Daily Current Affairs, Current Affairs 1 November 2019, Current Affairs 1 November, Current Affair 1 November 2019 Question, 1 November 2019 Current Affairs, Current Affairs 1 November 2019,

यह 1 November 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू, इंडियन एक्‍सप्रेस सहित अन्‍य न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 1 November 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें। 

1. जम्‍मू कश्‍मीर व लद्दाख के UT बनने के बाद अब देश में कितने राज्‍य हैं?

a. 27
b. 28
c. 29
d. 30

Answer: b. 28

– अब तक पूर्ण राज्य रहा जम्मू-कश्मीर 31 अक्टूबर से दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेशों में बदल गया.
– जम्मू-कश्मीर का इलाका अलग और लद्दाख का इलाका अलग-अलग दो केंद्र शासित प्रदेश बन गए हैं.
– देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती (एकता दिवस) के मौके पर 31 अक्‍टूबर को केंद्र सरकार ने जम्‍मू-कश्‍मीर और लद्दाख को UT का दर्जा दिया।

– इससे पहले यह राज्‍य था और तब देश में 29 राज्‍य थे। लेकिन अब नए बदलाव के साथ राज्‍यों की संख्‍या घटकर 28 हो गई है।

————————-
2. देश में कितने केंद्र शासित प्रदेश (UT) हैं?

a. 6
b. 7
c. 8
d. 9

Answer: d. 9

– पहले देश में 7 केंद्र शासित प्रदेश थे, लेकिन जम्‍मू-कश्‍मीर और लद्दाख दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश बन गए हैं।

UT
– जम्‍मू कश्‍मीर
– लद्दाख
– दिल्‍ली
– पुदुचेरी
– चंडीगढ़
– अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
– दादर और नागर हवेली
– दमन और दीव
– लक्षद्वीप

– इस बदलाव के साथ ही अब देश में केंद्र शासित प्रदेशों की संख्‍या बढ़कर 9 हो गई है।
– 5 अगस्त को सरकार ने संसद में जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 के दो खंडों और 35A हटाने का फैसला लिया था।

– राज्‍य और केंद्र शासित प्रदेश की संख्‍या मामूली बात है, लेकिन आपके एग्‍जामिनेशन के नजरिए से बेहद इंपॉर्टेंट है।

—————————-
3. जम्‍मू कश्‍मीर के पहले उप-राज्‍यपाल के तौर पर किसने शपथ ली?

a. राधाकृष्ण माथुर
b. गिरीश चंद्र मुर्मू
c. पीएस श्रीधरन पिल्लई
d. सत्यपाल मलिक

Answer: b. गिरीश चंद्र मुर्मू

– 31 अक्‍टूबर को जम्‍मू-कश्‍मीर हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस गीता मित्‍तल ने जीसी मुर्मू को उप-राज्‍यपाल के पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
– वह गिरीश चंद्र मुर्मू 1985 बैच के गुजरात कैडर के IAS अधिकारी हैं।

– पुदुचेरी की तहत जम्‍मू कश्‍मीर में विधानसभा होगी।
– कानून- व्‍यवस्‍था, पुलिस पर केंद्र सरकार का नियंत्रण होगा।
– भूमि निर्वाचित सरकार के अधीन होगी। (दिल्‍ली में भूमि केंद्र सरकार के पास है।)
– राज्य में आईएएस और आईपीएस अफसरों की तैनाती का अधिकार केंद्र सरकार यानी उपराज्यपाल के पास होगा।

————————–
4. जम्‍मू-कश्‍मीर, विधानसभा वाला ………..वां केंद्र शासित प्रदेश बन गया है?

a. दूसरा
b. तीसरा
c. चौथा
d. पांचवां

Answer: b. तीसरा

– पहले से विधानसभा वाला केंद्र शासित प्रदेश दिल्‍ली और पुदुचेरी है।

– जम्‍मू-कश्‍मीर में पहले विधानसभा की 107 सीटें थीं। इन्‍हें बढ़ाकर 114 करने का प्रस्‍ताव है।
– 83 सीटों पर चुनाव होंगे, जबकि दो सीटें मनोनयन से भरी जाएंगी।
– 24 सीटें पीओके के लिए आरक्षित रहेंगी, जब तक कि वहां भारत का नियंत्रण नहीं हो जाता है।

विधान परिषद का अस्तित्‍व खत्‍म
– जम्मू कश्मीर विधानसभा में पहले विधान परिषद भी होती थी, वो अब नहीं होगी. हालांकि राज्य से आने वाली लोकसभा और राज्यसभा की सीटों की संख्या पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

सांसदों के चुनाव पहले जैसा
– केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर से 5 और केंद्र शासित लद्दाख से एक लोकसभा सांसद ही चुन कर आएगा.
– इसी तरह से केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर से पहले की तरह ही राज्यसभा के 4 सांसद ही चुने जाएंगे.

उप-राज्‍यपाल की सलाह पर होगा काम
– जम्‍मू कश्‍मीर में विधानसभा तो होगी, लेकिन केंद्र शासित प्रदेश होने के नाते वहां की सरकार को उप-राज्‍यपाल की सलाह पर काम करना होगा।
– विधानसभा वाले केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में राज्यपाल की जगह उप-राज्यपाल होते हैं।

सभी केंद्रीय कानून लागू हो गए
– विशेष राज्‍य की वजह से पहले जम्‍मू-कश्‍मीर में अधिकतर केंद्रीय कानून लागू नहीं होते थे, लेकिन अब केंद्र शासित राज्य बन जाने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दोनों राज्यों में कम से कम 106 केंद्रीय कानून लागू हो पाएंगे.
– केंद्र सरकार की योजनाओं के साथ केंद्रीय मानवाधिकार आयोग का कानून, सूचना अधिकार कानून, एनमी प्रॉपर्टी एक्ट और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से रोकने वाला कानून शामिल है.

————————–
5. लद्दाख के उप-राज्‍यपाल के तौर पर किसने शपथ ली?

a. जीसी मुर्मू
b. राधाकृष्ण माथुर
c. पीएस श्रीधरन पिल्लई
d. सत्यपाल मलिक

Answer: b. राधाकृष्ण माथुर

– उन्‍हें जम्‍मू-कश्‍मीर हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस गीता मित्‍तल ने लेह में शपथ दिलाई।
– वह 1977 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के त्रिपुरा कैडर के रिटायर्ड अधिकारी हैं।
– लद्दाख में विधानसभा नहीं होगी।

————————-
6. क्षेत्रफल के हिसाब से देश का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश कौन है?

a. लद्दाख
b. जम्‍मू कश्‍मीर
c. उत्‍तर प्रदेश
d. दिल्‍ली

Answer: b. जम्‍मू कश्‍मीर

– सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश जम्‍मू कश्‍मीर और फिर लद्दाख।

——————–
7. केंद्र शासित प्रदेश जम्‍मू कश्‍मीर में कितने जिले हैं?

a. 21
b. 20
c. 19
d. 18

Answer: b. 20

जम्मू-कश्मीर (20 जिले)
– अनंतनाग, बांदीपोरा, बारामूला, बड़गाम, डोडा, गांदरबल, जम्मू, कठुआ, किश्तवाड़, कुलगाम, पुंछ, कुपवाड़ा, पुलवामा, रामबन, रसाई, राजौरी, सांबा, शोपियां, श्रीनगर, उधमपुर

——————-
8. केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में कितने जिले हैं?

a. 2
b. 1
c. 10
d. 12

Answer: a. 2

लद्दाख (2 जिले)
– लेह और करगिल

—————-
9. राजनीतिक नेता गुरुदास दासगुप्‍ता का निधन 31 अक्‍टूबर को हो गया, वह किस पार्टी से जुड़े थे?

a भाजपा
b. कांग्रेस
c. सीपीएम
d. सीपीआई

Answer: d. सीपीआई (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी)

– दासगुप्ता 83 वर्ष के थे, वह पिछले कुछ महीने से फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित थे।
– कोलकाता में 31 अक्‍तूबर को निधन हुआ।
– वह सीपीआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद के सदस्य थे।
– दासगुप्ता को 1985 में राज्य सभा के लिए चुना गया था।
– वह 2004 में पांसकुड़ा और 2009 में घाटल सीट से लोकसभा सदस्य थे।

———————
10. इजरायल की किस कंपनी के स्‍पाइवेयर Peagasus (पैगसेज) की मदद से WhatsApp के जरिए भारतीय पत्रकारों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की जासूसी की गई?

a. NSO ग्रुप
b. USO ग्रुप
c. NSS
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. NSO ग्रुप

– यह स्‍पाइवेयर, वाट्सएप पर सिर्फ एक मिसकॉल से मोबाइल में घुस जाता है।
– इसके बाद वाट्सएप पर की गई बातें और फोन के तमाम इंफॉर्मेशन कहीं दूर से रिकॉर्ड कर ली जाती हैं।
– इस सर्विलांस फर्म के स्‍पाइवेयर से भारतीय पत्रकारो, वकीलों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं सहित दुनियाभर के 1400 से अधिक लोगों की जासूसी की गई।

– वॉट्सऐप ने कहा है कि उसकी ओर से इजराइल की सर्विलांस फर्म NSO ग्रुप के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है, जो इस टेक्नॉलजी को तैयार करने के लिए जिम्मेदार है।
– यह यह मुकदमा कैलिफोर्निया की संघीय अदालत में दायर किया गया है।
– हालांकि, यह सामने नहीं आया है कि किसके इशारे पर दुनियाभर के पत्रकारों और बाकी महत्वपूर्ण लोगों को निशाना बनाया गया है।


Free pdf Notes of Current Affairs : DownloadClick Here

Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account