यह 8th to 10th September 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. अफगानिस्तान के नए प्रधानमंत्री का नाम बताएं, जो UN की लिस्ट में आतंकवादी है?
a. मुल्ला अब्दुल सलाम हनफी
b. मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद
c. आमिर ख़ान मुत्तक़ी
d. हिब्तुल्लाह अखुंदजादा
Answer b. मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद
– वह संयुक्त राष्ट्र की आतंकियों की लिस्ट में शामिल है।
– वह तालिबान के पिछले शासन में भी मंत्री था।
– कहा जाता है कि 2001 में अफगानिस्तान के बालियान प्रांत में बुद्ध की प्रतिमाएं तोड़ने की मंजूरी हसन अखुंद ने ही दी थी।
– उसने इस आदेश को अपनी धार्मिक जिम्मेदारी बताया था।
सर्वोच्च नेता
– हिब्तुल्लाह अखुंदजादा
– वह तालिबान का चीफ है।
– सर्वोच्च नेता के तौर पर उन्हें अमीर-उल-अफगानिस्तान कहा जाएगा।
सरकार का नाम
– इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान।
अंतरिम सरकार
– प्रधानमंत्री : मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद
– डिप्टी पीएम 1 : मुल्ला अब्दुल गनी बरादर
– डिप्टी पीएम 2 : मौलवी अब्दुल सलीम हनाफी
– रक्षा मंत्री : मौलवी मोहम्मद याकूब मुजाहिद
– गृह मंत्री : सिराजुद्दीन हक्कानी
– वित्त मंत्री : मुल्ला मोहम्मद याकूब
– विदेश मंत्री : मौलाना आमिर खान मुताकी
– उप-विदेश मंत्री : शेर मोहम्मद स्टेनेकजई
– तालिबान ने कहा है कि अफगानस्तान के सरकारी और लोगों की जिंदगी से जुड़े सभी मामले शरिया कानून के मुताबिक चलेंगे।
अफगानिस्तान सरकार में आतंकी
– पीएम मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद, संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादी है। उसी ने बामियान में बुद्ध की मूर्तियां तुड़वाईं थी।
– गृह मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी को अमेरिका ने मोस्ट वांटेड आतंकवादी घोषित किया हुआ है। उसपर अमेरिका ने 50 लाख अमेरिकी डॉलर (37 करोड़ रुपये) का इनाम भी रखा हुआ है।
* ये वही हक्क़ानी हैं जिनके समूह ने बीते 20 सालों में कई घातक हमलों को अंजाम दिया है। सिराजुद्दीन हक्क़ानी नेटवर्क के नाम से कुख्यात चरमपंथी समूह के प्रमुख हैं।
* सिराजुद्दीन हक़्क़ानी को आईएसआई का पंसदीदा बताया जा रहा है। उसे काबुल में 2008 में भारतीय दूतावास पर हमले के लिए ज़िम्मेदार माना जाता है।
– रक्षा मंत्री मौलवी मोहम्मद याकूब मुजाहिद, तालिबान के संस्थापक मुल्ला उमर का बेटा है। आरोप है कि उसने ही इंडियन एयरलाइंस विमान अपहरण की साजिश रची थी।
भारत पर असर
– इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि तालिबान की नई सरकार में पाकिस्तान की सेना का असर साफ़ दिख रहा है।
– ”अफ़ग़ानिस्तान की नई सरकार में आतंकवादी संगठन हक़्क़ानी नेटवर्क और कंधार केंद्रित तालिबान समूह का नई कैबिनेट में दबदबा है।
– जबकि दोहा स्थित जिस तालिबान ग्रुप ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वार्ता शुरू की थी और नई दिल्ली से भी संपर्क साधा था, उसे किनारे कर दिया गया है। (पीएम के दावेदार मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को डिप्टी पीएम बनाया गया)
– तालिबान की नई कैबिनेट में 33 में से 20 कंधार केंद्रित तालिबान समूह और हक़्क़ानी नेटवर्क के लोग हैं.”
पाकिस्तान की जीत क्यों?
– गृह मंत्री के तौर पर हक़्क़ानी के पास न केवल अफ़ग़ानिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था की ज़िम्मेदारी होगी बल्कि वही 34 प्रांतों में गवर्नरों की नियुक्तियां भी करेंगे।
– इसका मतलब ये हुआ कि प्रांतों के गर्वनरों की नियुक्तियों में भी आईएसआई की भूमिका होगी।
– ऐसे में भारत के लिए यह रणनीतिक झटके के तौर पर देखा जा रहा है।
———————
2. उत्तराखंड के नए राज्यपाल कौन हैं?
a. आरएन रवि
b. बनवारी लाल पुरोहित
c. जगदीश मुखी
d. लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह
Answer d. लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह
– वह रिटायर्ड सैन्य अधिकारी हैं।
– राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 9 सितंबर 2021 को उन्हें उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया।
– लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने महत्वपूर्ण सैन्य कूटनीतिक और सीमा या लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) की बैठकों के लिए सात बार चीन का दौरा किया।
– उन्होंने बेबी रानी मौर्य की जगह दी है, जिन्होंने आठ सितंबर 2021 को इस्तीफा दे दिया था।
– वह उत्तराखंड की दूसरी महिला गवर्नर थी। पहली महिला गवर्नर मारग्रेट अल्वा थीं।
– पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्या के बारे में कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं और बीजेपी उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।
– एक और बात सामने आ रही है कि उत्तराखंड में अंब्रेला एक्ट को लेकर राज्य सरकार और राजभवन में टकराव था। यह एक्ट यूनिवर्सिटी के प्रबंधन में बदलाव को लेकर था।
– राजभवन ने लगभग एक साल से इस एक्ट को रोका हुआ था, न तो इसे वापस किया जा रहा था और न ही स्वीकृत। इसकी वजह से राज्य सरकार काफी नाराज थी।
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री : पुष्कर सिंह धामी
———————-
3. तमिलनाडु के नए राज्यपाल कौन हैं?
a. आरएन रवि
b. बनवारी लाल पुरोहित
c. जगदीश मुखी
d. विवेकानंद सिंह
Answer a. आरएन रवि
– वह इससे पहले नागालैंड के राज्यपाल थे।
– उन्हें नागालैंड से ट्रांसफर किया गया है।
– वह नागा विद्रोही समूहों के लिए केंद्र सरकार के वार्ताकार भी हैं।
तमिलनाडु
मुख्यमंत्री : एमके स्टालिन
——————–
4. राष्ट्रपति ने नागालैंड के प्रभारी राज्यपाल का जिम्मा किसे सौंपा?
a. आरएन रवि
b. बनवारी लाल पुरोहित
c. जगदीश मुखी
d. लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह
Answer c. जगदीश मुखी
– वह असम के राज्यपाल थे।
– राष्ट्रपति ने अब उन्हें नागालैंड का एडिशन चार्ज दिया गया है।
– नागालैंड में पहले, आरएन रवि गवर्नर थे, जो अब तमिलनाडु के गवर्नर बनाए गए हैं।
नागालैंड
मुख्यमंत्री : नेफ्यू रियो
——————-
5. पंजाब गवर्नर का नाम बताएं, जिनके पास पहले से इसका प्रभार था?
a. आरपीएन सिंह
b. बनवारी लाल पुरोहित
c. अमित शाह
d. विवेकानंद सिंह
Answer b. बनवारी लाल पुरोहित
– इससे पहले वह तमिलनाडु के गवर्नर थे और पंजाब के राज्यपाल का प्रभार सौंपा गया था।
– तमिलनाडु में आरएन रवि का ट्रांसफर करने के साथ-साथ राष्ट्रपति ने बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब का रेग्यूलर गवर्नर बना दिया है।
पंजाब
मुख्यमंत्री : कैप्टन अमरिंदर सिंह
——–
किस राज्य में कौन गवर्नर
– उत्तराखंड : लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह
– पंजाब : बनवारी लाल पुरोहित
– नागालैंड (प्रभारी) : जगदीश मुखी (असम के गवर्नर)
– तमिलनाडु : आरएन रवि
——————–
6. केंद्र सरकार ने इंडियन एयरफोर्स के लिए 56 (C-295 MW) ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट खरीद को मंजूरी दी, इनमें से कितने विमान भारत में बनेंगे?
a. 16
b. 20
c. 38
d. 40
Answer d. 40
– यह पुराने एवरो विमानों की जगह लेंगे।
– केंद्र सरकार की कैबिनेट कमेटी ऑफ सिक्योरिटी ने यह मंजूरी दी।
– कॉन्ट्रेक्ट साइन होने के 48 महीनों के अंदर स्पेन से 16 विमान मिलेंगे।
– जबकि 40 विमानों का निर्माण भारत में होगा।
– इसे टाटा कंसोर्टियम 10 साल के भीतर तैयार करके वायुसेना को सौंपेगी।
– यह अपनी तरह का पहला प्रोजेक्ट है, जिसमें एक निजी कंपनी भारत में सैन्य विमान का निर्माण करेगी।
– इसकी लागत लगभग 3 बिलियन डॉलर होने की उम्मीद है।
– सभी 56 विमान स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सूट के साथ स्थापित किए जाएंगे।
– कांट्रेक्ट के 48 महीनों के अंदर स्पेन से 16 विमान फ्लाईअवे स्थिति में मिलेंगे।
– देश भर में फैले कई सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) विमान के कुछ हिस्सों के निर्माण में शामिल होंगे।
– इंडियन एयरफोर्स चीफ आरके भदौरिया ने कहा कि वायुसेना अगले दो दशकों में करीब 350 विमानों की खरीद पर विचार कर रही है।
– दरअसल, IAF के पास 1960 के दशक में खरीदे गए 56 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट हैं और जिन्हें तत्काल बदलने की आवश्यकता है।
– इनके अलावा भी कई नए ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट हैं, जैसे ग्लोबमास्टर। मुख्य तौर पर इन्हीं के दम पर इंडियन एयरफोर्स है। अब नए विमानों की जरूरत है।
नए एयरक्राफ्ट की क्षमता
– यह 5-10 टन क्षमता का एक परिवहन विमान है।
– इसे स्पेन की कंपनी CASA ने डिजाइन और डेवलप किया है।
———————–
7. किस लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को ब्रांड एंबेसडर बनाया?
a. एलआईसी
b. टाटा AIA
c. पीएनबी मैक्सलाइफ
d. एसबीआई लाइफ
Answer b. टाटा AIA लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
– इस कंपनी के सीईओ नवीन तहिलयानी हैं। स्थापना वर्ष 2000 में हुई थी
– नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक के जेवलिन थ्रो खेल ईवेंट में गोल्ड मेडेल जीता था।
——————–
8. किस कार निर्माता कंपनी ने भारत में उत्पादन बंद करने का फैसला लिया?
a. टोयटा
b. फोर्ड
c. सुजुकी
d. होंडा
Answer b. फोर्ड
– फोर्ड, अमेरिकन ऑटोमोबाइल कंपनी है।
– उसने अपनी व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्रीज को बंद करने का फैसला लिया है। यह फैक्ट्री साणंद (गुजरात) और मराईमलाई (चेन्नई) में है।
– हालांकि, कंपनी साणंद के इंजन प्लांट को चालू रखेगी। ताकि जो गाडि़यां बिक चुकी है, उनकी सर्विस के लिए पार्ट्स उपलब्ध रह सकें।
– फोर्ड, भारतीय बाजार में लंबे समय से संघर्ष कर रही है।
– कोविड के बाद कंपनी की हालात ज्यादा खराब हो गई।
– कंपनी की गाड़ियों की बिक्री में भी लगातार गिरावट आई।
– फोर्ड के इस फैसले का असर उसकी फैक्ट्री में काम करने वाले 4000 कर्मचारियों पर होगा।
फोर्ड इंडिया के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर, अनुराग मेहरोत्रा, ने कहा
– “फोर्ड भारत में ग्राहकों को सर्विस और वारंटी सपोर्ट को जारी रखेगी।
– फिगो, एस्पायर, फ्रीस्टाइल, इकोस्पोर्ट और एंडेवर जैसे मौजूदा प्रोडक्ट की बिक्री मौजूदा डीलर इन्वेंट्री के बेचे जाने के बाद बंद हो जाएगी।
– हालांकि, पुरानी गाडि़यों को सर्विस मिलती रहेंगी।
– मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि कंपनी देश में अपनी कुछ कारों को इम्पोर्ट करके बेचना जारी रखेगी।
– यह जनरल मोटर्स की तर्ज पर ही काम करेगी, जो 2017 में भारत से बाहर हो गई थी।
———————-
9. सुप्रीम कोर्ट के फैसले (7 सितंबर 2021) के अनुसार मंदिर की भूमि का मालिक किसे माना जाएगा?
a. पुजारी
b. देवी-देवता
c. सरकार
d. आम लोग
Answer b. देवी-देवता
– जस्टिस हेमंत गुप्ता और एएस बोपन्ना की पीठ ने कहा कि पुजारी केवल मंदिर की संपत्ति के प्रबंधन के उद्देश्य से भूमि से जुड़े काम कर सकता है।
– स्वामित्व स्तंभ में केवल देवता का नाम ही लिखा जाए, चूंकि देवता एक न्यायिक व्यक्ति होने के कारण भूमि का स्वामी होता है।
– भूमि पर देवता का ही कब्जा होता है, जिसके काम देवता की ओर से सेवक या प्रबंधकों द्वारा किए जाते हैं।
– इसलिए प्रबंधक या पुजारी के नाम का जिक्र स्वामित्व स्तंभ में करने की आवश्यकता नहीं है।
– पीठ ने कहा, पुजारी केवल देवता की संपत्ति का प्रबंधन करने के प्रति उत्तरदायी है।
– यदि पुजारी अपने कार्य करने में, जैसे प्रार्थना करने तथा भूमि का प्रबंधन करने संबंधी काम में विफल रहा तो उसे बदला भी जा सकता है। इस प्रकार उसे भूस्वामी नहीं माना जा सकता।
– मंदिर यदि राज्य से जुड़ा न हो तो जिलाधिकारी को सभी मंदिरों का प्रबंधक नहीं बनाया जा सकता।
– जिलाधिकारी को मंदिर की संपत्ति का प्रबंधक नहीं माना जा सकता, क्योंकि उस पर मालिकाना हक देवताओं का है।
मध्य प्रदेश के मामले में आया फैसला
– सुप्रीम कोर्ट, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के एक आदेश के खिलाफ राज्य सरकार की याचिका पर सुनवाई कर रही थी।
– इस आदेश में हाई कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा एमपी ला रेवेन्यू कोड, 1959 के तहत जारी किए गए दो परिपत्रों को रद कर दिया था।
– इन परिपत्रों में पुजारी के नाम राजस्व रिकार्ड से हटाने का आदेश दिया गया था, ताकि मंदिर की संपत्तियों को पुजारियों द्वारा अनधिकृत बिक्री से बचाया जा सके।
———————–
10. भारतीय सौर ऊर्जा निगम (Solar Energy Corporation of India Limited-SECI) की प्रबंध निदेशक (MD) किसे बनाया गया है?
a. सुमन शर्मा
b. नीलम चौहान
c. निकिता गोस्वामी
d. एकता गांधी
Answer a. सुमन शर्मा
– कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने 2 सितंबर 2021 को सुमन शर्मा को ये जिम्मेदारी दी।
– वह जतिंद्र नाथ स्वैन की जगह लेंगी जो कंपनी के अध्यक्ष और MD हैं, वह चेयरमैन बने रहेंगे।
– सुमन शर्मा 1990 बैच की भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी (IRS) हैं।
– अभी वो वाणिज्य विभाग के विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) के रूप में कार्यरत हैं।
SECI
– यह Ministry of New and Renewable Energy के अंतर्गत कंपनी है।
– इस कंपनी को मंत्रालय की योजनाओं को लागू करने की जिम्मेदारी है, जैसे – सोलर पार्क स्कीम, ग्रिड कनेक्टेड सोलर रूफटॉप स्कीम, कैनाल टॉप स्कीम आदि।
– चेयरमैन : जितेंद्र नाथ स्वैन
———————
11. केंद्र सरकार ने आयकर अपीलीय अधिकरण (Income Tax Appellate Tribunal) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया?
a. जीएस पन्नू
b. राजेंद्र मित्तल
c. विशाल अवस्थी
d. अंबिका प्रसाद
Answer a. जीएस पन्नू
– वह सीए हैं और 14 सितंबर 2000 को सरकारी सेवा में शामिल हुए।
– वर्तमान में Income Tax Appellate Tribunal (ITAT), नई दिल्ली में उपाध्यक्ष के रूप में तैनात हैं।
– इस ट्रिब्यूनल की स्थापना 25 जनवरी 1941 को हुई थी।
———————
12. किस राज्य सरकार ने SBI के पूर्व अध्यक्ष रजनीश कुमार को आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया?
a. उत्तर प्रदेश
b. राजस्थान
c. पंजाब
d. आंध्र प्रदेश
Answer d. आंध्र प्रदेश
– रजनीश कुमार को आर्थिक सलाहकार के तौर पर कैबिनेट रैंक पर दो साल के लिए नियुक्त किया गया है।
– वह कोविड-19 से प्रभावित आंध्र प्रदेश की अर्थव्यवस्था को उबारने में सलाह देंगे।
– वर्तमान में हांगकांग और शंघाई बैंकिंग कॉर्पोरेशन में एक स्वतंत्र गैर-कार्यकारी निदेशक हैं।
आंध्र प्रदेश
मुख्यमंत्री : वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी
राज्यपाल : विश्वभूषण हरिचंदन
———————
13. दुनिया भर में आत्महत्याओं को रोकने का दिवस (World Suicide Prevention Day) कब मनाया जाता है?
a. 5 सितंबर
b. 7 सितंबर
c. 10 सितंबर
d. 20 सितंबर
Answer c. 10 सितंबर
– इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य दुनिया भर में आत्महत्याओं को रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाना है।
– वर्ष 2021 विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस का विषय है “Creating hope through action”.
– इस दिवस का आयोजन WHO, इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर सुसाइड प्रिवेंशन (IASP) और वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ (WFMH) के साथ मिलकर 2003 से कर रहा है।
————————-
14. किस राज्य के विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और 9 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता सदानंद सिंह का निधन 8 सितंबर 2021 को हो गया?
a. उत्तर प्रदेश
b. मध्य प्रदेश
c. बिहार
d. हिमाचल प्रदेश
Answer c. बिहार
– सदानंद सिंह कांग्रेस के नेता थे और 2000 से 2005 तक बिहार विधानसभा के अध्यक्ष रहे थे।
– विधानसभा अध्यक्ष के अलावा बिहार सरकार में कई विभागों के मंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
– वह भागलपुर की कहलगांव विधानसभा सीट से नौ बार विधायक भी रहे थे।
———————–
15. अंतरर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस (International Literacy Day) कब मनाया जाता है?
a. 9 सितंबर
b. 8 सितंबर
c. 7 सितंबर
d. 6 सितंबर
Answer b. 8 सितंबर
– यह दिन साक्षरता के महत्व को चिह्नित करने और यह याद दिलाने के लिए मनाया जाता है कि साक्षरता एक अधिकार है।
– यूनेस्को ने 7 नवम्बर 1965 में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाने का फैसला लिया था।
– उसके बाद से ही 8 सितंबर 1966 से पहली बार साक्षरता दिवस मनाने की शुरुआत की गई।
वर्ष 2021 की थीम- Literacy for a human-centred recovery: Narrowing the digital divide (मानव-केंद्रित पुनर्प्राप्ति के लिए साक्षरता: डिजिटल विभाजन को कम करना है).
———————
16. शिक्षा को हमले से बचाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day to Protect Education from Attack) कब मनाया जाता है?
a. 9 सितंबर
b. 10 सितंबर
c. 11 सितंबर
d. 12 सितंबर
Answer a. 9 सितंबर
– वर्ष 2020 से 9 सितंबर को विश्व स्तर पर शिक्षा को हमले से बचाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।
– इस दिन को मनाने का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों के लिए सुरक्षा और शिक्षा संस्थानों पर हमलों की सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
– संयुक्त राष्ट्र महासभा, यूनेस्को और यूनिसेफ के प्रयास से लाखों बच्चों की दुर्दशा के बारे में जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया गया था।
———————-
17. भारत का सबसे ऊंचा एयर प्यूरीफायर टावर किस केंद्र शासित प्रदेश में स्थापित किया गया है?
a. दिल्ली
b. चंडीगढ़
c. लद्दाख
d. पुदुचेरी
Answer b. चंडीगढ़
– यह 24 मीटर ऊंचा है।
– यह एयर प्यूरीफायर टावर पांच सौ मीटर के दायरे के आसपास के वातावरण की 3.88 करोड़ क्यूबिक फीट हवा को साफ करेगा।
चंडीगढ
प्रशासक : बनवारी लाल पुरोहित