यह 9 to 11 फरवरी 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
PDF Download: Click here
1. विपक्ष ने संविधान के किस अनुच्छेद के तहत फरवरी 2026 में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव का नोटिस पेश किया?
Under which Article did the Opposition move a notice of motion to remove Lok Sabha Speaker Om Birla from office in February 2026?
a. अनुच्छेद 61
b. अनुच्छेद 67(b)
c. अनुच्छेद 94
d. अनुच्छेद 356
Answer: c. अनुच्छेद 94 (इसमें लोकसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के इस्तीफा और पद से हटाए जाने का प्रावधान है।)

– इंडिया गठबंधन से संबंधित विपक्षी दलों ने 10 फरवरी 2026 को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को पद से हटाने के प्रस्ताव का नोटिस लोकसभा महासचिव को दिया।
– नोटिस में ओम बिड़ला पर सदन की कार्यवाही को कथित तौर पर “स्पष्ट रूप से पक्षपातपूर्ण” तरीके से संचालित और ‘पद का दुरुपयोग’ करने के आरोप है।
– इसके बाद मीडिया में खबर आई कि ओम बिरला “नैतिक आधार” का हवाला देकर तब तक सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता नहीं करेंगे जब तक कि विपक्ष द्वारा उन्हें हटाने की मांग वाले प्रस्ताव पर सुनवाई नहीं हो जाती।
नोटिस में अध्यक्ष को हटाने के चार कारण
– राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान 2 फरवरी को विपक्ष के नेता राहुल गांधी को पूरा भाषण देने की अनुमति न देना। प्रस्ताव में कहा गया है, “यह कोई अलग-थलग घटना नहीं है। लोकसभा में विपक्ष के नेता को लगभग हमेशा ही बोलने की अनुमति नहीं दी जाती है।”
– आठ विपक्षी सांसदों को बजट सत्र भर के लिए मनमाने ढंग से निलंबित करना।
– एक भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को पूर्व प्रधानमंत्रियों पर आपत्तिजनक व्यक्तिगत टिप्पणी करने की अनुमति देना और उन्हें न रोकना। और इस दौरान उन्हें स्थापित परंपराओं और शिष्टाचार के मानदंडों की अवहेलना करने के लिए एक बार भी फटकार नहीं लगाई गई।
– कांग्रेस सदस्यों पर प्रधानमंत्री की सीट की ओर बढ़ने की “झूठी” आशंका जताते हुए संवैधानिक पद का दुरुपयोग करना। उनकी कुर्सी से ये टिप्पणियां करने के उनके निर्णय को “इस संवैधानिक पद का दुरुपयोग” बताया गया।
ओम बिड़ला के बारे में
– पहली बार 17वीं लोकसभा के अध्यक्ष (स्पीकर) बने थे और उसके बाद 18वीं लोकसभा के लोकसभा अध्यक्ष हैं।
– वह राजस्थान के कोटा लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।
विपक्ष को सदन में बहुमत नहीं, फिर भी क्यों नोटिस
– विपक्ष के पास लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को हटाने का बहुमत नहीं है, लेकिन इसके जरिए वह संदेश देना चाहता है।
– दरअसल, लोकसभा की कार्रवाई के दौरान जब भी विपक्षी सांसद स्पीकर के मनमाने काम का आरोप लगाते हैं, तो इसे रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किया जाता है।
– लेकिन अब हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी, यह सब संसदीय इतिहास में दर्ज होगा।
अनुच्छेद 94 (Article 94)
– लोकसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के इस्तीफा और पद से हटाए जाने का प्रावधान है।
– इस्तीफा, अध्यक्ष → उपाध्यक्ष को दे सकता है और उपाध्यक्ष → अध्यक्ष को।
– पद से हटाए जा सकते हैं – लोकसभा द्वारा संकल्प प्रस्ताव (Resolution) पारित कर। बशर्ते कम से कम 14 दिन का पूर्व नोटिस और साधारण बहुतमत से।
लोकसभा नियमावली (Rules of Procedure)
– प्रक्रिया और नोटिस की व्यवस्था
प्रस्ताव कौन ला सकता है?
– लोकसभा का कोई भी सदस्य (MP) प्रस्ताव ला सकता है, लेकिन कम से कम 50 लोकसभा सांसदों (MPs) का लिखित समर्थन जरूरी होता है।
– नोटिस तभी वैध माना जाएगा, जब 50 MPs हस्ताक्षर करें
– लेकिन प्रस्ताव लाने से पहले कम से कम 14 दिन का नोटिस देना अनिवार्य है।
प्रस्ताव पर निर्णय कैसे होता है?
– प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा होती है फिर मतदान (Voting)
– अगर साधारण बहुमत (50% से अधिक उपस्थित और मतदान करने वाले सदस्य) समर्थन में वोट देते हैं, तो अध्यक्ष पद से हट जाता है
अध्यक्ष की भूमिका
– जिस दिन प्रस्ताव पर चर्चा हो, अध्यक्ष सदन की अध्यक्षता नहीं करता उसकी जगह उपाध्यक्ष या कोई अन्य सदस्य सदन चलाता है
– अध्यक्ष मतदान में भाग ले सकता है, लेकिन Casting Vote नहीं देता
– Casting Vote वह निर्णायक वोट होता है, जो सदन का अध्यक्ष (Speaker) तभी देता है जब वोट बराबर (Tie) हो जाए। लेकिन अपने खिलाफ लाए गए अविश्वास/हटाने के प्रस्ताव में Casting Vote नहीं देता।
क्या ऐसा पहले हुआ है?
– अब तक किसी भी लोकसभा अध्यक्ष को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए हटाया नहीं गया है
– हालांकि, कई बार नोटिस और राजनीतिक विवाद हुए हैं
————–
2. 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने वाला यूरोप का पहला देश कौन बना?
Which country became the first country in Europe to ban social media for children under 16?
a. स्पेन
b. ग्रीस
c. इटली
d. फ्रांस
Answer: a. स्पेन
– इसकी घोषणा स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने दुबई में आयोजित वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट के दौरान की।
– इस फैसले के साथ स्पेन ऐसा कदम उठाने वाला यूरोप का पहला देश और ऑस्ट्रेलिया के बाद दुनिया का दूसरा देश बन गया है।
– ग्रीस भी सोशल मीडिया पर बैन लगाने का विचार कर रहा है।
– बच्चों और किशोरों के बीच सोशल मीडिया का उपयोग तेज़ी से बढ़ा है।
– जहाँ डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म सीखने और संवाद के नए अवसर देते हैं, वहीं इससे जुड़ी कई गंभीर समस्याएँ भी सामने आई हैं, जैसे—ऑनलाइन लत, साइबर बुलिंग, हानिकारक कंटेंट का संपर्क और डेटा गोपनीयता से जुड़े जोखिम।
– दुनिया भर की सरकारें अब यह बहस कर रही हैं कि डिजिटल स्पेस में बच्चों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए।
– सोशल मीडिया कंपनियों को कठोर आयु-सत्यापन (Age Verification) और नियमों के अनुपालन करना होगा।
स्पेन
– राजधानी: मैड्रिड
– मुद्रा: यूरो
– भाषा: स्पेनिश
– आबादी: 4.94 करोड़
– पड़ोसी देश: पुर्तगाल, फ्रांस, अंडोरा और जिब्राल्टर।
————–
3. मणिपुर के नए मुख्यमंत्री कौन बने?
Who became the new Chief Minister of Manipur?
a. केके लोकेन सिंह
b. युमनाम खेमचंद
c. नेमचा किपगेन
d. एन बीरेन सिंह
Answer: b. युमनाम खेमचंद
– युमनाम खेमचंद सिंह ने 4 फरवरी 2026 को राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।
– युमनाम मार्शल आर्ट के धुरंधर हैं और मैतेई समुदाय से हैं।
– मणिपुर में लंबे समय से राष्ट्रपति शासन लगा हुआ था।
– वहीं, भाजपा विधायक नेमचा किपगेन ने मणिपुर के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
– किपगेन कुकी समुदाय से हैं।
– इसके अलावा, नागा पीपुल्स फ्रंट के विधायक एल डिखो ने भी उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है।
– 3 फरवरी 2026 को भाजपा विधायक दल की बैठक में 62 वर्षीय खेमचंद को विधायक दल का नेता चुना गया था।
– चर्चा थी कि कुकी बनाम मैतेई समुदाय के बीच संतुलन साधने के लिए नई सरकार में कुकी समुदाय को उपमुख्यमंत्री की कुर्सी मिलेगी।
– पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह सात बार के विधायक मैतेई समुदाय के ही गोविंद दास को मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे।
– पार्टी सूत्रों का कहना है कि कुकी बनाम मैतेई में खूनी संघर्ष के बीच बीरेन ने कई बार केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों की अवहेलना की।
– हालांकि, बीरेन को राज्यसभा भेजने का आश्वासन दिया गया है।
– मणिपुर में मार्च 2027 में ही विधानसभा चुनाव होने हैं।
– ऐसे में नए सीएम के सामने सबसे बड़ी चुनौती मैतेई बनाम कुकी संघर्ष के बीच ऐसा संतुलन साधना है।
फरवरी 2025 से राष्ट्रपति शासन लागू था।
– मणिपुर में मई 2023 में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हिंसा भड़की थी।
– इस जातीय हिंसा को संभालने को लेकर आलोचनाओं के बीच तत्कालीन मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया था।
– मणिपुर की 12वीं विधानसभा का सातवां सत्र 6 फरवरी 2026 से शुरू हुआ है।
मणिपुर
राजधानी: इंफाल
राज्यपाल: अजय कुमार भल्ला
पड़ोसी राज्य: असम और मिजोरम
————–
4. बर्ड एटलस जारी करने वाला भारत का दूसरा राज्य कौन बना?
Which became the second state in India to release a bird atlas?
a. गोवा
b. महाराष्ट्र
c. राजस्थान
d. केरल
Answer: a. गोवा (केरल पहला था और गोवा दूसरा राज्य)

– गोवा ने 7 फरवरी 2026 को वालपई में आयोजित नौवें बर्ड फेस्टिवल के दौरान ये एटलस जारी किया।
– फेस्टिवल की थीम “मैजेस्टिक म्हादेई” रही, जो म्हादेई नदी बेसिन की जैव विविधता पर केंद्रित थी।
– महोत्सव का उद्घाटन गोवा सरकार के मुख्य सचिव और प्रधान सचिव (वन) सी. कंडावेलू ने किया।
– गोवा बर्ड एटलस के साथ-साथ “Birds of Goa: Konkani Nomenclature – Olakh Suknayanchi” नामक एक प्रकाशन भी जारी किया गया।
– इस पुस्तक में पक्षी प्रजातियों के स्थानीय कोंकणी जो राज्य की आधिकारिक भाषा में ही नाम दर्ज किए हैं।
– जिससे जैव विविधता से जुड़ा ज्ञान आम लोगों तक आसानी से पहुंच सके।
– गोवा से पहले केरल ने बर्ड एटलस जारी किया था।
बर्ड एटलस
– ये एक वैज्ञानिक दस्तावेज़ होता है, जिसमें ग्रिड-आधारित सर्वे के माध्यम से पक्षी प्रजातियों (bird species) के वितरण और उनकी संख्या का मानचित्रण (mapping) किया जाता है।
– एटलस आवास की स्थिति, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और मानव गतिविधियों के दबाव को समझने के लिए बेहद जरूरी होते हैं।
गोवा
राजधानी: पणजी
राज्यपाल: पी एस श्रीधरन पिल्लई
मुख्यमंत्री: प्रमोद सावंत
भाषा: कोंकणी
पड़ोसी राज्य: महाराष्ट्र और कर्नाटक
—————
5. किस देश में वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट 2026 का आयोजन हुआ?
In which country was the World Government Summit 2026 held?
a. भूटान
b. जर्मनी
c. यूएई
d. सऊदी अरब
Answer: d. यूएई
– World Governments Summit (WGS) एक वार्षिक वैश्विक मंच है जहाँ दुनिया भर के सरकारों, नीति-निर्माताओं, तकनीकी विशेषज्ञों और बिज़नेस लीडर्स को आम समस्याओं और भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए बुलाया जाता है।
– 2013 में यूएई में इसकी शुरुआत हुई थी और अब यह दुनिया के सबसे बड़े सरकारी संवादों में से एक माना जाता है।
2026 का आयोजन
– स्थान: दुबई, यूनाइटेड अरब अमीरात
– तारीख: 3 से 5 फरवरी 2026
World Governments Summit 2026 का मुख्य लक्ष्य है:
– भविष्य की सरकारों, नई नीतियों और सहयोगी समाधान पर चर्चा करना
– वैश्विक समस्याओं जैसे एआई (Artificial Intelligence), जलवायु परिवर्तन, स्थिरता, आर्थिक वृद्धि, शहरी विकास, और सामाजिक कल्याण पर बोलना
– सरकारों और निजी क्षेत्र के बीच साझेदारी को मजबूत करना
– वास्तविक दुनिया के समाधान निकालना, सिर्फ विचारों तक सीमित न रहना
—————
6. किस भारतीय शिक्षक को ‘वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट’ में ग्लोबल टीचर प्राइज 2026 मिला?
Which Indian teacher received the Global Teacher Prize 2026 at the ‘World Government Summit’?
a. नेहा अग्रवाल
b. नैन्सी एटवेल
c. रणजीतसिंह दिसाले
d. रूबल नागी
Answer: d. रूबल नागी

– उन्हें यह सम्मान 5 फरवरी 2026 को दुबई में आयोजित वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट के दौरान क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने दिया।
– इसमें उन्हें 10 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि भी मिली।
– यह पुरस्कार शिक्षण में उनके असाधारण योगदान को सम्मानित करता
इसलिए दिया सम्मान
– नागी को उपेक्षित दीवारों को इंटरैक्टिव शैक्षिक भित्ति चित्रों (educational murals) में बदलने के लिए सम्मानित किया गया!
– जो पढ़ने, लिखने, अंकगणित के साथ-साथ सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण जागरूकता भी सिखाते हैं।
– पिछले 20 वर्षों में रूबल नागी ने कला को पढ़ाई का जरिया बनाकर 10 लाख से ज्यादा बच्चों को स्कूल से जोड़ने में मदद की है।
– रूबल नागी ने रूबल नागी आर्ट फाउंडेशन के जरिए भारत में 800 से अधिक लर्निंग सेंटर बनाए, स्लम इलाकों के बच्चों के लिए शिक्षा को सुलभ बनाया और दीवारों पर शैक्षिक म्यूरल्स (चित्र) के ज़रिए पढ़ाई के नए तरीके विकसित किए।
– उन्हें 139 देशों से आए 5,000 से ज्यादा नामांकनों में से चुना गया।
– ये केंद्र उन बच्चों को मदद करते हैं जो स्कूल से बाहर हैं – उन्हें शिक्षा में वापस लाने, पढ़ाई में सहारा देने, मनोसामाजिक मदद और रचनात्मक गतिविधियां देने में सहायता मिलती है।
————–
7. किस देश के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी फरवरी 2026 में भारत की राजकीय यात्रा पर रहे?
President Patrick Herminy of which country was on a state visit to India in February 2026?
a. सेशेल्स
b. मेडागास्कर
c. मालदीव
d. मॉरीशस
Answer: a. सेशेल्स
– अक्टूबर 2025 में पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रपति हर्मिनी की यह भारत की पहली यात्रा होगी।
– यह यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर हुई।
– भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के बीच 9 फरवरी को मुलाकात हुई।
– हर्मिनी 5 फरवरी को चेन्नई पहुंचे थे। इसके बाद महाराष्ट्र गए थे।
– दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की।
सेशेल्स को 175 मिलियन डॉलर का पैकेज
– भारत ने 175 मिलियन डॉलर के पैकेज की घोषणा की।
– यह पैकेज सोशल हाउसिंग, ईमोबिलिटी, व्यवसायिक प्रशिक्षण, स्वास्थ्य, रक्षा और मैरीटाइम को सपोर्ट देगा।
– सेशेल्स हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का एक महत्वपूर्ण समुद्री पड़ोसी है।
– भारत के ‘विजन महासागर’ और ‘ग्लोबल साउथ’ के प्रति प्रतिबद्धता में इसका विशेष स्थान है।
– ‘ग्लोबल साउथ’ से मतलब उन देशों से है जिन्हें अक्सर विकासशील, कम विकसित अथवा अविकसित के रूप में जाना जाता है। ये मुख्य रूप से अफ्रीका, एशिया और लातिन अमेरिका में स्थित हैं।
सेशेल्स
राजधानी: विक्टोरिया
आबादी: 1 लाख 27,951 (2023)
मुद्रा: सेशेल्स रुपया
भाषा: सेशेल्लोइस क्रियोल
पड़ोसी देश: मेडागास्कर, मॉरीशस, कोमोरोस, मालदीव, रीयूनियन (फ्रांस)
————–
8. विश्व कैंसर दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Cancer Day observed?
a. 4 फरवरी
b. 5 फरवरी
c. 3 फरवरी
d. 2 फरवरी
Answer: a. 4 फरवरी
2025-2027 की थीम
– यूनाइटेड बाय यूनिक
– United by Unique
– इस दिवस को मनाने का उद्देश्य कैंसर की रोकथाम, पहचान और उपचार के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
– इस दिवस का नेतृत्व UICC (Union for International Cancer Control) द्वारा किया जाता है।
– इसकी स्थापना वर्ष 2000 में हुई थी।
————-
9. शीतकालीन ओलंपिक 2026 (Winter Olympics) किस देश में आयोजित हुआ?
In which country will the Winter Olympics 2026 be held?
a. इटली
b. फ्रांस
c. जर्मनी
d. इंग्लैंड
Answer: a. इटली
– विंटर ओलंपिक 6 से 22 फरवरी 2026 तक इटली में आयोजित होंगे।
– इटली के मिलान, कोर्तिना डी’अम्पेज़ो, बोर्मियो, वाल दी फिएम्मे तीन शहरों में आयोजन हुआ।
– 6 फरवरी 2026 को मिलान के सैन सिरो स्टेडियम में शुभारंभ हुआ!
– इटली ने तीसरी बार शीतकालीन ओलंपिक की मेज़बानी की है।
– ये 25वां शीतकालीन ओलंपिक है।
– विंटर ओलंपिक का आधिकारिक नाम “मिलानो–कोर्तिना है।
– थीम Harmony / सामंजस्य है।
– अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के तहत आयोजित किए जाते हैं। इन खेलों में बर्फ और हिम पर खेले जाने वाले खेल शामिल होते हैं-
– स्कीइंग
– स्केटिंग
– आइस हॉकी
– स्नोबोर्डिंग
इसमें 16 खेल में शामिल –
– अल्पाइन स्कीइंग
– बायथलॉन
– क्रॉस-कंट्री स्कीइंग
– स्नोबोर्डिंग
– फिगर स्केटिंग
– स्पीड स्केटिंग
– शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग
– आइस हॉकी
– कर्लिंग
– बॉबस्ले
– स्केलेटन
– ल्यूज
– नॉर्डिक कॉम्बाइंड
– भारत ने 2026 शीतकालीन ओलंपिक में छोटे दल के साथ हिस्सा लिया – अल्पाइन स्कीइंग और क्रॉस-कंट्री स्कीइंग।
भारतीय खिलाड़ी
– आरिफ मोहम्मद खान – अल्पाइन स्कीइंग
– स्टानजिन लुंडुप – क्रॉस-कंट्री स्कीइंग
—————
10. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने किस देश ने अपनी पहली महिला सदस्य का चुनाव किया, जो वर्तमान में सबसे कम उम्र की प्रतिनिधि भी बनीं?
Which country has elected the International Olympic Committee (IOC) as its first female member, who also became the youngest representative at present?
a. इराक
b. अफगानिस्तान
c. ईरान
d. संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
Answer: c. ईरान
– IOC ने 4 फरवरी, 2026 को ईरान से 30 वर्षीय सोराया अघाई का चयन किया जो पहली महिला सदस्य बनीं।
– इटली के मिलान में 145वें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति सत्र के दौरान, अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की नवनियुक्त सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण समारोह हुआ।
– सोराया IOC की 107वीं सदस्य बन गई हैं।
– वह ईरान की ओर से चुनी जाने वाली तीसरी और 2004 के बाद पहली प्रतिनिधि हैं।
– सोराया ईरानी बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
IOC
– IOC ओलंपिक की सर्वोच्च संस्था है।
– यह ओलंपिक खेलों के आयोजन, ओलंपिक मूल्यों के प्रचार और वैश्विक खेल प्रशासन की निगरानी के लिए जिम्मेदार है।
– वैश्विक ओलंपिक निकाय की अध्यक्ष किर्स्टी कोवेंट्री हैं जो पहली महिला अध्यक्ष हैं।
– अब IOC की सदस्यता में महिलाओं की संख्या 45% है।
– अघाई ने 2021 में आयोजित टोक्यो ग्रीष्मकालीन खेलों में बैडमिंटन में भाग लिया और वह इस खेल में ईरान की पहली महिला ओलंपियन बनीं।
– इससे पहले, ईरान के बैडमिंटन खिलाड़ी कावेह मेहराबी ने 2008 में बीजिंग ओलंपिक में भाग लिया था।
– जो अब IOC के एथलीट विभाग के निदेशक हैं।
————–
11. ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप फाउंडेशन (EWCF) ने नेशंस कप 2026 की सूची में किस नए खेल को शामिल किया?
Which new sport was included in the list of Nations Cup 2026 by the eSports World Cup Foundation (EWCF)?
a. हॉकी
b. टेबिल टेनिस
c. शतरंज
d. कैरम
Answer: c. शतरंज
– ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप फाउंडेशन ने 8 फरवरी 2026 को घोषणा की है कि शतरंज उन 16 खेलों में से एक है जो पहले ईस्पोर्ट्स नेशंस कप (ENC) में शामिल होंगे।
– यह आयोजन 2 से 29 नवंबर, 2026 तक सऊदी अरब के रियाद में होगा।
– 28 खिलाड़ी अपने-अपने देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए भाग लेंगे।
– ईस्पोर्ट्स में शतरंज पहली बार 2025 में विश्व कप में शामिल हुआ, जहां मैग्नस कार्लसन ने पहला खिताब जीता।
– ENC 2026 में शतरंज को शामिल करने से आधुनिक प्रतिस्पर्धी मनोरंजन में इसकी स्थिति और मजबूत होती है।
————–
12. अनुतिन चर्नविराकुल किस देश के प्रधानमंत्री चुने गए?
Anutin Charnvirakul was elected the Prime Minister of which country?
a. म्यांमार
b. लाओस
c. कंबोडिया
d. थाईलैंड
Answer: d. थाईलैंड
– 9 फरवरी, 2026 को उनकी भूमजैथाई पार्टी ने जीत हासिल की।
– यह थाईलैंड में किसी कंजर्वेटिव पार्टी की पहली निर्णायक जीत है।
– भूमजैथाई पार्टी ने 500 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में 193 सीटें जीतीं।
– संसद को प्रधानमंत्री का चुनाव करने के लिए 251 सीटों के साधारण बहुमत की आवश्यकता होती है।
अनुतिन चर्नविराकुल का राजनीतिक सफर
– अनुतिन चर्नविराकुल थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री थे।
– उन्होंने सितंबर 2025 में अपने तत्काल पूर्ववर्ती पेटोंगटार्न शिनावात्रा के मंत्रिमंडल में सेवा देने के बाद यह पद संभाला।
– पेटोंगटार्न को कंबोडिया के साथ संबंधों को गलत तरीके से संभालने के संबंध में नैतिक उल्लंघन के कारण पद से हटा दिया था।
– अनुतिन ने दिसंबर 2025 में संसद भंग कर दी।
– उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव की धमकी मिलने के बाद मध्यावधि चुनाव कराने का फैसला किया था।
– कंबोडिया के साथ सीमा पर हुई झड़पों ने अनुतिन को खुद को एक युद्धकालीन नेता के रूप में पेश करने का मौका दिया।
– अनुतिन चर्नविराकुल पेशे से उद्योगपति और राजनेता हैं।
– वह पहले उप प्रधानमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके हैं।
– थाईलैंड में कैनाबिस (गांजा) को चिकित्सकीय उपयोग के लिए वैध बनाने के पीछे उनकी प्रमुख भूमिका मानी जाती है।
(थाईलैंड)
राजधानी: बैंकॉक
आबादी: 7.17 करोड़
मुद्रा: थाई बात (THB)
भाषा: थाई
पड़ोसी देश: लाओस, म्यांमार, मलेशिया, कंबोडिया।
————–
13. महिला जननांग विकृति के लिए जीरो टॉलरेंस का अंतरराष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day of Zero Tolerance for Female Genital Mutilation observed?
a. 3 फरवरी
b. 4 फरवरी
c. 5 फरवरी
d. 6 फरवरी
Answer: d. 6 फरवरी
– महिला जननांग विकृति के लिए जीरो टॉलरेंस का अंतरराष्ट्रीय दिवस विश्व स्तर पर 6 फरवरी को मनाया जाता है।
– इसे संयुक्त राष्ट्र ने महिला जननांग विकृति को मिटाने के लिए मनाती है।
– इसे पहली बार वर्ष 2003 को मनाया गया था।
– इसका उद्देश्य लोगों में महिलाओं के प्रति सम्मान और स्नेह पैदा करना है।
————–
14. विश्व दलहन दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Pulses Day celebrated?
a. 8 फरवरी
b. 9 फरवरी
c. 10 फरवरी
d. 11 फरवरी
Answer: c. 10 फरवरी
2026 की थीम
– दुनिया की दालें: शालीनता से उत्कृष्टता तक
– Pulses of the World: From Modesty to Excellence
– वर्ष 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस दिवस की घोषणा की गई थी।
– इसका आयोजन पहली बार वर्ष 2019 में किया गया।
– इसका उद्देश्य भोजन में दालों के महत्व को बताना है।
– इसे संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) के द्वारा मनाया जाता है।
Food and Agriculture Organization (FAO)
स्थापना: 16 अक्टूबर 1945
मुख्यालय: रोम, इटली
—————
15. भारतीय मूल के किस वैज्ञानिक को क्राफ़ोर्ड पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया?
Which scientist of Indian origin was honored with the Crafoord Prize 2026?
a. वीरभद्रन रामनाथन
b. रामनाथ वर्मा
c. अजय विक्रम
d. राकेश विद्रोही
Answer: a. वीरभद्रन रामनाथन
– वीरभद्रन रामनाथन भारतीय मूल के वायुमंडलीय वैज्ञानिक हैं और नासा के लैंगली रिसर्च सेंटर में काम कर चुके हैं।
– जलवायु परिवर्तन पर उनके दशकों लंबे शोध ने यह समझ ही बदल दी कि पृथ्वी का तापमान कैसे बढ़ता है। औद्योगिक गैसों के तापीय प्रभाव की खोज से लेकर वैश्विक पर्यावरण नीतियों को आकार देने तक, उनके कार्य ने विज्ञान और समाज—दोनों पर गहरा प्रभाव डाला है।




