलेंजर डीप (करीब 36 हजार फीट) तक पहुंचने वाली पहली महिला भी बन गई है।
– जबकि ऐसा करने वाली वह दुनिया की आठवीं व्यक्ति है।
– 68 साल की डॉ. कैथी ने यह कारनामा इयोस एक्सपेडिशंस नामक लॉजिस्टिक कंपनी के साथ मिलकर किया।
– उनके साथ विक्टर एल वेस्कोवो भी गए थे।
– दोनों ने चैलेंजर डीप पर करीब डेढ़ घंटा बिताया।
– 4 घंटे बाद अपने जहाज पर पहुंचे और 254 मील ऊपर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के अंतरिक्ष यात्रियों से बात भी की।
– डॉ. कैथी ने 7 जून को यह उपलब्धि हासिल की।
– मारियाना ट्रेंच गुआम से करीब 200 मील दूर है।
– डॉ. कैथी ने 1978 में नासा ज्वाइन किया था।

– 11 अक्टूबर, 1984 को वह अंतरिक्ष में चलने वाली (स्‍पेस वॉक) पहली अमेरिकी महिला बनीं थीं।
– इस मिशन के दौरान हबल स्पेस टेलिस्कोप को लॉन्च किया गया था।

माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई से भी गहरा है चैलेंजर डीप
– मारियाना ट्रेंच का चैलेंजर डीप पश्चिमी प्रशांत महासागर (Western Pacific Ocean) की सतह से करीब 36 हजार फीट नीचे है।
– माउंट एवरेस्‍ट की जितनी ऊंचाई है, उससे भी ज्‍यादा गहराई इसकी है।
– समु्द्र के जल स्‍तर की तुलना में बॉटम पर प्रेशर करीब 1000 गुना ज्यादा रहता है।

1872-1876 के बीच चैलेंजर डीप की खोज
ब्रिटिश शिप एचएमएस चैलेंजर ने 1872-1876 के बीच चैलेंजर डीप की खोज की थी।

———————————-
3. पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन चरण सेठी का 8 जून को निधन हो गया, वह किस राज्‍य से थे?

a. पश्चिम बंगाल
b. अरुणाचल प्रदेश
c. ओडिशा
d. गोवा

Answer: c. ओडिशा

– वह भद्रक लोकसभा क्षेत्र से आठ बार सांसद रहे।
– सेठी केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में 2000 से 2004 तक जल संसाधन मंत्री थे।
– 2019 के लोकसभा चुनाव और ओडिशा विधानसभा चुनाव से पहले वह अपने बेटे अभिमन्यु के साथ भाजपा में शामिल हो गये थे।
– बीजेपी में आने से पहले अर्जुन चरण सेठी बीजू जनता दल (BJD) में थे.

ओडीशा
मुख्‍यमंत्री: नवीन पटनायक
राज्‍यपाल: गणेशी लाल
राजधानी: भुवनेश्‍वर

——————————–
4. एथलीट गोमती मारीमुथु पर एथलीट इंटिग्रिटी यूनिट ने कितने साल का प्रतिबंध लगाया है?

a. तीन साल
b. चार साल
c. दो साल
d. एक साल

Answer: b. चार साल

– वर्ल्ड एथलेटिक्स की एथलीट इंटिग्रिटी यूनिट (एआईयू) ने प्रतिबंधित पदार्थों के पॉजिटिव टेस्ट के बाद प्रतिबंध लगा दिया है।
– गोमती ने दोहा एशियाई चैंपियनशिप में 800 मीटर में स्वर्ण पदक जीता था। अब वो भी उनसे छिन जाएगा।
– उन पर यह अस्थाई प्रतिबंध की तिथि 17 मई 2019 से लगाया गया है, जो 16 मई 2023 को खत्म होगा।
– यही नहीं उन पर एक हजार पाउंड यानि एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

——————————–
5. भारतीय बास्केटबॉल खिलाड़ी अमृतपाल सिंह और महिला बॉक्‍सर नीरज फोगाट पर नाडा ने कितने साल का प्रतिबंध लगाया है?

a. तीन साल
b. छह माह
c. दो साल
d. चार साल

Answer: d. चार साल

– नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) ने फोगाट पर प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए ड्रग्स लेने का दोषी पाया गया है।
– जबकि अमृतपाल ने प्रतिबंधित पदार्थ टर्बुटेलाइन लिया था।
– अमृतपाल ने 2011 में पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था
– वो भारत के एकमात्र खिलाड़ी हैं, जो ऑस्ट्रेलिया की नेशनल बास्केटबॉल लीग में खेले हैं।
– उन्होंने 2011 में भारत के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। नाडा ने उनका सैंपल 16 फरवरी को लिया था।
– यह प्रतिबंध इसी साल 19 मई से लागू माना जाएगा।
– बॉक्सर नीरज ने पिछले ही साल गुवाहाटी में हुए इंडिया ओपन में स्वर्ण जीता था।
– उन्होंने बुल्गारिया के स्त्रांजा मेमोरियल टूर्नामेंट में भी कांस्य पदक अपने नाम किया था।
– नीरज पर यह प्रतिबंध 2 दिसंबर 2019 से माना जाएगा।

——————————–
6. किस भारतीय वेटलिफ्टर पर लगे डोपिंग के आरोप को इंटरनेशनल वेटलिफ्टिंग फेडरेशन (आईडब्ल्यूएफ) ने हटा दिया है?

a. लवप्रीत सिंह
b. संजीता चानू
c. पूनम यादव
d. साक्षी मेहता

Answer: b. संजीता चानू

– आईडब्ल्यूएफ के वकील लीला सागी ने कहा कि वाडा ने 28 मई को बताया था कि चानू के सैंपल में कुछ भी गलत नहीं – उन पर लगे आरोप को वापस लेने और केस को बंद करने का फैसला किया गया है।
– चानू कॉमनेवल्थ गेम्स में दो बार गोल्ड जीत चुकीं हैं।
– चानू ने एजेंसी से कहा, आईडब्ल्यूएफ ने बगैर आरोप साबित किए प्रतिबंध लगाया है इसी वजह से मुझे ओलिंपिक क्वालिफाई करने का मौका नहीं मिल सका।
– इसके लिए आईडब्ल्यूएफ को माफी मांगनी चाहिए और मानसिक प्रताड़ना के लिए मुआवजा देना चाहिए।
– चानू को नवंबर 2017 में एनाबोलिक स्टेराइड टेस्टोस्टेरोन का पॉजिटिव पाया गया था।
– तब से उनके मामले पर कोई फैसला नहीं आया था।
– चानू पर 15 मई 2018 से 22 जनवरी 2019 तक 9 महीने के लिए अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया था।
– इस दौरान उन्हें किसी भी टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति नहीं थी।

———————————–
7. विश्व प्रत्यायन दिवस (World Accreditation Day) कब मनाया जाता है?

a. 10 जून
b. 9 जून
c. 11 जून
d. 8 जून

Answer: b. 9 जून

– व्यापार और अर्थव्यवस्था में मान्यता की भूमिका को उजागर करने के लिए मनाया जाता है।
– अंतर्राष्ट्रीय प्रत्यायन मंच (IAF) और अंतर्राष्ट्रीय प्रयोगशाला प्रत्यायन सहयोग (ILAC) द्वारा संयुक्त रूप से, मान्यता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए स्थापित किया गया है।
– डब्यूएडी 2020 की थीम ‘ प्रत्यायन: खाद्य सुरक्षा में सुधार लाना‘ है।

——————————–
8. विश्‍व बैंक ने हाल ही में पश्चिम बंगाल को कितना कर्ज देने की घोषणा की है?

a. 3000 करोड़
b. 2500 करोड़
c. 2000 करोड़
d. 1950 करोड़

Answer: d. 1950 करोड़

– विश्‍व बैंक ने पश्चिम बंगाल को यह कर्ज कोरोना संकट और राज्‍य विकास कार्यो के लिए दिया है।
– पश्चिम बंगाल कुल राशि में से 850 करोड़ रुपये विभिन्न समाज-कल्याण योजनाओं पर खर्च करेगा।
– बाकि बचे हुए पैसे को औद्योगिक अवसंरचना तैयार करने के लिए खर्च किए जाएंगे।

पश्चिम बंगाल
मुख्यमंत्री: ममता बनर्जी
राज्यपाल: जगदीप धनखड़
अध्यक्ष: डेविड मलपास

——————————
9. किस अफ्रीकी देश के राष्‍ट्रपति कुरुनजीजा का निधन 9 जून 2020 को हो गया?

a. दक्षिण अफ्रीका
b. घाना
c. बुरुंडी
d. यूगांडा

Answer: c. बुरुंडी

– वह 65 साल के थे।
– उनका निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ।

अगस्त में देने वाले थे, अपने पद से त्‍यागपत्र
– कुरुनजीजा 15 साल से बुरुंडी देश के राष्‍ट्राति थे।
– इसी साल अगस्‍त 2020 में अपने पद से त्‍यागपत्र देने वाले थे।
– उनकी सरकार पर मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगता रहा है।
– राष्‍ट्रपति पद से हटने के बाद उन्‍हें ‘सुप्रीम गाइड टू पेट्रिऑटिज्म’ का पद दिया जाने वाला था।

कोविड-19 के समय में चुनाव करवाया
– विश्‍वभर में कोरोना महामारी के समय मई 2020 में अपने देश में चुनाव करवाया।
– कोरोना वायरस संक्रमण के बीच चुनाव करवाने में ये कई विवादों में घिर गये थे।

बुरुंडी
– छोटा सा देश है।
– आबादी एक करोड़ 20 लाख है।
– यह अफ्रीका में तंजानिया, रवाना और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो से घिरा हुआ है।

————————————-
10. इनमें से किस देश में पहली बार किसी अश्‍वेत की वायु सेना के चीफ ऑफ स्‍टाफ पद पर नियुक्ति हुई?

a. फ्रांस
b. अमेरिका
c. कनाडा
d. रूस

Answer: b. अमेरिका

– 10 जून को जनरल चार्ल्स ब्राउन जूनियर की वायु सेना के चीफ ऑफ स्टाफ पद पर नियुक्ति की।
– वह देश की सैन्य सेवाओं में से एक का नेतृत्व करने वाले पहले अश्वेत अधिकारी बन गए हैं।
– उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने सीनेट में मतदान की अध्यक्षता की। ब्राउन के नाम पर 98 मतों से पुष्टि की गई।
– पेंस ने कहा ये एतिहासकि क्षण है।
– क्‍योंकि इस वक्‍त ही ट्रम्प प्रशासन मिनियापोलिस में पुलिस हिरासत में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद उमड़े जन आक्रोश का सामना कर रहा है।
– ब्राउन अमेरिका प्रशांत वायु सेना के कमांडर रह चुके हैं। – वह लड़ाकू पायलट हैं और उनके पास 2,900 घंटे से अधिक समय तक विमान उड़ाने का अनुभव है।
– वो 1984 में वायु सेना में शामिल हुए।

——————————–
11. किस जगह को उत्‍तराखंड की ग्रीष्‍मकालीन राजधानी बनाने का शासनादेश जारी हुआ है?

a. भराड़ीसैंण (गैरसैंण)
b. देहरादून
c. नैनीताल
d. भीमताल

Answer: a. भराड़ीसैंण (गैरसैंण)

– उत्तराखंड में राज्यपाल की मंजूरी के बाद भराड़ीसैंण (गैरसैंण) को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने के लिए शासनादेश जारी कर दिया गया है।
– हालांकि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मार्च में गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया था।
– यह देहरादून से करीब 260 किलोमीटर की दूरी पर है।


Free Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here

Free One Liner MCQ PDF –  Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account