1st October 2022 Current Affairs -68th National Film Awards

यह 1  October 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। 

PDF Download : Click here

1. राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किस एक्‍ट्रेस को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड (वर्ष 2020) दिया?

a. जीनत अमान
b. हेमा मालिनी
c. जया बच्चन
d. आशा पारेख

Answer: d. आशा पारेख

– राष्‍ट्रपति ने यह अवॉर्ड 30 सितंबर 2022 को दिया गया, लेकिन इसका अनाउंस पहले ही हो चुका था।
– यह 52वां दादा साहेब फाल्के पुरस्कार है।
– सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।
– यह वर्ष 2020 के लिए अवॉर्ड है।
– यह पुरस्कार 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया गया।
– यह समारोह 30 सितंबर, 2022 को आयोजित होगा।
– इसकी अध्‍यक्षता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी।
– पिछली बार ‘दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड (2019) सुपरस्टार रजनीकांत को मिला था।

आशा पारेख
– जन्‍म : 2 अक्‍टूबर 1942 को मुंबई में
– उम्र 79 वर्ष है।
– वो प्रसिद्ध फिल्म एक्‍ट्रेस, डायरेक्‍ट, प्रोड्यूसर और इंडियन क्लासिकल डांसर हैं।
– फिल्‍मी करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की।
– तब उनकी उम्र 10 वर्ष थी। मशहूर फिल्‍म डायरेक्‍ट बिमल रॉय ने उनका डांस देखा और फिल्‍म ‘मां’ में बाल कलाकार बनाया।
– मुख्‍य एक्‍ट्रेस के रूप में उनकी पहली फिल्‍म ‘दिल दे के देखो’ थी।
– इसके बारे तो 95 से ज्‍यादा फिल्‍मों में शानदार एक्टिंग की।
– मशहूर फिल्‍मों में, कटी पतंग, तीसरी मंजिल, लव इन टोक्यो, आया सावन झूम के, आन मिलो सजना, मेरा गांव मेरा देश है।
– वर्ष 1992 में पद्मश्री सम्‍मान मिल चुका है।
– वर्ष 1998-2001 तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) की चेयरमैन भी रह चुकी हैं।

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के बारे में-
– दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड भारत में सिनेमा जगत का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान है।
– इस अवॉर्ड का नाम धुंडीराज गोविंद फाल्के के नाम पर रखा गया था।
– उन्हें फादर ऑफ इंडियन सिनेमा भी कहा जाता है।
– फाल्‍के ने भारत की पहली फीचर फिल्म ‘राजा हरिश्चंद्र’ डायरेक्ट की थी।
– हर साल यह अवॉर्ड नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान दिया जाता है।
– इस बार यह सेरेमनी 30 सितंबर को होगी।
– यह अवॉर्ड जीतने वाले को एक गोल्‍ड कमल मेडल, एक शॉल और 10 लाख रुपये का कैश प्राइज दिया जाता है।

इन स्‍टार्स को दादा साहेब फाल्‍के अवॉर्ड –
वर्ष – नाम – फिल्म इंडस्ट्री
2020 – आशा पारेख
2019 – रजनीकांत
2018 – अमिताभ बच्चन (हिन्दी)
2017 – विनोद खन्ना (हिन्दी)
2016 – कसिनाथुनी विश्वनाथ (तेलुगू)
2015 – मनोज कुमार (हिन्दी)
2014 – शशि कपूर (हिन्दी)
2013 – गुलजार (हिन्दी)
2012 – प्राण (हिन्दी)
2011 – सौमित्र चटर्जी (बंगाली)
2010 – के. बालचन्दर (तमिल, तेलुगू)
2009 – डी. रामानायडू (तेलुगू)
2008 – वी. के. मूर्ति (हिन्दी)
2007 – मन्ना डे (बंगाली, हिन्दी)
2006 – तपन सिन्हा (बंगाली, हिन्दी)
2005 – श्याम बेनेगल (हिन्दी)
2004 – अडूर गोपालकृष्णन (मलयालम)
2003 – मृणाल सेन (बंगाली)
2002 – देव आनन्द (हिन्दी)
2001 – यश चोपड़ा (हिन्दी)
2000 – आशा भोसले (हिन्दी, मराठी)
1999 – ऋषिकेश मुखर्जी (हिन्दी)
1998 – बी. आर. चोपड़ा (हिन्दी)
1997 – कवि प्रदीप (हिन्दी)
1996 – शिवाजी गणेशन (तमिल)
1995 – राजकुमार (कन्नड़)
1994 – दिलीप कुमार (हिन्दी)
1993 – मजरूह सुल्तानपुरी (हिन्दी)
1992 – भूपेन हजारिका (असमिया)
1991 – भालजी पेंढारकर (मराठी)
1990 – अक्कीनेनी नागेश्वर राव (तेलुगू)
1989 – लता मंगेशकर (हिन्दी, मराठी)
1988 – अशोक कुमार (हिन्दी)
1987 – राज कपूर (हिन्दी)
1986 – बी. नागी. रेड्डी (तेलुगू)
1985 – वी. शांताराम (हिन्दी, मराठी)
1984 – सत्यजीत रे (बंगाली)
1983 – दुर्गा खोटे (हिन्दी, मराठी)
1982 – एल. वी. प्रसाद (हिन्दी, तमिल, तेलुगू)
1981 – नौशाद अली (हिन्दी)
1980 – पैडी जयराज (हिन्दी, तेलुगू)
1979 – सोहराब मोदी (हिन्दी)
1978 – रायचन्द बोराल (बंगाली, हिन्दी)
1977 – नितिन बोस (बंगाली, हिन्दी)
1976 – कानन देवी (बंगाली)
1975 – धीरेन्द्रनाथ गांगुली (बंगाली)
1974 – बोम्मीरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी (तेलुगू)
1973 – रूबी मयेर्स (सुलोचना) (हिन्दी)
1972 – पंकज मलिक (बंगाली एवं हिन्दी)
1971 – पृथ्वीराज कपूर (हिन्दी)
1970 – बीरेन्द्रनाथ सरकार (बंगाली)
1969 – देविका रानी (हिन्दी)


– 68th राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार (National Film Awards), 2020 [लेकिन वर्ष 2022 में दिया गया.]

—————
2. राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 68वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार (National Film Awards) समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Actor) का अवॉर्ड किसे दिया?

a. सूर्या और अक्षय कुमार
b. अनीश और सलमान खान
c. सूर्या और अजय देवगन
d. अक्षय कुमार और धनुष

Answer: c. सूर्या और अजय देवगन

– राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 30 सितंबर 2022 को दोनों एक्‍टर को संयुक्‍त रूप से बेस्‍ट एक्‍टर का अवॉर्ड दिया गया है?
– सूर्या को तमिल फिल्‍म ‘सोरारई पोटरू’ के लिए अवॉर्ड मिला।
– अजय देवगन को फिल्‍म ‘तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ के लिए अवॉर्ड मिला।


राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार
– 68वां राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार, वर्ष 2020 के लिए अनाउंस हुआ है। इसकी घोषणा 22 जुलाई 2022 को हुई थी।
– यह अवॉर्ड डायरेक्टोरेट ऑफ फ़िल्म फेस्टिवल की तरफ़ से दिया जाता है, यह संस्था सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत काम करती है।
नोट: – महामारी से संबंधित देरी के कारण राष्ट्रीय पुरस्कार निर्धारित समय से एक साल पीछे चल रहे हैं।
– इस वर्ष 2020 के लिए 50 कैटेगरी हैं जिनमें 300 से अधिक फीचर फिल्में और 150 गैर-फीचर फिल्में पुरस्कारों के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। फिल्मों में 30 अलग-अलग भाषाएं हैं।

————————
3. 68वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार (National Film Awards) में सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री (Best Actress) का अवॉर्ड किसे मिला?

a. अपर्णा बालमुरली
b. कंगना रनौत
c. रश्मिका
d. दीपिका पादुकोण

Answer: a. अपर्णा बालमुरली

– यह अवॉर्ड तमिल फिल्‍म ‘सोरारई पोटरू’ में एक्टिंग के लिए मिला है।

———————-
4. राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 68वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में किस फ़िल्म को सर्वश्रेष्‍ठ फीचर फिल्‍म (Best Feature Film) का अवॉर्ड दिया?

a. तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर
b. सोरारई पोटरू
c. मंडेला
d. मलिक

Answer: b. सोरारई पोटरू

– यह तमिल फिल्‍म है।
– फिल्‍म के एक्‍टर सूर्या और एक्ट्रेस अपर्णा बालमुरली हैं। दोनों को बेस्‍ट एक्‍टर और बेस्‍ट एक्‍ट्रेस का अवॉर्ड मिला?

फिल्‍म सोरारई पोटरू
– एक्‍टर – सूर्या
– एक्ट्रेस – अपर्णा बालमुरली
– डायरेक्‍ट – सुधा कोंगारा प्रसाद
– प्रोड्यूसर – सूर्या, ज्योतिका, गुनीत मोंगा

————————
5. सर्वश्रेष्ठ मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्‍कार किसे मिला?

a. तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर
b. सोरारई पोटरू
c. मंडेला
d. मलिक

Answer: a. तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर

– फिल्‍म के डायरेक्‍टर ओम राउत हैं। जबकि प्रोड्यूसर अजय देवगन है।

—————
6. राष्‍ट्रपति ने 68वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में किस फीचर फ़िल्म को सर्वश्रेष्‍ठ हिन्‍दी फिल्‍म (Best Hindi Film) का अवॉर्ड दिया?

a. सोरारई पोटरू
b. जीतगे
c. कलर फोटो
d. तुलसीदास जूनियर

Answer: d. तुलसीदास जूनियर

डायरेक्‍टर – मृदुल टूलीदास
प्रोड्यूसर – आशुतोष गोवारिकर प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड

—————
7. 68वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में अलग-अलग भाषाओं में बेस्‍ट फीचर फिल्‍म अवॉर्ड –

भाषा – फिल्म
हिंदी – तुलसीदास जूनियर
तूलू – जीतगे
हरियाणवी – दादा लखमी
तेलुगू – कलर फोटो
तमिल – शिवरंजनियुम इनुम सिला पेंगलुम
मलयालम – थिंकलाज़्चा निश्चययम
मराठी – गोष्ट एका पैठानिचि
कन्नड़ – डोल्‍लू
बंगाली – अविजात्रिक
असमी – ब्रिज
दिमासा – सेमखोर

————————-
8. 68वां राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में फीचर फिल्‍म अवॉर्ड –

कैटेगरी – विजेता
– बेस्‍ट फीचर फिल्‍म – सोरारई पोटरू (तमिल)
– बेस्‍ट एक्‍टर – अजय देवगन (फिल्‍म ‘तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर’) और सूर्या (तमिल फिल्‍म ‘सोरारई पोटरू’)
– बेस्‍ट एक्‍ट्रेस – अपर्णा बालमुरली (तमिल फिल्‍म ‘सोरारई पोटरू’)
– बेस्ट डायरेक्शन – सच्चिदानंदन केआर (मलयालम फिल्‍म ‘एके अय्यप्पनम कोशियुम’)
– बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – बीजू मेनन (मलयालम फिल्‍म ‘एके अय्यप्पनम कोशियुम’)
– बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली (तमिल फिल्‍म ‘शिवरंजनियुम इनुम सिला पेंगलुम’)

– बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म – अमोल वसंत गोले (मराठी फिल्‍म ‘सुमी’)
– बेस्‍ट म्‍यूजिक डायरेक्‍शन – थमन सो (तेलुगु फिल्‍म ‘आला वैकुंठपुरमुलु’) और जीवी प्रकाश कुमार (तमिल फिल्‍म ‘सोरारई पोटरू’)
– बेस्ट मेल प्‍लेबैक सिंगर – राहुल देशपांडे (मराठी फिल्‍म ‘एम आई वसंतराव’)
– बेस्ट फीमेल सिंगर – नंचम्मा (मलयालम फिल्‍म ‘एके अय्यप्पनम कोशियुम’)
– बेस्‍ट Lyrics (गीत) – मनोज मुंतशिर (फिल्‍म साइना)
– इंदिरा गांधी अवॉर्ड फॉर बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर – मैडोन अश्विन (तमिल फिल्‍म ‘मंडेला’)
– बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट – ओम राउत (तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर)
– पर्यावरण संरक्षण पर बेस्‍ट फिल्‍म – तलदंडा (कन्‍नड़)
– सामाजिक मुद्दों पर बेस्‍ट फिल्‍म – मैयत (मराठी)

————————–
9. 68वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में किस नॉन-फीचर फ़िल्म को सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म (Best Film) का अवॉर्ड मिला?

a. टेस्टमोनी ऑफ एना
b. सुमी
c. मंडेला
d. सैना

Answer: a. टेस्टमोनी ऑफ एना (Testimony of Ana)

– यह डांगी भाषा में बनी फिल्‍म है। यह भाषा Gujarat, Maharashtra, Karnataka, Rajasthan में बोली जाती है।
– निर्देशक और निर्माता – सचिन धीरज मुंडीगोंडा

———————-
10. 68वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में नॉन-फीचर फ़िल्म अवॉर्ड
– बेस्‍ट एन्‍वायरमेंटल फिल्‍म – मनः अरु मनुहू
– बेस्‍ट साइंस एंड टेक्‍नोलॉजी फिल्‍म – ऑन द ब्रिंक सेशन 2 – बैट्स
– बेस्‍ट फिल्‍म ऑन सोशल इश्‍यू – Justice Delayed but Delivered (हिन्‍दी) और Three Sisters (बंगाली)
– बेस्‍ट एजुकेशनल फिल्‍म – ड्रिम्‍स ऑफ वर्ड्स (मलयालम)
– बेस्‍ट इन्‍वेस्टिगेटिव फिल्‍म – द सेवियर : ब्रिगेडियर प्रीतम सिंह
– बेस्‍ट डायरेक्‍शन – आरवी रमानी (फिल्‍म ‘ओह दैट्स भानू’)
– बेस्‍ट म्‍यूजिक डायरेक्‍शन – विशाल भारद्वाज (फिल्‍म ‘1232 किलोमीटर : मरेंगे तो वहां जाकर’)

———————–
11. राष्‍ट्रपति ने 68वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में ‘Best Book on Cinema’ का अवॉर्ड किसे दिया?

a. Colour Photo
b. The Longest Kiss
c. Tak-Tak
d. Funeral

Answer: b. The Longest Kiss

लेखक – किश्वर देसाई
प्रकाशक – वेस्टलैंड पब्लिकेशन

———————–
12. 68वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में फ़िल्म शूटिंग के लिए पसंदीदा राज्य (Most Film Friendly State) का अवॉर्ड किसे मिला?

a. पंजाब
b. महाराष्‍ट्र
c. मध्‍य प्रदेश
d. उत्‍तर प्रदेश

Answer: c. मध्‍य प्रदेश

– स्‍पेशल मेंशन अवॉर्ड उत्‍तराखंड और उत्‍तर प्रदेश को मिला।


PDF Download : Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *