9 & 10 जून 2024 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

यह 9 & 10 जून 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. नरेंद्र मोदी वर्ष 2024 में लगातार कौन सी वीं बार प्रधानमंत्री बने?
Narendra Modi will become Prime Minister for how many consecutive times in the year 2024?

a. दूसरी बार
b. तीसरी बार
c. चौथी बार
d. पांचवीं बार

Answer: b. तीसरी बार

– नरेंद्र मोदी ने रविवार 9 जून की शाम लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वह जवाहर लाल नेहरू के बाद ऐसा करने वाले दूसरे पीएम बन गए हैं।
– राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 72 सदस्यीय केंद्रीय मंत्रिपरिषद को पद की शपथ दिलाई, जिसमें प्रधानमंत्री, 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्री शामिल थे।
– मंत्रिमंडल में सिर्फ 15% यानी 11 मंत्री NDA के घटक दलों से है। कैबिनेट में 33 चेहरे नए हैं।

शपथ ग्रहण समारोह क्या है?
– यह औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करने की प्रक्रिया है, जिसमें पद पर आसीन होने वाला व्यक्ति संविधान के प्रति वफादार रहने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ लेता है।
– सरकार के विभिन्न स्तरों पर, शपथ अलग-अलग लोगों द्वारा दिलाई जाती है। राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री और मंत्रियों को राज्यपाल शपथ दिलाते हैं। प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रिमंडल के लिए, राष्ट्रपति पद की शपथ लेते हैं। राष्ट्रपति को पद की शपथ भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा दिलाई जाती है।

मंत्रियों की संख्‍या अधिकतम कितनी हो सकती है?
– मंत्रिपरिषद में प्रधान मंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या लोक सभा के सदस्यों की कुल संख्या के पंद्रह प्रतिशत से अधिक नहीं होगी।
– लोकसभा में कुल 543 सीटों के लिए चुनाव हुए हैं।
– इस तरह अधिकतम 81 मंत्री हो सकते हैं।
– शपथ ग्रहण 72 नेताओं की हुई है। इनमें 71 मंत्री हैं।

————–
2. केंद्रीय मंत्रिमंडल की लिस्‍ट


– प्रधानमंत्री, 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्री

कैबिनेट मंत्री
– राजनाथ सिंह
– अमित शाह
– नितिन जयराम गडकरी
– जगत प्रकाश नड्डा
– शिवराज सिंह चौहान
– निर्मला सीतारमण
– सुब्रह्मण्यम जयशंकर
– मनोहर लाल
– एच.डी. कुमारस्वामी
– पीयूष गोयल
– धर्मेन्द्र प्रधान
– जीतन राम मांझी
– राजीव रंजन सिंह उर्फ​ललन सिंह
– सर्बानंद सोनोवाल
– वीरेंद्र कुमार
– किंजरापु राममोहन नायडू
– प्रहलाद जोशी
– जुएल ओराम
– गिरिराज सिंह
– अश्विनी वैष्णव
– ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया
– भूपेन्द्र यादव
– गजेन्द्र सिंह शेखावत
– अन्नपूर्णा देवी
– किरेन रिजिजू
– हरदीप सिंह पुरी
– डॉ. मनसुख मंडाविया
– जी. किशन रेड्डी
– चिराग पासवान
– सी.आर. पाटिल

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
– राव इंद्रजीत सिंह
– डॉ. जितेंद्र सिंह
– अर्जुन राम मेघवाल
– जाधव प्रतापराव गणपतराव
– जयंत चौधरी

राज्य मंत्री
– जितिन प्रसाद
– श्रीपद येसो नाइक
– पंकज चौधरी
– कृष्ण पाल
– रामदास अठावले
– राम नाथ ठाकुर
– नित्यानंद राय
– अनुप्रिया पटेल
– वी. सोमन्ना
– डॉ. चन्द्रशेखर पेम्मासानी
– एसपी सिंह बघेल
– सोभा करंदलाजे
– कीर्तिवर्धन सिंह
– बी.एल. वर्मा
– शांतनु ठाकुर
– सुरेश गोपी
– डॉ. एल. मुरुगन
– अजय टम्टा
– बंदी संजय कुमार
– कमलेश पासवान
– भागीरथ चौधरी
– सतीश चंद्र दुबे
– संजय सेठ
– रवनीत सिंह
– दुर्गादास उइके
– रक्षा निखिल खडसे
– सुकांत मजूमदार
– सावित्री ठाकुर
– तोखन साहू
– राज भूषण चौधरी
– भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा
– हर्ष मल्होत्रा
– निमुबेन जयंतीभाई बांभानिया
– मुरलीधर मोहोल
– जॉर्ज कुरियन
– पाबित्रा मार्गेरीटा

केंद्रीय मंत्रिमंडल में तीन प्रकार के मंत्री होते हैं।
– कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्य मंत्री।
– इनमें कैबिनेट मंत्री सबसे शक्तिशाली होता है।
– कैबिनेट मंत्री के बाद दूसरे नंबर पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार आता है। तीसरे नंबर पर राज्य मंत्री आता है।

कैबिनेट मंत्री
– जो सांसद सबसे अनुभवी होते हैं, उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया जाता है।
– कैबिनेट मंत्री सीधे प्रधानमंत्री को रिपोर्ट करते हैं। उन्हें जो मंत्रालय दिया जाता है, उसकी पूरी जिम्मेदारी उनकी होती है।
– कैबिनेट मंत्री के पास एक से अधिक मंत्रालय भी हो सकते हैं।
– बैठक में कैबिनेट मंत्री का शामिल होना अनिवार्य होता है। सरकार अपने सभी फैसले कैबिनेट की बैठक में लेती है।
– मंत्रिमंडल नीतियां बनाने और राष्ट्रीय महत्व के कुछ मामलों पर निर्णय लेने के लिए यथासंभव नियमित रूप से बैठक करता है।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
– कैबिनेट मंत्री के बाद राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का नंबर आता है।
– ये भी सीधे प्रधानमंत्री को रिपोर्ट करते हैं।
– मंत्रालय की सारी जिम्मेदारी इनकी होती है।
– स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री कैबिनेट मंत्री के प्रति उत्तरदायी नहीं होते हैं, लेकिन ये कैबिनेट की बैठक में शामिल नहीं होते हैं।

राज्यमंत्री
– राज्यमंत्री को दरअसल कैबिनेट मंत्री के सहयोग के लिए बनाया जाता है।
– ये पीएम को नहीं, बल्कि कैबिनेट मंत्री को रिपोर्ट करते हैं।
– एक कैबिनेट मंत्री के मातहत एक या दो राज्यमंत्री बनाए जाते हैं।
– ये कैबिनेट मंत्री के नेतृत्व में काम करते हैं। कैबिनेट मंत्री की अनुपस्थिति में मंत्रालय का सारा काम देखते हैं।

—————
3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह में किन देशों के नेताओं ने हिस्‍सा लिया?
Leaders of which countries participated in the swearing-in ceremony of Prime Minister Narendra Modi for his third term?

a. मालदीव, बांग्‍लादेश, सेशेल्स
b. भूटान, श्रीलंका, मॉरीशस, नेपाल
c. यूएसए, फ्रांस, रूस
d. a और b दोनों

Answer: d. a और b दोनों (मालदीव, बांग्‍लादेश, सेशेल्स, भूटान, श्रीलंका, मॉरीशस, नेपाल)

– 9 जून 2024 को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ‘नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी’ के तहत पड़ोसी देशों के लीडर्स को न्योता दिया गया।
– सात देशों के लीडर्स इसमें शामिल हुए।

किन देशों के लीडर्स
– श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे
– मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु
– सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ
– बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना
– मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ
– नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड
– भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे शामिल

क्या है ‘नेबरहुड फर्स्ट’ पॉलिसी
– ‘नेबरहुड फर्स्ट’ पॉलिसी भारत की विदेश नीति का मूल हिस्सा है।
– इसका खाका 2008 में तैयार किया गया था।
– नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी का मकसद भारत के पड़ोसी देशों के साथ फिजिकल, डिजिटल, ट्रेड रिलेशन्स और लोगों से लोगों के जुड़ाव को मजबूत करना है।
– नेबरहुड फर्स्ट अप्रोच का मकसद भारतीय उपमहाद्वीप में स्थिरता और विकास को बढ़ावा देना है।
– विदेश मामलों के विशेषज्ञों के मुताबिक, क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला करने के मकसद से भी इस पॉलिसी की शुरुआत की गई थी।
– इसी पॉलिसी के तहत भारत ने साल 2022 में आर्थिक तंगी से जूझ रहे श्रीलंका को 4 अरब डॉलर की मदद की थी।

क्‍या मालदीव से रिश्‍ते सुधरेंगे?
– मोहम्‍मद मुइज्‍जू के राष्ट्रपति बनने के बाद से भारत-मालदीव में तनाव की स्थिति थी।
– हालांकि भारत ने शपथ ग्रहण समारोह में मुइज्‍जू को आमंत्रित किया और वह इसे सम्‍मान बताते हुए पहुंचे भी।
– तो अब उम्‍मीद जताई जा रही है कि भारत और मालदीव के रिश्‍ते में नरमी आएगी।
– दरअसल, पिछले साल नवंबर में मुइज्जू के राष्ट्रपति बनने के बाद से मालदीव और भारत के बीच तनाव रहा है। उन्‍होंने अपने चुनाव कैंपेन के दौरान भारत के 88 सैनिकों को मालदीव से निकालने के लिए मुइज्जू ने ‘इंडिया आउट’ का नारा दिया था।
– राष्ट्रपति बनने के बाद वे सबसे चीन के दौरे पर गए, जबकि आमतौर पर मालदीव के प्रेसिडेंट पद संभालने के बाद पहले भारत की यात्रा करते रहे हैं।
– इस बीच मालदीव के मंत्रियों ने PM मोदी की लक्षद्वीप यात्रा पर विवादित बयान भी दिया। मुइज्जू के नेतृत्व में मालदीव ने भारतीय सैनिकों को देश से निकालने के अलावा भारत के साथ हाइड्रोग्राफिक सर्वे प्रोजेक्ट भी खत्म कर दिया था।

————–
4. सांसद का वेतन कितना होता है, उन्‍हें क्‍या सुविधाएं मिलती हैं?
What is the salary of an MP, what facilities do they get?

– एक सांसद को प्रति महिना 1 लाख रुपये का मूल वेतन मिलता है। इकसे अलावा बहुत सी सुविधाएं मिलती हैं, जिसका जिक्र आगे किया गया है।

सबसे पहले जानते हैं कि सांसद क्या होता है?
– सांसद (Member of Parliament – MP) वह व्यक्ति होता है जिसे संसद के लिए चुना जाता है।
– संसद एक देश की सर्वोच्च विधायिका होती है, जहां कानून बनाए जाते हैं, सरकारी नीतियों पर बहस होती है, और राष्ट्रीय मुद्दों पर निर्णय लिए जाते हैं।
– भारत में संसद के दो सदनों हैं: लोकसभा (House of the People) और राज्यसभा (Council of States)

लोकसभा सांसद
– लोकसभा सांसद वे होते हैं जिन्हें जनता सीधे मतदान के माध्यम से चुनती है।
– लोकसभा में सदस्यों की संख्या 543 है। इनमें 233 निर्वाचित और 12 मनोनीत होते हैं। (वैसे संविधान के अनुसार राज्‍यसभा की अधिकतम सीट 250 हो सकती है।)
– प्रत्येक सांसद किसी विशिष्ट निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है।
– लोकसभा के लिए सांसद 5 वर्षों के लिए चुने जाते हैं।
– सदस्‍य बनने के लिए न्‍यूनतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए।

राज्‍यसभा सांसद:
– राज्‍यसभा के लिए चुनाव में जनता सीधे वोट नहीं करती है। यहां के सदस्‍य राज्‍यों का प्रतिनिधित्‍व करते हैं।
– इसके सदस्‍यों का चुनाव राज्‍य के विधानसभा के सदस्‍य वोट देकर करते हैं।
– राज्यसभा में सदस्यों की संख्या 245 होती है।
– राज्‍यसभा के लिए सांसद 6 वर्षों के लिए चुने जाते हैं।
– सदस्‍य बनने के लिए न्‍यूनतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।

सांसदों का काम क्‍या होता है?
– कानून बनाना: नए कानून बनाना और पुराने कानूनों में बदलाव करना।
– सरकार की निगरानी करना: सरकार क्या कर रही है, इसे देखना और सवाल पूछना।
– बजट पर नजर रखना: देश का बजट पास करना और पैसे के मामलों पर ध्यान देना।
– लोगों की समस्याएं उठाना: अपने इलाके के लोगों की समस्याएं संसद में बताना और समाधान की कोशिश करना।

सांसद को कितना वेतन मिलता है?
– एक सांसद को प्रति महिना 1 लाख रुपये का मूल वेतन मिलता है।
– यह आंकड़ा 2018 में हालिया वेतन वृद्धि के बाद निर्धारित किया गया था, जिसका उद्देश्य उनके वेतन को मुद्रास्फीति दर और जीवनयापन की बढ़ती लागत के अनुरूप बनाना था।

#सांसद को भत्ते और सुविधाएं क्‍या क्‍या मिलती हैं?#

भत्ते:
– निर्वाचन क्षेत्र भत्ता: 70,000 रुपये प्रति माह
– कार्यालय व्यय भत्ता: 60,000 रुपये प्रति माह (इसमें से करीब 20,000 रुपये स्टेशनरी और 40,000 रुपये सहायक कर्मचारियों के लिए होते हैं)
– दैनिक भत्ता: संसदीय सत्रों और समिति की बैठकों के दौरान, सांसदों को राजधानी में रहने, भोजन और अन्य खर्चों के लिए 2,000 रुपये का दैनिक भत्ता मिलता है।

आवास और निवास
– सांसदों को उनके 5 साल के कार्यकाल के दौरान प्रमुख क्षेत्रों में किराया-मुक्त आवास दिया जाता है।
– वरिष्ठता के आधार पर, उन्हें बंगले, फ्लैट या छात्रावास के कमरे मिल सकते हैं।
– जो लोग आधिकारिक आवास का उपयोग नहीं करने का विकल्प चुनते हैं, वे प्रति महिने 2 लाख रुपये के आवास भत्ते का दावा कर सकते हैं।

स्वास्थ्य सुविधाएं
– सांसदों को केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना (CGHS) के तहत स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती हैं।
– इसमें सरकारी अस्‍पताल और योजना के त‍हत आने वाले प्राइवेट अस्‍पताल शामिल हैं।

पेंशन
– पूर्व सांसदों को संसद में एक कार्यकाल समाप्‍त करने के बाद हर महीने 25 हजार रुपये पेंशन मिलती है।
– सेवा के प्रत्येक अतिरिक्त वर्ष के लिए, उन्हें हर महीने दो हजार की वृद्धि मिलती है।

फोन और इंटरनेट सुविधा
– सांसदों को सालाना 1,50,000 तक फ्री टेलीफोन कॉल की सुविधा दी जाती हैं।
– उन्हें अपने आवासों और कार्यालयों में फ्री हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्शन भी मिलता है।

पानी और बिजली
– सांसदों को 50,000 यूनिट तक फ्री बिजली और 4,000 किलोमीटर तक फ्री पानी उपलब्ध कराया जाता है।

————–
5. संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 79वें अध्‍यक्ष कौन चुने गए?
Who was elected the 79th President of the United Nations General Assembly (UNGA)?

a. कसाबा क्रोसी
b. रेमंड सिमा
c. फिलेमोन यांग
d. जॉन हॉवर्ड

Answer: c. फिलेमोन यांग

– संयुक्त राष्ट्र महासभा ने कैमरून के पूर्व प्रधानमंत्री फिलेमोन यांग को अपना नया अध्यक्ष चुना है।
– फिलेमोन यांग त्रिनिदाद और टोबैगो के डेनिस फ्रांसिस की जगह लेंगे।
– फिलेमोन यांग ने कहा उनका उददेश्‍य “मतभेदों और विविधता से परे, शांति को बढ़ावा देने के लिए एक साथ कार्य करना है। साथ ही यह सुनिश्चित करना कि कोई युद्ध न हो, एकता की भावना से सभी रहें”।
– महासभा का 79वां सत्र 10 सितंबर को आयोजित होगा , तथा निकाय की उच्च स्तरीय आम बहस 24 सितंबर 2024 को शुरू होगी।
– सत्र का विषय: “विविधता में एकता, शांति, सतत विकास और हर जगह सभी के लिए मानव सम्मान की उन्नति के लिए”।

कैमरून
– कैमरुन मध्य और पश्चिम अफ्रीका में स्थित देश है। देश की भौगोलिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विशेषताओं को देखते हुए इसे अफ्रीका इन मिनिएचेर कहते हैं।
राष्ट्रपति- पाल बिया
राजधानी- याउंडे
मुद्रा – सेंट्रल अफ्रीकन सीएफए फ्रांक
भाषा – फ्रेंच और अंग्रेजी
जनसंख्‍या – 27.9 मिलियन (2022)
पड़ोसी देश – मध्य अफ़्रीकी गणराज्य, चाड, इक्वेटोरियल गिनी, गैबॉन और नाइजीरिया।

फाउंडिंग चार्टर के अनुसार United Nations के Six principal organs:
– General Assembly
– Security Council
– Economic and Social Council
– Trusteeship Council
– International Court of Justice
– Secretariat

(Note – यह मेन ऑर्गन है. बाकि अन्‍य जैसे कि WHO, IMF, UNESCO, ILO स्‍पेशिलाइज्‍ड एजेंसी हैं UN की)

UNGA
– यह संयुक्‍त राष्‍ट्र के 6 अंगों में से एक है।
– संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA), UN का मुख्य नीति-निर्माण अंग है।
– UNGA, संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों से बना है। महासभा में प्रत्येक सदस्य राज्य का एक वोट होता है।
– UNGA प्रत्येक वर्ष सितंबर से दिसंबर तक नियमित सत्रों में बैठक करता है। सुरक्षा परिषद या संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों के बहुमत के अनुरोध पर महासचिव द्वारा विशेष सत्र बुलाए जा सकते हैं।

UNGA यूएन के लिए महत्वपूर्ण निर्णय भी लेता है, जिनमें शामिल हैं:
– सुरक्षा परिषद की सिफारिश पर महासचिव की नियुक्ति
– सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्यों का चुनाव
– संयुक्त राष्ट्र के बजट को मंजूरी

संयुक्त राष्ट्र
महासचिव- एंटोनियो गुटेरेस
मुख्यालय- न्यूयॉर्क, अमेरिका

————–
6. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के नए पांच गैर-स्थायी सदस्य देश जून 2024 में चुने गए, इनका नाम बताएं?
Name the five new non-permanent member countries of the United Nations Security Council (UNSC) elected in June 2024?

a. पाकिस्‍तान, सोमालिया, पनामा, डेनमार्क और ग्रीस
b. जापान, सोमालिया, माल्‍टा, डेनमार्क और ग्रीस
c. स्विटजरलैंड, इक्‍वाडोर, पनामा, मोजाम्बिक और ग्रीस
d. पाकिस्‍तान, माल्‍टा, पनामा, जापान और इक्‍वाडोर

Answer: a. पाकिस्‍तान, सोमालिया, पनामा, डेनमार्क और ग्रीस

– 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा ने गुप्त मतदान से रिक्त पांच सीटों के लिए चुनाव किया।
– जिसमें इन पांच देशों को 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2026 तक दो साल के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के गैर स्‍थायी सदस्‍य के रूप में चुना गया।
– ये चुने गए सदस्य देश जापान, मोजांबिक, इक्वाडोर, माल्टा और स्विटजरलैंड का स्थान लेंगे। इनका कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो चुका है।
– अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाली संयुक्त राष्ट्र की महत्वपूर्ण इकाई सुरक्षा परिषद में पांच स्थायी और दस अस्थायी सदस्य होते हैं।

पाकिस्‍तान आठवीं बार चुना गया
– आठवीं बार गैर स्‍थायी सदस्य के रूप में चुने गए पाकिस्‍तान ने कहा वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और अन्‍य सदस्‍यों के साथ मिलकर काम करने का तत्‍पर है।
– पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुशी जताई।

————–
7. रामोजी ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन रामोजी राव का निधन हो गया, उन्‍हें कौन सा सर्वोच्‍च सम्‍मान मिला था?
Ramoji Rao, Chairman of Ramoji Group of Companies, passed away. Which highest honour did he receive?

a. पद्म भूषण
b. पद्म विभूषण
c. रमन मैगसेसे
d. पुलित्जर पुरस्कार

Answer: b. पद्म विभूषण (2016 में)

– रामोजी ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन रामोजी राव का निधन 8 जून 2024 को हैदराबाद के अस्पताल में हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुख जताया।
– रामोजी राव मीडिया जगत की बड़ी हस्ती माने जाते थे। वह रामोजी फिल्म सिटी और etv नेटवर्क के मालिक थे।
– वर्ष 2016 में उनको पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
– वह एक इंडियन फिल्म प्रड्यूसर और प्रोडक्शन कंपनी उषाकिरण मूवीज़ के हेड थे, उनको चेरुकुरी रामोजी राव के नाम से भी जाना जाता था।
– वह दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म प्रोडक्शन फैसिलिटी, रामोजी फिल्म सिटी के मालिक थे।
– सिनेमा जगत में अहम योगदान के लिए उनको नेशनल अवॉर्ड और फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से भी नवाजा गया था।

————–
8. कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के महानिदेशक का पदभार किसने संभाला?
Who took over as Director General of Employees’ State Insurance Corporation (ESIC)?

a. अभिषेक मेहरोत्रा
b. संदीप बत्रा
c. कमलेश साहनी
d. कमल किशोर सोन

Answer: d. कमल किशोर सोन

– झारखंड कैडर के वर्ष 1998 बैच के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी कमल किशोर सोन ने 31 मई 2024 को ESIC के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाला।
– कर्मचारी राज्य बीमा निगम, श्रम और रोजगार मंत्रालय के अधीन कार्यरत विभाग है।
– कमल किशोर अभी श्रम और रोजगार मंत्रालय के श्रम कल्याण विभाग में अपर सचिव और महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं।


PDF Download: Click here


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *