Daily Current Affairs, Current Affairs 10 February 2020, Current Affairs 10 February, Current Affair 10 February 2020 Question, 10 February 2020 Current Affairs, Current Affairs 10 February 2020,

यह 10 February 2020 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 10 February 2020 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. ‘पहला गिरमिटिया’ नामक उपन्यास के लेखक का क्या नाम है जिनका निधन 9 फरवरी 2020 को हो गया?

a. गिरिराज किशोर
b. आयुष्मान तिवारी
c. राकेश मोहन
d. एस एस प्रकाश

Answer a. गिरिराज किशोर

– वह 83 वर्ष के थे.
– कानपुर में 9 फरवरी 2020 को निधन हो गया।
– उनका जन्‍म 8 जुलाई 1937 को यूपी के मुजफ्फरनगर में हुआ था।
– गिरिराज किशोर हिंदी के प्रसिद्ध उपन्यासकार होने के साथ एक कथाकार, नाटककार और आलोचक भी थे.
– उनके सम-सामयिक विषयों पर विचारोत्तेजक निबंध विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित होते रहे.

– पहला गिरमिटिया, गिरिराज किशोर द्वारा रचित एक हिन्दी उपन्यास है जो महात्मा गांधी पर आधारित है। गांधी जी के दक्षिण अफ्रीकी जीवन पर केंद्र‍ित उपन्‍यास।
– उनका उपन्यास ‘ढाई घर’ अत्यन्त लोकप्रिय हुआ था.

——————————–
2. टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाला सबसे युवा (कम उम्र का) गेंदबाज़ कौन बन गया?

a. आलोक कपाली
b. नसीम शाह
c. मोहम्मद शरीफ
d. आकिब जावेद

Answer b. नसीम शाह

– नसीम शाह ने यह कारनामा 16 वर्ष तथा 359 दिन की आयु में किया। उन्होंने 9 फरवरी, 2020 को बांग्लादेश के विरुद्ध यह कारनामा किया।

– इससे पहले टेस्ट यह रेकॉर्ड बांग्लादेश के लेग स्पिनर आलोक कपाली के नाम था।
– पाकिस्तान की ओर से टेस्ट मैच में हैटट्रिक लेने वाले यह चौथे गेंदबाज हैं।

उम्र गेंदबाज देश साल
16 साल 359 दिन नसीम शाह पाकिस्तान 2020
19 साल 240 दिन आलोक कपाली बांग्लादेश 2003
20 साल 202 दिन अब्दुल रज्जाक पाकिस्तान 2000
20 साल 251 दिन हरभजन सिंह भारत 2001

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री- इमरान ख़ान
राजधानी- इस्लामाबाद
मुद्रा- पाकिस्तानी रुपया

————————
3. सबसे कम उम्र की किस भारतीय ने दक्षिण अमेरिका के सबसे ऊँचे पर्वत माउंट अकोन्कागुआ पर चढ़ाई की?

a. काम्या कार्तिकेयन
b. अशोक भारत
c. रजनी तिवारी
d. अक्षय सिंह जैन

Answer a. काम्या कार्तिकेयन

– 12 वर्षीय काम्या कार्तिकेयन भारत के मुम्‍बई शहर में रहती है।
– उन्होंने एंडीज़ पर्वत श्रृंखला के सबसे ऊँचे पर्वत पर चढ़ाई करके रिकॉर्ड बनाया है
– दस साल की उम्र में काम्या नेपाल में 5346 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एवरेस्ट बेस कैंप पहुंच गई थी।
– काम्या माउंट स्टोक कांगड़ी पर पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की माउंटेनियर भी रही हैं।

– काम्या कार्तिकेयन नेवी चिल्ड्रेन स्कूल में 7वीं कक्षा में पढ़ती हैं।

———————-
4. ICC अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2020 का खिताब किस देश ने जीता?

a. पाकिस्‍तान
b. बांग्‍लादेश
c. ऑस्‍ट्रेलिया
d. भारत

Answer b. बांग्‍लादेश

– बांग्लादेश की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने फाइनल में भारत की अंडर-19 टीम को तीन विकेट को पराजित किया।
– ये अंडर-19 विश्व कप का 13वां संस्करण था।
– ICC U-19 क्रिकेट विश्व कप 2020 का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में किया गया।
– बांग्लादेश टीम ने टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार ICC U-19 क्रिकेट विश्व कप 2020 जीता है।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद
अध्यक्ष: शशांक मनोहर;
मुख्य कार्यकारी: मनु साहनी;
मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात।

—————————
5. खेलो इंडिया आइस हॉकी टूर्नामेंट 2020 के पुरुष वर्ग में कौन जीता?

a. लद्दाख स्काउट्स रेजीमेंटल सेंटर (LSRC)
b. इंडो तिब्बती बॉर्डर पुलिस (ITBP)
c. BSF
d. इनमें से कोई नहीं

Answer a. लद्दाख स्काउट्स रेजीमेंटल सेंटर (LSRC) रेड

——————————-
6. अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने किस भारतीय बैडमिंटन कोच को 2019 कोच लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया है?

a. विमल कुमार
b. आदित्य प्रकाश
c. पुलेला गोपीचंद
d. सचिन राणा

Answer c. पुलेला गोपीचंद

– भारतीय बैडमिंटन के विकास में पुलेला गोपीचंद का अहम योगदान रहा है.
– उनके निर्देशन में ओलंपिक पदक विजेता सायना नेहवाल, विजेता पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत जैसे खिलाड़ी लगातार सीखते आ रहे हैं.
– वह भारत के एक शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी व कोच हैं.

——————————-
7. उस प्रवासी भारतीय वैज्ञानिक का क्या नाम है जिसकी अगुआई में ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस की वैक्सीन तैयार की जा रही है?

a. आर एम कपूर
b. अजित कुमार पिल्लई
c. के एल कालेतकर
d. एस एस वासन

Answer d. एस एस वासन

– वह प्रवासी भारतीय वैज्ञानिक हैं।
– उनकी अगुआई में ऑस्ट्रेलिया में वैज्ञानिकों की एक टीम एक हाई सिक्योरिटी लैब में कोरोनावायरस के उपचार के लिए वैक्सीन तैयार कर रही है.
– यदि कोरोना वायरस के खिलाफ दवा तैयार होती है तो यह वैज्ञानिकों की एक बड़ी जीत होगी.

————————————
8. मध्‍य प्रदेश के किस शहर में 8 से 16 फरवरी तक 19वां हुनर हाट का आयोजन किया गया है?

a. इंदौर
b. ग्‍वालियर
c. भोपाल
d. जबलपुर

Answer a. इंदौर

– मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने इंदौर में हुनर हाट का उद्घाटन किया है.
– हुनर हाट का आयोजन अल्‍पसंख्‍यक मामलों के मंत्रालय के द्वारा किया जाता है।
– आने वाले लगभग 5 वर्षो में लगभग 100 ‘हुनर हाट’ आयोजित किए जाएंगे
– इसके माध्यम से लाखों हुनर के उस्ताद, दस्तकारों, शिल्पकारों को रोजगार और रोजगार के अवसर मुहैया कराये जाएंगे।

————————————
9. उड़े देश का आम नागरीक (UDAN) योजना के तहत हाल ही में किस राज्‍य में हेलीकॉप्‍टर सेवाओं का संचालन किया गया?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. उत्‍तराखंड
c. मध्‍य प्रदेश
d. हरियाणा

Answer b. उत्‍तराखंड

– नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने उत्तराखंड राज्य में पहली बार हेलीकाप्टर सेवाओं का संचालन किया है.

उत्तराखंड
– मुख्यमंत्री: त्रिवेंद्र सिंह रावत;
– राज्यपाल: बेबी रानी मौर्य.

——————————–
10. नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2020 में किसने पुरुष 89 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता?

a. सैम्‍बो लापुंग
b. आर वरुण
c. कांत कुमार
d. शिवा चौधरी

Answer a. सैम्‍बो लापुंग

– सैम्‍बो लापुंग ने पुरुषों के 89 किग्रा में क्लीन एंड जर्क इवेंट में 188 किलोग्राम भार उठाते हुए नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया।
– क्लीन एंड जर्क का पिछला राष्ट्रीय रिकॉर्ड 187 किग्रा का था। सैम्बो लापुंग अरुणाचल प्रदेश से है।

———————–
11. नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में किसने महिला 49 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता?

a. राखी हल्दर
b. मीराबाई चानू
c. अंजू चौहान
d. इनमें से कोई नहीं

Answer b. मीराबाई चानू

– भारत की शीर्ष वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने मंगलवार को कोलकाता में चल रहे सीनियर नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 49 किग्रा वर्ग में गोल्ड जीता।
– इस दौरान उन्होंने 203 किग्रा वजन उठाकर अपना पिछला नेशनल रिकॉर्ड बेहतर किया।
– उन्होंने पिछले साल थाईलैंड में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में 201 किग्रा वजन उठाकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।


Free pdf Notes of Toady’s Current Affairs : DownloadClick Here

Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account