7th to 10th February 2022 Current Affairs

यह 7th to 10th February 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. JNU की पहली महिला कुलपति कौन हैं?

a. शांतिश्री धूलिपुडी पंडित
b. संगीता श्रीवास्तव
c. मुस्कान अग्रवाल
d. शांति देवी

Answer: a. शांतिश्री धूलिपुडी पंडित

– शिक्षा मंत्रालय ने 07 फरवरी 2022 को उन्‍हें नई जिम्‍मेदारी दी।
– जेएनयू में कुलपति के रूप में उनका कार्यकाल पांच वर्षों का होगा।
– उन्‍होंने JNU के पूर्व कुलपति एम जगदीश कुमार की जगह ली।

प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुडी पंडित के बारे में
– उनका जन्म सेंट पीटर्सबर्ग (रूस) में हुआ था।
– शुरूआती शिक्षा चेन्नई में हुई।
– JNU से उन्होंने एम.फिल और पीएचडी की।
– वर्तमान में वह सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं।
– उन्होंने पुणे में मिलिट्री इंटेलिजेंस ट्रेनिंग स्कूल, ओस्‍मानिया यूनिवर्सिटी, रक्षाशक्ति यूनिवर्सिटी और मद्रास यूनिवर्सिटी में भी पढ़ाया हैं।
– उच्च शिक्षा और युवा मामलों की कई सरकारी कमेटियों में वह सलाहकार भी रह चुकी हैं।
– उनकी तीन पुस्तकें छप चुकी हैं।
– 170 से ज्यादा शोध पत्र भी लिखे हैं।

शांतिश्री धूलिपुडी पंडित JNU की पहली महिला कुलपति
– शांतिश्री धूलिपुडी पंडित JNU की पहली महिला कुलपति होंगी।
– 53 साल के इतिहास में JNU में अबतक कुल 12 कुलपति बने हैं।
– 13वें कुलपति के रूप में प्रोफेसर शांतिश्री JNU की पहली महिला कुलपति बन गई हैं।

विवादित ट्वीट्स को किया डिलीट
– शांतिश्री धूलिपडी पंडित के नियुक्ति की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर उनके कई विवादित ट्वीट्स वायरल होने लगे।
– उन्होंने JNU के छात्रों, किसानो और नामी पत्रकारों को लेकर कई सारे विवादित ट्वीट्स किए थें।
– ट्वीट्स वायरल होने के बाद उन्होंने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से यह विवादित ट्वीट्स डिलीट कर दिए।
– बाद में उन्‍होंने कहा कि इन ट्वीट्स से उनका लेना देना नहीं है।

—————-
2. चीन लद्दाख में किस झील (lake) पर ब्रिज बना रहा हैं, जिसे भारत ने गैरकानूनी बताया?

a. त्सो मोरीरी झील
b. त्सो कर झील
c. क्यागर त्सो झील
d. पैंगोंग त्‍सो झील

Answer: d. पैंगोंग त्‍सो झील

– पैंगोंग त्सो 135 किलोमीटर लंबी landlocked झील है।
– इसके बड़े हिस्‍से पर भारत का कब्‍जा है, जबकि कुछ पर चीन का। लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल इससे होकर जाता है।

– चीन पैंगोंग त्‍सो झील पर एक ब्रिज का निर्माण कर रहा है।
– चीन इस ब्रिज का निर्माण नॉर्थ और साउथ पर तटों को जोड़ने लिए कर रहा है।
– भारत सरकार ने कहा कि यह ब्रिज illegal occupation में आता है।

चीन का ब्रिज
– चीन लगभग 400 मीटर लंबा और 8 मीटर चौड़ा ब्रिज बना रहा है।
– यह पुल पैंगोंग त्सो के उत्तरी तट और दक्षिण तट पर चुशुल उप-क्षेत्र के पास है।
– ब्रिज उत्तरी तट पर फिंगर 8 से लगभग 20 किमी पूर्व (east) में पड़ता है।
– सड़क वाले रास्ते से यह 35 किमी पड़ता है।
– भारत का मानना है कि Line of Actual Control (LAC) फिंगर 8 पर स्थित है।
– ब्रिज की साइट भारत की दावा रेखा(claim line) के भीतर है, हालांकि यह क्षेत्र 1958 से चीनी नियंत्रण में है।
– यह साइट खुर्नक किले नामक एक पुराने खंडहर के पूर्व (east) में है।
– चीन इस क्षेत्र को रूटोंग काउंटी कहता है।
– इसके पास ही खुर्नक किले में एक सीमांत रक्षा कंपनी है।
– और एक जल स्क्वाड्रन आगे पूर्व (east) में बनमोझांग में तैनात है।
– पैंगोंग त्सो 135 किलोमीटर लंबी landlocked झील है।
– जोकि दो तिहाई से अधिक चीनी नियंत्रण में हैं।
– ब्रिज आधे रास्ते के करीब है।

यह जगह इतनी महत्वपूर्ण क्यों हैं?
– फिंगर्स के उत्तरी तट पर दोनों सेनाओं के बीच संघर्ष होता रहा है।
– फिंगर 4 मौजूदा गतिरोध में पहले संघर्ष क्षेत्रों में से एक था।
– मई 2020 में यही झील के तट सबसे संवेदनशील संघर्ष वाला स्थान था।
– फरवरी 2021 तक सेना और टैंक कुछ स्थानों पर सौ मीटर की दूरी पर एक-दूसरे का सामना भी कर चुके हैं।
– अगस्त 2020 में, भारत ने दक्षिण तट पर कैलाश रेंज की unoccupied जगहों पर चीन की कब्जा करने की कोशिशों को नाकाम कर दिया था।
– जब भारत ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया, तब चीनी सैनिक जल्दी से mobilise होना चाहते थे।
– लेकिन वह ऐसा करने में नाकामयाब रहे।
– चुशुल जाने के लिए उन्हें उत्तरी तट के दुर्गम इलाकों में घूमना पड़ा।
और दक्षिणी तट पर और भी कठिन इलाकों में वापस जाना पड़ा था।

यह ब्रिज चीन की क्या मदद करेगा?
– यह ब्रिज जरूरत पड़ने पर चीन को तेजी से सेना जुटाने में मदद करेगा।
– इस ब्रिज का मुख्य उद्देश्य हैं झील के पास पीएलए सैनिकों को जल्द से जल्द mobilise किया जाए।
– कैलाश पर्वतमाला ब्रिज साइट से लगभग 35 किमी पश्चिम में है।
– चीनी सैनिक को चुशुल जाने के लिए उन्हें उत्तरी तट पर कठिन भूभाग पर जाना पड़ता था
– और दक्षिणी तट पर और भी कठिन भूभाग पर वापस जाना पड़ता था।
– तो अब इस ब्रिज से चीनी सैनिक आसानी से इस रास्ते को पार कर सकेंगे।
– इस ब्रिज से कैलाश रेंज तक की यात्रा के समय को अब सिर्फ 4 घंटे ही लगेंगे, पहले यह समय 12 घंटे का था।

भारत का इसपर क्या रुख?
– विदेश मंत्रालय के केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने 03 फरवरी 2022 को कहा कि चीन पैंगोंग झील पर एक ब्रिज बना रहा है, जिसको भारत ने ध्यान में ले लिया है।
– उन्होंने ने कहा कि चीन यह ब्रिज उस क्षेत्र में बना रहा हैं जोकि 1962 से ही illegal occupation में आता है।
– भारत ने कभी भी illegal occupation को नहीं माना हैं।
– 12 जनवरी 2022 को भारत ने चीन से इस मुद्दे को सुलझाने के लिए मीटिंग भी की थीं।
– इस मीटिंग में तीन चीजों पर सहमति जताई गई थी।
– पहली दोनों देशों को LAC (Line of Actual Control) को लेकर एक दूसरे के प्रति सम्मानजनक भाव रखना हैं।
– दूसरा कोई भी status quo को बदलने की कोशिश नही करेगा।
– तीसरा सभी एग्रीमेंट्स के नियमों का पालन करना।

अरुणाचल प्रदेश को लेकर दी चेतावनी
– चीन के द्वारा अरुणाचल प्रदेश के कुछ जगहों के नाम बदले गए थे।
– इस कदम को भारत ने एक व्यर्थ का प्रयास माना हैं।
– भारत ने चेतवानी दी हैं कि नाम बदलने से अरुणाचल प्रदेश चीन का नहीं हो जायेगा।
– अरुणाचल प्रदेश हमेशा भारत का एक अभिन्न हिस्सा रहेगा।

लद्दाख
राजधानी – लेह
उपराज्‍यपाल – RK माथुर

—————-
3. चीन से भारत का आयात बढ़कर वर्ष 2021 में कितना हो गया?

a. 105.25 बिलियन डॉलर
b. 99.02 बिलियन डॉलर
c. 90.20 बिलियन डॉलर
d. 97.52 बिलियन डॉलर

Answer: d. 97.52 बिलियन डॉलर

– 14 जनवरी 2022 को चीन के General Administration of Customs ने एक डाटा रिलीज किया।

– द हिन्‍दू में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार – वर्ष 2021 में भारत और चीन ने 125.66 बिलियन डॉलर (लगभग 9.35 लाख करोड़ रूपए) तक का ट्रेड किया।
– यह वर्ष 2020 की तुलना में 43.3 फीसदी अधिक है।
– भारत ने चीन से 97.52 बिलियन डॉलर (लगभग सात लाख करोड़ रूपए) का आयात किया।
– जबकि भारत का चीन को निर्यात 34.2 फीसदी बढ़कर 28.14 अरब डॉलर हो गया।
– इस दौरान भारत का व्यापार घाटा भी बढ़कर 69 अरब डॉलर हो गया।

– भारत ने चीन से मशीनरी, इलेक्ट्रोनिक्स, active pharmaceutical ingredients (APIs), ऑटो पार्ट्स और मेडिकल सप्लाईज जैसी चीजों का आयात किया हैं।

LAC पर तनाव के बीच व्‍यापार बढ़ा
– भारत एवं चीन के बीच द्विपक्षीय व्यापार में हुई यह वृद्धि इस लिहाज से भी अहम है कि दोनों देश इसी अवधि में पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में सीमा पर काफी तनावपूर्ण हालात में उलझे रहे। अब भी दोनों देशों की सेनाएं अत्यधिक सतर्क स्थिति में हैं।

पिछले वर्षो में कितना बिजनेस हुआ?
– वर्ष 2019 में भारत और चीन ने 92.8 बिलियन डॉलर (लगभग 6.88 लाख करोड़ रूपए) का ट्रेड किया।
– वर्ष 2020 में यह ट्रेड गिरकर 87.6 बिलियन डॉलर (लगभग 6.55 लाख करोड़ रूपए) हो गया। वजह कोविड-19 का प्रभाव रहा।
– 2021 में फिर दोनों देशों का ट्रेड बढ़कर 125 बिलियन डॉलर हो गया।

क्यों बढ़ रहा हैं आयात?
– विशेषज्ञों के अनुसार भारत की इलेक्ट्रोनिक कंपनिया सिर्फ प्रोडक्टस की मात्रा को बढ़ा रही हैं।
– लेकिन इलेक्ट्रोनिक प्रोडक्टस के पुर्जो (components) की क्वालिटी पर ध्यान नहीं दे रही हैं।
– इसी कारण चीनी प्रोडक्टस का आयात ज्यादा हो रहा हैं।

——————
4. IPL की अहमदाबाद फ्रेंचाइजी का नाम बदलकर क्‍या रखा गया है?

a. अहमदाबाद टाइटंस
b. गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans)
c. टाइटंस आफ अहमदाबाद फ्रेंचाइजी
d. IPL गुजरात टाइटंस

Answer: b. गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans)

– IPL की नई फ्रेंचाइजी अहमदाबाद ने अपनी टीम के नाम की घोषणा कर दी है।
– इस टीम के कप्तान भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या है।
– भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा इस टीम के हेड कोच बनाए गए हैं।
– वहीं, भारतीय टीम को विश्व कप विजेता बनाने वाले कोच गैरी कर्स्टन को टीम का मेंटर नियुक्त किया गया है।

—————–
5. IPL की लखनऊ फ्रेंचाइजी की टीम का नाम क्‍या रखा गया है?

a. लखनऊ सुपर जाइंट्स
b. लखनऊ सुपर किंग
c. लखनऊ आदाब
d. लखनऊ सुपर स्‍पेस

Answer: a. लखनऊ सुपर जाइंट्स

IPL में कुल टीम – 10
– Chennai Super Kings
– Delhi Capitals
– Gujarat Titans
– Kolkata Knight Riders
– Lucknow Super Giants
– Mumbai Indians
– Punjab Kings
– Rajasthan Royals
– Royal Challengers Bangalore
– Sunrisers Hyderabad

——————
6. केंद्र सरकार ने किस सिंगर के सम्मान में डाक टिकट जारी करने का फैसला किया?

a. सुखविंदर सिंह
b. लता मंगेशकर
c. आशा भोंसले
d. पंकज उदास

Answer: b. लता मंगेशकर

– दिवंगत गायिका लता मंगेशकर को सम्मान देते हुए डाक टिकट जारी करने का फैसला किया हैं।
– लता मंगेशकर का निधन 06 फरवरी 2022 को हुआ था।
– तीन प्रकार के डाक टिकटों पर विचार किया जा रहा है।
– सरकार 28 सितंबर को लता मंगेशकर की जयंती के मौके पर डाक टिकट को लांच कर सकती हैं।

—————–
7. किस राज्‍य की कैबिनेट ने धर्मांतरण रोकथाम विधेयक को फरवरी 2022 में मंजूरी दी?

a. हरियाणा
b. उत्तराखंड
c. महाराष्ट्र
d. कर्नाटक

Answer: a. हरियाणा

विधेयक का नाम – हरियाणा धर्मांतरण रोकथाम विधेयक, 2022 (Haryana Prevention of Unlawful Conversion of Religion Bill, 2022)

– हरियाणा राज्‍य कैबिनेट ने 08 फरवरी 2022 को इस विधेयक को मंजूरी दी।
– जबरन, लालच देकर या फर्जी तरीके से कराए गए धर्म परिवर्तन पर रोक लगाने और धर्म छुपाकर किए गए विवाह को अमान्य घोषित करने के लिए यह विधेयक लाया जाएगा।
– हरियाणा विधानसभा में 02 मार्च 2022 से शुरू हो रहे बजट सेशन में इस विधेयक को पेश किया जायेगा।

क्यों लाया जा रहा हैं यह विधेयक?
– अधिकारियों के अनुसार पिछले कुछ महीनों में हरियाणा में कथित लव-जिहाद के काफी केसेज देखने को मिले हैं।
– इसपर रोक लगाने के लिए यह विधेयक लाया जा रहा हैं।

लव-जिहाद क्या हैं?
– इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार लव-जिहाद टर्म को बीजेपी और उसके समर्थकों को द्वारा प्रयोग किया जाता हैं।
– उनके अनुसार कोई मुस्लिम व्यक्ति अगर किसी हिन्दू महिला को प्यार, लालच,शादी का वादा या फिर जबरदस्ती से उसके धर्म को बदलकर ईस्लाम कबूलने को कहे तो यह कृत्य लव-जिहाद माना जायेगा।
– लेकिन सरकार ने संसद में कहा हैं कि लव-जिहाद शब्द को कानूनी ढंग से व्यक्त नहीं किया गया हैं, और सरकार भी राज्यों में anti-conversion legislation के लिए इस शब्द का प्रयोग नही करती हैं।

अबतक किन-किन राज्यो में लाया जा चुका यह विधेयक?
– इससे पहले देश के 9 राज्यों में धर्मांतरण को लेकर कानून लाया जा चुका है.
– ओडिशा में यह कानून सबसे पहले लाया गया था।
– ओडिशा में 1967 में यह कानून लागू किया गया था।

अन्य प्रदेशों मे कब आया यह कानून?
– मध्य प्रदेश (1968)
– अरुणाचल प्रदेश (1978)
– छत्तीसगढ़ (2006)
– गुजरात (2003)
– हिमाचल प्रदेश (2019)
– झारखंड (2017)
– उत्तराखंड (2018)
– यूपी (2020)

हरियाणा
सीएम- मनोहर लाल खट्टर
राज्यपाल- बण्डारू दत्तारेय

—————-
8. हरियाणा में निजी क्षेत्र में कितने प्रतिशत स्‍थानीय आरक्षण के कानून पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने रोक लगा दी?

a. 50%
b. 60%
c. 65%
d. 75%

Answer: d. 75%

– पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने 03 फरवरी 2022 को यह रोक लगाई।
– फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने इसपर रोक लगाई हैं।

क्या है 75% रिजर्वेशन पॉलिसी?
– हरियाणा सरकार ने हरियाणा स्टेट एम्प्लॉयमेंट ऑफ लोकल कैंडिडेट एक्ट 2020 के तहत निजी सेक्टर में राज्य के युवाओं को 75 फीसदी आरक्षण का प्रावधान है।
– 50 हजार मासिक सैलरी तक की नौकरियों पर यह कानून लागू होता है।
– जिस जिले में कंपनी स्थापित है, उस जिले के केवल 10% युवाओं को ही नौकरी में रिजर्वेशन दिया जायेगा।
– बचा हुआ 65% रिजर्वेशन प्रदेश के दूसरे जिलों के युवाओं को मिलेगा।
– हरियाणा सरकार ने नवंबर 2020 में इस एक्ट को जारी किया था।
– राज्य सरकार ने एक्ट को 15 जनवरी से लागू करते हुए निजी कंपनियों को इस आदेश को पालन करने को कहा था।
– इस आदेश में निजी सेक्टर की कंपनियों को तीन महीने में रिपोर्ट पेश करने को भी कहा गया था।

फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के वकील ने इस नियम को दी चुनौती
– फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की तरफ से वकील इवान सिंह खोसा ने दलीलें पेश की।
– उन्होंने इन दलीलो के आधार पर इस कानून को हाईकोर्ट में चुनौती दी।
– उन्होंने इसे कानून को असंवैधानिक बताते हुए इस एक्ट को निरस्त करने की मांग की।
– उन्होंने कहा कि यह नियम योग्यता के सिद्धांत के विरुद्ध है।

हरियाणा
गवर्नर – भंडारी दत्‍तात्रेय
सीएम – मनोहर लाल खट्टर

—————-
9. अमेरिका में किस यूनिवर्सिटी ने भेदभाव रहित नीति (non-discriminatory policy) में जाति को जोड़ा, जो काफी चर्चित रहा?

a. हावर्ड यूनिवर्सिटी
b. येल यूनिवर्सिटी
c. प्रिंसटन यूनिवर्सिटी
d. कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी

Answer: d. कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी

– जनवरी 2022 में कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी सिस्टम ने इस पॉलिसी को अपनी सूची में शामिल किया।
– कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी ने जाति को प्रोटेक्टेड कैटेगरी में शामिल किया हैं।
– यह पॉलिसी शिक्षण संस्थानो में व्याप्त जाति के आधार पर भेदभाव खत्म करने के लिए लाई गयी हैं।

एक नेपाली छात्र की वजह से लायी गई यह पॉलिसी
– प्रेम परियार नेपाल से साल 2015 में अमेरिका पढ़ने आये थे।
– इस दौरान उन्होंने अमेरिका में भी जातिवाद को महसूस किया।
– साल 2019 में कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी में उन्होंने एडमिशन लिया।
– एडमिशन के दौरान ही उनकी मुलाकात दो नेपाली छात्रों से हुई, जब इन नेपाली छात्रों को पता चला कि प्रेम नीची जात के हैं तो उन छात्रों ने उनसे दूरी बना ली।
– क्लास में भी उनकी जाति को लेकर काफी बातें की गई।
– जिसके बाद प्रेम ने इस जाति व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई।
– उनके पक्ष को कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी में सुना गया, और फिर भेदभाव रहित नीति (non-discriminatory policy) में जाति को भी जोड़ने का निर्णय लिया गया।

भारतीय मूल के शिक्षकों ने इस पॉलिसी पर आपत्ति जताई
– कई शिक्षकों ने इस पॉलिसी का विरोध किया हैं।
– भारतीय मूल के 80 प्रोफेसरों ने इस पॉलिसी के खिलाफ चिट्ठी लिखी हैं।
– हिंदू अमेरिका फाउंडेशन ने इस मामले में अपना विरोध जताया।
– उनका कहना है कि इस पॉलिसी से भारतीय शिक्षकों और छात्रों को टारगेट किया जायेगा।

—————–
10. किस अभिनेता को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेस्डर बनाया गया?

a. कंगना रनौट
b. अक्षय कुमार
c. संजय दत्त
d. शाहिद कपूर

Answer: b. अक्षय कुमार

– बॉलीवुड के स्टार अभिनेता अक्षय कुमार को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेस्डर बनाया गया हैं।
– अक्षय कुमार ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से 07 फरवरी 2022 को मुलाकात की।
– बता दें कि वर्ष 2017 में उत्तराखंड के ‘स्वच्छता अभियान’ के लिए भी अक्षय कुमार को नामित (Nominated) किया गया था।
– वर्ष 2009 में उन्‍हें पद्मश्री मिल चुका है।
– इससे पहले दिसंबर 2021 में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया था।

उतराखंड
सीएम- पुष्कर सिंह धामी
राज्यपाल- गुरमीत सिंह

—————-
11. अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने ‘लॉस एंजिल्स ग्रीष्‍मकालीन ओलंपिक 2028’ में किन तीन शहरी खेलों को शामिल किया?

a. खेल स्केटबोर्डिंग, सर्फिंग, स्पोर्टस क्लाइंबिंग
b. स्पोर्टस क्लाइंबिंग, सर्फिंग, भारोत्तोलन
c. आधुनिक पेंटाथलॉन,सर्फिंग, स्पोर्टस क्लाइंबिंग
d. खेल स्केटबोर्डिंग, भारोत्तोलन, मुक्केबाजी

Answer: a. खेल स्केटबोर्डिंग, सर्फिंग, स्पोर्टस क्लाइंबिंग

– 2028 लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक में खेल स्केटबोर्डिंग, सर्फिंग और ‘स्पोर्टस क्लाइंबिंग’ को आधिकारिक रूप से शामिल कर लिया गया है।
– IOC ने दिसंबर 2021 में 28 खेलों की सूची पर सहमति जताई थी, 3 फरवरी 2022 को इन तीन नए खेलों को शामिल कर लिया।
– इन तीन खेलों ने 2021 टोक्‍यो ओलंपिक में डेब्‍यू किया था।
– हालांकि अभी तक मुक्केबाजी, आधुनिक पेंटाथलॉन और भारोत्तोलन को शामिल नहीं किया गया है।
– IOC युवा दर्शकों को आकर्षित करने के लिये शहर के लोकप्रिय खेलों को बढ़ावा दे रहा है।
– इससे पहले ब्रेकडांसिंग या बेसबॉल और साफ्टबॉल भी नए खेलों के तौर पर ओलंपिक में जोड़े गए थे।
– जो 2024 में होने वाले पेरिस ओलंपिक में डेब्‍यू करेंगे।

वर्ष – ग्रीष्‍मकालीन ओलंपिक
2024 – पेरिस (फ्रांस)
2028 – लॉस एंजल्‍स (यूएसए)
2032 – ब्रिस्‍बन (ऑस्‍ट्रेलिया)

——————
12. केंद्र सरकार ने होशंगाबाद का नया नाम नर्मदापुरम, शिवपुरी का नाम कुंडेश्वर धाम और बाबई का नाम माखन नगर करने को स्‍वीकृति प्रदान की, ये किस राज्‍य में है?

a. बिहार
b. राजस्‍थान
c. मध्‍य प्रदेश
d. उत्‍तर प्रदेश

Answer: c. मध्‍य प्रदेश

– वैसे राज्‍य सरकार ने होशंगाबाद का नाम नर्मदापुरम रखने का ऐलान फरवरी 2021 में ही कर दिया था।
– लेकिन केंद्र सरकार की सहमति एक साल बाद (फरवरी 2022) में मिली है।
– केंद्र सरकार ने टीकमगढ़ जिले के शिवपुरी को कुंडेश्वर धाम रखने की सहमति जताई है।
– केंद्र सरकार से नाम बदलने की मंजूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 3 फरवरी 2022 को ऐलान किया।
– सीएम शिवराज ने कहा, पवित्र नर्मदातट पर बसे होशंगाबाद शहर को अब मध्यप्रदेश की प्राणदायिनी मैया नर्मदा की जयंती के शुभ दिन से ‘नर्मदापुरम’ कहा जाएगा. पूर्व में ही संभाग का नाम नर्मदापुरम किया जा चुका है।

– प्रख्यात पत्रकार और कवि माखनलाल चतुर्वेदी की जन्मस्थली बाबई का नाम बदलकर माखन नगर कर दिया गया है।
– यह नर्मदापुरम जिले का हिस्‍सा है।

होशंगाबाद
– माना जाता है कि होशंगाबाद नाम होशंगशाह गौरी के नाम पर रखा गया था।
– उसके नाम को इस शहर पर थोपा गया है, इसलिए इसे बदला जाना चाहिए।
– इतिहास के मुताबिक होशंगाबाद का पुराना नाम नर्मदापुर था।
– 15वीं शताब्दी में मुगल शासक होशंगशाह गौरी मांडू होता हुआ यहां आया।
– उसके राज के दौरान ही इस जगह का नाम होशंगाबाद पड़ गया।
– इससे पहले होशंगाबाद को नर्मदापुर नाम से ही जाना जाता था।
– बीजेपी नेताओं ने कहा था कि होशंगशाह गौरी लुटेरा था।

मध्‍य प्रदेश
– सीएम – शिवराज सिंह चौहान
– गवर्नर – मंगुभाई पटेल

——————
13. सुरक्षित इंटरनेट दिवस (Safer Internet Day) कब मनाया जाता है?

a. फरवरी के पहले सप्ताह के दूसरे दिन
b. फरवरी के तीसरे सप्ताह के दूसरे दिन
c. फरवरी के दूसरे सप्ताह के दूसरे दिन
d. फरवरी के चौथे सप्ताह के दूसरे दिन

Answer: c. फरवरी के दूसरे सप्ताह के दूसरे दिन

– वर्ष 2022 में ये 8 फरवरी को मनाया गया।
– सुरक्षित इंटरनेट दिवस वर्ष 2004 में यूरोपीय संघ की सेफबॉर्डर्स परियोजना की एक पहल के रूप में शुरू हुआ था।
– यह अब दुनिया के 200 देशों में मनाया जाता है।
– इसे मनाने का उददेश्‍य उभरते ऑनलाइन मुद्दों और वर्तमान चिंताओं के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
– वर्ष 2023 में ये 7 फरवरी को मनाया जाएगा।

2022 की थीम- “Together for a better internet”(एक साथ बेहतर इंटरनेट के लिए)

——————
14. AFC Women’s Asian Cup 2022 किस देश ने जीता?

a. साउथ कोरिया
b. भारत
c. बांग्लादेश
d. चीन

Answer: d. चीन

– यह फुटबॉल प्रतियोगिता है।
– चीन पीआर (पीपुल्स रिपब्लिक) ने दक्षिण कोरिया (कोरिया गणराज्य) को 3-2 से हराया।
– AFC Women’s Asian Cup 2022 का आयोजन भारत के नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में किया गया।
– भारत 20 जनवरी, 2022 से 06 फरवरी, 2022 तक फुटबॉल एएफसी महिला एशियाई कप के 20वें संस्करण की मेजबानी कर रहा है।
– 6 फरवरी 2022 को फाइनल मुकाबला हुआ।
– चीन ने ये AFC महिला एशियाई कप नौवीं बार जीता है।

——————
15. महाभारत के किरदार प्रवीण का निधन, 8 फरवरी 2022 को हो गया, वह किस रोल के लिए मशहूर थे?

a. दुर्योधन
b. भीम
c. नकुल
d. अर्जुन

Answer: b. भीम

– उनका निधन 74 वर्ष की उम्र में हुआ।
– प्रवीण कुमार बोपती ने बीआर चोपड़ा के प्रसिद्ध सीरियल ‘महाभारत’ में भीम का किरदार निभाया था।
– वह घर-घर में प्रसिद्ध हो गए थे।
– उन्होंने लगभग पचास फिल्में और टीवी शो किए।
– वर्ष 1981 की मूवी ‘रक्षा’से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
– उनकी आखिरी फिल्म साल 2013 में आई थी, जिसका नाम Barbarik था।

खिलाड़ी भी रहे
– इसके अलावा वह एक एथलीट भी रहे।
– डिस्कस थ्रो में वह एशियाई खेलों मे चार बार (2 स्वर्ण पदक, 1 रजत पदक और 1 कांस्य पदक) पदक विजेता रह चुके हैं।
– ओलंपिक खेलों (साल 1968 में मेक्सिको खेलों और साल 1972 में म्यूनिख खेलों) में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
– 1960 और 70 के दशक में उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
– प्रवीण कुमार को खेल के कारण ही सीमा सुरक्षा बल ( BSF)में डिप्टी कमांडेंट की नौकरी मिली थी।

——————-
16. रेलवे सुरक्षा बल ( RPF) ने मानव तस्करी (Human trafficking) को रोकने के लिए कौन सा अभियान शुरू किया है?

a. ऑपरेशन आहट
b. ऑपरेशन तस्‍करी
c. रेलवे मानव तस्‍करी रोको अभियान
d. ऑपरेशन RPF

Answer: a. ऑपरेशन आहट

– RPF का यह ऑपरेशन मुख्य रूप से तस्करों से महिलाओं और बच्चों को बचाने पर केंद्रित होगा।
– यह उन ट्रेनों पर फोकस करेगा जो सीमावर्ती देशों (border countries) से चल रही हैं।
– म्यांमार, नेपाल और बांग्लादेश से चलने वाली ट्रेनों पर ज्‍यादा फोकस होगा।
– यह ऑपरेशन रेल मंत्रालय के तहत किया जा रहा है।

ऑपरेशन आहट
– इस ऑपरेशन के तहत RPF लंबी दूरी की ट्रेनों में विशेष बल तैनात करेगी।

– आपको बता दें कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के अनुसार, हर साल 2,200 नए तस्करी के मामले दर्ज किए जाते हैं।

रेलवे के सीईओ और चेयरमैन – वीके त्रिपाठी

—————-
17. भारतीय एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने अपना प्रबंध निदेशक (MD) किसे बनाया है?

a. अनुभव भार्गव
b. रोहित शेख
c. सचिन सचदेवा
d. राहुल भाटिया

Answer: d. राहुल भाटिया

– भारतीय एयरलाइन, इंडिगो ने अपने सह-संस्थापक राहुल भाटिया को एमडी नियुक्‍त किया है।
– ये नियुक्‍ति 4 फरवरी 2022 को की गई है।

इंडिगो की स्थापना- वर्ष 2005
मुख्यालय- गुरुग्राम
चेयरमैन- मेलेवीटिल दामोदरन

—————-
18. एनिमेटेड ग्राफिक नॉवेल ‘अथर्व: द ओरिजिन’ में किस भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी को मुख्‍य भूमिका में शामिल किया गया है?

a. शिखर धवन
b. महेंद्र सिंह धोनी
c. सौरभ गांगुली
d. सचिन तेंदुलकर

Answer: b. महेंद्र सिंह धोनी

– यह एक वेब सीरीज है। इसका निर्माण महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्‍नी साक्षी की कंपनी ‘धोनी एंटरटेनमेंट’ ने सपोर्ट किया है।
– इस मीडिया कंपनी को धोनी और उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने 2019 में स्थापित किया था।

‘Atharva: The Origin’ के बारे में –
– यह एनिमेटेड वेब सीरीज है। जो अमेजन प्राइम वीडियो पर देखने को मिलेगा।
– इसमें धोनी को युद्ध के मैदान में एनिमेटेड अवतार ‘अथर्व’ के रूप में दिखाया गया है।
– यह वेब सीरीज नॉवेल ‘डेब्यूटेंट’ ऑथर रमेश थमिलमनी की इसी नाम की अनपब्लिश्ड बुक का एडाप्टेशन है।

महेंद्र सिंह धोनी
– 40 साल के धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
– उन्होंने भारत के लिए 350 वनडे, 98 टी20 इंटरनेशनल और 90 टेस्ट मैच खेलकर 17,266 रन बनाए।
– उन्होंने 108 अर्धशतक और 16 शतक लगाए थे।
– धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया तीन ICC खिताब जीतने में सफल रही थी।
– साथ ही धोनी CSK को अपनी कप्तानी में चार बार IPL का खिताब जिता चुके हैं।

——————
19. किस फुटवियर कंपनी ने दिशा पटानी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया?

a. बाटा
b. लिबर्टी
c. लखानी
d. एक्‍शन

Answer: a. बाटा

– वह ब्रांड को बढ़ावा देंगी और उनके बीच फुटवियर फैशन को बढ़ाने के लिए युवा कनेक्शन को मजबूत करेगी।

बाटा इंडिया लिमिटेड
– स्थापना: 1931
– मुख्यालय: गुरुग्राम, हरियाणा;
– सीईओ: गुंजन शाह

——————-
20. कंचोथ (Kanchoth) त्‍योहार किस केंद्र शासित प्रदेश में मनाया जाता है?

a. लद्दाख
b. जम्‍मू कश्‍मीर
c. दिल्‍ली
d. पुदुचेरी

Answer: b. जम्‍मू कश्‍मीर

– 3 दिवसीय त्योहार विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाता है जो अपने पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं।
– यह त्‍योहार माघ महीने के शुक्ल पक्ष (जनवरी या फरवरी) में आयोजित होता है।

जम्मू-कश्मीर
– उपराज्यपाल: मनोज सिन्हा;
– जम्मू-कश्मीर फॉर्मेशन (केंद्र शासित प्रदेश): 31 अक्टूबर 2019

——————
21. अमिताभ बच्चन किस डिजिटल हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म के एंबेसडर बने?

a. टाटा 1एमजी
b. टेलीमेडिसिन
c. मेडिबडी
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. मेडिबडी


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *