यह 8 to 10 मार्च 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
PDF Download: Click here
1. IQ Air की ‘वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2024’ के अनुसार कौन सा भारतीय शहर, दुनिया का सबसे वायु प्रदूषित शहर है?
Which Indian city is the most air polluted city in the world, according to IQ Air’s ‘World Air Quality Report 2024’?
a. आगरा (यूपी)
b. बर्नीहाट (मेघालय)
c. चंडीगढ़
d. बेगूसराय (बिहार)
Answer: b. बर्नीहाट (मेघालय)
– रिपोर्ट का नाम – ‘वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2024’
– रिपोर्ट किसने जारी की – IQ Air
– दुनिया के शीर्ष 20 सबसे प्रदूषित शहरों में 13 भारतीय शहर हैं।
– इनमें बर्नीहाट (मेघालय), दिल्ली, मुल्लांपुर (पंजाब), फरीदाबाद (हरियाणा), लोनी (गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश), गुरुग्राम (हरियाणा), गंगानगर (राजस्थान), ग्रेटर नोएडा (यूपी), भिवाड़ी (हरियाणा), मुजफ्फरनगर (यूपी), हनुमानगढ़ (राजस्थान) और नोएडा (यूपी) हैं।
बर्नीहाट में प्रदूषण क्यों
– इस शहर में PM2.5 का सालाना औसत 198.2 दर्ज किया गया, जो बेहद ज्यादा है।
– विश्व स्वास्थ्य संगठन की अनुशंसा है कि PM2.5 की वार्षिक औसत सांद्रता 5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए, जबकि 24 घंटे का औसत एक्सपोजर प्रति वर्ष 3-4 दिनों से अधिक 15 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से अधिक नहीं होना चाहिए।
– असम और मेघालय की सीमा पर स्थित बर्नीहाट शहर में प्रदूषण का उच्च स्तर स्थानीय कारखानों, जिनमें शराब बनाने वाली भट्टियां, लोहा और इस्पात संयंत्र शामिल हैं, से निकलने वाले उत्सर्जन के कारण है।
नोट – भारत 2024 में दुनिया का पांचवां सबसे प्रदूषित देश था, जबकि 2023 में तीसरे स्थान पर था।

—————
2. IQ Air की ‘वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2024’ के अनुसार वैश्विक स्तर पर सबसे प्रदूषित राजधानी शहर इनमें से कौन है?
Which of the following is the most polluted capital city globally, according to IQ Air’s ‘World Air Quality Report 2024’?
a. नई दिल्ली
b. इस्लामाबाद
c. ढाका
d. जकार्ता
Answer: a. नई दिल्ली
टॉप 10 प्रदूषित राजधानी शहर
1) नई दिल्ली (भारत)
2) एन’जामेना (चाड)
3) ढाका (बांग्लादेश)
4) किन्शासा (DR कांगो)
5) इस्लामाबाद (पाकिस्तान)
6) दुशांबे (ताजिकिस्तान)
7) हनोई (वियतनाम)
8) काठमांडु (नेपाल)
9) अबुजा (नाइजीरिया)
10) जकार्ता (इंडोनेशिया)
दिल्ली में प्रदूषण
– दिल्ली में वायु प्रदूषण और भी बदतर हो गया है।
– यहां वार्षिक औसत पीएम 2.5 सांद्रता (concentration) 2023 में 102.4 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से बढ़कर 2024 में 108.3 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर हो गया।
– दिल्ली पूरे साल उच्च वायु प्रदूषण से जूझती है और सर्दियों में यह समस्या और भी बदतर हो जाती है।
– प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियां, वाहनों से निकलने वाले धुएं, धान की पराली जलाने, पटाखों और अन्य स्थानीय प्रदूषण स्रोतों के कारण वायु की गुणवत्ता खतरनाक हो जाती है।
भारत का हाल
– भारत में 2024 में पीएम 2.5 सांद्रता में 7% की गिरावट देखी गई, जो औसतन 50.6 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर थी। जबकि 2023 में यह 54.4 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर होगी। फिर भी, दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में से 13 भारत में हैं।
– रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल मिलाकर, 35% भारतीय शहरों में वार्षिक PM2.5 का स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन की सीमा 5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से 10 गुना अधिक है।
– वायु प्रदूषण भारत में एक गंभीर स्वास्थ्य खतरा बना हुआ है, जिससे जीवन प्रत्याशा में अनुमानतः 5.2 वर्ष की कमी आ रही है।
– 2024 में प्रकाशित लैंसेट प्लैनेटरी हेल्थ अध्ययन के अनुसार, 2009 से 2019 तक भारत में हर साल लगभग 1.5 मिलियन मौतें संभावित रूप से पीएम 2.5 प्रदूषण के दीर्घकालिक संपर्क से जुड़ी थीं।
PM2.5 के बारे में
– PM2.5 (पार्टिकुलर मैटर 2.5) का मतलब है 2.5 माइक्रोन से छोटे वायु प्रदूषण कण, जो फेफड़ों और रक्तप्रवाह में प्रवेश कर सकते हैं।
– इससे जिससे सांस लेने में समस्या, हार्ट डिजीज और यहां तक कि कैंसर भी हो सकता है।
– इसके स्रोतों में वाहनों का धुआँ, औद्योगिक उत्सर्जन और लकड़ी या फसल के कचरे को जलाना शामिल है।
—————
3. भारत ने किसे हराकर ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया?
India won the ICC Champions Trophy 2025 title by defeating whom?
a. ऑस्ट्रेलिया
b. न्यूजीलैंड
c. पाकिस्तान
d. दक्षिण अफ्रीका
Answer: b. न्यूजीलैंड
– भारत ने 9 मार्च 2025 को रोहित शर्मा की कप्तानी में ICC चैंपियन ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता।
– भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया।
– भारत ने तीसरी बार ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीती।

————–
4. ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड किसे मिला?
Who got the Player of the Match award in the final of ICC Champions Trophy 2025?
a. रोहित शर्मा
b. विराट कोहली
c. हार्दिक पांडया
d. के एल राहुल
Answer: a. रोहित शर्मा
– फाइनल मैच में रोहित शर्मा की अहम भूमिका निभाई और उन्होंने 83 गेंदों में 76 रन की पारी खेली।
– इस वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला।
– प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड रचिन रविंद्र (न्यूजीलैंड) को मिला।
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025
– आयोजन कहां : दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
– कब : 19 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक
– फाइनल : भारत और न्यूजीलैंड के बीच
– संस्करण : नौवां
– न्यूजीलैंड के कप्तान : मिशेल सेंटनर
– भारत के कप्तान : रोहित शर्मा
ICC चैंपियंस ट्रॉफी क्या है?
– ICC पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी, जिसे पहले ICC नॉकआउट ट्रॉफी कहा जाता था, एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट है।
– इसका पहला संस्करण 1998 में बांग्लादेश में हुआ था
चैम्पियंस ट्रॉफी विजेता
– वर्ष 1998: दक्षिण अफ्रीका (फाइनल में वेस्टइंडीज को हराया)
– वर्ष 2000: न्यूजीलैंड (फाइनल में भारत को हराया)
– वर्ष 2002: भारत और श्रीलंका
– वर्ष 2004: वेस्टइंडीज (फाइनल में इंग्लैंड को हराया)
– वर्ष 2006: ऑस्ट्रेलिया (फाइनल में वेस्टइंडीज को हराया)
– वर्ष 2009: ऑस्ट्रेलिया (फाइनल में न्यूज़ीलैंड को हराया)
– वर्ष 2013: भारत (फाइनल में इंग्लैंड को हराया)
– वर्ष 2017: पाकिस्तान (फाइनल में भारत को हराया)
– वर्ष 2025: भारत (फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया)
Question –
ICC चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में संयुक्त विजेता कौन सी टीमें रही हैं?
Answer: भारत और श्रीलंका (2002 में)
– वर्ष 2002 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल 29 और 30 सितंबर को कोलंबो में बारिश के कारण रद्द हो गया। पहले मैच में श्रीलंका ने 244 रन बनाए, लेकिन बारिश के कारण भारत केवल 2 ओवर खेल सका।
– दूसरे दिन श्रीलंका ने 222 रन बनाए, और भारत 38 रन पर 8.4 ओवर में खेल पाया। मैच रद्द होने पर दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया, और इस दौरान मैन ऑफ द मैच या मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार नहीं दिया गया।
————–
5. बारबाडोस सरकार ने किस भारतीय को ‘ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’ अवॉर्ड मार्च 2025 में दिया?
Which Indian was awarded the ‘Honorary Order of Freedom of Barbados’ by the Barbados government in March 2025?
a. रामनाथ कोविंद
b. द्रौपदी मुर्मू
c. नरेंद्र मोदी
d. शाहरुख खान
Answer: c. नरेंद्र मोदी
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए यह सम्मान विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने 6 मार्च 2025 ने प्राप्त किया।
– बारबाडोस की पीएम मिया अमोर मोटले ने यह पुरस्कार दिया।
क्यों दिया गया सम्मान
– उन्हें यह सम्मान, कोविड-19 महामारी के दौरान उनके रणनीतिक नेतृत्व और महत्वपूर्ण सहायता के लिए प्रदान किया गया है।
बारबाडोस के बारे में
– बारबाडोस अटलांटिक महासागर में स्थित एक द्वीप देश है।
– यह वेस्ट इंडीज के लेसर एंटिलीज़ क्षेत्र का हिस्सा है।
– कैरेबियन सागर से सटा नहीं होने के बावजूद, इसे कैरेबियन क्षेत्र का हिस्सा माना जाता है।
– यह कैरेबियन द्वीपों में सबसे पूर्वी है।
– यह दक्षिण अमेरिकी और कैरेबियन प्लेटों की सीमा पर स्थित है।
– राजधानी और सबसे बड़ा शहर : ब्रिजटाउन
– प्रधानमंत्री : मिया अमोर मोटले
– मुद्रा : बारबेडियन डॉलर
– पड़ोसी देश : सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट, ग्रेनेडाइंस, त्रिनिदाद और टोबैगो
————–
6. रक्षा लेखा महानियंत्रक (CGDA) का कार्यभार किसने संभाला?
Who took over as Controller General of Defence Accounts (CGDA)?
a. आलोक जैन
b. मनोज कुमार
c. मयंक शर्मा
d. अविनाश सिंह
Answer: c. मयंक शर्मा
– डॉ. मयंक शर्मा ने 1 मार्च 2025 को रक्षा लेखा महानियंत्रक (CGDA) का पदभार ग्रहण किया।
– वह भारतीय रक्षा लेखा सेवा (आईडीएएस) के 1989 बैच के अधिकारी हैं।
रक्षा लेखा महानियंत्रक (CGDA)
– सीजीडीए (CGDA) का पूरा नाम कंट्रोलर जनरल ऑफ डिफेंस अकाउंट्स है।
– यह भारतीय रक्षा मंत्रालय के तहत कार्य करता है और भारतीय रक्षा क्षेत्र के लेखा कार्यों की निगरानी करता है।
– इसका मुख्य कार्य रक्षा मंत्रालय के बजट, खर्च, लेखा रिकॉर्ड और पेंशन वितरण का मैनेजमेंट करना है। इसके अलावा, यह वित्तीय ऑडिट और निरीक्षण भी करता है।
– इसका मुख्यालय दिल्ली में है।
————–
7. केंद्र सरकार की रिपोर्ट “पॉपुलेशन स्टेटस ऑफ रिवर डॉलफिंस इन इंडिया 2024” के अनुसार भारतीय नदियों में कितनी डॉल्फिन हैं?
According to the Central Government’s report “Population Status of River Dolphins in India 2024”, how many dolphins are there in Indian rivers?
a. 5,050
b. 6,072
c. 6,327
d. 7,733
Answer: c. 6,327

नोट – डॉल्फिन की संख्या का पता लगाने के लिए पहला सर्वेक्षण हुआ।
– रिपोर्ट का नाम : पॉपुलेशन स्टेटस ऑफ रिवर डॉल्फिल्न इन इंडिया 2024
– रिपोर्ट किसने जारी की : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने
– डॉल्फिन की संख्या का पता लगाने के लिए कब से कब तक सर्वेक्षण हुए : 2021 से 2023 तक
– किन नदी घाटियों व सहायक नदियों में सर्वेक्षण : गंगा और ब्रह्मपुत्र नदी घाटियों के 8,406 किलोमीटर लंबे हिस्से (उनकी सहायक नदियों समेत) और ब्यास नदी के 101 किलोमीटर
किन नदियों का सर्वेक्षण किया गया?
– सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और राजस्थान में गंगा और उसकी सहायक नदियों के 7,109 किलोमीटर क्षेत्र का सर्वेक्षण किया गया।
– ब्रह्मपुत्र के कुल 1,297 किलोमीटर क्षेत्र का सर्वेक्षण किया गया, जिसमें उसकी सहायक नदियाँ सुबनसिरी, कुलसी, बेकी, कोपिली और बराक शामिल हैं।
– ब्यास नदी (पंजाब) के 101 किलोमीटर क्षेत्र का भी सर्वेक्षण किया गया।
नोट: 28 नदियों का सर्वेक्षण नाव से किया गया और 30 का सड़क मार्ग से मानचित्रण किया गया।
डॉल्फिन क्या है?
– डॉल्फिन एक समुद्री स्तनपायी जीव है जो पानी में रहती है।
– यह मछली नहीं, बल्कि एक जलीय स्तनपायी है, जो हवा में सांस लेता है।
– डॉल्फिन की विशेषताएँ निम्नलिखित हैं: डॉल्फिन का शरीर मजबूत और नुकीला होता है, जिससे वह तेजी से पानी में तैर सकती है। इसके पास एक लंबी, पतली नाक (जिसे “बिल” या “स्पाउट” कहते हैं), एक फिन (पंख) और एक पूँछ होती है जो उसे तैरने में मदद करती है।
————-
8. रिपोर्ट “पॉपुलेशन स्टेटस ऑफ रिवर डॉल्फिल्न इन इंडिया 2024” के अनुसार किस राज्य में सबसे ज्यादा डॉल्फिन हैं?
According to the report “Population Status of River Dolphins in India 2024”, which state has the highest number of dolphins?
a. राजस्थान
b. उत्तर प्रदेश
c. बिहार
d. पश्चिम बंगाल
Answer: b. उत्तर प्रदेश (डॉल्फिन संख्या – 2,397)
राज्य – डॉल्फिन संख्या
– उत्तर प्रदेश – 2397
– बिहार – 2220
– झारखंड – 162
– राजस्थान & मध्य प्रदेश – 95
– पश्चिम बंगाल – 815
– असम – 635
– पंजाब – 3
कुल – 6,327
#सर्वेक्षण की प्रक्रिया और चुनौतियां#
डॉल्फिन की संख्या का सर्वे करना कितना मुश्किल
– रिवर डॉल्फिन गंदे और अपारदर्शी पानी में रहती हैं और केवल कुछ समय के लिए सतह पर आती हैं, जिससे उनकी संख्या का अनुमान लगाना मुश्किल हो जाता है।
– रिपोर्ट के अनुसार, डॉल्फिन 1.26 सेकंड के लिए सतह पर आती हैं और 107 सेकंड तक गोता लगाती हैं, जिससे पर्यवेक्षकों को पूरी तरह से डॉल्फिन गिनने में कठिनाई होती है। इससे त्रुटियां (गलतियां) होती हैं, क्योंकि सभी डॉल्फिन सतह पर नहीं आतीं।
डॉल्फिन की गिनती कैसे की जाती है?
– डॉल्फिन की गिनती करने के लिए दृश्य (देखने वाले) और ध्वनिक (ध्वनि रिकॉर्ड करने वाले) दोनों सर्वेक्षण तरीकों का उपयोग किया जाता है।
– डॉल्फिन की आवाज़, जिसे ‘क्लिक’ कहा जाता है, आवाज़ को रिकॉर्ड करने के लिए पानी के नीचे माइक्रोफोन (हाइड्रोफोन) लगाए जाते हैं।
– डॉल्फिन अंधी होती हैं, इसलिए वे पानी में नेविगेट करने के लिए क्लिकिंग ध्वनियाँ करती हैं और इन ध्वनियों से उन्हें आसपास के वस्तुओं का पता चलता है। इस प्रक्रिया को इकोलोकेशन कहते हैं।
– हाइड्रोफोन इन ध्वनियों को रिकॉर्ड करते हैं, जिससे सर्वेक्षकों को सही तरीके से डॉल्फिन की गिनती करने में मदद मिलती है और वे कोई गलती नहीं करते।
डॉल्फिन सर्वेक्षण में डबल ऑब्जर्वर विधि की भूमिका
– गहरे और चौड़े चैनलों में डबल ऑब्जर्वर विधि का उपयोग किया जाता है।
– इसमें दो टीमें होती हैं, जो नाव के अलग-अलग हिस्सों (बाएं और दाएं) पर तैनात होती हैं और अलग-अलग दिशा में डॉल्फिन को देखती हैं।
– ये टीमें नाव की गति (8-10 किमी/घंटा) से चलती हैं और डॉल्फिन को स्कैन करती हैं।
– इससे डॉल्फिन की दोहरी गिनती से बचने में मदद मिलती है, क्योंकि नाव डॉल्फिन से तेज़ चलती है, तो एक ही डॉल्फिन को दो बार गिनने की संभावना नहीं होती।
————-
9. दिल्ली सरकार ने किस योजना के तहत गरीब परिवार की महिलाओं को हर माह 2500 रुपए देने का फैसला किया?
Under which scheme did the Delhi government decide to give Rs 2500 every month to women from poor families?
a. समृद्धि योजना
b. वीरनारी योजना
c. अमीर बनाओ योजना
d. ममता योजना
Answer: a. समृद्धि योजना
– दिल्ली सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च 2025) को महिला समृद्धि योजना लॉन्च की।
– योजना को लागू करने के लिए 5,100 करोड़ रुपए का बजट है।
– BPL गरीबी परिवार की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए दिए जाएंगे।
– अनुमान है कि करीब 20 लाख महिलाओं को इस योजना का फायदा मिलेगा।
– मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया योजना का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें हैं जिसे तय करने के लिए कमेटी बनाई गई है।
– महिला समृद्धि योजना का लाभार्थी होने के लिए आय 3 लाख से ज्यादा न हो।
– दिल्ली की महिला होना जरूरी है।
– परिवार टैक्स न भरता हो, साथ ही महिला की उम्र 18 से 60 वर्ष हो।
– सरकारी पद पर न हो।
– सरकारी लाभ न लेती हो।
– ई रजिस्ट्रेशन होना जरूरी हो।
————–
10. देश की पहली महिला विधि सचिव का नाम बताएं?
Name the first woman law secretary of the country?
a. अवनि शर्मा
b. अंजू राठी राणा
c. तनुष्का सिंह
d. सरला ठाकरल
Answer: b. अंजू राठी राणा
– केंद्र सरकार ने 6 मार्च 2025 को अंजू राठी राणा को विधि सचिव नियुक्त किया।
– वह भारतीय विधि सेवा की अधिकारी हैं।
– नई तैनाती से पहले वह लॉ मिनिस्ट्री में संयुक्त सचिव थी।
-18 साल तक वह दिल्ली सरकार में सरकारी वकील भी रही थीं।
– अंजू का काम भारत सरकार को कानूनी और संवैधानिक मामलों पर परामर्श देना रहेगा।
————-
11. ऑस्ट्रिया के नए चांसलर कौन बने?
Who became the new Chancellor of Austria?
a. करिन कनीसल
b. माइकल हैनिश
c. क्रिश्चियन स्टॉकर
d. हर्बर्ट किकल
Answer: c. क्रिश्चियन स्टॉकर
– क्रिश्चियन स्टॉकर ने 4 मार्च 2025 को ऑस्ट्रिया के चांसलर का पदभार संभाला।
– भारत और ऑस्ट्रिया ने 1949 से ही घनिष्ठ राजनयिक संबंध बनाए रखे हैं, 2019 में द्विपक्षीय संबंधों के 70 वर्ष पूरे हो गए हैं।
राष्ट्रपति: अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन
राजधानी: विएना
मुद्रा: यूरो
आबादी: लगभग 91 लाख
पड़ोसी देश: स्विट्ज़रलैंड, लिकटेंस्टीन, जर्मनी, चेक गणराज्य, स्लोवाकिया, हंगरी, स्लोवेनिया और इटली!
————-
12. ग्लोबल टेरेरिज्म इंडेक्स (GTI) 2025 की रिपोर्ट में कौन सा देश टॉप पर है?
Which country tops the Global Terrorism Index (GTI) 2025 report?
a. चीन
b. पाकिस्तान
c. सीरिया
d. बुर्किना फासो
Answer: d. बुर्किना फासो
– रिपोर्ट का नाम – ग्लोबल टेरेरिज्म इंडेक्स (GTI) 2025
– किसने रिपोर्ट बनाई – इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP)
– रिपोर्ट में कितने देशों का जिक्र – 163
– GTI आतंकवादी घटनाओं, हताहतों, घायलों और बंधकों की संख्या और आतंकवाद पर उनके प्रभाव सहित संकेतकों का मूल्यांकन करता है।
आतंकवाद फैलाने के मामले में टॉप 10 कंट्री
1. बुर्किना फासो
2. पाकिस्तान
3. सीरिया
4. माली
5. नाइजर
6. नाइजीरिया
7. सोमालिया
8. इजराइल
9. अफगानिस्तान
10. कैमरून
नोट- रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में आतंकवाद से होने वाली मौतों में 45 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।
– वर्ष 2023 में 748 मौतों की तुलना में 2024 में यह आंकड़ा बढ़कर 1,081 हो गया।
————–
13. किस राज्य ने महिलाओं के लिए “आपरेशन हिफाजत” शुरू किया है?
Which state has launched “Operation Hifazat” for women?
a. पंजाब
b. हरियाणा
c. दिल्ली
d. राजस्थान
Answer: a. पंजाब
– पंजाब सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए आपरेशन हिफाजत” प्रोजेक्ट 6 मार्च 2025 को लांच किया है।
– इस प्रोजेक्ट को लाने का मकद उददेश्य हिंसा से पीड़ित महिलाओं को तुरंत सहायता पहुंचाना होगा।
– ब्लॉक स्तर पर पहले से बनाए गए वन स्टॉप सेंटर इसमें मदद करेंगे। इसके अलावा ‘सखी वेब पोर्टल’ के जरिए बचाव कार्यों की निगरानी की जाएगी।
– महिलाएं मुश्किल की घड़ी में किसी भी समय डायल 181 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा सकती हैं।
– हिफाजत प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद किसी भी महिला को 10 मिनट में सहायता पहुंचाने का दावा किया गया है।
राजधानी: चंडीगढ़
मुख्यमंत्री: भगवंत मान
राज्यपाल: गुलाब चंद कटारिया
जनसंख्या: 2.77 करोड़ (2011)
पड़ोसी राज्य: जम्मू कश्मीर, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश
—————
14. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Women’s Day celebrated?
a. 7 मार्च
b. 8 मार्च
c. 9 मार्च
d. 10 मार्च
Answer: b. 8 मार्च
2025 की थीम
– सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए: अधिकार। समानता। सशक्तिकरण।
– For ALL Women and Girls: Rights. Equality. Empowerment.
– अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (IWD) 8 मार्च को मनाया जाने वाला एक वैश्विक दिवस है।
– यह महिलाओं और लड़कियों की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को पहचानने और जश्न मनाने का दिन है।
– यह लैंगिक समानता हासिल करने की दिशा में हुई प्रगति और किए जाने वाले बाकी काम के बारे में जागरूकता बढ़ाने का भी समय है।
————–
15. अंतरराष्ट्रीय महिला न्यायाधीश दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Women Judges Day celebrated?
a. 12 मार्च
b. 11 मार्च
c. 10 मार्च
d. 9 मार्च
Answer: c. 10 मार्च
– यह दिवस संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) द्वारा घोषित है।
– इस दिवस को मनाने का उददेश्य gender equality और महिला सशक्तिकरण (empowerment) है।
————–
16. CISF स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
When is CISF Raising Day celebrated?
a. 12 मार्च
b. 11 मार्च
c. 10 मार्च
d. 9 मार्च
Answer: c. 10 मार्च
– CISF: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल
– वर्ष 1969 में देश के छह अर्धसैनिक बलों में से एक CISF की स्थापना की गई थी।
– वर्ष 2025 में 56वां स्थापना दिवस मनाया गया।
————–
17. मार्च 2025 में गुजरात के जामनगर में पशु बचाव, संरक्षण और पुनर्वास केंद्र ‘वनतारा’ का उद्घाटन किसने किया?
Who inaugurated the animal rescue, conservation and rehabilitation centre ‘Vantara’ in Jamnagar, Gujarat in March 2025?
a. मुकेश अंबानी
b. भूपेंद्र यादव
c. द्रौपदी मुर्मू
d. नरेंद्र मोदी
Answer: d. नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री)

– उद्घाटन के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी, बेटे अनंत अंबानी और बहू राधिका मर्चेंट भी उपस्थित रहे।
वनतारा क्या है?
– वनतारा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और रिलायंस फाउंडेशन द्वारा मिलकर स्थापित एक विशाल पशु बचाव, गुफा, संरक्षण और पुनर्वास केंद्र है।
– यह केंद्र गुजरात के जामनगर में स्थित रिलायंस जामनगर रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स में स्थित है।
– यहां 2,000 से अधिक प्रजातियां और दुनिया भर से बचाए गए 1.5 लाख से अधिक लुप्तप्राय और संकटग्रस्त जानवर रहते हैं।
– 3,500 एकड़ में फैले इस प्रोजेक्ट में “दुनिया की सबसे बड़ी चीता संरक्षण परियोजना” है।
– पीएम मोदी ने 4 मार्च 2025 को इस केंद्र का उद्घाटन किया।




