10 September 2022 Current Affairs

यह 10th September 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा।

PDF Download : Click here

1. भारत ने ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ II के निधन पर कितने दिन तक तिरंगा झुकाकर राजकीय शोक की घोषणा की?

a. एक दिन
b. दो दिन
c. सात दिन
d. ग्‍यारह दिन

Answer: a. एक दिन

– भारत ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय के सम्मान में 10 सितंबर 2022 (रविवार) को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।
– ब्रिटिश क्‍वीन का निधन 8 सितंबर 2022 को हो गया था।
– अब ब्रिटेन के किंग चार्ल्‍स III बन गए हैं।

भारत में राजकीय शोक में क्‍या होगा?
– पूरे भारत में शोक के दिन राष्ट्रीय ध्वज उन सभी इमारतों पर आधा झुका रहेगा, जहां तिरंगा नियमित रूप से फहराया जाता है।
– इस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा।

– राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

—————-
2. ‘ऑपरेशन लंदन ब्रिज’ और ‘ऑपरेशन यूनिकॉर्न’ मीडिया की सुर्खियों में है, यह इनमें से किससे संबंधित है?

a. लंदन में ब्रिज पर आतंकी हमला
b. एलिजाबेथ II के निधन से जुड़ा प्रोटोकॉल
c. टेम्‍स पर नया ब्रिज निर्माण
d. ब्रिटेन के नए किंग की ताजपोशी

Answer: b. एलिजाबेथ II के निधन से जुड़ा प्रोटोकॉल

– ब्रिटिश क्‍वीन एलिजाबेथ II का निधन 96 वर्ष की उम्र में 8 सितंबर 2022 को हो गया।
– आपको आश्‍चर्य होगा कि, उनके कई वर्ष पहले (1960 के दशक में) ही ब्रिटेन में क्‍वीन की मृत्यु के बाद की योजना का प्रोटोकॉल तैयार हो चुका था।

‘ऑपरेशन लंदन ब्रिज’
– ‘ऑपरेशन लंदन ब्रिज’ शब्द को 2017 में द गार्जियन न्यूजपेपर और फिर 2021 में पोलिटिको न्यूजेपपर द्वारा रिपोर्ट किया गया था।
– ब्रिटेन की क्‍वीन एलिजाबेथ II की मृत्यु के बाद की योजना को ऑपरेशन लंदन ब्रिज कहा गया है।
– ‘ऑपरेशन लंदन ब्रिज’ के अंतर्गत क्वीन एलिजाबेथ II के निधन से जुड़े कुछ प्रोटोकॉल होते है।
– इन प्रोटोकॉल में अंतिम संस्कार जुलूस सहित कई अन्य प्रक्रियाओं के लिए एक विस्तृत प्लान होता है।
– द हिन्‍दू और इंडियन एक्सप्रेस न्‍यूनपेपर के अनुसार, ‘ऑपरेशन लंदन ब्रिज’, बाल्मोरल (स्‍कॉटलैंड) में क्वीन एलिजाबेथ II निधन की स्थिति में शामिल थी।
– स्कॉटलैंड में उनके पसंदीदा महल में उनकी मृत्यु के तुरंत बाद की योजना के हिस्से का कोडनेम ‘ऑपरेशन यूनिकॉर्न’ था।
– ‘ऑपरेशन लंदन ब्रिज’ में क्वीन की मृत्यु के बाद के दिन को D+1 और उसके अंतिम संस्कार के दिन को D+10 (D=दिन+ 10 दिन) के रूप में वर्णित किया गया है।
– इस अवधि के दौरान, ब्रिटिश संसद शोक संदेश भेजकर इन 10 दिनों के लिए कामकाज स्थगित कर देगी।

ब्रिटेन के नए किंग कौन?
– क्वीन की मृत्यु के बाद, उनके सबसे बड़े बेटे चार्ल्स (वेल्स के पूर्व राजकुमार) तुरंत किंग बन गए है और नए राजा के रूप में शोक में देश का नेतृत्व करेंगे।
– उन्हें किंग चार्ल्स III के नाम से जाना जाएगा।

‘ऑपरेशन लंदन ब्रिज’ का पहला दिन
– किंग चार्ल्स III ने जनता को संबोधित किया।
– वह क्वीन के अंतिम संस्कार की योजना और शाही परिवार के शोक की अवधि के बारे में निर्णय लेने के लिए अधिकारियों से भी मिले, जो एक महीने तक चलने की उम्मीद है।
– लंदन में सेंट पॉल कैथेड्रल में प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक छोटी संख्या की उपस्थिति होगी।
– संसद हाउस ऑफ कॉमन्स में महारानी को श्रद्धांजलि देगी और सभी संसदीय कार्य 10 दिनों के लिए स्थगित कर दिए जाएंगे।

दूसरा दिन
‘ऑपरेशन स्प्रिंग टाइड’
– दूसरे दिन महारानी का ताबूत बकिंघम पैलेस लौटेगा। उनके पार्थिव शरीर को शाही ट्रेन या प्लेन से बाल्मोरल से लंदन ले जाया जाएगा। इस दौरान ब्रिटिश PM और मंत्रिमंडल पैलेस में मौजूद रहेगा।

बाकी दिनों में क्या होगा?
– तीसरे दिन किंग चार्ल्स III यूनाइटेड किंगडम के दौरे पर जाएंगे। शुरुआत स्कॉटिश संसद से होगी। इसके बाद वे एडिनबरा में सेंट जाइल्स कैथेड्रल जाएंगे।
– चौथे दिन क्वीन एलिजाबेथ के पार्थिव शरीर को बकिंघम पैलेस से वेस्टमिंस्टर हॉल ले जाने की रिहर्सल की जाएगी।
– पांचवें दिन महारानी एलिजाबेथ के पार्थिव शरीर को बकिंघम पैलेस से वेस्टमिंस्टर हॉल ले जाया जाएगा।
– छठवें दिन अंतिम संस्कार की रिहर्सल की जाएगी।
– सातवें दिन किंग चार्ल्स III वेल्स संसद में एक और शोक प्रस्ताव प्राप्त करने के लिए वेल्स की यात्रा करेंगे। वे कार्डिफ में लियानडाफ कैथेड्रल भी जाएंगे।
– 10वें दिन अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूरे देश में 2 मिनट का मौन रखा जाएगा। विंडसर कैसल में एक सेरेमनी के बाद महारानी को किंग जॉर्ज VI मेमोरियल चैपल में दफनाया जाएगा।

——————
3. मानव विकास सूचकांक (Human development index) 2021 में भारत की रैंक बताएं?

a. 131
b. 132
c. 140
d. 161

Answer: b. 132

– संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने 08 सितंबर 2022 को ह्यूमन डेवलपमेंट रिपोर्ट 2021-22 जारी की।
– ह्यूमन डेवलपमेंट इंडेक्स (HDI) 2021 इसी रिपोर्ट का हिस्सा है।
– इस इंडेक्स में 191 देशों को शामिल किया गया है।
– भारत इस इंडेक्स (2021) में एक स्थान नीचे गिर गया है।
– वर्ष 2020 की रिपोर्ट में भारत 131वें स्थान पर था।
– लेकिन, अब वर्ष 2021 में भारत 132वें स्थान पर है।
– इस वर्ष के इंडेक्स में भारत का स्कोर 0.633 है।
– इस इंडेक्स में 191वें स्थान पर साउथ सूडान सबसे कम रैंक वाला देश है, जिसका स्कोर 0.385 है।

ह्यूमन डेवलपमेंट इंडेक्‍स मापने (indicators) का पैमाना
– औसत उम्र (life expectancy for health)
– स्‍कूली शिक्षा का औसत वर्ष (expected years of schooling)
– एक्‍सपेक्‍टेड स्‍कूली शिक्षा (Years of schooling for education)
– स्‍टैंडर्ड जीवन के लिए प्रति व्‍यक्ति आय (National Income per capita for standard of living)

Top 10 देश
1. स्विट्जरलैंड
2. नार्वे
3. आइसलैंड
4. हॉंगकॉंग (चीनी हिस्‍सा)
5. ऑस्‍ट्रेलिया
6. डेनमार्क
7. स्‍वीडेन
8. आयरलैंड
9. जर्मनी
10. नीदरलैंड

पड़ोसी देशों की हालत
– चीन (79)
– भूटान (127)
– बांग्लादेश (129)
– नेपाल (143)
– पाकिस्तान (161)

आर्थिक शक्ति वाले देश
– जर्मनी (9)
– यूनाइटेड किंगडम (18)
– यूएसए (21)
– फ्रांस (28)
– रूस (52)
– ब्राजील (87)

ह्यूमन डेवलपमेंट रिपोर्ट 2021 में भारत की स्थिति
– जीवन प्रत्याशा (Life expectancy) : 67.2 वर्ष
– स्कूली शिक्षा के एक्‍सपेक्‍टेड वर्ष : 11.9 वर्ष
– स्कूली शिक्षा का औसत वर्ष : 6.7 वर्ष
– प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय (Gross National Income) : 6,590 डॉलर (5.25 लाख रुपये)

लैंगिक असमानता के मामले में भारत की स्थिति कैसी?
– COVID-19 महामारी ने लैंगिक असमानता को भी बढ़ा दिया है, जो विश्व स्तर पर 6.7% बढ़ी है।

UNDP
मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका
प्रमुख: अचिम स्टेनर

——————-
4. इंडिया गेट के पास ग्रैंड केनोपी में किस स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा स्थापित हुई?

a. भगत सिंह
b. चंद्रशेखर आजाद
c. सुभाषचंद्र बोस
d. राजगुरु

Answer: c. सुभाषचंद्र बोस

– इस प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 08 सितंबर 2022 को किया।
– प्रतिमा जेट ब्लैक ग्रेनाइट से बनी है। ऊंचाई 28 फीट है।

ग्रैंड केनोपी का इतिहास
– इंडिया गेट के पूर्व में लगभग 150 मीटर की दूरी पर 73 फुट ऊंची केनोपी है।
– यह केनोपी महाबलीपुरम के छठी शताब्दी के मंडप आधार पर बना हुआ है।
– इस केनोपी को ब्रिटिश वास्‍तुकार एडविन लुटियंस ने डिजाइन किया था।
– इस केनोपी में किंग जॉर्ज V की 50 फुट की संगमरमर की मूर्ति को 1936 में इंडिया गेट परिसर में जोड़ा गया था।
– स्वतंत्रता के बाद, जॉर्ज V की मूर्ति का व्यापक विरोध हुआ।
– फिर भी, यह दो दशकों तक यही पर खड़ी रही।
– इसे 1968 में हटाया गया।
– स्वतंत्र भारत की सरकारों ने इस बात पर विचार-विमर्श किया कि ग्रैंड कैनोपी के नीचे जॉर्ज पंचम की जगह किसकी प्रतिमा होनी चाहिए।
– हालांकि, किसी की मूर्ति को भी स्थापित नहीं किया गया।
– भारतीय इतिहास और संस्कृति के इतिहासकारों ने तर्क दिया कि खालीपन देश के अतीत की याद दिलाने का काम करेगा।
– पांच दशकों से अधिक समय तक, केनोपी खाली रहा, और ‘एम्प्टी केनोपी’ के नाम जाना जाता रहा।
– अब 8 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रैंड कैनोपी पर सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति का उद्घाटन किया।

—————–
5. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कार की पिछली सीट की सवारी के लिए किस नए अलार्म को अनिवार्य करने का ऐलान किया?

a. सीट बेल्ट अलार्म
b. एयरबैग अलार्म
c. स्लो स्पीड अलार्म
d. हाई स्‍पीड अलार्म

Answer: a. सीट बेल्ट अलार्म

– दरअसल, मोटर व्हीकल एक्ट, 2019 में सीट बेल्ट न लगाने पर पिछली सीट के यात्रियों को दंडित करने का प्रावधान पहले से ही मौजूद है। – हालांकि, इस नियम को ज्‍यादातर लोग अनदेखा करते हैं।
– टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्‍त्री का निधन इसी अनदेखी की वजह से सड़क दुर्घटना में हो गया।

केंद्रीय मंत्री का ऐलान
– नितिन गडकरी ने 06 सितंबर 2022 को कहा कि कार की पिछली सीटों पर बैठने वालों के लिए सीट बेल्ट अलार्म अब सभी चार पहिया वाहनों में एक स्थायी सुविधा होगी।
– इसके लिए एक नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा, जिसमें निर्मित सभी कारों में सीट बेल्ट अलार्म अनिवार्य बनाने का प्रस्ताव होगा।
– कार निर्माताओं को इसके लिए समय दिया जाएगा।

यह निर्णय क्यों लिया गया?
– गडकरी ने कहा कि साइरस की घटना के कारण, हमने निर्णय लिया है कि सभी कारों में सीट बेल्ट के लिए अलार्म लगाना होगा।

सीट बेल्ट अलार्म
– इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार कारों में इस फीचर के आने के बाद पिछली सीट पर बैठने वाले यात्री सेफ्टी बेल्ट लगाना नहीं भूलेंगे।
– कार सेंसर इस तरह से फिट किए जायेंगे कि अगर सीट बेल्ट सही नहीं लगा होगा तो तुरंत अलार्म बजना शुरू हो जाएगा।
– यह अलार्म पीछे की सीट के यात्रियों के लिए सीट बेल्ट की अनदेखी करना असुविधाजनक बना देगा।

रोड एक्सीडेंट से कितने लोगों की मौत?
– NCRB (नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्‍यूरो) की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 में रोड एक्सीडेंट से 1,55,622 लोगों की मौत हो गई।

Traffic Accidents deaths details
– Road Accidents : 1,55,622
– Railway Accidents : 16,431
– Railway Crossing Accidents : 1,807

Road Accident deaths details
– Two Wheeler : 44.5%
– Car: 15.1%
– Truck/Lorry: 9.4%
– Three Wheeler/ Auto Rickshaw : 4.9%
– Pedestrian (पैदल) : 12.2%
– Other NonMotorised Transport: 5.2%
– Other Motorised Transport: 5.7%
– Bus: 3.0%

———————
6. ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने वयस्कों में इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए देश की पहली नेजल कोविड-19 वैक्सीन को मंजूरी दी, इस वैक्सीन का नाम बताएं?

a. Nuvaxovid
b. Ancovax
c. Sinopharm
d. iNCOVACC

Answer: d. iNCOVACC (BBV154)

– ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने वयस्कों में इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए नेजल कोविड-19 वैक्सीन iNCOVACC को मंजूरी दे दी है।
– इस बात की जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने 06 सितंबर 2022 ट्वीट करके दी।
– यह भारत की कोविड-19 वायरस के लिए नाक से दी जाने वाली पहली वैक्सीन होगी।
– iNCOVACC भारत की पहली इंट्रा नेज़ल वैक्सीन है, जिसे इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी गई है।

iNCOVACC को किसने बनाया?
– इस वैक्सीन को भारत बायोटेक ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी-सेंट लुइस के साथ साझेदारी में विकसित किया है।
– सेंट लुइस ने स्पाइक प्रोटीन को वहन करने वाले वेक्टर को विकसित किया और प्रीक्लिनिकल स्टडी में इसका मूल्यांकन किया है।
– भारत बायोटेक ने उत्पाद विकास और निर्माण कार्य को संभाला है।
– वैक्सीन के विकास को आंशिक रूप से जैव प्रौद्योगिकी विभाग के कोविड सुरक्षा कार्यक्रम द्वारा फंड किया गया था।

iNCOVACC में क्या खासियत?
– iNCOVACC प्रीफ़्यूज़न स्टेबलाइज़्ड स्पाइक प्रोटीन के साथ एक ChAd36-SARS-CoV-S COVID-19 (चिंपांज़ी एडेनोवायरस वेक्टरेड) नेजल वैक्सीन है।
– नेजल वैक्सीन होने के कारण यह आराम से ऊपरी श्वसन पथ (respiratory tract) में स्थानीय एंटीबॉडी का उत्पादन कर सकती है, जिससे संक्रमण और इंफेक्शन का खतरा कम होगा।
– इस वैक्सीन को नेजल ड्रॉप से दिया जायेगा, जिससे सुई की जरूरत नहीं पड़ेगी।

—————–
7. किस वाहन कंपनी ने मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल (M&HCV) सेगमेंट में देश का पहला कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) ट्रक लॉन्च किया?

a. बजाज ऑटो
b. टाटा मोटर्स
c. आयशर मोटर्स
d. फोर्स मोटर्स

Answer: b. टाटा मोटर्स

– टाटा मोटर्स ने 05 सितंबर 2022 को मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल (M&HCV) सेगमेंट में देश का पहला CNG ट्रक लॉन्च किया।
– यह ट्रक 28 और 19 टन की श्रेणी के हैं।
– इन ट्रकों में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) की सुविधा है।
– इसके अलावा कंपनी ने विभिन्न तरह के इस्तेमाल के लिए उपयोगी इंटरमीडियरी एंड लाइट कमर्शियल व्हीकल (I&LCV) सेगमेंट में भी सात ट्रक पेश किए हैं।

मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल (M&HCV) वाले CNG ट्रक में क्या सुविधा?
– इन ट्रकों में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) की सुविधा है।
– इसके अलावा यह ट्रक कोलाइजन मिटिगैशन सिस्टम, लेन डिपार्चर वॉर्निंग सिस्टम और ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम से भी लैस है।
– इन ट्रकों को 5.7 लीटर एसजीआई इंजन से लैस किया गया है, जिनसे 180 हॉर्स पॉवर और 650 न्यूटन मीटर का टॉर्क (बलाघूर्ण) मिलता है।
– इन ट्रकों की रेंज 1000 किलोमीटर है।

टाटा मोटर्स
– इग्ज़ेक्युटिव डायरेक्टर: गिरीश वाघ
– स्‍थापना: 1945
– हेडक्‍वाटर: मुंबई

—————–
8. राजस्थान सरकार ने सालभर में कितने दिनों की ‘इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना’ शुरू की?

a. 70 दिन
b. 90 दिन
c. 100 दिन
d. 200 दिन

Answer: c. 100 दिन

– इस योजना हेतु राज्य सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 800 करोड़ रूपए का बजट प्रावधान रखा है।
– इस योजना के तहत राज्य के शहरी क्षेत्रों के परिवारों, विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय और बेरोजगार परिवारों को रोजगार दिया जाएगा।
– उन्हें आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए मनरेगा की तर्ज पर बजट ऐलान के अनुरूप शहरों में भी अब रोजगार सुनिश्चित किए जाएंगे।

‘इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना’ क्यों शुरू की गई?
– सीएम अशोक गहलोत ने योजना को लेकर कहा कि कोरोना वायरस के कारण अर्थव्यवस्था के साथ ही आम लोगों की आजीविका पर भी संकट आ गया।
– इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को रोजी-रोटी के संकट से उबारने के लिए मनरेगा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
– ऐसे में नई योजना में शहरी क्षेत्र के बेरोजगार लोगों को आजीविका की दृष्टि से हर साल 100 दिन का रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा।

राजस्‍थान
– सीएम : अशोक गहलोत
– गवर्नर : कलराज मिश्र

——————-
9. लौंडा नाच के प्रसिद्ध लोक कलाकार रामचंद्र मांझी का निधन 7 सितंबर 2022 को हो गया, वह किस राज्‍य से थे?

a. असम
b. उत्‍तर प्रदेश
c. हरियाणा
d. बिहार

Answer: d. बिहार

– राम चंद्र मांझी भोजपुरी के शेक्सपियर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर के सहयोगी रहे हैं।
– उन्होंने बिहार की लोक संस्कृति को एक अलग पहचान दिलाई।
– उन्‍हें 94 साल की उम्र में 2021 में पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया।
– उन्‍हें ‘लौंडा नाच’ के लिए जाना जाता था।
– ‘लौंडा नाच’ लोक नृत्य में से एक माना जाता है। लड़की के वेश में कलाकार नाचते हैं।

——————
10. शिक्षा को हमले से बचाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day to Protect Education from Attack) कब मनाया जाता है?

a. 9 सितंबर
b. 10 सितंबर
c. 11 सितंबर
d. 12 सितंबर

Answer: a. 9 सितंबर

– यह दिवस संयुक्‍त राष्‍ट्र द्वारा घोषित है। वर्ष 2020 में पहली बार यह दिवस मनाया गया था।
– यह दिन शिक्षा को हमले से बचाने की आवश्यकता पर जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
– दरअसल, सशस्त्र संघर्ष वाले अधिकांश देशों में सेना स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों का उपयोग करती है। नतीजतन, छात्र गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के अपने अधिकार से वंचित रह जाते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *