यह 1st September 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में GDP में कितनी गिरावट हुई?
a. 3.9 प्रतिशत
b. 13.9 प्रतिशत
c. 22.9 प्रतिशत
d. 23.9 प्रतिशत
Answer: d. 23.9 प्रतिशत
– GDP : Gross domestic product (सकल घरेलू उत्पाद)
– अप्रैल से जून तक जीडीपी ग्रोथ रेट में 23.9 प्रतिशत गिरावट आई है।
– आज तक इतनी गिरावट कभी नहीं आई थी।
– ये नंबर भी अभी प्रोविजनल हैं। ये रिवाइज हो सकते हैं।
– हमारी इकोनॉमी इतनी ज्यादा गिर गई है कि इसको रिकवर करने में एक क्वार्टर – दो क्वार्टर नहीं, दो से तीन साल लग सकते हैं।
– अगर ढ़ाई ट्रिलियन इकोनॉमी थी, कोरोना से पहले, तो वहां लौटकर आने में दो से तीन साल का वक्त लग सकता है।
—–
क्या है जीडीपी (GDP – ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट)
– यह देश की आर्थिक हेल्थ के बारे में बताता है। भारत में जीडीपी का आंकड़ा राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) जारी करता है।
ऐसे गणना होती है > GDP = C + I + G + (X-M)
C = कंज्यूमर एक्सपेंसेज
I = इंडस्ट्रीज इन्वेस्टमेंट
G = गवर्नमेंट एक्सपेंडीचर
X = एक्सपोर्ट
M = इंपोर्ट
—–
– खासतौर पर तिमाही (क्वार्टर) का जीडीपी निकालना 1996 से निकालना शुरू किया था। (उससे पहले सिर्फ ईयरली डेटा होता था)
– उसके बाद से हम कभी भी नेगेटिव नहीं रहा है।
– कब 70 साल में रेसेशन देखने को मिला है यह देखेंगे।
पिछले साल का आंकड़ा?
– 2019-20 का जीडीपी, जो मार्च में बीत चुका है।
– 1st Quarter : 5.2%
– 2nd Quarter : 4.4 %
– 3rd Quarter : 4.1%
– 4th Quarter : 3.1 %
पिछली बार कब नेगेटिव ग्रोथ रेट देखने को मिली थी?
– 40 साल पहले ऐसा हुआ था।
– 1979-80 में जीडीपी नेगेटिव में -5.2 प्रतिशत रहा था।
– लेकिन इस आंकड़े में ध्यान रखना होगा कि यह पूरे साल का आंकड़ा है।
– इस बार की बात सिर्फ तिमाही की बात कर रहे हैं।
– हालांकि माना जा रहा है कि पूरे साल का जीडीपी आंकड़ा माइनस 10 प्रतिशत रह सकता है।
पिछले 70 सालों में कब-कब नेगेटिव ग्रोथ रेट?
1957-58 : -2.64%
1965-66 : -3.7%
1972-73 : -0.3%
1979-80 : -5.24%
– आशंका है कि वित्त वर्ष 2020-21 में ईयरली जीडीपी ग्रोथ रेट -10 प्रतिशत हो सकती है।
1st क्वार्टर में जीडीपी में सेक्टर के अनुसार कितनी गिरावट?
– इंडस्ट्री -38% (पिछले साल 4.2%)
– सर्विस -20.6% (पिछले साल 5.5%)
– मैनिफैक्चरिंग – 39.3% (पिछले साल 3%)
– एग्रीकल्चरी -3.4% (पिछले साल 3%)
– ट्रेड, होटल -4.7% (पिछले साल 3.5%)
– माइनिंग -23.3 (पिछले साल 4.7%)
– गैस, पावर -7% (पिछले साल 8.8%
– पब्लिक एडमेनिस्ट्रेशन (सरकारी खर्च) – 10.3% (पिछले साल 7.7%)
– कंस्ट्रक्शन – 50.3% (पिछले साल 5.2%)
– फाइनेंस, रियल स्टेट – 5.3% (पिछले साल 6%)
– एग्रीकल्चर को छोड़कर बाकी सब में गिरावट।
दुनिया की क्या हालत?
– हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया में पांचवें नंबर की है।
– हम हमेशा जी7 देशों से अपनी तुलना करते हैं।
– तो जी7 देशों में सबसे खराब हालत इंडिया की है। (अप्रैल-जून तिमाही)
– जापान -7.6%
– अमेरिका -9.5%
– जर्मनी -10.1%
– कनाडा -12%
– इटली -12.4%
– फ्रांस -13.8%
– यूके -20.4%
– इंडिया -23.9%
(सिर्फ चीन है जो अप्रैल से जून तिमाही में +3.2% )
सबसे बुरा हाल भारत का ही क्यों है?
– बड़ी वजह तो कोरोना पेंडेमिक है।
– ऐसा भी नहीं है कि जीडीपी गिरने की सारी वजह कोरोना पेंडेमिक है।
– पिछले साल ही लगातार जीडीपी गिरता जा रहा था। 5.2 प्रतिशत से गिरकर 3.1 प्रतिशत पर आ गए थे।
– उससे पहले की भी बात करें तो डीमोनेटाइजेशन बाद से हमारी स्थित सुधरी ही नहीं।
– डीमोनेटाइजेशन के वक्त हमारी जीडीपी ग्रोथ रेट 8.6 प्रतिशत थी।
– इसके बाद जीएसटी लागू हुई। (बिना तैयारी के, जिसके प्रावधान अभी तक पूरी तरह से लागू नहीं हुए हैं।)
– तब हमारी जीडीपी 6.5 प्रतिशत थी।
– इन दोनों फैसलों ने हमारे अनऑर्गेनाइज्ड सेक्टर को तबाह कर दिया।
– 95 प्रतिशत रोजगार अनऑर्गेनाइज्ड सेक्टर में होती हैं।
(ऑर्गेनाइज्ड मतलब बड़ी इंडस्ट्री और इन ऑर्गेनाइज्ड मतलब छोटी और घरेलू इंडस्ट्री इसके अलावा रेहड़ी पटरी वाले कारोबारी)
– केंद्र सरकार ने इसपर ध्यान नहीं दिया।
– पिछले फाइनेंशियल ईयर 2019-20 में हालात और खराब होते चले गए।
सरकार का क्या कहना है?
– सरकार पहले की तरह लगातार कहती रही कि आगे बहुत अच्छा होने वाला है।
– अभी भी केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार (Chief Economic Adviser) के. सुब्रमण्यम का कहना है कि हमारी जीडीपी V-shape में रिकवर करेगी।
– लेकिन देश के बड़े अर्थशास्त्रियों का कहना है कि दो साल लग जाएंगे, हमे पिछले फाइनेंशियल ईयर की हैसियत (ढ़ाई ट्रिलियन डॉलर) के बराबर आने में।
क्या करना होगा?
– जीडीपी के आंकड़े से पता लगा है कि अब क्रेडिट ग्रोथ और लिक्विडिटी उपलब्ध करा देने में जो इलाज था, वो था ही नहीं।
– बैंकों में पैसे हैं, लेकिन उसका करें क्या, लोन लेने वाले नहीं हैं।
– जो क्रेडिट गारंटी स्कीम आई, उसका 40 प्रतिशत ही लोन लिया, इंडस्ट्रियलिस्ट ने।
– इसका मतलब है कि मूल दिक्कत, लेबर, सप्लाई चेन, डिमांड न होने और लॉजिस्टिक्स के तहस-नहस होने में।
– अनऑर्गेनाइज सेक्टर को मजबूत करना होगा
– डिमांड क्रिएट करना होगा
– लेबर को काम पर लेकर आए, अभी तो आधे से भी कम काम हो रहा है।
– जो लोग लिक्विडिटी, ग्रोथ, बिजनेस खुद ही बढ़ने की बात कर रहे थे, उसमें इलाज नहीं है।
– इलाज है डिमांड कैसे क्रिएट कैसे करेंगे।
– सप्लाई चेन- लॉजिस्टिक्स, लेबर, डिमांड बढ़ाने में इलाज है।
लेकिन समस्या भी हैं?
– सरकार के पास खर्च करने के लिए न गुंजाइश है और पैसे हैं।
– फिस्कल डेफसिटी (वित्तीय घाटा) सालभर के लिए जो अनुमान था, वह तीन महीने में ही पार कर चुके हैं।
– अप्रैल से जुलाई तक केंद्र सरकार को 8,21,349 करोड़ रुपए का वित्तीय घाटा हुआ। यह सालाना लक्ष्य का 103.1 फीसदी है।
– पिछले कारोबारी साल में वित्तीय घाटा 4.6% रहा था, जो गत 7 साल में सबसे ज्यादा है
– सिर्फ एक ही पॉजिटिव बात आ रही है कि खेती में हमारी ग्रोथ 3.4 प्रतिशत की ग्रोथ आई है। सिर्फ यही पॉजिटिव समाचार है।
– खजाने पर खतरा होगा कि टैक्स का कलेक्शन घटेगा।
– महंगाई दर बढ़ सकती है।
– इनकम गिर गई है, महंगाई बढ़ गई है।
– यह राम भरोसे अर्थव्यवस्था है।
– रोजगार की हालत खराब है।
– सरकार ने तो बेरोजगारी के आंकड़े ही देने बंद किए हुए हैं।
– निजी संस्था इसके आंकड़े जारी करती है।
– सरकारी नौकरी कम होती जा रही हैं।
– एसएससी और रेलवे में वेकेंसी के बाद एग्जाम और रिजल्ट का पता हीं नही चल रहा है।
– स्टूडेंट अभी आवाज उठा रहे हैं।
——————————-
2. प्रणब मुखर्जी का निधन 31 अगस्त 2020 को हो गया, वह कब से कब तक राष्ट्रपति रह चुके थे?
a. 2010-2015
b. 2011-2016
c. 2012-2017
d. 2013-2018
Answer: c. 2012-2017
– वह 84 वर्ष के थे।
– पिछले 10 अगस्त को दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल (आर एंड आर) हॉस्पिटल में भर्ती कराया था।
– इसी दिन ब्रेन से क्लॉटिंग हटाने के लिए इमरजेंसी में सर्जरी की गई थी।
– उन्होंने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की बात भी कही थी।
2012 में बने थे राष्ट्रपति
– साल 2012 में देश के राष्ट्रपति बने थे।
– कार्यकाल : 25 July 2012 – 25 July 2017.
– वह भारत के 13वें राष्ट्रपति थे।
– अपनी जीवनयात्रा पर लिखी पुस्तक ‘द कोलिशन ईयर्स – 1996-2012’ में उन्होंने खुद स्वीकार किया था कि वो प्रधानमंत्री बनना चाहते थे।
पिछले साल मिला था भारत रत्न
– प्रणब मुखर्जी को 8 अगस्त 2019 में भारत रत्न सम्मान से नवाजा गया था।
– उनका जन्म पश्चिम बंगाल के मिराती गांव में 11 दिसंबर 1935 को हुआ था।
– कलकत्ता विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री में एमए किया।
– वह डिप्टी अकाउंट जनरल (पोस्ट एंड टेलीग्राफ) में क्लर्क भी रहे।
– 1963 में वह कोलकाता के विद्यानगर कॉलेज में पॉलिटिकल साइंस के लेक्चरर भी रहे थे।
– 1969 में मिदनापुर उपचुनाव में वीके कृष्ण मेनन का कैम्पेन सफलतापूर्वक संभाला था।
– तब प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा गांधी ने उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें पार्टी में शामिल कर लिया।
– 1969 में वो राज्यसभा के लिए चुने गए।
– इसके बाद 1975, 1981, 1993 और 1999 में राज्यसभा के लिए चुने गए।
– 2 बार लोकसभा सांसद (2004 – 2012) बने थे।
– 1973 में इंदिरा गांधी की कैबिनेट में पहली बार मंत्री बने थे।
1986 में कांग्रेस छोड़ दी
– इंदिरा गांधी की हत्या के बाद प्रणब दा के राजीव गांधी के साथ मतभेद बढ़ गए।
– उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया गया।
– इसके बाद प्रणब मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय समाजवादी कांग्रेस का गठन किया।
– 1989 में पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया।
दो बार विदेश मंत्री बने
– राजीव गांधी की हत्या के बाद पीवी नरसिम्हा राव प्रधानमंत्री बने।
– उन्होंने प्रणब मुखर्जी को योजना आयोग का उपाध्यक्ष बनाया।
– बाद में 10 फरवरी 1995 से 16 मई 1996 तक विदेश मंत्री की जिम्मेदारी संभाली।
– इसके बाद 24 अक्टूबर 2006 से 22 मई 2009 तक मनमोहन सरकार में विदेश मंत्री रहे।
– बाद में वित्त मंत्री भी रहे।
————————————–
3. FIDE ऑनलाइन चेस ओलिंपियाड 2020 में पहली बार भारत चैंपियन बना, सह विजेता का नाम बताएं?
a. चीन
b. रूस
c. फ्रांस
d. यूएसए
Answer: b. रूस
– FIDE (The International Chess Federation)
– फिडे नाम फ्रेंच में है, जिसका फुलफॉर्म फेडरेशन इंटरनेशनल डेस चेस (Federation International Des Echecs)
– इस ओलिंपियाड के 96 सालों के इतिहास में पहली बार भारत चेस ओलिंपियाड में चैंपियन बना है.
– रूस ने इसे 24 बार (18 बार सोवियत संघ) जीता है।
– इस बार भारत और रूस के फाइनल गेम को ड्रॉ घोषित कर दिया गया।
—————————–
4. FIDE ऑनलाइन चेस ओलिंपियाड 2020 में किस वजह से भारत और रूस को संयुक्त विजेता घोषित करना पड़ा?
a. बराबर अंक मिलने से
b. चेस.कॉम का सर्वर बाधित होने
c. a और b
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: b. चेस.कॉम का सर्वर बाधित होने
– इस साल कोरोना की वजह से चेस ओलिंपियाड ऑनलाइन आयोजित हुआ.
– चेस डॉट कॉम के सहयोग से यह ओलिंपियाड चल रहा था।
– इसे लाखों लोग देख रहे थे। भारत से ही 92 हजार से अधिक लोग देख रहे थे।
– भारत के दो खिलाड़ी निहाल सरीन और दिव्या देशमुख के कंप्यूटर का स्क्रीन रुक गया। वेबसाइट से कनेक्शन टूट गया।
– वेबसाइट में तकनीकि समस्या से उनका अवसर मिस हो गया।
क्या है सर्वर ब्लॉकेज
– चेस.कॉम पर लाइव ईवेंट दुनियाभर में लाखों लोग देख रहे थे।
– इसी दौरान भारत और रूस के बीच एक सर्वर आउटेज हो गया।
– दरअसल, इसी दौरान चेस डॉट कॉम के सर्वर में दिक्कत आ गई।
– आम भाषा में कहें तो यह ओवरलोडेड हो गया।
– यह दिक्कत इंडिया, यूएसए और यूरोप में देखेने मिली।
– बाकि जगहों पर सर्वर सही काम कर रहा था।
– चेस डॉट कॉम अपने सर्वर से संबंधित बहुत सी सर्विसेज क्लाउडफ्लेयर कंपनी (इंटरनेट सिक्योरिटी, डोमेन नेम सर्वर की सुविधा देने वाली कंपनी) के सहयोग से चल रहा था।
– पहले तो रूस को विजेता घोषित कर दिया गया।
– इसके बाद भारत ने अपील की।
– कुछ वक्त तक इसकी जांच की गई। चेस डॉट कॉम अनाउंस किया कि क्लाउडफ्लेयर ने सर्वर की रिपोर्ट दी है और इसमें इंडिया की अपील सही पाई गई।
– इसके बाद रूस और इंडिया को संयुक्त रूप से चैंपियन घोषित कर दिया गया।
– इस ओलिंपियाड में एक साथ कई खिलाड़ी अलग-अलग चेस खेल रहे थे।
– विश्वनाथन आनंद और हंपी कोनेरू भी टीम में थीं।
———————————–
5. माइंड स्पोर्ट्स ओलंपियाड (MSO) के मेंटल कैलकुलेशन वर्ल्ड कप (MCWC) में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने वाले युवक का क्या नाम है?
a. नीलकंठ भानु प्रकाश
b. मोहिन भाटिया
c. सुशांत कोहली
d. मोहम्मद एल मीर
Answer: a. नीलकंठ भानु प्रकाश
– नीलकंठ भानु प्रकाश हैदराबाद के है।
– भानु ने शकुंतला देवी और स्कॉट फ्लेन्सबर्ग महान गणितज्ञ के रिकॉर्ड को तोड़कर नया ऑल- टाइम रिकॉर्ड बनाया।
– भानु ने 167 का स्कोर बनाया और इसके साथ ही स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
– लेबनान की तरफ से मोहम्मद एल मीर ने 102 अंक हासिल किए और रजत पदक अपने नाम किया।
– यूएई की अस्मिता पाल ने 100 अंको के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।
नीलकंठ भानु प्रकाश-
– वह दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज के गणित (ऑनर्स) के स्टूडेंट हैं।
– 20 साल के नीलकंठ भानु प्रकाश दुनिया के सबसे तेज ह्यूमन कैलकुलेटर है।
– भानु ने 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड और 50 लिम्का रिकॉर्ड अपने नाम किए है।
MSO के बारे में
– माइंड स्पोर्ट्स ओलंपियाड 60 से अधिक विभिन्न बोर्ड खेल प्रतियोगिताओं जैसे शतरंज, स्क्रैबल और 7 वंडर्स जैसे एक अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम है।
– इसे 1998 में पहली बार आयोजित किया गया था।
————————————
6. नीति आयोग द्वारा जारी निर्यात तत्परता सूचकांक (Export Preparedness Index) 2020 में किस राज्य को ओवरऑल कैटेगरी में पहले स्थान पर रखा गया है?
a. दिल्ली
b. गुजरात
c. तमिलनाडु
d. महाराष्ट्र
Answer: b. गुजरात
– सरकार के प्रमुख थिंक टैंक ने 26 अगस्त को रिपोर्ट जारी की।
– रिपोर्ट में भारतीय राज्यों की निर्यात तैयारी और प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया है।
– इसका उद्देश्य चुनौतियों और अवसरों की पहचान करना, सरकारी नीतियों को बढ़ाना है।
ऑवरऑल रैंकिंग
1. गुजरात
2. महाराष्ट्र
3. तमिलनाडु
4. राजस्थान
5. ओडीशा
6. तेलंगाना
7. हरियाणा
8. छत्तीसगढ़
9. कर्नाटक
10. केरल
तटीय (Coastal) राज्यों की रैंकिंग
1. गुजरात
2. महाराष्ट्र
3. तमिलनाडु
4. ओडीशा
5. कर्नाटक
हिमालयी राज्यों की रैंकिंग
1. उत्तराखंड
2. त्रिपुरा
3. हिमाचल प्रदेश
4. मेघालय
5. मिजोरम
जमीन से घिरे हुए (Landlocked) राज्य
1. राजस्थान
2. तेलंगाना
3. हरियाणा
4. छत्तीसगढ़
5. उत्तर प्रदेश
केंद्र शासित प्रदेश (Union Territories) की रैंकिंग
1. दिल्ली
2. गोवा
3. चंडीगढ़
4. पुदुचेरी
5. दादर और नागर हवेली
– नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि भारत का प्रति व्यक्ति निर्यात 241 डॉलर पर है।
– दक्षिण कोरिया में प्रति व्यक्ति निर्यात 18,000 डॉलर पर है।
– तो वहीं, चीन में यह 18,000 डॉलर पर है।
– ऐसे में भारत में निर्यात के लिए बहुत अधिक संभावनाएं मौजूद हैं।
———————————-
7. किस देश ने अपने नागरिकों को भारत न जाने की सलाह दी, साथ ही भारत को सीरिया, पाकिस्तान, यमन के समान लेवेल 4 में रखा?
a. यूनाइटेड किंगडम
b. यूएसए
c. फ्रांस
d. जापान
Answer: b. यूएसए
– भारत के साथ दोस्ती के दावे करने वाले अमेरिका ने 23 अगस्त को ट्रेवेल एडवाइजरी जारी की, जिसमें ये कहा है।
– कहा है कि भारत में कोरोना संकट है।
– इसके अलावा देश में अपराध और आतंकवाद में तेजी आई है।
– इसलिए अमेरिकी नागरिक भारत की यात्रा न करें।
– यही नहीं अमेरिका ने भारत की यात्रा के लिए रेटिंग 4 निर्धारित की है जिसे सबसे खराब माना जाता है।
– इस श्रेणी में भारत के अलावा युद्धग्रस्त सीरिया, आतंकवाद का केंद्र पाकिस्तान, ईरान, इराक और यमन शामिल हैं।
– उधर, इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटलटी संघ (FAITH) ने भारत सरकार से गुहार लगाई है कि वे अमेरिका सरकार से ट्रेवेल एडवाइजरी को बदलने के लिए दबाव डाले।
-फेथ ने कहा कि सरकार इसे प्राथमिकता के आधार पर उठाए ताकि देश के बारे में बन रही नकारात्मक छवि को रोका जा सके।
– फेथ ने कहा कि इस समय पर्यटन उद्योग कोरोना महामारी की वजह से गंभीर संकट से गुजर रहा है।
– इससे पहले 7 अगस्त को भी अमेरिका ने ऐसी ही एक एडवाइजरी जारी की थी।
– जिसमें कोरोना के चलते संक्रमण से बचने और हेल्थ इश्यू पर बात कर भारत और चीन न जाने की अपने यहां के नागरिकों को सलाह दी थी।
———————————-
8. लघु उद्योग दिवस (Small Industries Day) कब मनाया जाता है?
a. 29 अगस्त
b. 30 अगस्त
c. 28 अगस्त
d. 31 अगस्त
Answer: b. 30 अगस्त
– लघु उद्योग का समर्थन और बढ़ावा देने के लिए हर साल ये दिवस मनाया जाता है।
———————————-
9. हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ब्लैक पैंथर (Black Panther) के अभिनेता चैडविक बोसमैन (Chadwick Boseman) का 29 अगस्त को किस बीमारी से निधन हो गया?
a. कोलन कैंसर
b. ब्लड कैंसर
c. कोविड-19
d. टीबी
Answer: a. कोलन कैंसर
– साउथ कैरोलिना के रहने वाले 43 साल के चैडविक बोसमैन चार साल से कोलोन कैंसर (आंत का कैंसर) से जूझ रहे थे।
– उन्होंने मर्वल की सुपरहीरो मूवी ‘ब्लैक पैंथर’ में किंग टी’चाला (T’Challa) और लीड कैरेक्टर ‘ब्लैक पैंथर’ का किरदार निभाया था।
– ये मूवी हॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है।
– इस मूवी को ऑस्कर अवॉर्ड में 6 श्रेणियों के लिए नामांकन मिला था।
– इस फिल्म ने तीन अकादमी अवॉर्ड भी अपने नाम किए थे।
– ‘गेट इट अप’, ’42’ और ‘मार्शल’ जैसी फिल्मों से प्रशंसकों में अमिट छाप छोड़ी थी।
– आखिरी फिल्म ‘Da 5 Bloods’ 2020 में रिलीज हुई थी।
——————————-
10. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 25 अगस्त 2020 को किस महाद्वीप को पूरी तरह से पोलियो मुक्त घोषित कर दिया है?
a. ऑस्ट्रेलिया
b. यूरोप
c. अफ्रीका
d. एशिया
Answer: c. अफ्रीका
– बता दें कि डब्ल्यूएचओ ने सन् 1988 में वैश्विक पोलियो उन्मूलन पहल (GPEI) को शुरू किया था।
– और आज करीब करीब पूरी दुनिया से पोलियो को खत्म कर दिया गया है।
– WHO ने कहा कि अफ्रीका के लास्ट देश नाइजीरिया का पोलियो से मुक्त होने के बाद अब पूरा महाद्वीप वाइल्ड पोलियो से मुक्त हो गया चुका है।
– केवल इस नाइजीरिया देश में ही पोलियो वायरस बचा था।
– अब यहां भी चार साल से (2016 से) कोई पोलियो का केस नहीं आया है।
– WHO ने कहा कि अफ्रीका ने दूसरी बाद किसी वायरस को खत्म किया है।
– इससे पहले भी अफ्रीका चेचक नाम के वायरस को भी खत्म कर चुका है।
– यह वायरस यहां करीब 4 दशक पहले आया था।
– इधर, एशिया की बात करें तो अब केवल पाकिस्तान और अफगानिस्तान में ही पोलियो वायरस बचा हुआ है।
किसी देश को पोलियो मुक्त कैसे माना जाता है-
– बता दें कि जब किसी देश में 4 साल तक पोलियो को कोई केस नही आता है, तो उसे पोलियो मुक्त माना जाता है।
– सन 1996 में पूरे अफ्रीका में करीब 75 हजार बच्चे पोलियो ग्रस्त हो गये थे।
– उस समय अफ्रीका महाद्वीप के सभी देश इस वायरस से प्रभावित थे।
भारत कब पोलियो मुक्त हुआ-
– बता दें कि WHO ने इंडिया को 27 मार्च 2014 में पोलियो मुक्त देश घोषित किया था।
– उस समय दिल्ली में स्थित WHO के कार्यालय में दक्षिण-पूर्व एशिया को पोलियो मुक्त घोषित किया था।
– बता दें कि इस अफ्रीका महाद्वीप में लगभग 130 करोड़ लोग है।
——————————–
11. प्रदेश को संविधान की छठी अनुसूची के अधीन लाने से संबंधित प्रस्ताव किस राज्य की विधानसभा में पारित किया गया है?
a. जम्मू एंड कश्मीर
b. पंजाब
c. अरूणाचल प्रदेश
d. झारखंड
Answer: c. अरूणाचल प्रदेश
– राज्य के जनजातीय समुदाय की पहचान बचाए रखने के लिए 27 अगस्त को ये पारित किया गया है।
– इससे प्रदेश अपनी भू संपदा को बचाने के लिए अपने हिसाब से कानून भी बना पाएगा।
– अरुणाचल के गृह मंत्री बमांग फेलिक्स ने ईटी को बताया, “1873 का बंगाल ईस्टर्न फ्रंटियर रेगुलेशन अधिनियम भारत के सभी नागरिकों को एक वैध आईएलपी के बिना अरुणाचल में प्रवेश करने से रोकता है।
– अरुणाचल संविधान के अनुच्छेद 371 (एच) के तहत आता है, जिसमें हमारे पास हमारी जमीन, हवा और पानी हो सकता है लेकिन हमारे पास इसका स्वामित्व नहीं है।
संविधान की 6वीं अनुसूची क्या है?
– संविधान की छठी अनुसूची असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा के आदिवासी क्षेत्रों के लिए अलग व्यवस्था करती है।
– अनुच्छेद 244A को 22वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम, 1969 के माध्यम से संविधान में जोड़ा गया था।
– यह संसद को असम के कुछ आदिवासी क्षेत्रों और स्थानीय विधानमंडल या मंत्रिपरिषद या दोनों के लिए एक स्वायत्त राज्य स्थापित करने का अधिकार देता है।
– इसे सबसे पहले 1949 में संविधान सभा ने पारित किया था।
– यह जनजातीय आबादी के अधिकारों की रक्षा के लिए स्वायत्त जिला परिषदों (ADCs) को अधिनियमित करने की शक्ति देता है।
6वीं अनुसूची के लाभ?
– छठी अनुसूची उस क्षेत्र की भूमि पर मूल निवासियों के विशेषाधिकार की रक्षा करती है।
– आदिवासी समुदायों को स्वायत्तता देती है।
– जिला परिषद और क्षेत्रीय परिषद को कानून बनाने की वास्तविक शक्ति प्राप्त है।
– ये निकाय क्षेत्र में विकास, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, सड़कों के लिए योजनाओं की लागत पूरा करने के लिए धन को मंजूरी दे सकते हैं।
मुख्यमंत्री; पेमा खांडू
राज्यपाल; बी डी मिश्रा
राजधानी; ईटानगर
Free Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here
Free One Liner MCQ PDF – Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।