यह 10 मार्च 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
1. मौसम विभाग (IMD) ने मार्च में तापमान सामान्य से 8–10°C अधिक होने के कारण उत्तर भारत के किन राज्यों के लिए लू (हीटवेव) का अलर्ट जारी किया?
The India Meteorological Department (IMD) has issued a heatwave alert for which states in North India as temperatures are 8–10°C above normal in March?
a. पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश
b. हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और गुजरात
c. महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना
d. बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल
Answer: b. हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और गुजरात
– भारत में मार्च की शुरुआत में ही असामान्य गर्मी देखने को मिली।
– कई राज्यों में तापमान सामान्य से 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया है।
– इस स्थिति को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

तापमान बढ़ा
– मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में गर्म और शुष्क हवाओं के कारण तापमान तेजी से बढ़ रहा है।
– ओडिशा का झारसुगुडा 39.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश का सबसे गर्म स्थान बना रहा।
– कश्मीर के पसंदीदा शीतकालीन स्थलों में से एक पहलगाम में शुक्रवार को 20.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया (जो सामान्य से 10.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है), जबकि गुलमर्ग में 17.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ 2018 के बाद से मार्च का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा।
– शिमला का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस था, जो औसत से 10 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
राजस्थान
– राजस्थान में तो कुछ इलाकों में तापमान 40°C के करीब पहुंच गया है, जो इस मौसम के लिए बहुत ज्यादा माना जाता है।
– मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह संकेत है कि इस साल गर्मी जल्दी शुरू हो रही है और आने वाले महीनों में हीटवेव की घटनाएँ बढ़ सकती हैं।
गुजरात
– गुजरात में भी कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ा है और अहमदाबाद सहित कई शहरों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां तापमान सामान्य से कई डिग्री ऊपर दर्ज किया गया है और अगले कुछ दिनों तक गर्मी बढ़ने की संभावना जताई गई है।
क्यों हीटवेव
– विशेषज्ञों का कहना है कि यह जलवायु परिवर्तन (Climate Change) और बदलते मौसम पैटर्न का भी संकेत हो सकता है।
– भारत में पिछले कुछ वर्षों से हीटवेव की घटनाएँ अधिक जल्दी और अधिक तीव्र होती जा रही हैं।
हीटवेव क्या होती है?
– भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) एक क्षेत्र के लिए एक हीटवेव की घोषणा करता है।
– जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक होने पर हीटवेव घोषित की जाती है।
– आईएमडी के अनुसार, यदि टेंपरेचर सामान्य से 6.4 डिग्री से अधिक है, तो एक गंभीर हीटवेव घोषित की जाती है।
– हीट वेव की घोषणा अलग-अलग इलाकों के अनुसार अलग-अलग होती है।
– यह स्थिति तब बनती है जब अधिकतम तापमान मैदानी इलाकों में कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय इलाकों में कम से कम 37 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्रों में कम से कम 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।
– अधिकतम तापमान 47 डिग्री के पार जाने पर भीषण हीटवेव (लू) की घोषणा की जाती है।
—————
2. किस भारतीय एक्ट्रेस को ऑस्कर अवॉर्ड समारोह 2026 में अवॉर्ड प्रस्तुत करने (प्रेजेंटर) का जिम्मा मिला?
Which Indian actress got the responsibility of presenting the award at the Oscar Awards ceremony 2026?
a. दीपिका पादुकोण
b. प्रियंका चोपड़ा
c. आलिया भट्ट
d. ऐश्वर्या राय
Answer: b. प्रियंका चोपड़ा
– दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार समारोह ऑस्कर 2026 (98th Academy Awards) में इस बार भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास को अवॉर्ड प्रस्तुत करने (Presenter) के लिए चुना गया है।
– वह इस समारोह में हॉलीवुड के बड़े सितारों रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ऐन हैथवे, ग्वेनेथ पॉल्ट्रो और पॉल मेस्कल के साथ मंच पर दिखाई देंगी।
– ऑस्कर 2026 का आयोजन 15 मार्च 2026 को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित है।
– इस समारोह को इस वर्ष भी प्रसिद्ध कॉमेडियन कोनन ओ’ब्रायन (Conan O’Brien) होस्ट करेंगे।
दूसरी बार प्रेजेंटर
– हालांकि यह पहली बार नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर मंच से जुड़ रही हैं। इससे पहले भी उन्होंने 2016 के ऑस्कर समारोह में अवॉर्ड प्रस्तुत किया था।
– यह भारतीय फिल्म उद्योग की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति का संकेत भी माना जा रहा है।
—————
3. CISF स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
When is CISF Raising Day celebrated?
a. 12 मार्च
b. 11 मार्च
c. 10 मार्च
d. 9 मार्च
Answer: c. 10 मार्च
– CISF: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल
– वर्ष 1969 में देश के छह अर्धसैनिक बलों में से एक CISF की स्थापना की गई थी।
– वर्ष 2025 में 56वां स्थापना दिवस मनाया गया।
————–
4. राजस्थान सरकार ने माउंट आबू का नाम बदलकर क्या रखने की योजना का ऐलान किया?
Rajasthan government announced plans to change the name of Mount Abu to what?
a. यज्ञपुर
b. आबूराज
c. कामवन
d. राज पर्वत
Answer: b. आबूराज

– राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की सदन में बड़ी घोषणा की।
– उन्होंने कहा कि माउंट आबू का नाम बदलकर आबूराज किया जाएगा।
– आबू को धार्मिक दृष्टि से पवित्र पर्वत माना जाता है। हर सालष लाखों श्रद्धालु आबू की परिक्रमा करते हैं. ये ऋषि-मुनियों की तपोभूमि रही है।]
अन्य जगहों का भी नाम परिवर्तन
– कामां का नाम बदलकर कामवन
– जहाजपुर का बदलकर यज्ञपुर
—————
5. के. एन. पनिक्कर का निधन 9 मार्च 2026 को हो गया, वह किस क्षेत्र से जुड़े प्रख्यात व्यक्तित्व थे?
K. N. Panicker, who passed away on 9 March 2026, was an eminent personality associated with which field?
a. अर्थशास्त्री और नीति विशेषज्ञ
b. इतिहासकार और शिक्षाविद
c. वैज्ञानिक और तकनीकी विशेषज्ञ
d. लेखक और पत्रकार
Answer: b. इतिहासकार और शिक्षाविद
– प्रख्यात इतिहासकार और शिक्षाविद के. एन. पनिक्कर का निधन 9 मार्च 2026 को केरल के तिरुवनंतपुरम में निधन हो गया।
– वह 89 वर्ष के थे।
– उनके निधन को भारतीय इतिहास और अकादमिक जगत के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।
पनिक्कर के बारे में
– के. एन. पनिक्कर का जन्म 26 अप्रैल 1936 को केरल के गुरुवायूर में हुआ था।
– वह भारत के प्रमुख इतिहासकारों में गिने जाते थे और विशेष रूप से आधुनिक भारतीय इतिहास, संस्कृति और औपनिवेशिक काल के अध्ययन के लिए जाने जाते थे।
– उन्होंने लंबे समय तक जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में आधुनिक भारतीय इतिहास के प्रोफेसर के रूप में कार्य किया। इससे पहले वे दिल्ली विश्वविद्यालय में भी अध्यापन कर चुके थे।
– पनिक्कर को भारत में धर्मनिरपेक्ष और वैज्ञानिक इतिहास लेखन के समर्थक के रूप में जाना जाता था।
– उन्होंने इतिहास को मिथकों या राजनीतिक विचारधाराओं के बजाय साक्ष्यों और सामाजिक प्रक्रियाओं के आधार पर समझने पर जोर दिया।
—————
6. भारत और किस देश के बीच सैन्य अभ्यास लामितिये का आयोजन मार्च 2026 में हुआ?
The military exercise Lamitye was held between India and which country in March 2026?
a. सेशेल्स
b. जर्मनी
c. जापान
d. ईरान
Answer: a. सेशेल्स
अभ्यास लामितिये
– 11वां संस्करण : 9 से 20 मार्च 2026
– स्थान : सेशेल्स
– भारतीय सशस्त्र बल की तीनों सेनाओं – सेना, नौसेना और वायुसेना—एक साथ भाग लिया।
– यह हिंद महासागर क्षेत्र में भारत और सेशेल्स के बीच घनिष्ठ रक्षा संबंधों को दर्शाता है।
सेशेल्स
– राजधानी : विक्टोरिया
– राष्ट्रपति : पैट्रिक हर्मिनी
– मुद्रा सेशेल्स : रुपया
– आबादी : 121,355
—————
7. “से नो टू प्रॉक्सी सरपंच” (Say No To Proxy Sarpanch) अभियान किस मंत्रालय ने चलाया?
Which ministry launched the “Say No To Proxy Sarpanch” campaign?
a. ग्रामीण विकास मंत्रालय
b. पंचायती राज मंत्रालय
c. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
d. कृषि मंत्रालय
Answer: b. पंचायती राज मंत्रालय
– अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर केंद्र सरकार ने पंचायत स्तर की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी समस्या को खत्म करने के लिए एक नया अभियान शुरू किया।
– पंचायती राज मंत्रालय ने “Say No to Proxy Sarpanch” नाम से एक विशेष अभियान लॉन्च किया है।
– इस अभियान का उद्देश्य उस प्रथा को रोकना है, जिसमें ग्राम पंचायतों में चुनी गई महिला सरपंचों की जगह उनके पति या पुरुष रिश्तेदार वास्तविक सत्ता चलाते हैं।
– कई जगहों पर ऐसे पुरुषों को अनौपचारिक रूप से “सरपंच पति” या “प्रधान पति” कहा जाता है।
– मंत्रालय के अनुसार यह अभियान 8 मार्च से 18 मार्च तक चला।
– इसका लक्ष्य पंचायतों में चुनी गई महिलाओं को वास्तविक नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करना और यह सुनिश्चित करना है कि उनके अधिकार किसी और के हाथ में न जाएँ।
– यह पहल महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण और स्थानीय शासन में उनकी वास्तविक भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
—————
8. नेपाल के संसदीय चुनाव में किस नेता के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने बहुमत हासिल किया?
Which leader led Rashtriya Swatantra Party (RSP) won the majority in Nepal’s parliamentary elections?
a. विनोद वर्मा
b. राजन शाह
c. त्रिपाली ओली
d. बालेन शाह
Answer: d. बालेन शाह
– नेपाल की राजनीति में मार्च 2026 में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
– काठमांडू के मेयर और लोकप्रिय युवा नेता बालेन शाह संसदीय चुनाव जीतने के बाद देश के नए प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।
– बालेन शाह मूल रूप से रैपर और हिप-हॉप कलाकार के रूप में प्रसिद्ध रहे हैं।
– 2010 के दशक में उन्होंने नेपाली हिप-हॉप संगीत के माध्यम से भ्रष्टाचार, असमानता और शहरी समस्याओं जैसे मुद्दों को उठाया, जिससे युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी।
– उन्होंने नेपाल में सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक किया और इसके बाद भारत के कर्नाटक स्थित विश्वेश्वरैया प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (VTU) से स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में एमटेक की डिग्री प्राप्त की।
– बाद में उन्होंने काठमांडू यूनिवर्सिटी से पीएचडी भी की।

बालेन शाह के बारे में
– बालेन शाह का जन्म 27 अप्रैल 1990 को काठमांडू में हुआ था।
– वे एक मधेशी मूल के परिवार से आते हैं। मधेशी समुदाय नेपाल के तराई क्षेत्र में रहने वाले लोगों को कहा जाता है, जिनकी भाषा और सांस्कृतिक परंपराएँ भारत के बिहार और उत्तर प्रदेश से काफी मिलती-जुलती हैं।
– इस समुदाय के लोग लंबे समय से नेपाल की राजनीति में पर्याप्त प्रतिनिधित्व न मिलने की शिकायत करते रहे हैं।
राजनीतिक सफर
– 2022 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में काठमांडू के मेयर चुने गए।
– मेयर के रूप में उन्होंने अपशिष्ट प्रबंधन और ट्रैफिक सुधार जैसे कदम उठाए।
– 2025 में नेपाल में हुए Gen-Z आंदोलन के दौरान वे युवाओं के प्रमुख चेहरों में उभरे।
2026 का चुनाव
– मार्च 2026 के संसदीय चुनाव में उन्होंने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से चुनाव लड़ा।
– उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को हराकर जीत हासिल की।
– उनकी पार्टी को संसद में बहुमत मिलने के बाद वे नेपाल के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।
राजनीतिक महत्व
– बालेन शाह की जीत को नेपाल में युवाओं की राजनीति के उभार के रूप में देखा जा रहा है।
– इसे पारंपरिक राजनीतिक दलों के खिलाफ जनता के असंतोष का परिणाम भी माना जा रहा है।
भारत के संदर्भ में
– बालेन शाह पहले भी राष्ट्रवादी रुख के कारण चर्चा में रहे हैं।
– काठमांडू के मेयर रहते हुए उन्होंने भारतीय फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर विवाद के बाद शहर में भारतीय फिल्मों पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया था। इसके अलावा उन्होंने अपने कार्यालय में “ग्रेटर नेपाल” का नक्शा भी लगाया था, जिसमें भारत के कुछ क्षेत्रों को नेपाल का हिस्सा बताया जाता है।
– इन घटनाओं के कारण बालेन शाह को कई बार भारत-विरोधी रुख वाले नेता के रूप में भी देखा गया है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि नेपाल की नई सरकार के लिए भारत के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना जरूरी होगा, क्योंकि दोनों देशों के बीच आर्थिक, सांस्कृतिक और भू-राजनीतिक संबंध बेहद गहरे हैं।
————–
9. ऑस्ट्रेलियाई ग्रैंड प्रिक्स 2026 फॉर्मूला-1 खिताब किसने जीता?
Who won the Australian Grand Prix 2026 Formula-1 title?
a. चार्ल्स लेक्लर्क
b. लुईस हैमिल्टन
c. मैक्स वर्स्टापेन
d. जॉर्ज रसेल
Answer: d. जॉर्ज रसेल (मर्सिडीज के ड्राइवर)
– वह ब्रिटिश रेसिंग ड्राइवर हैं, जो मर्सिडीज के लिए फॉर्मला वन में प्रतिस्पर्धा करते हैं।
– जॉर्ज रसेल ने फेरारी को पछाड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।
– यह रेस मेलबर्न के अल्बर्ट पार्क सर्किट में आयोजित हुई।
————–
10. मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने किस ईरानी जहाज को कोच्चि में डॉक करने की अनुमति दे दी?
Which Iranian ship did India allow to dock in Kochi amid the Middle East war?
a. IRIS लावन
b. IRIS देना
c. IRIS गजब
d. IRIS आजाद
Answer: a. IRIS लावन

– विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रायसीना वार्ता में बोलते हुए जयशंकर ने कहा, “ये जहाज थे, और हमें ईरानी पक्ष से संदेश मिला कि उनमें से एक जहाज, जो संभवतः उस समय हमारे सबसे करीब था… हमारे जलक्षेत्र में था… हमारे बंदरगाह में आना चाहता था।
– उन्होंने कहा कि उसके इंजन में कुछ समस्याएँ आ रही थी।
– मुझे याद है कि यह 28 फरवरी की बात है; और 1 मार्च को हमने कहा, ‘ठीक है, आप आ सकते हैं।’”
– “उन्हें यहाँ तक पहुँचने में कुछ दिन लगे, और फिर वे कोच्चि में डॉक पर पहुँचे।
– IRIS लावन 4 मार्च से कोच्चि में है और इसके 183 सदस्यीय चालक दल को वर्तमान में कोच्चि स्थित नौसेना सुविधाओं में ठहराया गया है।
– इससे पहले हिन्द महासागर में श्रीलंका के नजदीक अंतर्राष्ट्रीय जल क्षेत्र में ईरानी युद्धपोत IRIS देना को डुबा दिया था।



