Daily Current Affairs, Current Affairs 1 September 2019, Current Affairs 1 September, Current Affair 1 September 2019 Question, 1 September 2019 Current Affairs, Current Affairs 1 September 2019,

यह 1 September 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू सहित अदर न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 1 September 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) की फाइलन ल‍िस्‍ट में कितने लोगों को शामिल किया गया?

a. 4,11,21,004
b. 2,11,21,004
c. 3,11,21,004
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. 3,11,21,004 (तीन करोड़ 11 लाख 21 हजार चार)

– एनआरसी के राज्‍य समन्‍वयक प्रतीक हजारिका ने बताया कि NRC की फाइनल लिस्‍ट से 19,06,657 (19 लाख 6 हजार छह सौ सत्‍तावन) लोग बाहर हो गए हैं।
– एनआरसी बाहर से किए गए लोगों को अब तय समय सीमा के अंदर विदेशी न्यायाधिकरण के सामने अपील करनी होगी।
– असम सरकार राज्य में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) की अंतिम सूची से निकाले गए लोगों से संबंधित मामले देखने के लिए 400 फॉरनर्स ट्रिब्यूनल्स स्थापित करेगी।

– एनआरसी लिस्‍ट को बनाने की प्रक्रिया 4 साल पहले शुरू हुई थी

क्या है नागरिकता रजिस्टर
– यह किसी राज्य या देश में रह रहे नागरिकों की विस्तृत रिपोर्ट है।
– भारत में पहला नागरिकता रजिस्टर 1951 में जनगणना के बाद तैयार हुआ।
– इस रजिस्टर में दर्ज सभी को भारत का नागरिक माना गया।
– यह इकलौता नागरिक ब्यौरा रजिस्टर है।

असम में एनआरसी
– 1986 के नागरिकता कानून में संशोधन करके असम में भारतीय नागरिकता के नियम बदले गए।
– जिसके तहत वहां 1951 से 24 मार्च 1971 की मध्य रात्रि तक भारत में रहने वालों को ही भारतीय माना जाएगा।

NRC की जरूरत क्‍यों पड़ी?
– 1980 के आसपास असम में अवैध विदेशी लोगों की बढ़ती गतिविधियों के बाद एनआरसी को अपडेट करने की मांग तेज हुई.
– ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन और असम गण परिषद की तरफ से एनआरसी के नवनीकरण की मांग को लेकर 1980 में केंद्र को एक ज्ञापन सौंपा गया। बांग्लादेश से असम आ रहे अवैध अप्रवासियों से असम की संस्कृति की रक्षा करने के लिए यह ज्ञापन सौंपा गया था।
– वर्ष 2005 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई एक समीक्षा बैठक में एनआरसी को अपडेट करने का निर्णय लिया गया।
– वर्ष 2010 में एनआरसी को अपडेट करने के पायलट प्रॉजेक्ट को तब अचानक रोक देना पड़ा जब असम के बारपेटा जिले में इसे लेकर एक हिंसक प्रदर्शन के दौरान 4 लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए.
– इसके बाद वर्ष 2015 में आवेदन मांगे गए थे। इस दौरान करीब 6.6 करोड़ आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से असम के 3.29 करोड़ लोगों ने अपना नाम दर्ज करने के लिए आवेदन दिया था।

असम
मुख्‍यमंत्री – सर्बानंद सोनेवाल
राज्‍यपाल – जगदीश मुखी
राजधानी – दिसपुर

———————
2. किस राज्‍य की विधानसभा ने जनरन, प्रलोभन देकर और शादी करके धर्मांतरण पर अधिकतम सजा को तीन साल से बढ़ाकर सात साल करने का विधेयक पास किया है?

a. बिहार
b. हिमाचल प्रदेश
c. महाराष्‍ट्र
d. असम

Answer: b. हिमाचल प्रदेश

– इस विधेयक का नाम है धार्मिक स्वतंत्रता बिल 2019.
– यह बिल हिमाचल प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2006 का स्थान लेगा।
– नए कानून के तहत सात साल तक की कैद का प्रावधान है जबकि पुराने कानून में तीन साल की कैद की सजा की व्यवस्था थी।
– यदि कोई भी शादी बस धर्मांतरण के लिए होती है तो वह इस बिल की धारा पांच के तहत अमान्य माना जाएगा।

– बिल के अनुसार अगर कोई शख्स अपना मजहब बदलना चाहता है तो उसे कम से कम एक महीने पहले जिलाधिकारी को लिखकर देना होगा कि वह अपनी मर्जी से धर्मांतरण कर रहा है।

– नए बिल के मुताबिक, धर्मांतरण कराने वाले पुरोहित/पादरी या किसी धर्माचार्य को भी एक महीने पहले इसकी सूचना देनी होगी।
– अपने मूल धर्म में वापस आने वाले व्यक्ति पर ऐसी कोई शर्त नहीं होगी।
– अगर दलित, महिला या नाबालिग का जबरन धर्मांतरण कराया जाता है तो दो से सात साल तक की जेल की सज़ा मिल सकती है।

हिमाचल प्रदेश
मुख्‍यमंत्री – जयराम ठाकुर
राज्‍यपाल – कलराज मिश्र
राजधानी – शिमला

———————
3. किस राज्‍य सरकार ने शराबबंदी के बाद अब पान मसाले के उत्पादन, संरक्षण और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है?

a. बिहार
b. हिमाचल प्रदेश
c. महाराष्‍ट्र
d. असम

Answer: a. बिहार

– सरकार ने इस आदेश से पूर्व जून से अगस्त के बीच तमाम ब्रांड्स के पान मसालों का सैंपल इकट्ठा कर इनकी जांच कराई थी।

– इन पान मसालों में मैग्नीशियम कार्बोनेट जैसे हानिकारक तत्व होते हैं, जिनके सेवन से इंसान के शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। टेस्ट में इन सभी सैंपल में अधिकतम में मैग्नीशियम कार्बोनेट की मात्रा मिली थी।

– इस प्रकार के पान मसालों के सेवन से हृदय रोग और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है।

बिहार
मुख्‍यमंत्री – नीतीश कुमार
राज्‍यपाल – फगु चौहान
राजधानी – पटना

———————
4. लेखिका अमृता प्रीतम की 100वीं जयंती कब मनाई गई?

a. 27 अगस्त 2019
b. 31 अगस्त 2019
c. 30 अगस्त 2019
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. 31 अगस्त 2019

– अमृता प्रीतम का जन्म 31 अगस्त, 1919 को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गुजरांवाला में हुआ था।
– साल 1980-81 में उन्हें कागज और कैनवास कविता संकलन के लिए भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।
– अमृता ने आठ सौ से ज्यादा किताबें लिखी हैं। इसमें उनकी चर्चित आत्मकथा रसीदी टिकट भी शामिल है।
– उनका निधन 31 अक्टूबर 2005 को हो गया था।

————————-
5. गोरेवाडा अंतर्राष्ट्रीय चिड़ियाघर की स्थापना किस शहर में की जायेगी?

a. गोरखपुर
b. नागपुर
c. छोटानागपुर
d. चंडीगढ़

Answer: b. नागपुर

– वनों के संरक्षण के लिए केंद्र सरकार ने नागपुर के गोरेवाडा में वन विभाग की भूमि पर अन्तराष्ट्रीय स्तर के चिड़ियाघर तथा जैव पार्क की स्थापना का निर्णय लिया है।
– इस चिड़ियाघर में बायोपार्क, इंडियन सफारी, अफ्रीकन सफारी, नाईट सफारी, अनुसन्धान, शिक्षा, व प्रक्षिक्षण इत्यादि जैसी गतिविधियाँ होंगी।
– महाराष्ट्र सरकार ने इस चिड़ियाघर की स्थापना के लिए आवश्यक अनुमति दे दी है।

महाराष्‍ट्र
मुख्‍यमंत्री – देवेंद्र फडणवीस
राज्‍यपाल – सी विद्यासागर राव
राजधानी – मुंबई

————————–
6. हाल ही में सुर्ख़ियों में रही कन्दांगी साड़ी किस राज्य से सम्बंधित है?

a. तमिलनाडु
b. बिहार
c. असम
d. केरल

Answer: a. तमिलनाडु

– अगस्‍त 2019 में तमिलनाडु की कन्दांगी साड़ी तथा डिंडीगुल ताले को GI टैग प्रदान किया गया।
– डिंडीगुल ताले को इसकी बेहतरीन गुणवत्ता तथा टिकाऊपन के लिए जाना जाता है।
– कन्दांगी साड़ी का निर्माण शिवगंगा जिले के कराइकुड़ी तालुक में किया जाता है।

तमिलनाडु
मुख्‍यमंत्री – के पलानीस्‍वामी
राज्‍यपाल – बनवारीलाल पुरोहित
राजधानी – चेन्‍नई

————————
7. हाल ही में सुखियों में रहा स्ट्रोमबोली ज्वालामुखी किस देश में स्थित है?

a. पाकिस्‍तान
b. फ्रांस
c. जापान
d. इटली

Answer: d. इटली

– हाल ही में इटली के स्ट्रोमबोली ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ।
– इस ज्वालामुखी से निकलने वाला लावा और धुल का गुबार मीलों दूर से देखा जा सकता है।
– यह दो महीने में दूसरा विस्फोट है। जुलाई में भी इस ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ था।

स्ट्रोमबोली ज्वालामुखी
– स्ट्रोमबोली इटली में एक छोटा सा द्वीप है।
– स्ट्रोमबोली 926 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

————————-
8. संयुक्त अरब अमीरात में नया भारतीय राजदूत किसे नियुक्त किया गया है?

a. राकेश कपूर
b. पवन तिवारी
c. पवन कपूर
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. पवन कपूर

– वह 1990 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी है, वे नवदीप सूरी का स्थान लेंगे।
– पिछले तीन वर्षों से पवन कपूर इजराइल में एम्बेसडर के रूप में कार्यरत थे।

—————————–
9. 25वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप (10 सितम्बर से 24 सितम्बर, 2019) का आयोजन किस राज्य में किया जायेगा?

a. अरुणाचल प्रदेश
b. केरल
c. बिहार
d. पंजाब

Answer: a. अरुणाचल प्रदेश

– चैंपियनशिप का आयोजन ईस्ट सियांग जिले के पासीघाट नामक कसबे में किया जाएगा।
– इस चैंपियनशिप में देश भर की 30 टीमें हिस्सा लेंगी।

अरुणाचल प्रदेश
मुख्‍यमंत्री – पेमा खांडू
राज्‍यपाल – बीडी मिश्रा
राजधानी – ईटानगर

—————————-
10. किस राज्य सरकार ने “10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट – हर रविवार, डेंगू पर वार” नामक पहल शुरू करने का निर्णय लिया है?

a. अरुणाचल प्रदेश
b. केरल
c. बिहार
d. दिल्‍ली

Answer: d. दिल्‍ली

– दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने 1 सितम्बर से यह पहल शुरू की।
– इस पहल का उद्देश्य डेंगू तथा चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए कार्य करना है।

दिल्‍ली
मुख्‍यमंत्री – अरविंद केजरीवाल
उप-राज्‍यपाल – अनिल बैजल


Free pdf Notes of Current Affairs : DownloadClick Here

Free pdf One Liner Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account