यह 11 से 13 August का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसे दी हिन्दू सहित अदर न्यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। 11 से 13 August 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. हाल ही में किस राज्य ने खेल के लिए मिशन शक्ति लांच किया?
a. बिहार
b. राजस्थान
c. मध्य प्रदेश
d. महाराष्ट्र
Answer: d. महाराष्ट्र
– फिल्म एक्टर आमिर खान ने महाराष्ट्र सरकार की “मिशन शक्ति” नामक पहल को लांच किया, इसका उद्देश जनजातीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए प्रशिक्षण प्रदान करना है।
– इसका उद्देश्य 2024 के ओलिंपिक के लिए जनजातीय छात्रों को तैयार करना है।
———————-
2. अगस्त 2019 में चीन के पूर्व हिस्से में कौन सा तूफान आया, जिससे 10 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हुए?
a. लेकिमा
b. झेलियांग
c. लोलोमा
d. यूकिमा
Answer: a. लेकिमा
– इस तूफान के दौरान 187 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं और भीषण बारिश हुई।
——————–
3. किस भारतीय महिला पहलवान ने 2019 पोलैंड ओपन कुश्ती प्रतियोगिता में 53 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता?
a. रानी रोगटो
b. विनेश फोगाट
c. सुषमा भाटी
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: b. विनेश फोगाट
– अब सितम्बर, 2019 में विनेश फोगट कजाखस्तान के नूरसुल्तान में वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
—————–
4. विश्व जैव इंधन दिवस (World Biofuel Day) कब मनाया जाता है?
a. 15 अगस्त
b. 26 अगस्त
c. 10 अगस्त
d. 5 अगस्त
Answer: c. 10 अगस्त
– इसका उद्देश गैर-जीवाश्म इंधन के बारे में जागरूकता फैलाना है।
– जैव इंधन नवीकरणीय, प्राकृतिक रूप से नष्ट होने वाले (बायो-डिग्रेडेबल) तथा पर्यावरण के अनुकूल होते हैं।
—————–
5. किस राज्य ने “RACE” नामक उच्च शिक्षा मॉडल लांच किया है?
a. बिहार
b. राजस्थान
c. मध्य प्रदेश
d. उत्तर प्रदेश
Answer: b. राजस्थान
– “RACE” (Resource Assistance for Colleges with Excellence)
– इस मॉडल के तहत सरकारी कॉलेजों में फैकल्टी और चल संपत्ति के वितरण पर बल दिया जायेगा, इससे संसाधनों बेहतरीन उपयोग संभव हो सकेगा।
——————–
6. भारतीय अंतरिक्ष प्रोग्राम के जनक विक्रम साराभाई की 100वीं जयंती कब मनाई गई?
a. 12 अगस्त 2019
b. 13 अगस्त 2019
c. 11 अगस्त 2019
d. 10 अगस्त 2019
Answer: a. 12 अगस्त 2019
– उनका जन्म 12 अगस्त 1919 को अहमदाबाद में हुआ था.
– उन्होंने 15 अगस्त 1969 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की स्थापना की.
– उन्होंने परमाणु उर्जा आयोग के चेयरमैन रहने के साथ-साथ अहमदाबाद के उद्योगपतियों की सहायता से आइआइएम अहमदाबाद की भी स्थापना की.
– विक्रम साराभाई का निधन 30 दिसंबर 1971 को तिरुवनंतपुरम में हो गया था.
———————
7. हाल ही में नोबेल पुरस्कार विजेता टोनी मॉरिसन का निधन हुआ, वे किस देश से थीं?
a. भारत
b. ब्रिटेन
c. फ्रांस
d. अमेरिका
Answer: d. अमेरिका
– उन्हें अश्वेत अमेरिकी लोगों के संघर्ष का वर्णन करने के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
– उन्हें “बीलव्ड” नामक उपन्यास के लिए 1988 पुलित्ज़र पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
—————-
8. भारत में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कब मनाया जाता है?
a. 15 अगस्त
b. 26 अगस्त
c. 7 अगस्त
d. 5 अगस्त
Answer: c. 7 अगस्त
– इस वर्ष राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का पांचवां संस्करण मनाया जा रहा है।
——————
9. विश्व जनजातीय दिवस 2019 की थीम क्या है?
a. विदेशी भाषाएं
b. स्वदेशी बोली
c. स्वदेशी राज्य
d. स्वदेशी भाषाएं
Answer: d. स्वदेशी भाषाएं
– विश्व जनजातीय दिवस प्रतिवर्ष 9 अगस्त को मनाया जाता है।
– इसका उद्देश्य जनजातीय लोगों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
– 2016 में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक विश्व में 2680 स्वदेशी भाषाएँ खतरे में हैं और उनमे से कुछ एक भाषाएँ लुप्त होने की कगार पर हैं। – स्वदेशी भाषाओँ की रक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र ने 2019 को स्वदेशी भाषाओँ का वर्ष घोषित किया है।
——————–
10. 22वे राष्ट्रीय ई-गवर्नस सम्मेलन की थीम क्या है?
a. डिजिटल इंडिया : सक्सेस टू एक्सीलेंस
b. डिजिटल इंडिया : सक्सेस फॉर इंडिया
c. डिजिटल इंडिया : सक्सेस टू ऑल
d. डिजिटल इंडिया : गुड फॉर ऑल
Answer: a. डिजिटल इंडिया : सक्सेस टू एक्सीलेंस
– ई-गवर्नेंस पर 22वां राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन मेघालय के शिलांग में 8-9 अगस्त को हुआ।
———————
11. समझौता एक्सप्रेस ट्रेन सेवा किस वर्ष शुरू हुई थी?
a. 1995
b. 1976
c. 1926
d. 1996
Answer: b. 1976
– 8 अगस्त, 2019 को पाकिस्तान ने लाहौर-अटारी समझौता एक्सप्रेस ट्रेन सेवा को रोक दिया, पाकिस्तान ने यह फैसला भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के दो खंडों को रद करने के बाद लिया है।
– समझौता एक्सप्रेस में 6 स्लीप कोच होते हैं और एक एसी कोच होता है।
– इस रेल सेवा की शुरुआत 22 जुलाई, 1976 को शिमला समझौते के तहत हुई थी।
– भारत में यह ट्रेन दिल्ली से अटारी तक जाती है, जबकि पाकिस्तान में यह ट्रेन लाहौर से वाघा तक जाती है।
———————-
12. मणिपुर का ग्रीन एम्बेसडर किसे नियुक्त किया गया है?
a. वलेंतिना एलान्गबम
b. अरुण शौरी
c. विमला पांडे
d. अजय पासवान
Answer: a. वलेंतिना एलान्गबम
– वह 9 वर्ष की हैं और पांचवीं क्लास की स्टूडेंट है।
– दरअसल हाल ही में वलेंतिना का एक विडियो इन्टरनेट पर वायरल हुआ था, जिसमे वे पेड़ों के कट जाने पर रो रहीं थी।
– पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी भावना को देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें राज्य का ग्रीन एम्बेसडर नियुक्त किया है।
Free pdf Notes of Current Affairs : Download – Click Here
Free pdf One Liner Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।