7 to 10 May 2022 Current Affairs

यह 7 to 10 May 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. किस पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने जनता के भारी प्रदर्शन के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया?

a. पाकिस्तान
b. बांग्लादेश
c. श्रीलंका
d. नेपाल

Answer: c. श्रीलंका

—————
2. किस पड़ोसी देश में आर्थिक संकट की वजह से आक्रोशित लोगों ने 12 से ज्‍यादा पूर्व मंत्रियों के घर जला दिए?

a. पाकिस्तान
b. बांग्लादेश
c. श्रीलंका
d. नेपाल

Answer: c. श्रीलंका

गृहयुद्ध की तरफ श्रीलंका : PM का इस्‍तीफा, आवास पर फायरिंग, 12 से ज्‍यादा मंत्रियों के घर जलाए

– श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने 09 मई 2022 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
– उन्होंने यह इस्तीफा विपक्ष के दबाव और जनता के भारी प्रदर्शन के चलते दिया है।

श्रीलंका में गृहयुद्ध का खतरा
– पीएम महिंदा राजपक्षे के इस्‍तीफे से नाखुश समर्थकों ने कोलंबो में हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया।
– जिसके बाद उनके विरोधी भी उग्र हो गए।
– जब राजपक्षे के समर्थकों ने कोलंबो छोड़कर जाने की कोशिशें कीं, तो उनकी गाड़ियों को जगह-जगह निशाना बनाया गया।
– प्रदर्शनकारियों ने हंबनटोटा में महिंदा राजपक्षे के पुश्तैनी घर को आग के हवाले कर दिया।
– वहीं, कोलंबो में पूर्व मंत्री जॉनसन फर्नांडो को कार सहित झील में फेंक दिया गया।
– विपक्षी नेताओं ने महिंदा को गिरफ्तार करने की मांग की है।
– अब तक 12 से ज्यादा मंत्रियों के घर जलाए जा चुके हैं।

प्रधानमंत्री आवास के अंदर फायरिंग
– न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, सोमवार को हजारों प्रदर्शनकारियों ने PM के आधिकारिक आवास ‘टेम्पल ट्री’ का मेन गेट तोड़ दिया और यहां खड़े ट्रक में आग लगा थी।
– इसके बाद आवास के अंदर गोलीबारी भी की गई।
– उग्र होती भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और हवाई फायरिंग की।

सर्मथकों और विरोधियों में हिंसा
– हिंसा में रूलिंग पार्टी के सांसद अमरकीर्ति अथुकोरला की मौत हो गई।
– अमरकीर्ति अथुकोरला अपनी कार में गनर और ड्राइवर के साथ निटामबुवा में एक रास्ते से गुजर रहे थे।
– उनकी कार सड़क पर थी जहां पर प्रदर्शनकारी मौजूद थे।
– इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने सांसद की कार को घेर लिया और नारेबाजी करने लगे।
– इसके बाद सांसद गुस्से में जनता पर अपनी पिस्टल से फायरिंग करने लगे। इससे कुछ लोग घायल हुए और एक की मौत हो गई।
– इसके बाद भीड़ आक्रामक हो गई। पुलिस के अनुसार इसके बाद सांसद ने खुद को गोली मार ली।

एक महीने में 2 बार लगा आपातकाल
– राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने 6 मई 2022 को फिर से इमरजेंसी लगाने की घोषणा की थी।
– श्रीलंका में एक महीने के अंतराल पर दोबारा आपातकाल लगाया गया है। इसके पहले 1 अप्रैल को भी इमरजेंसी लगाई गई थी, जिसे 6 अप्रैल को हटा दिया गया था।

आर्थिक हालत क्‍यों खराब हुई – कई वजह हैं
– कोविड-19 में पर्यटन ठप होना।
– अचानक पूरे देश में जैविक खेती का तुगलकी आदेश देना और केमिकल फर्टिलाइजर पर प्रतिबंध लगाना। इससे खाद्य उत्‍पादन गिरा। चाय का निर्यात ठप हुआ।
– बेहद ज्‍यादा कर्ज ले लेना।
– श्रीलंका के कर्ज के जाल में फंसना।

—————–
3. बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान का नाम ‘असानी’ किस पड़ोसी देश ने रखा?

a. पाकिस्‍तान
b. म्‍यांमार
c. नेपाल
d. श्रीलंका

Answer: d. श्रीलंका

– मौसम विभाग का कहना है कि यह चक्रवाती तूफान ओडिशा के के समुद्री तटों से तूफान टकरा सकता है।
– IMD के डीजी डॉ. मृत्‍युंजय मोहापात्रा का कहना है कि तूफान के दौरान हवा की स्पीड 125 KM घंटा तक जा सकती है।
– सरकार समुद्री तटों पर रहने वाले करीब 7.5 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजने की तैयारी कर चुकी है।
– मछली पकड़ने, पर्यटन और शिपिंग गतिविधियों को रोक दिया गया है।
– भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना और इंडियन कोस्ट गार्ड स्टैंड बाई पर है।

श्रीलंका में आधिकारिक भाषाओं में से एक, सिंहल में ‘आसन’ का मोटे तौर पर ‘क्रोध’ के रूप में अनुवाद किया जाता है।

हिन्‍द महासागर के तूफान कैसे तय होते हैं?
– हिन्द महासागर क्षेत्र के 8 देशों (भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, मालदीव, म्यांमार, ओमान और थाईलैंड) ने भारत की पहल पर 2004 से चक्रवाती तूफानों को नाम देने की व्यवस्था शुरू की थी।
– इसके बाद 2018 में इसमें ईरान, कतर, सऊदी अरब, यूएई और यमन भी जुड़ गए।
– ये 13 देश पहले से ही नाम का लिस्‍ट बनाकर रखते हैं।
– जैसे ही चक्रवात इन 8 देशों के किसी हिस्से में पहुंचता है, सूची में मौजूद अलग नाम इस चक्रवात को दिया जाता है।
– इससे चक्रवात की न केवल आसानी से पहचान हो जाती है बल्कि बचाव अभियानों में भी इससे मदद मिलती है. किसी भी नाम को दोहराया नहीं जाता है।
– तूफान का नाम रखने की व्‍यवस्‍था संयुक्‍त राष्‍ट्र के निर्देशन में बनी हुई है।

चक्रवाती तूफान कैसे बनते हैं?
– जब समुद्र में कम दबाव का क्षेत्र बनता है, तब चक्रवाती तूफान उठता है।
– यहां सवाल होगा कि समुद्र में कम दबाव का क्षेत्र क्‍या होता है और यह कैसे बनता है?
– इसके लिए ग्‍लोबल वार्मिंग जिम्‍मेदार है।
– जब समुद्र का तापमान बढ़ता है या कहें कि जब समुद्र गर्म होना शुरू होता है, तो उसकी गर्मी से हवा ऊपर उठती है और उस खाली जगह (इससे एक वैक्‍युम सा क्षेत्र) को भरने के लिए आस-पास की हवा दौड़ती है। इसी को कम दबाव का क्षेत्र कहते हैं।
– चूकि समुद्र बहुत विशाल होते हैं, तो इसलिए यह प्रक्रिया बहुत विशाल होती जाती है।
– चूकि, गर्म हवा ऊपर चली तो जाती है और बड़े इलाके से हवा यहां आती, लेकिन ऊपर उठने वाली हवा भी ठंडी होती है, क्‍योंकि जैसे-जैसे हम ऊंचाई पर जाएंगे, तो तापमान कम होता जाता है।
– ऐसे में ऊपर की हवा, जो ठंडी हो चुकी है वह भी नीचे आना चाहती है और यह तूफान में बदल जाता है।
– हवा बहुत तेजी से घूमती है।

– समुद्र, धरती में ग्‍लोबल वार्मिंग या गर्मी को सोखने में बड़ा योगदान है।
– एक तरह से कह सकते हैं कि चक्रवाती तूफान के जरिए समुद्र खुद को ठंडा रखने की कोशिश करता है।

—————
4. ISRO ने शुक्रयान को कब तक लॉन्‍च करने का ऐलान किया?

a. मई 2022
b. जून 2023
c. सिंतबर 2023
d. दिसंबर 2024

Answer: d. दिसंबर 2024

– इसरो अब शुक्र ग्रह (वीनस) पर अपना स्पेसक्राफ्ट भेजने वाला है।
– इसके लिए वीनस मिशन की कल्पना कर ली गई है।
– इस बात की जानकारी इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने 04 मई 2022 को वीनसियन साइंस मीटिंग में दी।

कब तक लॉन्च होगा मिशन?
– इसरो दिसंबर 2024 तक इस मिशन को लॉन्च करने की सोच रहा है।
– इस टाइम पीरियड में पृथ्वी और शुक्र काफी निकट आ जायेंगे।
– इससे स्पेसक्राफ्ट को ऑरबिट में आसानी से भेजा जा सकेगा।

वीनस मिशन का लक्ष्य
– सोलर सिस्टम के सबसे गर्म ग्रह शुक्र की सतह के नीचे क्या है, उसे पता लगाना।
– इसके अलावा ग्रह पर सल्फ्यूरिक एसिड बादलों के नीचे के रहस्यों को भी सुलझाना।

सौर मंडल में वीनस कहां है?
– सौर मंडल में मर्करी और अर्थ के बीच में है वीनस (शुक्र).
– यह पृथ्‍वी का सबसे करीबी ग्रह है।
– यह सूर्य की परिक्रमा 225 दिनों में पूरा करता है।
– घूर्णन अवधि (Rotation Period) 242 दिन का होता है।
– इसका इनर और आउटर कोर आयरन और निकेल का है।
– लेकिन इसमें पृथ्‍वी की तरह टैक्‍टोनिक प्‍लेट नहीं है।
– इसकी वजह से पृथ्‍वी की तरह मैग्‍नेटिक फील्‍ड भी नहीं है, ऐसे में सूर्य की सोलर विंड का असर इसपर होता है।
– यह लगातार हीट रिलीज कर रहा है।
– यही वजह से है कि इसका सर्फेस टेंपरेचर 462 डिग्री सेल्सियस है।
– शुक्र पर वायुमंडल की मोटी परत है, जिसमें कार्बन डाइऑक्साइड की अधिकता है.
– यहां के वातावरण में 96% कार्बन डाइऑक्साइड है.
– इस ग्रह पर वायुमंडलीय दबाव पृथ्वी के मुक़ाबले 90 गुणा ज़्यादा है.
– जबकि इसके सतह से 53 से 62 किलोमीटर की ऊंचाई का तापमान लगभग 50 डिग्री सेल्सियस है।
– इसलिए अगर आपने शुक्र ग्रह पर पैर रखा तो कुछ ही सेकेंड में आप उबलने लगेंगे. इसलिए अगर शुक्र पर जीवन होता भी है तो वो हम 50 किलोमीटर ऊपर मिलने की ही उम्मीद कर सकते हैं.
– इस ऊंचाई पर एसिडिक बादल हैं।

फास्‍फीन गैस मिल चुकी है शुक्रग्रह पर
– वीनस (शुक्र) पर यह गैस मिलने से संबंधित रिसर्च पेपर 14 सितंबर 2020 को ‘नेचर एस्ट्रोनॉमी’ में पब्लिश हुआ था।
– तब नासा ने इस खोज को पृथ्वी से इतर जीवन की तलाश में ‘अब तक की सबसे महत्वपूर्ण खोज’ करार दिया है।
– इस गैस की वजह से शुक्र ग्रह पर एलियन लाइफ होने की संभावना जताई गई थी।
– दरअसल, पृथ्‍वी पर फास्‍फीन गैस का निर्माण ऐसे बैक्‍टीरिया से होता है, जो बिना ऑक्‍सीजन के जीवित रहते हैं।

इसरो के अलावा शुक्र पर कौन जा रहा है?
– नासा शुक्र पर अपने दो स्पेसक्राफ्ट भेजने वाला है।
– नासा के दो वीनस मिशन दविंची (DAVINCI+) और VERITAS 2028-2030 तक लॉन्च कर दिए जायेंगे।
– इसके अलावा यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने भी शुक्र के लिए मिशन की घोषणा की है।

——————
5. कोविड-19 की वजह से एशियन गेम्स 2022 को किस मेजबान देश ने स्थगित कर दिया?

a. चीन
b. फ्रांस
c. रूस
d. जापान

Answer: a. चीन

– 19वां एशियन गेम्‍स 10 से 25 सितंबर 2022 के बीच चीन के हांगझू में आयोजित किया जाना था।
– चीन ने इसे कोविड-19 की वजह से स्थगित कर दिया है।
– चीन COVID-19 के बढ़ते मामलों से अभी भी जूझ रहा है।

किन अन्य गेम्स को स्थगित किया गया?
– एशियन यूथ गेम्स
– वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स (अब यह गेम 2023 में होगा)

चीन की ‘जीरो-कोविड’ स्ट्रैटजी
– चीन ने गेम्स को स्थगित अपनी ‘जीरो-कोविड’ स्ट्रैटजी को ध्यान में रखकर किया है।
– विश्व के सभी देश कोविड-19 को लेकर नॉर्मल हो गए है।
– लेकिन चीन अभी भी ‘जीरो-कोविड’ अप्रोच का पालन कर रहा है।
– चीन ने अभी भी अधिकांश अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को प्रतिबंधित किया हुआ है।

एशियन गेम्‍स पिछले और अगले ईवेंट्स

वर्ष और आयोजन स्‍थल
– 2018 : जकार्ता और पालेमबंग (इंडोनेशिया)
– 2022 : हांगझू (चीन)
– 2026 : आइची और नागोया (जापान)
– 2030 : दोहा (कतर)
– 2034 : रियाद (सऊदी अरब)

चीन
– राजधानी: बीजिंग
– राष्ट्रपति: शी जिनपिंग

—————-
6. HPCL (Hindustan Petroleum Corporation Limited) के के नए चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (CMD) कौन बने?

a. सचिन सारस्‍वत
b. पुष्प कुमार जोशी
c. मनीष कुलश्रेष्‍ठ
d. आरके सिसौदिया

Answer: b. पुष्प कुमार जोशी

– उन्‍होंने 08 मई 2022 को CMD का पदभार संभाला।
– पुष्‍प कुमार जोशी को केन्द्र सरकार ने जनवरी 2022 में इस पद के लिए चुना था।
– उन्हें मुकेश कुमार सुराणा की जगह यह पद दिया गया है।
– मुकेश सुराणा 30 अप्रैल 2022 को ही रिटायर हो गए थे।
– तब तक पुष्‍प कुमार जोशी अंतरिम सीएमडी के तौर पर काम कर रहे थे।
– अब उन्‍होंने पदभार संभाल लिया है।

पुष्प कुमार जोशी के बारे में
– उन्होंने आंध्र विश्वविद्यालय से लॉ में स्नातक किया है।
– जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (XLRI) से ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन किया।
– इसके अलावा XLRI से ही ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में डॉक्टरेट।
– वह 01 अगस्त, 2012 से एचपीसीएल के मानव संसाधन निदेशक थे।

HPCL
स्‍थापना : 1974
मुख्‍यालय : मुंबई

—————-
7. किस पर्वतारोही ने 26वीं बार माउंट एवरेस्ट को फतह किया?

a. कामी रीता शेरपा
b. अंग रीता शेरपा
c. लखपा शेरपा
d. आपा शेरपा

Answer: a. कामी रीता शेरपा

– नेपाल के 52 वर्षीय पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने 26वीं बार माउंट एवरेस्ट को फतह कर लिया है।
– ऐसे करके उन्होंने अपने ही पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
– इस बात की जानकरी 08 मई 2022 को काठमांडू के पर्यटन विभाग के डायरेक्टर जनरल तारानाथ अधिकारी ने दी।
– रीता और उनके 11 शेरपा गाइडों के समूह ने 8,848.86 मीटर की चोटी पर चढ़ाई की।

कामी रीता शेरपा
– रीता ने पहली बार 13 मई 1994 को माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी।
– माउंट एवरेस्ट के अलावा, रीता ने माउंट गॉडविन-ऑस्टेन (K2), माउंट ल्होत्से, माउंट मानसलु और माउंट चो ओयू को भी फतह किया है।

—————-
8. इंडिगो एयरलांइस के नए चेयरमैन कौन हैं?

a. वेंकटरमणी सुमंत्रन
b. मेलेवीटिल दामोदरन
c. विजयकांत नरेन्द्रन
d. अमित कुलकर्णी

Answer: a. वेंकटरमणी सुमंत्रन

– इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने 04 मई 2022 को वेंकटरमणी सुमंत्रन को इंडिगो बोर्ड का नया चेयरमैन नियुक्त किया।
– उन्‍होंने मेलेवीटिल दामोदर की जगह ली।

वेंकटरमणी सुमंत्रन के बारे में
– उन्होंने ने अपने 37 वर्ष के करियर में अमेरिका, यूरोप और एशिया में काम किया है।
– वह वर्तमान में सेलेरिस टेक्नोलॉजिस के मैनेजिंग डायरेक्टर है।
– इसके अलावा वह रेन होल्डिंग्स और टीवीएस इलेक्ट्रोनिक्स को भी संभालते है।

—————
9. RBI की रिपोर्ट के अनुसार भारत, कोविड-19 से हुए अर्थव्यवस्था पर नुकसान की भरपाई कब तक कर पाएगा?

a. वर्ष 2036-37
b. वर्ष 2034-35
c. वर्ष 2031-32
d. वर्ष 2029-30

Answer: b. वर्ष 2034-35

– रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 29 अप्रैल 2022 को अपनी “रिपोर्ट ऑन करेंसी एंड फाइनेंस” (RCF) जारी की।
– इस रिपोर्ट के अनुसार उम्मीद है कि भारत कोविड-19 से हुए अर्थव्यवस्था पर नुकसान की भरपाई वर्ष 2034-35 तक कर लेगा।
– इस रिपोर्ट की थीम ‘रिवाइव एंड रिकंस्ट्रक्ट’ है।

किस आधार पर 2034-35 तक नुकसान की भरपाई करने का अनुमान लगाया गया?
– रिपोर्ट के चैप्टर ‘स्कार्स ऑफ द पेनडेमिक’ के अनुसार वित्‍त वर्ष 2020-21 के लिए वास्तविक ग्रोथ रेट नेगेटिव (माइनस) 6.6 फीसदी रही।
– 2021-22 के लिए 8.9 फीसदी रहा और 2022-23 के लिए 7.2 फीसदी का अनुमानित ग्रोथ रेट है।
– इस आकड़ों के हिसाब से उम्मीद है कि भारत कोविड-19 से हुए नुकसान की भरपाई 2034-35 तक कर पाएगा।

पिछले वर्षों में आउटपुट लॉस कितना रहा?
– 2020-21: 19.1 लाख करोड़ रुपए
– 2021-22: 17.1 लाख करोड़ रुपए

नोट:- 2022-23: 16.4 लाख करोड़ रुपए

कैसे इस लक्ष्य को प्राप्त किया जायेगा?
– RCF के अनुसार, भारत में मीडियम-टर्म की स्थिर जीडीपी ग्रोथ की एक संभावित सीमा 6.5% -8.5% है।
– यह अर्थव्यवस्था में सुधार करने और मोनेटरी और फिसकल पॉलिसीज को बैलेंस करने में सक्षम है।
– कोविड-19 से हुए नुकसान से भरपाई करने में यही पहला स्टेप होगा।

लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए क्या जरूरी?
– सतत विकास के लिए प्राइस स्टेबिलिटी बेहद जरूरी है, जिससे अर्थव्यवस्था में सुधार आयेगा।
– RCF के विशेषज्ञों ने अगले पांच वर्षों में सामान्य सरकारी ऋण को जीडीपी के 66% से कम करने का सुझाव दिया।
– रिपोर्ट के अनुसार भारत की मीडियम टर्म ग्रोथ के लिए यह करना जरूरी है।
– मुकदमेबाजी मुक्त कम लागत वाली भूमि तक पहुंच बढ़ाना।
– शिक्षा और स्वास्थ्य और कौशल भारत मिशन के अंतर्गत लेवर की क्वालिटी बढ़ाना।
– रिसर्च एंड डेवलपमेंट को बढ़ावा देना।
– स्टार्टअप्स और यूनिकॉर्न्स के लिए बेहतर माहौल तैयार करना।

– RBI गर्वनर: शक्तिकांत दास

————–
10. गृहमंत्री अमित शाह ने नेटग्रिड (NATGRID) कैंपस का उद्घाटन कहां किया?

a. मुंबई
b. बेंगलुरु
c. चेन्नई
d. शिमला

Answer: b. बेंगलुरु

– गृहमंत्री अमित शाह ने 03 मई 2022 को बेंगलुरु (कर्नाटक) में नेशनल इंटेलिजेंस ग्रिड (NATGRID) कैंपस का उद्घाटन किया।
– उद्घाटन समारोह में कर्नाटक के मुख्यमंत्री श्री बसवराज बोम्मई, कर्नाटक के गृह मंत्री श्री अरागा ज्ञानेंद्र, गृह राज्य मंत्री श्री निशिथ प्रमाणिक और केन्द्रीय गृह सचिव भी उपस्थित थे।

NATGRID
– यह गृह मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।
– इसे 2008 में मुंबई पर हुए आतंकवादी हमलों के बाद प्रस्तावित किया गया था।
– यह एक इंटेलिजेंस सिस्टम है जोकि भारत सरकार की सिक्योरिटी एजेंसियो के डाटाबेस को जोड़ता है।
– इसे एक आईटी प्लेटफॉर्म के रूप में बनाया गया है।
– इसका उद्देशय आंतकी एक्टिविटीज का पता लगाना है।
– इसके अलावा नेशनल और इंटर्नल सिक्योरिटी को सुनिश्चित करने में इंटेलीजेंस एंड लॉ इंफोर्समेंट एजेन्सीज की सहायता करना है।

11 सेन्ट्रल एजेंसियो को मिलेंगी NATGRID की सेवाएं
– नेटग्रिड के सीईओ आशीष गुप्ता ने बताया कि NATGRID सॉल्यूशन की सेवाएं 11 सेन्ट्रल एजेंसियो को मिलेंगी।
– इसके अलावा हर राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों की पुलिस को भी इसकी सेवाएं उपलब्ध होंगी।
– यह उपयोगकर्ता एजेंसियों को डेटा होल्डर्स के साथ जोड़ेगा।
– इससे खुफिया सेवाओं और जांच के लिए ज़रूरी रियल टाइम जानकारी की एक्सेस देगा।
– नेटग्रिड सॉल्यूशन के डेवलपमेंट के लिए C-DAC पुणे को टेक्नोलॉजी पार्टनर और IIT,भिलाई को प्लान मैनेजमेंट कंसल्टेंट के तौर पर जोड़ा गया है।

जल्द ही बनेगा नेशनल डाटाबेस
– गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जल्द ही केंद्र सरकार हवाला लेन-देन, आतंकियों को फंडिंग, नकली मुद्रा, नशीले पदार्थों, बम विस्फोट की धमकियों।
– इसके अलावा अवैध हथियारों की तस्करी और अन्य आतंकी गतिविधियों की निगरानी के लिए एक नेशनल डाटाबेस को विकसित करेगी।

NATGRID
– मुख्यालय: नई दिल्ली
– सीईओ: आशीष गुप्ता

—————
11. इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने इनोवेटिव सॉल्यूशंस और फाइनेंशियल इंक्लूजन को बढ़ावा देने के लिए किस प्लेटफॉर्म को लॉन्‍च किया?

a. पोस्ट पे
b. फिन्क्लुवेशन
c. UPI123
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. फिन्क्लुवेशन (Fincluvation)

– इनोवेटिव सॉल्यूशंस और फाइनेंशियल इंक्लूजन को बढ़ावा देने के लिए 21 अप्रैल 2022 को IPPB ने फिन्क्लुवेशन प्लेटफॉर्म को लॉन्‍च किया।
– इस प्लेटफॉर्म को फिनटेक स्टार्टअप कम्युनिटी के साथ कोलेरबोरेट करके लॉन्‍च किया गया है।
– इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट्स (DoP) के अंतर्गत आता है।

फिन्‍क्लुवेशन
– फिनक्लुवेशन IPPB का स्थायी प्लेटाफॉर्म होगा।
– यह स्टार्टअप्स के साथ मिलकर फाइनेंशियल सॉल्यूशंस को क्रिएट करेगा।
– यह फाइनेंशियल प्रोडक्टस को बनाने के लिए स्टार्ट-अप कम्युनिटी को मोबेलाइज करेगा।

फिन्‍क्लुवेशन से भारत में क्या फायदा?
– नए बिजनेस अवसर
– यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करना
– ट्रेडिशनल टेक्नोलॉजी का एक बेहतर विकल्प

IPPB
– IPPB को 2018 में प्रधानमंत्री द्वारा भारत सरकार के स्वामित्व वाली 100% इक्विटी के साथ लॉन्च किया गया था।
– IPPB का मूल उद्देश्य बिना बैंक वाले और कम बैंकिंग सुविधा वाले लोगों के लिए बाधाओं को दूर करना है।
– इसके अलावा 160,000 डाकघरों (ग्रामीण क्षेत्रों में 145,000) और 400,000 डाक कर्मचारियों के नेटवर्क का लाभ उठाकर अंतिम मील तक पहुंचना है।
– इसका लक्ष्य कम नकदी वाली अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और डिजिटल इंडिया के विजन में योगदान देना है।

फाइनेंशियल इंक्लूजन
– फाइनेंशियल इंक्लूजन कमज़ोर वर्ग और कम आय वाले समूह तक फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स और सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने की प्रक्रिया है।

—————
12. वर्ल्‍ड एथलेटिक्‍स दिवस कब मनाया जाता है?

a. 7 May
b. 8 May
c. 9 May
d. 10 May

Answer: a. 7 May

– विश्व एथलेटिक्स दिवस की शुरुआत साल 1996 से हुई थी।
– यह दिवस कई तरह की गतिविधियों को प्रोत्‍साहित करने तथा फिटनेस और स्‍वास्‍थ्‍य के महत्‍व को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।

विश्व एथलेटिक्स मुख्यालय: मोनाको;
विश्व एथलेटिक्स की स्थापना: 17 जुलाई, 1912; स्टॉकहोम, स्वीडन।

——–
13. विश्‍व रेडक्रास दिवस कब मनाया जाता है?

a. 7 May
b. 8 May
c. 9 May
d. 10 May

Answer: b. 8 May

– यह दिन रेड क्रॉस (ICRC) की अंतर्राष्ट्रीय समिति के संस्थापक जीन हेनरी डुनेंट के जन्मदिन की सालगिरह के रूप में भी मनाया जाता है।
– हेनरी ड्यूनेंट का जन्म 8 मई, 1828 को हुआ था और वह नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता भी थे।है।
– वर्ष 2022 की थीम/विषय “Be Human Kind” है।

————-
14. विश्‍व थैलेसीमिया दिवस कब मनाया जाता है?

a. 7 May
b. 8 May
c. 9 May
d. 10 May

b. 8 May

– थैलेसीमिया एक आनुवंशिक रक्त रोग है, जिसमें मरीज के भीतर खून का ठीक से निर्माण नहीं हो पाता है। इसकी वजह से रोगी को बार-बार खून चढ़ाना पड़ता है।

– इस वर्ष की थीम:  “अवेयर रहें. शेयर. केयर : थैलेसीमिया नॉलेज में सुधार के लिए वैश्विक समुदाय के साथ काम करना. (“Be Aware. Share. Care: Working with the global community as one to improve Thalassemia knowledge.”)

———–
15. रवींद्रनाथ टैगोर जयंती कब मनाई जाती है?

a. 7 May
b. 8 May
c. 9 May
d. 10 May

Answer: a. 7 May

– 7 मई 1861 में रवींद्रनाथ टैगोर का जन्म एक बंगाली परिवार में हुआ था।
– भारत का राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ और बांग्लादेश का राष्ट्रगान ‘आमार सोनार बांग्ला’ रवींद्रनाथ टैगोर ने लिखा।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *