Daily Current Affairs, Current Affairs 11 December 2020, Current Affair 9 December 2020 Question, 10 December Current Affair 2020, 11 Dec Current Affair 2020

यह 10th & 11th December 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. PM नरेंद्र मोदी ने 10 दिसंबर 2020 को नए संसद भवन का शिलान्‍यास किया, इसकी निर्माण लागत कितनी है?

a. 550 करोड़ रुपए
b. 876 करोड़ रुपए
c. 971 करोड़ रुपए
d. 20,000 हजार करोड़

Answer: c. 971 करोड़ रुपए

– पहले इसकी अनुमानित निर्माण लागत कम थी।
– नया संसद भवन वर्तमान संसद भवन के सामने होगा। 2022 तक इसके बनने का टार्गेट रखा गया है।
– हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने भवन के निर्माण पर रोक लगाई हुई है। सिर्फ शिलान्‍यास और भूमि पूजन की अनुमति दी थी।
– नए संसद भवन में आधुनिक उपकरण होंगे, भूकंप से सुरक्षित होंगे।
– इसमें लोकसभा कक्ष में संयुक्त सत्र के दौरान 1,224 सांसद बैठ सकेंगे।
– लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य क्रमशः 888 और 384 सांसद बैठ सकेंगे।

कितने क्षेत्र में होगा नया संसद भवन
– पुराना और नया संसद भवन मिलाकर कुल क्षेत्र 21.25 एकड़ है।
– नया संसद भवन सरकार की सेंट्रल विस्टा परियोजना का एक हिस्सा है।
– सेंट्रल विस्‍टा के पूरे प्रोजेक्‍ट की कॉस्‍ट लगभग 20 हजार करोड़ रुपए से ज्‍यादा बताई जा रही है।

क्या है विस्टा प्रोजेक्ट
– संसद भवन, केंद्रीय सचिवालय और इसके आसपास राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक फैले ग्रीन एरिया सेंट्रल विस्टा के नाम से कंस्‍ट्रक्‍शन प्रोजेक्‍ट तैयार किया गया है।
– इस प्रोजेक्‍ट को आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय संचालित कर रहा है।
– इसे तीन स्‍टेज में पूरा किया जाएगा।
– पहले चरण में राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक तीन किलोमीटर के दायरे में मौजूद ‘सेंट्रल विस्टा क्षेत्र’ को 2021 तक नया रूप दिया जाना है।
– जबकि मौजूदा और भविष्य की जरूरतों के मुताबिक संसद भवन की नई इमारत का निर्माण 2022 तक बनाया जाएगा।
– और तीसरे चरण में सभी केन्द्रीय मंत्रालयों को एक ही स्थान पर केन्द्रीय सचिवालय का निर्माण 2024 तक करने का लक्ष्य है।

क्या होगा विस्टा में
– सेंट्र्ल विस्टा परियोजना के तहत नए सचिवालय में 10 भवन बनाए जाएंगे।
– संसद भवन के ठीक बगल में नया संसद बनाया जाएगा।
– नॉर्थ और साउथ ब्लाक को एक कर म्यूजियम में परिवर्तित किया जाएगा।
– नया प्रधानमंत्री कार्यालय, उपराष्‍ट्रपति कार्यालय भी बनेगा।
– केंद्रीय सचिवालय निर्माण के लिए कई इमारतों को ध्‍वस्‍त किया जा सकता है।
– इनमें आईजीएनसीए, उद्योग भवन, निर्माण भवन, शास्त्री भवन, उपराष्ट्रपति आवास शामिल है।

————————————-
2.
जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (Climate Change Performance Index) 2021 में भारत कौन से स्‍थान पर है?

a. दसवें
b. ग्‍यारहवें
c. नौवें
d. आठवें

Answer: a. दसवें

– पेरिस जलवायु समझौते की पांचवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 7 दिसंबर 2020 को एक रिपोर्ट में यह आंकड़ा जारी किया गया है।
– इनमें मोरक्को सातवें, चिली नौवें तथा भारत दसवें स्थान पर रहा।
– जी-20 के सिर्फ दो देश टॉप टन में आने में सफल रहे हैं।
– जिनमें भारत के अलावा ब्रिटेन है, जिसे पांचवा स्थान मिला है।
– रिपोर्ट के अनुसार शीर्ष दस में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान
किसी भी देश को नहीं मिला।
– क्योंकि कोई भी देश पेरिस जलवायु लक्ष्यों ग्लोबल वार्मिंग को 2 या 1.5 डिग्री सेल्सियस से कम रखने की रणनीति को पूर्ण रूप लागू नहीं कर सका है।
– चौथे पर स्वीडन, पांचवें पर यूके, छठे पर डेनमार्क, सातवें पर मोरक्को, आठवें पर नार्वे, नौवें पर चिली रहा।
– वर्ष 2019 की रिपोर्ट में भारत नौवें स्‍थान पर था, हालांकि वह एक स्थान पीछे खिसका है।
– लेकिन फिर भी लगातार टॉप टेन में दूसरी बार स्थान बनाने में सफल रहा है।
– ग्रीनहाउस गैसों का सबसे बड़ा उत्सर्जक चीन 33 वें रैंक पर है।

रिपोर्ट का आधार क्‍या रहा-
– रिपोर्ट में प्रदर्शन के आकलन के लिए चार श्रेणियों में 14 पैरामीटर पर आकलन होता है।
– जिसमें ग्रीन हाउस गैसों के उर्त्सजन (40 फीसदी वेटेज), नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy), ऊर्जा का इस्तेमाल (Energy Use), जलवायु नीति (Climate Policy) (प्रत्येक के लिए 20 फीसदी वेटेज) शामिल है।
– चिंताजनक बात यह है कि दुनिया का कोई भी देश पेरिस समझौते के लक्ष्यों को पूरा करने की कसौटी पर खतरा नहीं उतरा है।
– 57 देशों के विश्लेषण में पाया गया है कि आधे से अधिक देशों के उत्सर्जन में कमी आई है।

कब हुआ समझौता-
– बता दें कि पेरिस जलवायु समझौता 12 दिसंबर 2015 को हुआ था।
– जिसे पांच साल पूरे होने जा रहे हैं तथा एक जनवरी 2021 से इस पर काम भी होना है।

खराब रैंकिंग वाले देश-
– रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका लगातार दूसरी बार इस रैंकिंग में सबसे नीचे है।
– अमेरिका के बाद सबसे खराब रैंकिंग सऊदी अरब की है।
– खराब रेंकिंग वाला तीसरा देश ईरान है।
– यह रिपोर्ट प्रतिवर्ष यूरोपीय संघ की एजेंसियों द्वारा तैयार की जाती है।
– इस बार यूरोपीय संघ की स्थिति में भी सुधार हुआ है।
– वह वर्ष 2020 में 22वें स्थान पर था, लेकिन इस बार 16वां स्थान प्राप्त करने में सफल रहा।

किसने जारी की रिपोर्ट?
– इसे क्लाइमेट एक्शन नेटवर्क (CAN International) के साथ नॉट-फॉर-प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन और NewClimate Institute (जर्मनी) द्वारा तैयार किया गया है।
– यह 57 देशों और यूरोपीय संघ के जलवायु संरक्षण संबंधी उपायों के प्रदर्शन पर नज़र रखने के लिये एक स्वतंत्र निगरानी उपकरण के तौर पर कार्य करता है।

———————————–
3. WHO फाउंडेशन का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) किस भारतीय अमेरिकी को नियुक्‍त किया है?

a. विकास जोशी
b. अतहर आमिर
c. अनिल सोनी
d. सौरभ गर्ग

Answer: c. अनिल सोनी

– स्वास्थ्य विशेषज्ञ अनिल सोनी को नवगठित डब्ल्यूएचओ फाउंडेशन का CEO नियुक्त करने की जानकारी 7 दिसंबर 2020 को दी है।
– सोनी 1 जनवरी 2021 में अपना पदभार संभालेंगे।
– यह फाउंडेशन दुनियाभर में स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों को हल करने के लिए डब्ल्यूएचओ और निजी संगठनों के साथ मिलकर काम करेगा।
– अनिल सोनी हेल्थकेयर कंपनी वियाट्रीज में थे, वहां वह ग्लोबल इंफेक्शन डिजीज के प्रमुख थे।
– उनके अलावा बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के हेल्थ डिपार्टमेंट में उन्होंने कार्यभार संभाला।
– अनिल सोनी ने HIV के इलाज में भी अहम भूमिका निभाई है।

डब्ल्यूएचओ
मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड
प्रमुख- टैड्रोस ऐडरेनॉम ग़ैबरेयेसस

———————————-
4. रविंद्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार 2020 के विजेता का नाम बताएं?

a. अवनीश कुमार मिश्रा
b. राजकमल झा
c. अमिताभ घोष
d. शरद जोशी

Answer: b. राजकमल झा

– वह पत्रकार और लेखक हैं।
– राजकमल झा को उनके उपन्यास ‘‘द सिटी एंड द सी’’ के लिए तीसरे रविंद्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसकी सम्‍मान राशि 5 हजार डॉलर है।
– यह घोषणा 7 दिसंबर 2020 को आयोजक और प्रकाशक पीटर बुंडालो (अमेरिकी) ने की।
– अवार्ड की घोषणा डेनमार्क के कोपनहेगन में ऑनलाइन की गई।
– झा की किताब दिसंबर 2012 के निर्भया बलात्कार एवं हत्या मामले पर आधारित है, जिसे दस किताबों में से पुरस्कार के लिए चुना गया।
– ज्यूरी की सदस्य और रविंद्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार की निदेशक माजा मार्कुनोविक ने कहा कि यह उपन्यास वर्तमान समाज का आइना है।

कब शुरू हुआ ये पुरस्‍कार-
– रबिंद्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार की स्थापना 2018 में अमेरिका के प्रकाशक बुंडालो ने विश्व शांति, साहित्य, कला, शिक्षा और मानवाधिकारों के मंच के तौर पर की थी।
– वर्ष 2019 में ब्रिटिश मूल के भारतीय उपन्यासकार राणा दासगुप्ता को उनके उपन्यास ‘सोलो’ के लिए इस पुरस्कार से नवाजा गया था।

———————————-
5. FAO
ने राजा भूमिबोल विश्व मृदा दिवस पुरस्कार 2020 के लिए किसे चुना?

a. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR)
b. भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI)
c. इंडियन ग्रासलैंड फूडर एंड एग्रोफोरेस्ट्री रिसर्च इंस्टीट्यूट
d. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पल्स रिसर्च

Answer: a. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR – Indian Council of Agricultural Research)

– Food and Agriculture Organization (FAO) ने यह घोषणा की है।
– FAO, UN का एक संगठन है, जिसे वर्ष 2020 का शांति के क्षेत्र में नोबेल प्राइज के लिए चुना गया है।
– यह पुरस्कार ICAR को विश्व मृदा दिवस के अवसर पर 5 दिसंबर को देने की घोषणा की थी।
– थाईलैंड की राजकुमारी महाचक्री सिकिनधोर्न जनवरी 2021 में बैंकाक में होने वाले एक कार्यक्रम में यह पुरस्कार देंगी।
– ICAR ने मिट्टी को उर्वर बनाने के क्षेत्र में सराहनीय योगदान दिया है।
– इस संगठन ने एक अभियान भी चलाया जिसका नाम “Stop soil erosion, save our future” (मिट्टी के कटाव को रोको, हमारा भविष्य बचाओ) था।
– इस कार्यक्रम का आयोजन भोपाल स्थित भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान द्वारा किया गया था, जिसमें 13 हजार लोगों ने हिस्‍सा लिया था।

पुरस्कार के बारे में-
– राजा भूमिबोल विश्व मृदा दिवस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 2018 में की गई थी।
– विश्व मृदा दिवस समारोह का आयोजन कर मृदा के बारे में जागरूकता बढ़ाने वाले व्यक्तियों या संस्थानों को सम्मानित करने के उददेश्‍य से इस पुरस्‍कार की स्‍थापना की गई थी।

———————————–
6. सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवाने ने दिसंबर 2020 में किन खाड़ी देशों की पहली यात्रा की?

a. बहरीन और सऊदी अरब
b. संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब
c. ओमान और संयुक्त अरब अमीरात
d. कतर और बहरीन

Answer: b. संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब

– ऐसा पहली बार है जब कोई सेना प्रमुख खाड़ी देशों में जा रहा है।
– अपनी इस छह दिवसीय यात्रा में सेना प्रमुख समकक्षों और दोनों देशों की सीनियर मिलिट्री लीडरशिप से मिलेंगे।
– 9 और 10 दिसंबर को उनका संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का दौरा रहा।
– 13 व 14 दिसंबर को सऊदी अरब में होंगे।
– इस साल सेना प्रमुख नरवाने का यह तीसरा विदेश दौरा है।- इससे पहले अक्टूबर में उन्होंने विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला के साथ म्यांमार की यात्रा की थी।

———————————-
7. किस राज्‍य ने सांपों व अन्य सरीसृपों, जानवरों के लिए पहला एलिवेटेड इको ब्रिज बनाया है?

a. उत्‍तराखंड
b. झारखंड
c. पंजाब
d. हिमाचल प्रदेश

Answer: a. उत्‍तराखंड

– उत्तराखंड वन विभाग ने एक अनूठा पहल करते हुए रामनगर वनक्षेत्र में एक व्यस्त राजमार्ग पर अपनी तरह का पहला एलिवेटेड इको ब्रिज बनाया है।
– ताकि एक ओर से दूसरी ओर जाने की कोशिश के दौरान वाहन के नीचे आकर किसी सरीसृप, जानवर की मौत न हो।
– बांस, जूट और घास से बनी 90 फुट लंबी संरचना 10 दिनों में स्थानीय ठेकेदारों द्वारा कालाढूंगी-नैनीताल राजमार्ग पर बनाई गई है।
– 5 फुट चौड़ा, 40 फुट ऊंचा पुल तीन वयस्क मनुष्यों का वजन वहन सकता है।
– और वन अधिकारियों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इसका इस्तेमाल तेंदुओं द्वारा भी किया जाएगा।
– रामनगर के डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (डीएफओ) चंद्र शेखर जोशी ने कहा कि चार कैमरा ट्रैप से निगरानी किए जाने वाले पुल का अध्ययन वन विभाग द्वारा एक मॉडल के रूप में किया जाएगा।
– पुल एक ऐसे बिंदु पर बनाया गया है, जहां सड़क बड़े पैमाने पर यू अकार में है।
– और डाउनहिल की ओर जाने वाले वाहन अक्सर तेज गति से गुजरते हैं।
– सड़क पार कर रहे जानवर के सामने अचानक ब्रेक लगाने की आवश्यकता को कम करके, सड़क इंसानों के लिए भी सुरक्षित होगी।

उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री- त्रिवेंद्र सिंह रावत

राजधानी- देहरादून (सर्दियों में)
गैरसांण (गर्मी में)
राज्‍यपाल- बेबी रानी मौर्या

———————————–
8. नरसंहार के शिकार और इसके पीड़ितों की गरिमा और इस अपराध की रोकथाम का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of Commemoration and Dignity of the Victims of the Crime of Genocide and of the Prevention of this Crime) कब मनाया जाता है?

a. 8 दिसंबर
b. 9 दिसंबर
c. 7 दिसंबर
d. 6 दिसंबर

Answer: b. 9 दिसंबर

– संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) ने 11 सितंबर 2015 को यह निर्णय लिया कि प्रत्येक वर्ष 9 दिसम्बर को यह दिवस मनाया जायेगा।

———————————-
9. अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस (International Anti-Corruption Day) कब मनाया जाता है?

a. 7 दिसंबर
b. 8 दिसंबर
c. 10 दिसंबर
d. 9 दिसंबर

Answer: d. 9 दिसंबर

– संयुक्त राष्ट्र (यूनाइटेड नेशंस) के आंकड़ों के अनुसार, हर साल 1 ट्रिलियन डॉलर का भुगतान रिश्वत के रूप में किया जा रहा है

वर्ष 2020 की थीम- ‘यूनाइटेड अगेंस्ट करप्शन’.

———————————-
10. पार्थिव पटेल ने दिसंबर 2020 में क्रिकेट के किस फॉर्मेट से सन्‍यास लेने की घोषणा की?

a. एक दिवसीय
b. टेस्‍ट
c. टी20
d. उपरोक्‍त सभी

Answer: d. उपरोक्‍त सभी

– पार्थिव पटेल ने (टेस्ट, वनडे, टी-20) से 9 दिसंबर 2020 को रिटायरमेंट ले लिया है।
– क्रिकेट में उनका 18 साल का करियर रहा।
– उन्होंने 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से डेब्यू किया था।
– तब उनकी उम्र 17 साल 153 दिन थी।
– इसके साथ ही वे सबसे कम उम्र में बतौर विकेटकीपर टेस्ट में डेब्यू करने वाले प्लेयर बने।
– ओवरऑल पार्थिव चौथे सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट में डेब्यू किया।
– इससे पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर, पीयूष चावला और एल शिवरामकृष्णन के नाम है।

आखिरी वनडे 8 साल पहले खेला-

– 35 साल के पार्थिव ने आखिरी मैच जनवरी 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग टेस्ट खेला था।
– उन्होंने आखिरी वनडे 12 फरवरी 2012 को श्रीलंका के खिलाफ ब्रिस्बेन में खेला था।

———————————-
11. कोरोना वैक्सीन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 9 दिसंबर 2020 को कितने देशों के राजनयिक भारत बायोटेक के लैब में पहुंचे?

a. 67 देश
b. 66 देश
c. 65 देश
d. 64 देश

Answer: d. 64 देश

– वह भारत बायोटेक और बीई लिमिटेड (Biological E Limited) का दौरा करेंगे।
– ये सभी राजनयिक हैदराबाद स्थित प्रमुख जैव प्रौद्योगिकी कंपनियों-भारत बायोटेक एवं बायोलॉजिकल ई पहुंचे।
– भारत बायोटेक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ कृष्णा एला ने इस बारे में जानकारी दी।
– पहले यह दौरा 4 दिसंबर को ही होना था, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया था।
– डॉ कृष्णा एला ने राजदूतों को बताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने कहा है कि कोरोना की वैक्सीन मानवता के लिए उपलब्ध होगी।
– हैदराबाद में सबसे बड़ी एफडीए द्वारा स्वीकृत वैक्सीन सुविधाएं हैं।

———————————
12. ऑल इंडिया रेडियो के लेखक, साहित्यकार डॉ. मधुकर गंगाधर का निधन 7 दिसंबर 2020 को हो गया, वह कहां के रहने वाले थे?

a. बिहार
b. उत्‍तर प्रदेश
c. पश्चिम बंगाल
d. झारखंड

Answer: a. बिहार

– डॉ. मधुकर का जन्म पूर्णिया जिले के रूपौली स्थित झलारी ग्राम में हुआ था।
– वह नई कहानी आंदोलन के प्रमुख कहानीकारों में से थे।
– भींगी हुई लड़की, ध्रुवान्तर, मोतिया वाले हाथ उनके प्रमुख उपन्यासों में एक हैं।
– वह पटना आकाशवाणी में रेणुजी के सहयोगी थे, साथ ही इलाहाबाद में ऑल इंडिया रेडियो के निदेशक और दिल्ली आकाशवाणी में उप महानिदेशक थे।

———————————
13. भारतीय हस्‍तशिल्‍प सप्‍ताह कब से कब तक आयोजित किया जाता है?

a. 8 से 14 दिसंबर
b. 7 से 13 दिसंबर
c. 9 से 15 दिसंबर
d. 10 से 17 दिसंबर

Answer: a. 8 से 14 दिसंबर

– ये देश के सभी राज्यों में लोगों के बीच हस्तशिल्प के बारे में समाज में जागरुकता, सहयोग और इसके महत्व को बढ़ाने के लिये बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।
– पूरे हफ्ते के समारोह में पांच प्रमुख घटक शामिल हैं जैसे-
– क्रेता-विक्रेता बैठक
– हस्तशिल्प प्रदर्शनी
– भारतीय कलाकारों द्वारा कलात्मक प्रदर्शन
– राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिल्प व्यक्तियों द्वारा सजीव प्रदर्शन
– भारतीय भोजन की प्रदर्शनी।


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

Free Download One Liner MCQ PDF –  Current Affairs : – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account