यह 11 August 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. समुद्र में कितने किलोमीटर लंबी सबमरीन केबल बिछाई गई, ताकि अंडमान-निकोबार को 400 GBPS इंटरनेट मिल सके?
अंडमान में 400 GBPS इंटरनेट के लिए समुद्र में कितने किलोमीटर लंबी सबमरीन केबल बिछाई गई, जिसका उद्घाटन PM नरेंद्र मोदी ने किया?
a. 2,312 किलोमीटर
b. 2,512 किलोमीटर
c. 3,012 किलोमीटर
d. 5,815 किलोमीटर
Answer: a. 2,312 किलोमीटर
– पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसका उद्घाटन किया।
– यह सबमरीन केबल चेन्नई से अंडमान निकोबार आईलैंड्स तक समुद्र सतह में डाली गई है।
– इसके जरिए अंडमान निकोबार आईलैंड्स को 2×200 GBPS (400 GBPS) की बैंडविद्थ मिलेगी।
– इंटरनेट, मोबाइल कनेक्टिविटी बेहतरीन हो जाएगी।
तो सबसे पहले जानते हैं कि सबमरीन केबल क्या होता है?
– सबमरीन का मतलब हुआ कि समुद्र के पानी के नीचे कोई भी वस्तु।
– और सबमरीन केबल का मतलब कि समुद्र के नीचे बिलकुल सतह पर (सी-बेड) बिछाई गई केबल (तार).
– इसे स्पेशल शिप के जरिए बिछाया जाता है।
– यह ऑप्टिकल फाइबर कम्यूनिकेशन केबल है।
– दुनियाभर में कांटिनेंट (महादेश) और ओसेन (महासागर) के बीच में बिछाई हुई है।
– ताकि हम प्रॉपर्ली कनेक्ट कर पाएं, इंटरनेट और बहुत सारी कम्यूनिकेशन डिवाइस से।
– दुनिया में इंटरनेट इसके जरिए ही चलता है।
– जैसे आप जो वीडियो देख रहे हैं, वो अमेरिका में मौजूद गूगल के सर्वर में है।
– तो वीडियो का डेटा आप तक अमेरिका से समुद्री केबल के थ्रू इंडिया पहुंचा और फिर आपके मोबाइल तक।
– यही तमाम वेबसाइट के मामले में भी होता है।
– हां कुछ साइट के सर्वर इंडिया में हैं, तो उसका डेटा हमें यही से मिल जाता है।
– तो सबमरीन केबल को गूगल सहित दुनिया की कई कंपनियों ने बिछाया है।
– ये केबल इस तरह से दिखती है।
– यह इतनी मजबूत होती है कि शार्क या कोई समुद्री जीव इसे बाइट करने की कोशिश करे, तो वह नुकसान नहीं पहुंचा पाती है।
– ऐसी ही ऑप्टिकल फाइबर सबमरीन केबल चेन्नई से अंडमान निकोबार आईलैंड्स तक बिछाई गई है।
– भारत में किसी द्वीप तक सबमरीन केबल बिछाने का यह पहला मामला है।
– इससे अब अंडमान-निकोबार आईलैंड्स पूरी दुनिया के इंटरनेट से जुड़ गया है।
किसने सबमरीन केबल बिछाई?
– बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) ने।
कितनी लागत हुई?
– इस पर करीब 1,224 करोड़ रुपये की लागत आई है।
कब शुरू हुई योजना?
– इस प्रोजेक्ट की आधारशिला PM नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2018 में पोर्ट ब्लेयर में रखी थी।
किन द्वीपों को कनेक्ट किया गया?
– चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर तक।
– इसके बाद पोर्ट ब्लेयर से स्वराज द्वीप, लिटिल अंडमान, कार निकोबार, कामोरता, ग्रेट निकोबार, लांग आईलैंड और रंगट.
– इसका विस्तार अंडमान निकोबार के 12 द्वीपों पर भी किया जा रहा है।
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह को क्या फायदा होगा?
– आज हमारा जीवन कम्यूनिकेशन पर ही आधारित है।
– अंडमान-निकोबार आईलैंड्स में अब तक इंटरनेट सैटेलाइट के जरिए इस्तेमाल की जाती थीं।
– लेकिन इसकी स्पीड बेहद कम होती है।
– सैटेलाइट इंटरनेट भरोसेमंद तो है, लेकिन कम स्पीड की वजह से इससे ज्यादा काम नहीं कर सकते हैं। इस तक पब्लिक की पहुंच भी आसान नहीं हो पाती है।
– सबमरीन केबल की वजह से अब 2×200 GBPS (400 GBPS) स्पीड इंटरनेट इस आईलैंड्स तक पहुंच गई है।
– हालांकि आप यह नहीं समझिए कि आम लोगों को 400 GBPS की स्पीड मिलेगी।
– दरअसल, इतनी मैक्सिमम कैपेसिटी है इस आईलैंड्स पर एकसाथ इंटरनेट यूज करने की।
– तो लोगों को उनकी जरूरत के स्पीड के अनुसार ब्रॉडबैंड या इंटरनेट मिलेगा।
– यह समुद्री केबल BSNL ने बिछाई है, लेकिन इसका उपयोग अब वहां पर दूसरे मोबाइल प्रोवाइडर्स भी कर सकेंगे।
– मोबाइल, ब्रॉडबैंड और लैंडलाइन दूरसंचार सेवाएं बेहतर और भरोसेमंद होंगी।
– 4G सेवाएं भी दुरुस्त होंगी।
– ऑनलाइन शिक्षा, टेली-मेडिसिन, बैंकिंग प्रणाली, ऑनलाइन ट्रेडिंग में सुधार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
– पर्यटन को काफी फायदा होगा।
– सबसे बड़ी बात कि इस वक्त चीन की नजर हिन्द महासागर पर है और उसकी चुनौतियों से निपटने के लिए अंडमान-निकोबार आईलैंड्स में नेवल पोर्ट है।
– तो नेवी को भी बेहतरीन इंटरनेट मिल सकेगा, जिससे कम्यूनिकेशन आसान होगा।
अंडमान और निकोबार द्वीप के उपराज्यपाल: एडमिरल डी के जोशी.
———————————–
2. किस पड़ोसी देश ने भारतीय सैनिकों के लिए युद्ध स्मारक बनाने का ऐलान किया है?
a. पाकिस्तान
b. चीन
c. बांग्लादेश
d. श्रीलंका
Answer: c. बांग्लादेश
– यह घोषणा बांग्लादेश युद्ध मुक्ति मंत्री मोजम्मल हक ने 8 अगस्त को की।
– वैसे तो बांग्लादेश के राजधानी ढाका में पहले से वॉर मेमोरियबांग्लादेशी स्वतंत्रता सेनानी और शहीद भारतीय सैनिकों का है।
– लेकिन अब बांग्लादेश ने ऐलान किया है कि 1971 में शहिद हुए भारतीय सैनिको की याद में नया युद्ध स्मारक स्थापित किया जाएगा।
– स्मारक के लिए त्रिपुरा की सीमा पर बांग्लादेश के ब्राह्मणबारिया जिले के आशूगंज में 3.5 एकड़ जमीन का चयन किया गया है।
– दो साल में यह स्मारक बनकर तैयार हो जाएगा।
– यहां पर भारतीय सेना ने पाकिस्तान के साथ कई लड़ाईयां लड़ी थी।
– दरअसल, अभी हाल में बांग्लादेश के संबंध चीन और पाकिस्तान से करीबी हो गए हैं।
– हाल ही में खबर आई थी कि इंडियन हाईकमिश्नर चार महीने से बांग्लादेशी पीएम से एप्वाइंटमेंट लेने की कोशिश कर रही थी, लेकिन मिलने का समय नहीं मिल पा रहा था।
– भारत के साथ बांग्लादेश के संबंध तीखे हो गए थे।
– तो अब लगता है कि बांग्लादेश भारत के साथ संबंध सुधारना चाहता है।
बांग्लादेश
प्रधान मंत्री: शेख हसीना
राजधानी: ढाका
मुद्रा: टका.
—————————–
3. भारत की पहली ‘किसान रेल’ का 7 अगस्त को शुभारंभ हुआ, ये किन दो राज्यों के लिए चलाई गई है?
a. कर्नाटक से बिहार
b. महाराष्ट्र से बिहार
c. महाराष्ट्र से पंजाब
d. महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश
Answer: b. महाराष्ट्र से बिहार
– रेल मंत्री पीयूष गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाई।
– भारतीय रेलवे की यह पहली किसान ट्रेन महाराष्ट्र के देवलाली (नासिक) से बिहार के दानापुर तक जाती है।
– किसान रेल से किसानों के जल्द खराब होने वाले सामान को समय पर पहुंचाया जाएगा।
– यह ट्रेन फिलहाल साप्ताहिक होगी जिसमें 11 पार्सल डब्बे लगाए गए हैं।
—————————————–
4. हिंद महासागर में एक जहाज से तेल का रिसाव शुरू होने के बाद, किस देश ने ‘पर्यावरणीय आपातकाल’ की घोषणा कर दी है?
a. जापान
b. मॉरीशस
c. मालदीव
d. इंडोनेशिया
Answer: b. मॉरीशस
मॉरीशस
– यह हिन्द महासागर में छोटा सा द्वीपीय देश है।
– अफ्रीका के पास यहां पर दो आईलैंड दिखते हैं।
– ये है रीयूनयन आईलैंड, जो फ्रांस का हिस्सा है। जबकि इसके पास में मॉरीशस है।
– एमवी वाकाशिवो नामक तेल टैंकर 25 जुलाई से फंसा हुआ है।
– मॉरीशस सरकार का कहना है कि जहाज के निचले हिस्से में दरारें आ गई हैं और तेल का रिसाव हो रहा है।
– इसको देखते हुए प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ ने पर्यावरणीय आपातकाल की स्थिति घोषणा कर दी।
– जगन्नाथ ने कहा कि जहाज डूब रहा है और मॉरीशस के लिए खतरा पैदा हो गया है।
– प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद मांगी है।
– पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाले ग्रीनपीस का कहना है कि इससे मॉरीशस में भयावह पर्यावरणीय संकट पैदा हो जाएगा। – 7 अगस्त को जारी सैटेलाइट तस्वीर में नीले रंग के समुद्री पानी पर गहरे रंग का तेल फैलता नजर आ रहा है।
– फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने कहा कि उनका देश मॉरीशस की मदद के लिए विशेष दल और उपकरण भेज रहा है। – मॉरीशस के करीब फ्रांस का रीयूनियिन द्वीप है।
– जहां से 9 अगस्त को प्रदूषण नियंत्रण करने वाले उपकरणों के साथ सैन्य विमान मौके पर भेजा।
भारत-मॉरीशस का रिश्ता
– मॉरीशस तटीय सुरक्षा निगरानी रडार (सीएसआर) सहित भारत के सुरक्षा ग्रिड का एक हिस्सा है।
– मॉरीशस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और मॉरीशस नेवी के प्रमुख भारतीय अधिकारी हैं।
—————————————–
5. WWE (World Wrestling Entertainment) के दिग्गज रेसलर जेम्स ‘कमाला’ हैरिस का 10 अगस्त को निधन हो गया, वो किस बीमारी से जूझ रहे थे?
a. कैंसर
b. टीबी
c. कोरोना
d. हेपेटाइटिस बी
Answer: c. कोरोना
– कमाला की ऑटोबायोग्राफी के सह-लेखक कैनी कैसनोवा ने अपनी फेसबुक पोस्ट में कोरोना वायरस को पूर्व रेसलर की मौत का कारण बताया है।
– हालांकि हैरिस की मौत कोरोना की वजह से ही हुई हुई, इसका कोई प्रत्यक्ष प्रमाण सामने नहीं आया है।
– हैरिस ने हल्क होगन, द अंडरटेकर और आंद्रे द जाइंट सहित WWE इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टारों के साथ फाइट की थी। – जेम्स हैरिस ने मिड-साउथ, वर्ल्ड क्लास चैम्पियनशिप रेसलिंग, WCW और WWE में रेसलिंग की।
– हैरिस ने 1984 में रेसलिंग बोबो ब्राजील के संरक्षण में रेसलिंग में अपना करियर शुरू किया।
– रिंग में कमला अपने चेहरे पर पेंट कर उतरते थे।
—————————————–
6. विश्व नागासाकी दिवस कब मनाया जाता है?
a. 12 अगस्त
b. 11 अगस्त
c. 10 अगस्त
d. 9 अगस्त
Answer: d. 9 अगस्त
– अमेरिका ने 9 अगस्त को दक्षिणी जापान के बन्दरगाह नगर नागासाकी पर 11 बजकर, 1 मिनट पर 6.4 किलो. का प्लूटोनियम-239 वाला ‘फैट मैन’ नाम का बम गिराया गया था।
– इससे पहले 6 अगस्त को अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा शहर पर ‘लिटिल बॉय’ नाम का यूरेनियम बम गिराया जा चुका था।
-धमाका इतना तेज़ था कि 8 किलोमीटर दूर बने घरों के शीशों के परखच्चे उड़ गए
– इससे लगभग एक लाख चालीस हज़ार लोग मारे गए थे।
– जब नागासाकी पर प्लूटोनियम परमाणु बम गिराया गया, तब 43 सेकण्ड के बाद ज़मीन से 1,540 फीट की ऊँचाई पर यह बम फटा।
– और इससे 21 किलोटन टी.एन.टी. के बराबर धमाका हुआ।
– 3,900 डिग्री सेल्सियस की ऊष्मा उत्पन्न हुई।
– और हवा की गति 1005 कि.मी. प्रति घण्टे तक पहुँच गयी।
– इससे तत्काल हुई मौतों की संख्या का अनुमान 40,000 से 75,000 के बीच था।
– 1945 के अन्त तक यह आँकड़ा 80,000 तक जा पहुँचा।
————————————
7. विश्व जैव ईंधन दिवस कब मनाया जाता है?
a. 11 अगस्त
b. 10 अगस्त
c. 9 अगस्त
d. 8 अगस्त
Answer: b. 10 अगस्त
– इसका उद्देश्य पांरपरिक जीवाश्म ईंधनों के विकल्प के रूप में गैर-जीवाश्म ईंधनों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
– पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एक वेबिनार आयोजित किया, जिसका विषय था-“जैव ईंधन की ओर आत्मनिर्भर भारत।”
– पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय 2015 से विश्व जैव ईंधन दिवस मना रहा है।
– आज का दिन सर रूडोल्फ डीजल द्वारा किये गये अनुसंधान प्रयोगों को भी सम्मान प्रदान करता है।
– जिन्होंने वर्ष 1893 में मूंगफली के तेल से इंजन चलाया था।
– उनके अनुसंधान प्रयोगों ने यह भविष्यवाणी कर दी थी कि वनस्पति तेल अगली शताब्दी में विभिन्न मशीनी इंजनों के ईंधन के लिए जीवाष्म ईंधनों का स्थान लेगा।
————————————
8. पूर्व कांग्रेस नेता और आठ बार सांसद रहे नंदी येलैया का 8 अगस्त को कोरोना से निधन हो गया, वो किस राज्य से थे?
a. तेलंगाना
b. कर्नाटक
c. तमिलनाडु
d. केरल
Answer: a. तेलंगाना
– तेलंगाना से आठ बार के सांसद रहे।
– वह पहली बार 1979 में सिद्दीपेट से लोकसभा के लिए चुने गए थे।
– वह छह बार लोकसभा और 2002 से 2014 तक दो बार राज्यसभा के लिए चुने गए।
– नंदी येलैया ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत हैदराबाद नगर निगम के एक नगरसेवक (corporator) के रूप में की।
– वह वर्तमान में तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे।
—————————————
9. स्पोर्ट प्लेटफ़ॉर्म WTF Sports ने किन खिलाडि़यों को अपना ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है?
a. हरमनप्रीत कौर
b. सुरेश रैना
c. विराट कोहली
d. a और b
Answer: d. a और b (हरमनप्रीत कौर और सुरेश रैना)
– WTF Sports, वर्तमान में तीन प्रमुख खेलों, कई खेल मोड, और रोमांचक प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है।
——————————————
10. पुलित्जर पुरस्कार विजेता शर्ली ऐन ग्रौ का निधन 3 अगस्त 2020 को हो गया, वह इनमें से क्या थीं?
a. लेखक
b. संगीतज्ञ
c. गायक
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. लेखक
– शर्ली ने 1965 में अपनी चौथी किताब, “The Keepers of the House” के लिए पुलित्जर पुरस्कार जीता था।
– वह अमेरिका की रहने वाली थी।
Free Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here
Free One Liner MCQ PDF – Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।