10 मई 2023 करेंट अफेयर्स – 10 महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न – उत्तर

यह 10 मई 2023 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा में ये महत्‍वपूर्ण सवाल-जवाब की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के 10 सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF DownloadClick here

1. ‘आसियान – भारत समुद्री अभ्‍यास’ के दौरान किस पड़ोसी देश ने जासूसी जहाज तैनात कर दिए और इंडियन नेवी को ट्रैकिंग सिस्‍टम बंद करना पड़ा?
During the ‘ASEAN-India Maritime Exercise’, which neighboring country deployed spy ships and Indian Navy had to shut down the tracking system?

a. पाकिस्‍तान
b. चीन
c. बांग्‍लादेश
d. रूस

Answer: b. चीन

– भारत और आसियान के बीच पहली बार नेवल एक्‍सरसाइज 2 से 8 मई को सिंगापुर के चांगी नेवल बेस (दक्षिण चीन सागर) पर हुआ।
– भारतीय नौसेना के जहाज INS सतपुरा और INS दिल्ली ने इस मेरिटाइम एक्‍सरसाइज में हिस्‍सा लिया।
– इस दौरान चीन का सर्विलांस वेसल यानी निगरानी रखने वाला जहाज शियांग यैंग होंग 10 उनके आसपास के इलाके में आया।
– सर्विलांस वैसल के अलावा चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी के 8 और जहाज उसके साथ मौजूद थे।

आसियान (ASEAN )

– फुल फॉर्म : एसोसिएशन ऑफ साउथ एशियन नेशंस
– म्‍यांमार, थाईलैंड, लाओस, वियतनाम, कंबोडिया, मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया, ब्रूनेई और फिलिपींस
– मुख्‍यालय : जकार्ता (इंडोनेशिया)

चीन ने क्‍यों की निगरानी
– माना जा रहा है कि समुद्री अभ्‍यास के दौरान चीन मिलिट्री ड्रिल को डिस्टर्ब करना चाहता था।
– मिलिट्री ड्रिल के दौरान चीन वियतनाम के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन में आ गया था।
– वो भारत और दूसरे देशों के जंगी जहाजों से केवल 80 किलोमीटर दूर था। हालांकि, जहाज ने कुछ नहीं किया।

भारतीय जहाज ने बंद किया ट्रैकिंग सिस्टम
– जब चीन का निगरानी रखने वाला जहाज मिलिट्री ड्रिल वाले इलाके की ओर बढ़ा, तो भारत और असियान देशों के जहाजों ने अपना ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (AIS) बंद कर दिया।
– ताकि उन्हें डिटेक्ट नहीं किया जा सके। दरअसल, ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम यानी (AIS) एक ट्रैकिंग सिस्टम होता है।
– यह आसपास मौजूद दूसरे जहाजों की जानकारी देते है।
– इसमें जहाज में मौजूद स्क्रीन पर दूसरे वैसल रिफलेक्ट होते यानी दिखते हैं।
– भारतीय नेवी के सूत्र ने मीडिया को बताया कि चीन का जहाज मिलिट्री ड्रिल के ज्यादा नजदीक नहीं आया।
– जिससे किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया। हालांकि, इलाके में उसकी एक्टिविटीज पर नजर रखी जा रही है।

हिन्‍द महासागर में निगरानी कर रहा है चीन
– नवंबर 2022 में चीन ने अग्नि मिसाइल को ट्रैक करने के लिए स्पाई शिप भेजा था।
– युद्धपोत सहित विदेशी जहाज एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन (EEZ) से अनुमति के आधार पर गुजर सकते हैं।
– हालांकि, भारतीय कानून, बिना अनुमति के किसी भी तरह के विदेशी सर्वे और रिसर्च की अनुमति नहीं देता है।

चीन हिंद महासागर में घुसपैठ क्यों कर रहा है?
– चीन भारत के मिसाइलों पर भी नजर रखना चाहता है।
– चीन अपने स्ट्रैटेजिक जहाजों की मदद से हिंद महासागर में अपना दबदबा बना रहा है।

—————-
2. किस पड़ोसी देश में पूर्व PM इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद हिंसा भड़क गई और लोगों ने आर्मी हेडक्‍वार्टर पर हमला कर दिया?
In which neighboring country violence broke out after the arrest of former PM Imran Khan and people attacked the army headquarters?

a. चीन
b. बांग्‍लादेश
c. पाकिस्‍तान
d. अफगानिस्‍तान

Answer: c. पाकिस्‍तान

– पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को 9 मई 2023 को पैरा मिलिटरी फोर्स ‘रेंजर्स’ ने गिरफ्तार कर लिया।
– वे उस वक्‍त हाईकोर्ट के एक कमरे में बैठे थे। कमरे के शीशे तोड़कर रेंजर्स घुसे और पकड़ लिया।
– रेंजर्स, उन्‍हें धकियाते हुए ले गए और गाड़ी में एक तरह से ठूंस दिया।
– इमरान की पार्टी पीटीआई ने कहा कि इमरान खान का अपहरण किया गया है।
– जबकि पाकिस्‍तान सरकार का कहना है कि इमरान खान को अल कादिर यूनिवर्सिटी स्कैम केस में गिरफ्तार किया गया है।
– इसके बाद पाकिस्‍तान के ज्‍यादातर हिस्‍सों में हिंसा भड़क गई। लोगों ने रावलपिंडी में आर्मी हेडक्‍वार्टर पर हमला कर दिया।
– PTI के समर्थकों ने देर रात लाहौर में फौज के एक कमांडर के घर को आग के हवाले कर दिया गया। कई और फौजी अफसरों के घर हमले किए गए।
– लाहौर में गर्वनर हाउस को जला दिया।
– पूरे देश में इंटरनेट बंद कर दिया गया है।
– ज़ाहिर है कि जब देश आर्थिक संकट से जूझ रहा है, इस प्रकार की अस्थिरता खतरनाक है।

क्‍यों हुई गिरफ्तारी
– इस्लामाबाद पुलिस के मुताबिक़ साबिक़ वज़ीर-ए-आज़म इमरान ख़ान को नेशनल एकाउंटेबलिटी ब्यूरो (नैब) ने अल-क़ादिर ट्रस्ट केस में गिरफ़्तार किया है।
– देश में भ्रष्टाचार और आर्थिक अपराधों की पकड़-धकड़ के लिए नैब एक स्वायत्त और संवैधानिक संस्था है।

पहले ही आंशका थी गिरफ्तारी की
– दरअसल इमरान खान सुबह जब कोर्ट के लिए निकल रहे थे, तो उन्‍होंने बयान जारी करके कहा था कि किसी न किसी मामलों में फंसा कर उन्‍हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। जान लेने की कोशिश हुई है।
– उन्‍हें पिछले साल अप्रैल (2022) में सत्‍ता से बेदखल किया गया। इसके बाद से वे लगातार चुनाव की मांग करते रहे हैं।
– आर्मी के साथ रसाकशी चल रही थी।
– इमरान खान के निशाने पर सेना रही है, वे सेना को लेकर बोलते रहे हैं, तो अब गिरफ्तारी भी हो गई। कहा कि सेना उनकी हत्‍या करवाना चाहती है।
– इसी के बाद गिफ्तारी देखने को मिली।
– इमरान खान पर 108 केस दर्ज हैं। इनमें पार्टी के लिए बेनामी फॉरेन फंडिंग, तोशखाना केस (विदेशी मेहमानों से मिले तोहफों को बेचकर रकम रख लेना) व अन्‍य केस।

– पाकिस्‍तान अराजक स्थिति में।
– यहां अपरोक्ष रूप से सेना की ही चलती है।
– इमरान को जब सत्‍ता से बेदखल किया गया था, तब भी उन्‍होंने कहा था कि सेना ने ही ऐसा किया है।

पाकिस्‍तान
पीएम – शहबाज शरीफ
प्रेसिडेंट – आरिफ अल्‍वी
राजधानी – इस्‍लामाबाद

————–
3. किस पड़ोसी देश में सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से मुक्त करने के विधेयक को हरी झंडी दिखाई?
In which neighboring country, the Supreme Court cleared a bill to decriminalize homosexuality?

a. चीन
b. पाकिस्‍तान
c. बांग्‍लादेश
d. श्रीलंका

Answer: d. श्रीलंका

श्रीलंका की सुप्रीम कोर्ट का फैसला
– दरअसल, श्रीलंका में वर्तमान कानूनों के तहत समलैंगिकता एक अपराध है।
– यह कारावास और जुर्माना से दंडनीय है।
– हालांकि LGBTQ के कार्यकर्ताओं ने लंबे समय से परिवर्तन के लिए अभियान चलाया हुआ था।
– सरकार, समलैंगिकों की मांग पर एक विधेयक लेकर आई थी।
– लेकिन मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया था।
– मई 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया कि प्रस्तावित कानून असंवैधानिक नहीं है।
– हालांकि अब इस विधेयक को संसद में पारित करवाना होगा, उसके बाद ही यह कानून बन सकेगा और समलैंगिता अपराध से मुक्‍त हो पाएगा।

LGBTQ : लेस्बियन, गे, बाइसेक्‍सुअल, ट्रांसजेंडर, क्वीर (होमोसेक्सुअल)

भारत में समलैंगिता
– भारत में पहले से ही सुप्रीम कोर्ट के फैसले से समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से मुक्त है।
– यहां सुप्रीम कोर्ट समलैंगिकों के विवाह के मुद्दे पर सुनवाई कर रहा है।

————-
4. इंटरनेशनल रिपोर्टिंग कैटेगरी में पुलित्जर पुरस्कार 2023 के विजेता का नाम बताएं?
Name the winner of Pulitzer Prize 2023 in International Reporting Category?

a. एसोसिएटेड प्रेस के कर्मचारी
b. लॉस एंजिल्स टाइम्स के कर्मचारी
c. द न्यूयॉर्क टाइम्स के कर्मचारी
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. द न्यूयॉर्क टाइम्स के कर्मचारी

– क्‍यों मिला : यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के दौरान बुचा शहर में यूक्रेनी मौतों और हत्याओं से संबंधित वॉर क्राइम की रिपेर्टिंग के लिए।

————
5. पब्लिक सर्विस कैटेगरी में पुलित्जर पुरस्कार 2023 के विजेता का नाम बताएं?
Name the winner of Pulitzer Prize 2023 in Public Service Category?

a. एसोसिएटेड प्रेस के कर्मचारी
b. लॉस एंजिल्स टाइम्स के कर्मचारी
c. द न्यूयॉर्क टाइम्स के कर्मचारी
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. एसोसिएटेड प्रेस के कर्मचारी

– क्‍यों मिला : यूक्रेन के युद्धग्रस्‍त मारियुपोल में साहसी रिपोर्टिंग

————-
6. पुलित्जर पुरस्कार 2023 : पत्रकारिता लिस्‍ट
Pulitzer Prize 2023: Journalism List

पब्लिक सर्विस कैटेगरी में
– किसे मिला : एसोसिएटेड प्रेस को मस्टिस्लाव चेरनोव, एवगेनी मालोलेटका, वासिलिसा स्टेपानेंको और लोरी हिनंट के काम के लिए
– क्‍यों मिला : यूक्रेन के युद्धग्रस्‍त मारियुपोल में साहसी रिपोर्टिंग

ब्रेकिंग न्यूज रिपोर्टिंग कैटेगरी में
– लॉस एंजिल्स टाइम्स के कर्मचारी
– क्‍यों मिला : शहर के अधिकारियों के बीच गुप्त रूप से रिकॉर्ड की गई बातचीत का खुलासा करने के लिए जिसमें नस्लवादी टिप्पणियां शामिल थीं

इनवेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग कैटेगरी में
– किसे मिला : द वॉल स्ट्रीट जर्नल के कर्मचारी
– क्‍यों मिला : 50 संघीय एजेंसियों के अधिकारियों के बीच हितों के वित्तीय टकराव पर तेज जवाबदेही रिपोर्टिंग के लिए

इंटरनेशनल रिपोर्टिंग कैटेगरी में
– किसे मिला : द न्यूयॉर्क टाइम्स के कर्मचारी
– क्‍यों मिला : यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के दौरान बुचा शहर में यूक्रेनी मौतों और हत्याओं से संबंधित वॉर क्राइम की रिपेर्टिंग के लिए।

अन्‍य अवॉर्ड
– एक्सप्लानेटरी रिपोर्टिंग : अटलांटिक के कैटलिन डिकरसन
– लोकल रिपोर्टिंग : मिसिसिपी टुडे की अन्ना वोल्फ, रिजलैंड, मिस
– नेशनल रिपोर्टिंग : द वाशिंगटन पोस्ट की कैरोलिन किचनर
– फीचर लेखन : वाशिंगटन पोस्ट के एली सास्लो
– टिप्पणी (Commentary) : AL.com, बर्मिंघम के काइल व्हिटमिर
– आलोचना (Criticism) : न्यूयॉर्क पत्रिका के एंड्रिया लॉन्ग चू
– संपादक लेखन : नैन्सी एंक्रम, एमी ड्रिस्कॉल, लुइसा यानेज़, इसाडोरा रंगेल और लॉरेन कोस्टेंटिनो मियामी हेराल्ड के
– चित्रित रिपोर्टिंग और कमेंट्री : मोना चालाबी, योगदानकर्ता, द न्यूयॉर्क टाइम्स
– ब्रेकिंग न्यूज़ फोटोग्राफी : एसोसिएटेड प्रेस के फोटोग्राफी स्टाफ
– फीचर फोटोग्राफी : लॉस एंजिल्स टाइम्स का क्रिस्टीना हाउस
– ऑडियो रिपोर्टिंग : गिमलेट मीडिया के कर्मचारी, विशेष रूप से कोनी वॉकर

पुलित्जर पुरस्कार 2023: पुस्तकें, नाटक और संगीत लिस्‍ट
– फिक्शन : बारबरा किंगसोल्वर (हार्पर) के “डेमन कॉपरहेड” को और हर्नान डियाज़ (रिवरहेड बुक्स) के “ट्रस्ट” को
– ड्रामा : सनाज़ टूसी को “इंग्लिश” के लिए
– हिस्ट्री : जेफरसन कोवी (बेसिक बुक्स) को “फ्रीडम – डोमिनियन: ए सागा ऑफ व्हाइट रेसिस्टेंस टू फेडरल पावर” के लिए
– जीवनी : बेवर्ली गेज (वाइकिंग) द्वारा लिखित “जी-मैन: जे – एडगर हूवर एंड द मेकिंग ऑफ द अमेरिकन सेंचुरी”
– संस्मरण या आत्मकथा हुआ ह्सू (डबलडे) के “से ट्रू “ को
– कविता : कार्ल फिलिप्स (फर्रार, स्ट्रैस और गिरोक्स) के “देन द वार :एंड सिलेक्टेड पोयम्स, 2007-2020” को
– जनरल नॉनफिक्शन : रॉबर्ट सैमुएल्स और टोलुस ओलुरुन्निपा (वाइकिंग) के “हिज नेम इज जॉर्ज फ्लॉयड :वन मैन’ स लाइफ एंड द स्ट्रगल फॉर रेसियल जस्टिस” को
– म्यूजिक : “उमर” रियानोन गिडेंस और माइकल एबेल्स

————-
7. मियामी ग्रैंड प्रिक्स 2023 के विजेता का नाम बताएं?
Name the winner of Miami Grand Prix 2023?

a. मैक्स वेरस्टैपेन
b. सर्जियो पेरेज
c. कार्लोस सेंज
d. चार्ल्स लेकरेक

Answer: a. मैक्स वेरस्टैपेन

– वे रेड बुल के ड्राइवर हैं।
– मियामी ग्रैंड प्रिक्‍स, फार्मूला वन कार रेस है।
– मैक्स वेरस्टैपेन ने सर्जियो पेरेज़ को हरा कर मियामी ग्रैंड प्रिक्स 2023 जीता।

कुछ अन्‍य फार्मूला वन रेस
– बहरीन ग्रैंड प्रिक्‍स 2023 : मैक्‍स वेरस्‍टैपेन
– सऊदी अरब ग्रैंड प्रिक्‍स 2023 : सर्जियो पेरेज
– अजरबैजान ग्रैंड प्रिक्‍स 2023 : सर्जियो पेरेज

————–
8. वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने का रिकॉर्ड किस खिलाड़ी ने बनाया?
Which player holds the record for the fastest 5000 runs in ODI cricket?

a. हाशिम अमला
b. बाबर आजम
c. विराट कोहली
d. डेविड वॉर्नर

Answer: b. बाबर आजम

– बाबर आजम पाकिस्‍तान के क्रिकेट प्‍लेयर हैं।
– उन्‍होंने 05 मई 2023 को न्‍यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में सबसे तेज 5000 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया।
– उन्‍होंने साउथ अफ्रीकी दिग्गज खिलाड़ी हाशिम अमला का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब हाशिम अलमा दूसरे नंबर पर आ गए हैं।
– बाबर आजम ने केवल 97 पारियों में 5,000 रन का आंकड़ा पार किया और वो ये कमाल करने वाले दुनिया के 14वें खिलाड़ी बने।

————–
9. अंतर्राष्ट्रीय आर्गानिया दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Argania Day celebrated?

a. 10 मई
b. 11 मई
c. 12 मई
d. 13 मई

Answer: a. 10 मई

– यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली (UNGA) ने वर्ष 2021 में इस दिवस को घोषित किया था।
– यह दिवस आर्गन पेड़ के पर्यावरणीय महत्व के बारे में जागरूकता के लिए मनाया जाता है।

आर्गन पेड़ के बारे में
– आर्गन वृक्ष (Argania spinosa) मोरक्को के उप-सहारा क्षेत्र की एक प्रजाति है।
– यह एक उत्तरी अफ्रीकी देश है जो अटलांटिक महासागर और भूमध्य सागर की सीमा में है।
– पेड़ शुष्क और अर्ध शुष्क क्षेत्रों में उगता है।
– इस पेड़ के बीज से दुर्लभ तेलों में से एक, आर्गन तेल का उत्पादन होता है।

————
10. संयुक्‍त राष्‍ट्र के अनुसार दुनिया में सबसे ज्‍यादा ईरान हर सप्‍ताह औसतन कितने लोगों को मौत की सजा दे रहा है?
According to the United Nations, on an average how many people are being sentenced to death every week by Iran which is the highest in the world?

a. 1
b. 5
c. 8
d. 10

Answer: d. 10

– संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने 9 मई 2023 को कहा कि ईरान ने इस साल “भयावह” ढंग से लोगों को मार डाला है, जो औसतन प्रति सप्ताह दस से अधिक है।
– एक जनवरी से 8 मई 2023 तक ईरान कम से कम 209 लोगों को मुख्य रूप से नशीली दवाओं से संबंधित अपराधों के लिए मार डाला गया।
– हालांकि संयुक्त राष्ट्र के एक बयान में कहा गया है कि वास्तविक संख्या बहुत अधिक होने की संभावना है।
– दुनिया में सबसे ज्‍यादा मौत की सजा ईरान में दी जा रही है।
– ईरान की सरकार विरोधियों को मौत की सजा देकर खत्‍म कर रही है।


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *