Daily Current Affairs, 7th August 2021 Current Affairs, Current Affairs 7 Aug 2021, Current Affair 6th August 2021 Question, Current Affairs, 08 August 2021 Current Affairs, 09 Aug 2021 Current Affairs, 10 August 2021 Current Affairs, 05 August 2021 Current Affairs, Current Affairs 10 August 2021, 8th August 2021 Current Affairs, 9th August 2021 Current Affairs, 10th August 2021 Current Affairs,

यह  7th to 10th August 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. UNSC की अध्‍यक्षता करते हुए PM नरेंद्र मोदी ने दुनिया को कौन से पांच सिद्धांत दिए?

Answer:-
– समुद्री कारोबार की रुकावटें खत्‍म करें, नाविकों के अधिकारों का सम्‍मान करें।
– सभी विवादों का समाधान अंतरराष्‍ट्रीय कानून के आधार पर होना चाहिए।
– प्राकृतिक आपदाओं और नॉन स्‍टेट एक्‍टर्स की चुनौतियों से मिलकर लड़ें।
– समुद्र के पर्यावरण और रिसोर्स को संजोकर रखना होगा।
– जिम्‍मेदार समुद्री संपर्क को प्रोत्‍साहन दें, इसके लिए ग्‍लोबल नॉर्म्‍स बनाएं।

UNSC की अध्‍यक्षता करने वाले मोदी भारत के पहले पीएम-
– भारत को अगस्‍त 2021 (एक महीने) के लिए UNSC की अध्‍यक्षता मिली है।
– पहले भी भारत को UNSC की अध्‍यक्षता मिली है, लेकिन किसी प्रधानमंत्री ने नहीं, बल्कि डिप्‍लोमैट ने अध्‍यक्षता की है।
– हां, एक बार वर्ष 1992 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव सुरक्षा परिषद की मीटिंग में शामिल हुए थे।
– वर्तमान में संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत के प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति हैं।

मोदी की अध्‍यक्षता में UNSC की बैठक में क्‍या हुआ?
– 9 अगस्‍त 2021 को यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) में सम़ुद्री सुरक्षा पर वर्चुअल ओपन डिबेट हुई।
– वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की गई इस मीटिंग में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों के प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति, यूनाइटेड नेशंस सिस्टम और प्रमुख क्षेत्रीय संगठनों के हाई लेवल ब्रीफर्स ने हिस्सा लिया।
– रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी इसमें शामिल हुए।
– अध्यक्ष होने के नाते प्रोग्राम की शुरुआत PM मोदी के संबोधन से हुई।

नरेंद्र मोदी के पांच सिद्धांत
– पीएम नरेंद्र मोदी ने समुद्री चुनौतियों से निपटने और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए 5 सिद्धांत दिए।

पहला सिद्धांत
– हमें मेरिटाइम ट्रेड में बैरियर्स हटाना चाहिए।
– हम सभी की समृद्धि मेरिटाइम ट्रेड के सक्रिय फ्लो पर निर्भर है। इसमें आई अड़चनें पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए चुनौती हो सकती हैं।
– फ्री मेरिटाइम ट्रेड भारत की सभ्यता के साथ अनादि काल से जुड़ा है। हजारों साल पहले सिंधु घाटी सभ्यता का लोथल बंदरगाह समुद्री व्यापार से जुड़ा हुआ था।
– फ्री मेरिटाइम ट्रेड के लिए यह भी जरूरी है कि हम एक-दूसरे के नाविकों के अधिकारों का पूरा सम्मान करें।

दूसरा सिद्धांत :
– समुद्री विवादों का समाधान शांतिपूर्ण और अंतरराष्ट्रीय कानून के आधार पर ही होना चाहिए।
– आपसी भरोसे और विश्वास के लिए यह बहुत जरूरी है।
– इसी माध्यम से हम वैश्विक शांति और स्थिरता सुनिश्चित कर सकते हैं।
– भारत ने इसी समझ और परिपक्वता के साथ अपने पड़ोसी देश बांग्लादेश के साथ अपनी सीमा को सुलझाया है।

तीसरा सिद्धांत :
– हमें प्राकृतिक आपदाओं और नॉन स्टेट एक्टर्स की ओर से पैदा की गई समुद्री चुनौतियों का मिलकर सामना करना चाहिए।
– इस विषय पर क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने के लिए भारत ने कई कदम उठाए हैं। साइक्लोन, सुनामी और प्रदूषण संबंधित समुद्री आपदाओं में हम फर्स्ट रिस्पॉन्डर रहे हैं।
– पाइरेसी को रोकने के लिए भारतीय नौसेना 2008 से हिंद महासागर में पेट्रोलिंग कर रही है। हमने कई देशों को हाइड्रोग्राफिक सर्वे सपोर्ट और समुद्री सुरक्षा में प्रशिक्षण भी दिया है।

चौथा सिद्धांत :
– हमें समुद्री पर्यावरण और रिसोर्स को संजोकर रखना होगा।
– हम जानते हैं कि समुद्र का क्लाइमेट पर सीधा असर होता है।
– इसलिए हमें अपने समुद्री पर्यावरण को प्लास्टिक जैसे प्रदूषण से मुक्त रखना होगा।
– ओवर फिशिंग और मरीन कोचिंग के खिलाफ साझा कदम उठाने होंगे।
– हमें ओशन साइंस में भी सहयोग बढ़ाना चाहिए।
– भारत ने एक महत्वाकांक्षी डीप ओशन मिशन लॉन्च किया है।

पांचवा सिद्धांत :
– हमें जिम्मेदार समुद्री संपर्क को प्रोत्साहन देना चाहिए।
– यह साफ है कि समुद्री कारोबार के लिए बुनियादी ढांचा तैयार करना जरूरी है, लेकिन ऐसे प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट में देशों की आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखना होगा।
– इसके लिए हमें उचित वैश्विक नॉर्म्स और स्टैंडर्ड बनाने चाहिए।


UNSC क्या है?
– UNSC, यूनाइ़टेड नेशंस के 6 प्रमुख अंगों में से एक है।
– इसका काम दुनियाभर में शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देकर देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को प्रोत्साहित करना है।
– दरअसल 20वीं सदी के शुरुआती 5 दशकों में ही दुनिया ने दो विश्वयुद्धों की भीषण त्रासदी देखी थी।
– एक ऐसी संस्था की मांग उठने लगी थी जो देशों के बीच शांति और सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में काम करे।
– इसी के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थापना हुई।

सुरक्षा परिषद के सदस्‍य
– पांच स्‍थाई सदस्‍य – अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और चीन। इनके पास वीटो पावर।
– 10 अस्थायी सदस्य – इन अस्थायी सदस्यों का चयन क्षेत्रीय आधार पर दो साल के लिए किया जाता है।

भारत कैसे बना है सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष?
– अंग्रेजी शब्दों के क्रोनोलॉजिकल ऑर्डर के हिसाब से हर महीने नए सदस्य देश को अध्यक्षता मिलती है।
– अपने 2 साल के कार्यकाल में भारत 2 बार सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष बनेगा। दूसरी बार दिसंबर 2022 में अध्‍यक्षता मिलेगी।

————————–
2. भारत की अध्‍यक्षता में UNSC की बैठक में किन दो देशों में जुबानी भिड़ंत हो गई?

a. रूस और चीन
b. रूस और यूएसए
c. जापान और चीन
d. चीन और यूएसए

Answer: d. चीन और यूएसए

– दरअसल, 9 अगस्‍त 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) में वर्चुअल ओपन डिबेट हुई।
– इस डिबेट का मुद्दा था, सम़ुद्री सुरक्षा।
– शुरुआत में तो पीएम ने अध्‍यक्षता की, लेकिन बाद में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अध्‍यक्षता संभाली।
– क्‍योंकि इसमें सदस्‍य देशों के विदेश मंत्रियों और UN के दूतों को अपना बयान देना था।
– इसी दौरान अमेरिका और चीन के बीच में भिड़ंत हो गई।

विवाद किस बात पर
– ‘साउथ चाइना सी’ पर चीन के अवैध दावे को लेकर विवाद हुआ।

अमेरिका ने क्‍या कहा
– बैठक में अमेरिकी विदेशी मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने दक्षिण चीन सागर (साउथ चाइना सी) में चीन के दावे पर सवाल उठाया।
– कहा कि चीन की वजह से समुद्र में जहाजों के बीच खतरनाक मुठभेड़ हो रहे हैं।
– चीन लगभग 1.3 मिलियन स्‍क्‍वायर मील क्षेत्र के ‘साउथ चाइना सी’ को सोवेरन टेरेटरी मानता है।
– चीन इस क्षेत्र में कृत्रिम द्वीपों पर सैन्य ठिकाने बना रहा है, जिस पर ब्रुनेई, मलेशिया, फिलीपींस, ताइवान और वियतनाम भी दावा करते हैं।
– चीन दूसरे देशों के समुद्री संसाधनों को लेकर धमकाता है और वहां दाखिल भी हो जाता है।
– अमेरिकी विदेश मंत्री ने चीन के इस कार्रवाई का विरोध किया। कहा कि यह गैरकानूनी समुद्री दावा गलत है।

चीन ने क्‍या कहा
– चीन के उप स्थायी प्रतिनिधि दाई बिंग ने बैठक में आखिरी बार बोलते हुए कहा कि वह “यह बताना चाहते हैं कि सुरक्षा परिषद दक्षिण चीन सागर के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए सही जगह नहीं है।
– अमेरिका ने अभी-अभी दक्षिण चीन सागर के मुद्दे का जिक्र किया और चीन इस काम का कड़ा विरोध करता है।
– उन्‍होंने अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘अमेरिका खुद दक्षिण चीन सागर के मुद्दे पर गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी करने के योग्य नहीं है।’
– अमेरिका बिना किसी बात के परेशानी पैदा कर रहा है, मनमाने ढंग से उन्नत सैन्य जहाजों और विमानों को दक्षिण चीन सागर में उकसाने के रूप में भेज रहा है।
– अमेरिका खुद UNCLOS (समुद्र के कानून पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन) में शामिल नहीं होता है, लेकिन खुद को दूसरे देशों पर उंगली उठाने वाला जज मानता है।
– अमेरिका की की समुद्री मुद्दों पर कोई विश्वसनीयता नहीं है।

————————–
3. दुनिया की सबसे ऊंची (19,300 फीट) मोटर युक्‍त सड़क का निर्माण BRO ने किस दर्रे (Pass) पर किया?

a. रेजांग-ला
b. नाथू-ला
c. जोजी-ला
d. उमलिंगा-ला

Answer: d. उमलिंगा-ला

– दुनिया की सबसे ऊंची मोटर योग्य सड़क 19,300 फीट की ऊंचाई पर LAC के पास स्थित है।
– इसके साथ ही भारत ने बोलीविया (Bolivia’s) के 18,953 फीट की सड़क के रिकॉर्ड को भी बेहतर कर दिया है।
– उमलिंगा-ला, लद्दाख में स्थित है और ऊंचाई में नेपाल के माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) के बेस कैंप से भी ऊंचा है।
– सर्दियों में तापमान शून्य से 40 डिग्री नीचे चला जाता है। इस ऊंचाई पर ऑक्सीजन (oxygen) का स्तर सामान्य स्थानों की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत कम है।
– सड़क का निर्माण बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) ने किया है।

किस प्रोजेक्‍ट के तहत निर्माण
– प्रोजेक्‍ट हिमांक के तहत इसका निर्माण किया गया है।
– पूर्वी लद्दाख (Eastern Ladakh) के चुमुर सेक्टर के महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ने वाली यह सड़क अपने आप में उमलिंग-ला दर्रे से होते हुए 52 किलोमीटर लंबी टरमैक (tarmac) है।
– रक्षा मंत्रालय का कहना है कि यह लेह से चिसुमले और डेमचोक को जोड़ने वाला एक वैकल्पिक सीधी सड़क है और सामाजिक-आर्थिक स्थिति को बढ़ाएगा और लद्दाख में पर्यटन को बढ़ावा देगा।
– एलएसी के पास होने की वजह से यह रणनीतिक रूप से महत्‍वपूर्ण है।
– सैनिकों और डिफेंस इक्‍यूपमेंट को यहां तक आसानी ले जाया जा सकेगा।

बीआरओ
– महानिदेशक: लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी
– मुख्यालय: नई दिल्ली
– स्थापना: 7 मई 1960

——————–
4. भारतीय प्राणि सर्वेक्षण (Zoological Survey of India- ZSI) की पहली महिला निदेशक कौन हैं?

a. डॉ धृति बनर्जी
b. विमला देवी
c. स्‍मृति ईरानी
d. आकांक्षा दास

Answer: a. डॉ धृति बनर्जी

– वह एक विपुल वैज्ञानिक (prolific scientist) हैं, जो जन्तुभूगोल (zoogeography), वर्गिकी (taxonomy), पदविज्ञान (morphology) और मॉलिक्यूलर सिस्टमैटिक्स (molecular systematics) में शोध कर रही हैं।

Zoological Survey of India
– स्‍थापना : जुलाई 1916
– मुख्‍यालय : कोलकाता
– किस मंत्रालय से संबंधित : पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
– कुल क्षेत्रीय केंद्र : 16.

———————–
5. किस अदालत ने ऑनलाइन गेम्स (सट्टेबाजी या दांव लगाने वाले) पर प्रतिबन्ध लगाने वाले तमिलनाडु के कानून को रद कर दिया?

a. मद्रास हाईकोर्ट
b. बांबे हाईकोर्ट
c. दिल्‍ली हाईकोर्ट
d. सुप्रीम कोर्ट

Answer: a. मद्रास हाईकोर्ट

– मद्रास उच्च न्यायालय ने 1930 में पारित तमिलनाडु गेमिंग अधिनियम में वर्ष 2021 में किए गए एक संशोधन (Tamil Nadu Gaming and Police Laws (Amendment) Act of 2021) को मंगलवार को रद्द कर दिया।
– इस संशोधन के तहत दांव लगाये जाने के साथ रम्मी और पोकर के ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
– अदालत ने टीएन गेमिंग और पुलिस कानून (संशोधन) अधिनियम, 2021 के भाग दो को असंवैधानिक घोषित किया, जिसके तहत साइबर जगत में सट्टेबाजी या दांव लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
– अदालत ने कहा कि जिस संशोधन को रद्द किया गया है, उसे कुछ ऐसा माना जाना चाहिए जो कि तर्कहीन रूप किया गया हो।
– पीठ ने कहा, ‘‘इसलिए, यह अदालत संविधान के उल्लंघन के रूप में संशोधन को पूरी तरह से रद्द कर देती है।’’
– दरअसल, राज्य में कुछ युवाओं द्वारा ऑनलाइन गेम खेलने के बाद कर्ज में फंसने के बाद, उनके आत्महत्या करने की घटनाओं के कारण राज्‍य सरकार ने यह कानून पेश किया था।
– हाईकोर्ट ने कहा है कि राज्‍य विधायिका ऑनलाइन गेम को रेग्‍यूलेट करने के लिए कानून ला सकती है, लेकिन बैन करना सही नहीं है।

– सट्टेबाजी या दांव लगाने वाले ऑनलाइन गेम पर तमिलनाडु से पहले आंध्र प्रदेश ने भी प्रतिबंध लगाया था।

तमिलनाडु
सीएम – एमके स्‍टालिन
गवर्नर – बनवारी लाल पुरोहित

———————–
6. RBI ने द्विमासिक मौद्रिक नीति (bi-monthly monetary policy) समीक्षा (अगस्‍त 2021) में रेपो रेट बदलाव नहीं किया, यह रेपो दर कितनी है ?

a. 3.35 प्रतिशत
b. 4 प्रतिशत
c. 4.35 प्रतिशत
d. 5.35 प्रतिशत

Answer: b. 4 प्रतिशत

– रेपो दर 4 प्रतिशत, रिवर्स रेपो दर 3.35 प्रतिशत और सीमांत स्थायी सुविधा (एमसीएफ) दर 4.25 प्रतिशत पर बरकरार है।
– पिछले कई मौद्रिक नीति समीक्षा के दौरान यही दर बरकरार है।

रेपो रेट (Repurchase Rate or Repo Rate) क्‍या है?
– आसान भाषा में कहें, तो बैंक हमें कर्ज देते हैं और उस कर्ज पर हमें ब्याज देना पड़ता है।
– ठीक वैसे ही बैंकों को भी अपने रोजमर्रा के कामकाज के लिए भारी-भरकम रकम की जरूरत पड़ जाती है और वे भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से कर्ज लेते हैं।
– इस लोन पर रिजर्व बैंक जिस दर से उनसे ब्याज वसूल करता है, उसे रेपो रेट कहते हैं।

रेपो रेट से आम आदमी पर क्या पड़ता है प्रभाव
– जब बैंकों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध होगा यानी रेपो रेट कम होगा तो वो भी अपने ग्राहकों को सस्ता कर्ज दे सकते हैं।
– और यदि रिजर्व बैंक रेपो रेट बढ़ाएगा तो बैंकों के लिए कर्ज लेना महंगा हो जाएगा और वे अपने ग्राहकों के लिए कर्ज महंगा कर देंगे।

रिवर्स रेपो रेट (Reverse Repo Rate)
– यह, रेपो रेट से उलट होता है।
– बैंकों के पास जब दिन-भर के कामकाज के बाद बड़ी रकम बची रह जाती है, तो उस रकम को रिजर्व बैंक में रख देते हैं।
– इस रकम पर आरबीआई उन्हें ब्याज देता है।
– रिजर्व बैंक इस रकम पर जिस दर से ब्याज देता है, उसे रिवर्स रेपो रेट कहते हैं।

आम आदमी पर क्या पड़ता है प्रभाव
– जब भी बाज़ारों में बहुत ज्यादा नकदी दिखाई देती है, आरबीआई रिवर्स रेपो रेट बढ़ा देता है, ताकि बैंक ज्यादा ब्याज कमाने के लिए अपनी रकम उसके पास जमा करा दें।
– इस तरह बैंकों के कब्जे में बाजार में छोड़ने के लिए कम रकम रह जाएगी।
– बाजार में जरूरत से ज्‍यादा नकदी रहने पर महंगाई बढ़ने का खतरा होता है।

मौद्रिक नीति समिति की संरचना इस प्रकार है:
पदेन अध्‍यक्ष – भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांता दास

——————
7. केंद्र सरकार ने राजीव गांधी खेल रत्‍न पुरस्‍कार का नया नाम क्‍या रखा?

a. भारत रत्‍न सचिन तेंदुलकर खेल रत्‍न पुरस्‍कार
b. मेजर ध्‍यानचंद खेल रत्‍न पुरस्‍कार
c. विश्‍वनाथन आनंद खेल रत्‍न पुरस्‍कार
d. खेल रत्‍न पुरस्‍कार

Answer: b. मेजर ध्‍यानचंद खेल रत्‍न पुरस्‍कार

– केंद्र सरकार ने 6 अगस्‍त 2021 को यह फैसला किया।
– मेजर ध्‍यानचंद ने अपने नेतृत्‍व में भारतीय हॉकी टीम को तीन बार ओलंपिक गोल्‍ड मेडेल दिलाए थे।
– उनके जन्‍मदिन पर 29 अगस्‍त को हर साल राष्‍ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।
– तो अब खेल रत्‍न पुरस्‍कार से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम हटाकर मेजर ध्‍यानचंद रख दिया गया है।
– यह अवार्ड खेल के क्षेत्र में भारत का सर्वोच्‍च सम्‍मान है।

——————–
8. देश का पहला हार्ट फैल्‍यर बोयोबैंक (Heart Failure Biobank) किस राज्‍य के SCTIMST संस्‍थान में स्‍थापित किया गया?

a. दिल्‍ली
b. तमिलनाडु
c. केरल
d. उत्‍तर प्रदेश

Answer: c. केरल

– केरल के श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी (Sree Chitra Tirunal Institute for Medical Sciences and Technology – SCTIMST) में इसे स्‍थापित किया गया है।
– इस संस्‍थान में नेशनल सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च एंड एक्सीलेंस इन एचएफ (Centre for Advanced Research and Excellence in HF – CARE-HF) में बायोबैंक बनाया गया है।
– बायोबैंक, हार्ट की विफलता के रोगियों (heart-failure patients) में स्वास्थ्य परिणामों के जेनेटिक, मेटाबॉलिमिक्‍स, प्रोटिओमिक्स मार्करों (proteomic markers) का रिसर्च करने के लिए स्‍थापित किया गया है।
– ताकि लोगों के हार्ट फैल्‍यर के मामले के इलाज में नई खोज हो सके।
– इस बायोबैंक में ओपन-हार्ट सर्जरी के दौरान प्राप्त ब्‍लड, सीरम, ऊतक के नमूने (tissue samples) और हृदय-विफलता रोगियों से एकत्र किए गए पेरिफेरल ब्‍लड और जीनोमिक डीएनए का सैंपल रखा जाएगा।

केरल
सीएम – पी विजयन
गवर्नर – आरिफ मोहम्‍मद खान

———————–
9. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में कितनी फास्ट ट्रैक विशेष अदालतों को अगले दो वर्षों तक जारी रखने की मंजूरी अगस्‍त 2021 में दी?

a. 1,023
b. 2,023
c. 3,023
d. 4,023

Answer: a. 1,023

– इसमें 389 विशेष पॉक्सो अदालतों भी शामिल हैं।

————————–
10. किस अदालत ने कहा कि राज्य के राज्यपाल, मौत की सजा के मामलों सहित कैदियों को क्षमा कर सकते हैं?

a. इलाहाबाद हाईकोर्ट
b. कलकत्‍ता हाईकोर्ट
c. मद्रास हाईकोर्ट
d. सुप्रीम कोर्ट

Answer: d. सुप्रीम कोर्ट

– सुप्रीम कोर्ट ने कहा, अनुच्छेद 161 के तहत कैदी को क्षमा करने की राज्यपाल की संप्रभु शक्ति (sovereign power) का प्रयोग वास्तव में राज्य सरकार द्वारा किया जाता है, न कि राज्यपाल अपने दम पर।
– भारतीय संविधान (Indian constitution) का अनुच्छेद 161 किसी राज्य के राज्यपाल को कानून के खिलाफ किसी भी अपराध के लिए दोषी ठहराए गए किसी भी व्यक्ति की सजा को माफ करने, राहत देने, राहत देने या सजा देने या निलंबित करने, हटाने या कम करने की शक्ति प्रदान करता है।
– हालांकि राज्यपाल को राज्य सरकार की सहायता और सलाह पर कार्य करना होगा।

सुप्रीम कोर्ट
– मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति: एनवी रमण

——————–
11. हिरोशिमा (Hiroshima) दिवस कब मनाया जाता है?

a. 7 अगस्‍त
b. 6 अगस्‍त
c. 5 अगस्‍त
d. 4 अगस्‍त

Answer: b. 6 अगस्‍त

– बात वर्ष 1945 की है। उस वक्‍त दूसरा विश्वयुद्ध निर्णायक दौर में पहुंच रहा था, मित्र देशों की जीत लगभग तय हो चुकी थी।
– जर्मनी ने आत्मसमर्पण कर दिया था और सिर्फ जापान ही था जो मित्र देशों को टक्कर दे रहा था।
– जुलाई 1945 में अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन, ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और सोवियत संघ के नेता जोसेफ स्टालिन जर्मनी के शहर पोट्सडम में मिले और तय किया था कि जापान बिना किसी शर्त के समर्पण नहीं करता है तो उसके खिलाफ सख्त कदम उठाने होंगे।
– 6 अगस्त 1945 को अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा शहर पर “लिटिल बॉय (Little Boy)” नाम का परमाणु बम गिराया।
– इसके तीन दिन बाद ही जापान के नागासाकी शहर पर दूसरा परमाणु बम गिराया, दोनों शहर तबाह हो गए थे।
– दो लाख से अधिक लोगों की जान चली गई और जो बच गए, उनकी जिंदगी नर्क से बदतर हो गई थी।
– दुनिया में पहली और आखिरी बार परमाणु बमों का इस्तेमाल दूसरे विश्वयुद्ध में हुआ था।
– हर साल 6 अगस्‍त को हिरोशिमा दिवस परमाणु ऊर्जा और परमाणु हथियारों के खतरे के बारे में शांति को बढ़ावा देने और जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।

———————–
12. राष्ट्रीय हथकरघा दिवस (National Handloom Day) कब मनाया जाता है?

a. 7 अगस्‍त
b. 8 अगस्‍त
c. 9 अगस्‍त
d.10 अगस्‍त

Answer: a. 7 अगस्‍त

– 7 अगस्त 1905 में स्‍वदेशी आंदोलन (Swadeshi Movement) शुरू हुआ था।
– भारत सरकार इसी की याद में हर वर्ष 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाता है।
– इस दिन को मनाने का उददेश्‍य भारतीय हथकरघा की विरासत को प्रदर्शित करने और देश भर के बुनकरों को सम्मानित करना है।
– वर्ष 2015 में पहली बार ये दिवस मनाया गया था।
– 7 अगस्त 2021 को 7वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जा रहा है।

————————
13. दो बार के ओलंपियन शंकर सुब्रमण्यम का निधन 5 अगस्‍त 2021 को हो गया, वह किस खेल से जुड़े थे?

a. हॉकी
b. फुटबॉल
c. तैराकी
d. मुक्‍केबाजी

Answer: b. फुटबॉल

– वह 1956 और 1960 के ओलंपिक (Olympics) के दौरान भारत के गोलकीपर थे।
– उन्‍हें एसएस बाबू के नाम से भी जाना जाता था।
– वह मूलत: केरल के पालक्‍काड़ जिले के रहने वाले थे।

———————-
14. भारत केसरी कुश्ती दंगल (Bharat Kesari Wrestling Dangal) 2021 किस पहलवान ने जीता?

a. पुष्कर सिंह
b. लाभांशु शर्मा
c. विकास पटेल
d. अनुभव सिन्‍हा

Answer: b. लाभांशु शर्मा

– वह उत्‍तराखंड के रहने वाले हैं। ऐसा पहली बार हुआ है, जब उत्‍तराखंड के पहलवान ने अवार्ड जीता।
– भारत केसरी प्रतियोगिता तमिलनाडु में अगस्‍त 2021 में आयोजित की गई।

————————–
15. राष्ट्रीय प्रसारण दिवस (National Broadcasting Day) किस दिन मनाया जाता है?

a. 22 जनवरी
b. 23 जुलाई
c. 24 जुलाई
d. 25 जुलाई

Answer: b. 23 जुलाई

– 23 जुलाई 1927 में इंडियन प्रसारण कंपनी ने बंबई स्टेशन से रेडियो प्रसारण शुरू किया था।
– भारत में रेडियो प्रसारण की शुरुआत 1920 के दशक में हुई थी।
– पहला कार्यक्रम 1923 में मुंबई के रेडियो क्लसब द्वारा प्रसारित किया गया था।

———————-
16. भारत की उम्रदराज छात्रा भगीरथी अम्मा का निधन 22 जुलाई 2021 को हो गया, वह किस राज्‍य की रहने वाली थीं?

a. तमिलनाडु
b. आंध्र प्रदेश
c. केरल
d. कर्नाटक

Answer: c. केरल

– केरल में साक्षरता परीक्षा (literacy test) उत्तीर्ण करने वाली 107 वर्ष की महिला भगीरथी अम्मा का निधन हो गया।
– भगीरथी अम्मा के 107 साल की उम्र में परीक्षा उत्‍तीर्ण करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उनकी तारीफ की थी।
– केरल के कोल्लम जिले के प्रक्कुलम निवासी भगीरथी को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए केंद्र सरकार ने नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया था।

———————–
17. विश्व कैडेट चैंपियनशिप में 73 किग्रा भारवर्ग में भारत की किस महिला खिलाड़ी ने गोल्‍ड मेडल जीता?

a. विनेश फोगाट
b. प्रिया मलिक
c. पूजा ढांडा
d. अलका तोमर

Answer: b. प्रिया मलिक

– हंगरी के बुडापेस्ट में चल रहे विश्व कैडेट चैंपियनशिप में 25 जुलाई 2021 को प्रिया ने 73 किग्रा भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में बेलारूस की पहलवान को 5-0 से शिकस्त दी।
– आपको बता दें कि भारत ने हंगरी के बुडापेस्ट में विश्व कैडेट चैंपियनशिप में 5 स्वर्ण सहित 13 पदक जीते।
– बता दें कि प्रिया 2019 में पुणे में खेलो इंडिया, 2019 में दिल्ली में 17वीं स्कूल गेम्स और 2020 में पटना में नेशनल कैडेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।
– प्रिया मलिक ने साल 2020 में हुए राष्ट्रीय स्कूल खेलों में भी स्वर्ण जीता था।

———————–
18. भारत ने वर्ष 2031 तक परमाणु ऊर्जा क्षमता बढ़ाकर कितना मेगावाट करने का लक्ष्‍य तय किया है?

a. 12,480 मेगावाट
b. 22,480 मेगावाट
c. 32,480 मेगावाट
d. 42,480 मेगावाट

Answer: b. 22,480 मेगावाट

– यह जानकारी एटोमिक एनर्जी एंड स्‍पेस मिनिस्‍टर डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोकसभा के मानसून सत्र (2021) में दी।
– वर्तमान में भारत की परमाणु ऊर्जा क्षमता 6,780 मेगावाटर है।
– देश में कुल 22 रिएक्‍टर प्रचालन (Operation) में हैं।


 

Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

Free Download One Liner MCQ PDF –  Current Affairs : – Click Here

Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account