यह 1st May 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. किस देश के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया, जिसके बाद पद से हट गए?
a. ब्रिटेन
b. रूस
c. बेलारूस
d. यूक्रेन
Answer: b. रूस
– रूस में कोरोना वायरस का दायरा बढ़ता जा रहा है।
– वहां 30 अप्रैल तक कोरोना की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 1,00,000 पार कर गई और मरने वालों की संख्या 1,000 पार कर गई।
– मिखाइल मिशुस्तिन इसी साल जनवरी में प्रधानमंत्री बने थे।
– उन्होंने यह भी बताया कि वह फिलहाल पीएम पद से हट रहे हैं।
– उन्होंने आंद्रे बेलुसोव को कार्यकारी पीएम बनाए जाने की सलाह भी दी जिसे प्रेसिडेंट पुतिन ने मान लिया।
ब्रिटिश पीएम भी हुए थे कोरोना पॉजिटिव
– इससे पहले ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। हालांकि वह ठीक हुए और उन्होंने पीएम ऑफिस में काम करना शुरू कर दिया।
—————————-
2. एक्टर ऋषि कपूर का 30 अप्रैल 2020 को निधन हो गया, वह किस तरह के कैंसर से जूझ रहे थे?
a. न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर
b. ल्यूकेमिया
c. लिम्फोमा
d. बेसल सेल कैंसर
Answer: b. ल्यूकेमिया
– वह 67 साल के थे।
– उनका निधन मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में हो गया।
– चेस्ट इन्फेक्शन, सांस लेने में दिक्कत और बुखार के कारण 29 अप्रैल को दोबारा अभिनेता को भर्ती कराया था।
– अगले दिन 30 अप्रैल को निधन हो गया।
– ल्यूकेमिया से दो साल के संघर्ष के बाद.
क्या है ल्यूकेमिया
– ल्यूकेमिया एक तरह का ब्लड कैंसर है जो शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स की संख्या में बढ़ोतरी की वजह से होता है.
– शरीर को चलाने के लिए खून चाहिए और खून में होते हैं ब्लड सेल.
– आसान भाषा में ब्लड सेल भी अच्छे और खराब होते हैं.
– जब खराब ब्लड सेल बढ़ने लगते हैं तो ल्यूकेमिया होता है.
ब्लड में तीन तरह के सेल्स (कोशिकाएं) होते हैं-
– व्हाइट ब्लड सेल्स (WBC) जो संक्रमण से लड़ते हैं। WBC पूरी बॉडी की इम्यून सिस्टम का बहुत बड़ा हिस्सा होता है।
– रेड ब्लड सेल्स (RBC) जो ऑक्सीजन वहन का काम करते हैं और
– प्लेटलेट्स जो ब्लड के थक्के बनने से रोकते हैं.
– ल्यूकेमिया विशेष रूप से वाइट ब्लड सेल्स को ही प्रभावित करता है।
– व्हाइट ब्लड सेल्स (WBC) रेड ब्लड सेल्स पर हावी हो जाते हैं और शरीर के स्वस्थ रहने में अहम भूमिका निभाने वाले प्लेटलेट्स पर भी वर्चस्व हासिल कर लेते हैं.
– व्हाइट ब्लड सेल्स की अधिकाधिक मात्रा की वजह से शरीर को बेहद नुकसान पहुंचने लगता है.
यह कैंसर बोन मैरो पर असर डालता है
– इस कैंसर में बोन मैरो (अस्थिमज्जा) पर इसका असर पड़ता है.
– बोन मैरो हड्डियों खासकर जांघों की बड़ी हड्डियों में पाए जाने वाले सेमी-सॉलिड टिश्यू होते हैं.
– बोन मैरो, हर दिन करोड़ों की संख्या में नए ब्लड सेल्स बनाते हैं, जिनमें ज़्यादातर रेड ब्लड सेल्स ही होते हैं.
– लेकिन ल्यूकेमिया होने पर शरीर में जरूरत से ज्यादा व्हाइट सेल्स (WBC) बनने लगते हैं.
– ल्यूकेमिया सेल्स संक्रमण से उस तरह से नहीं लड़ पाते हैं जिस तरह से सामान्य ब्लड सेल्स लड़ते हैं.
– बोन मैरो में दिक्कत की वजह से स्वस्थ ब्लड सेल नहीं बन पाते.
– हीमोग्लोबिन और प्लेटलेट्स की मात्रा कम होने लगती है.
– खराब ब्लड सेल्स धीरे-धीरे शरीर के दूसरे हिस्सों को प्रभावित करते हैं.
– ज्यादा संख्या में होने की वजह से ये शरीर के दूसरे अंगों के काम करने के तरीके पर असर डालने लगते हैं.
– एक वक्त आता है जब शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए पर्याप्त रेड ब्लड सेल्स (RBC) ही नहीं रह जाते हैं.
– ल्यूकेमिया में प्लेटलेट्स भी ब्लड को जमने से नहीं रोक पाते हैं.
किसे होती है यह बीमारी?
– ल्यूकेमिया ज्यादातर उन लोगों को होता है जिनकी कोई फैमिली हिस्ट्री होती है।
– इसके साथ-साथ स्मोकिंग करने के कारण भी ल्यूकेमिया का खतरा बढ़ जाता है।
ल्यूकेमिया कैंसर के लक्षण
– अत्यधिक पसीना, विशेष रूप से रात में
– थकान और कमजोरी जो आराम करने से भी दूर नहीं जाती
– ऐसे ही वजन कम होना
– हड्डी में दर्द और कमजोरी
– दर्द रहित सूजन (विशेषकर गर्दन और बगल में)
– लीवर और स्प्लीन का बढ़ना
– त्वचा पर लाल धब्बे
– बुखार या ठंड लगना
– बार-बार कोई भी संक्रमण हो जाना
इलाज
– ट्रीटमेंट के दौरान कीमोथेरेपी, रेडिएशन थेरेपी, स्टेम सेल ट्रांसप्लांटेशन (जिसे बोन मैरो ट्रांसप्लांट भी कहा जाता है) और बायोलॉजिकल/इम्यून थेरेपी का सहारा लिया जाता है।
– ऋषि कपूर को बोन मैरो ट्रांसप्लांट भी हुआ था। न्यूयार्क में।
ऋषि कपूर की पहली और आखिरी फिल्म?
– वर्ष 1970 में अपने पिता राज कपूर के फिल्म मेरा नाम जोकर में बाल कलाकार के रूप में फिल्मी करियर शुरू किया था।
– बड़े होकर ऋ़षि कपूर ने बॉबी फिल्म से अपना बेहतरीन करियर आगे बढ़ाया।
– आखिरी फिल्म शर्माजी नमकीन थी, जिसकी शूटिंग चल रही थी। अब इसे फिर से शूट किया जाएगा।
किस फिल्म में ऋषि कपूर और इरफान खान ने एक साथ भूमिका निभाई?
– ऋषि कपूर निधन से एक दिन पहले 29 अप्रैल को बॉलीवुड के बेहतर अभिनेता इरफान खान का न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर से निधन हो गया था। यह भी एक तरह का कैंसर था।
– ऋषि कपूर और इरफान डी-डे फिल्म में एक साथ थे, यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी।
—————————–
3. संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत के स्थायी प्रतिनिधि (UN ambassador) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a. दीपक मित्तल
b. टी.एस. तिरुमूर्ति
c. पीयूष श्रीवास्तव
d. नम्रता एस कुमार
Answer: b. टी.एस. तिरुमूर्ति
– 29 अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया।
– वो चेन्नई के रहने वाले हैं और वर्तमान में विदेश मंत्रालय में सचिव के पद पर कार्यरत हैं।
– वह भारतीय विदेश सेवा के 1985 बैच के अधिकारी हैं।
– उन्होंने सैयदअकबरूद्दीन की जगह ली। चार साल पहले वह स्थान प्रतिनिधि नियुक्त हुए थे।
– वह 30 अप्रैल 2020 को रिटायर हो गए।
यूएन में स्थाई प्रतिनिधि (Permanent representative)
– यूएन के जितने मेंबर कंट्री हैं। उनके डिप्लोमेटिक मिशन के हेड को यूएन में परमानेंट मेंबर कहते हैं।
– उनका दफ्तर अमेरिका के न्यूयार्क सिटी में यूएन बिल्डिंग में होता है।
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस.
—————————–
4. केन्द्रीय सतर्कता आयोग (Central Vigilance Commission) में सतर्कता आयुक्त (Vigilance Commissioner) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a. अजय बिसारिया
b. राकेश मारिया
c. सुरेश एन. पटेल
d. राकेश टोनी
Answer: c. सुरेश एन. पटेल
– वह मशहूर बैंकर हैं।
– भ्रष्टाचार रोधी निगरानी संस्था केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) में सतर्कता आयुक्त के रूप में 29 अप्रैल को शपथ ग्रहण की।
– केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (CVC) संजय कोठारी ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये पद की शपथ दिलाई।
– सुरेश एन पटेल अभी अहमदाबाद में हैं।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने इस साल फरवरी में इस पद के लिये पटेल के नाम की सिफारिश की थी।
– वह वर्ष 2015 में आंध्रा बैंक के MD और CEO रह चुके हैं।
– सीवीसी में उनका कार्यकाल दो साल से अधिक होगा और यह दिसंबर 2022 तक होगा।
– सतर्कता आयुक्त का कार्यकाल चार साल का या 65 साल की आयु पूरी करने तक होता है।
क्या होता है सतर्कता आयुक्त
– यह भ्रष्टाचार रोधी निगरानी संस्था है।
– सीवीसी में एक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त और दो सतर्कता आयुक्त हो सकते हैं।
– दूसरे सतर्कता आयुक्त शरद कुमार हैं।
——————————
5. पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड का अंतरिम एमडी और सीईओ किसे बनाया गया है?
a. राजीव सचान
b. संजय व्यास
c. एपी मिश्रा
d. नीरज व्यास
Answer: d. नीरज व्यास
– एनबी हाउसिंग फाइनेंस ने 29 अप्रैल को ये घोषणा की।
– उनकी नियुक्ति संजय गुप्ता की जगह पर हुई है, जिनका कार्यकाल 4 मई को समाप्त हो रहा है।
– नीरज व्यास आठ महीने तक इस पद पर रहेंगे।
– व्यास बैंकिंग के 36 वर्षों के अनुभव के साथ वरिष्ठ बैंकिंग पेशेवर हैं।
– इससे पहले, उन्होंने एसबीआई के डिप्टी एमडी और सीओओ के रूप में काम किया है।
——————————
6. आयुष्मान भारत दिवस कब मनाया जाता है?
a. 28 अप्रैल
b. 26 अप्रैल
c. 2 मई
d. 30 अप्रैल
Answer: d. 30 अप्रैल
– इसी दिन आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ किया गया था।
– इसका ऑफिशियल नाम प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) है।
– इसके तहत देश की निम्न आय वाली एक बड़ी आबादी के प्रत्येक परिवार को हर साल पांच लाख तक की स्वास्थ्य सुविधा नि:शुल्क मिलती है।
——————————
7. केंद्र सरकार ने स्लोवेनिया में भारत का राजदूत किसे नियुक्त किया?
a. नम्रता एस. कुमार
b. जयदीप मजूमदार
c. दीपक मित्तल
d. पीयूष श्रीवास्तव
Answer: a. नम्रता एस. कुमार
स्लोवेनिया (यूरोपीय देश- हंगरी, इटली, क्रोएशिया और ऑस्ट्रिया की सीमा लगती है)
– कैपिटल : जुब्लजाना
– मुद्रा: यूरो
– राष्ट्रपति: बोरुत पहोर
———————————-
8. केंद्र सरकार ने ऑस्ट्रिया में भारत का राजदूत किसे नियुक्त किया?
a. विजय कुमार
b. जयदीप मजूमदार
c. दीपक मित्तल
d. पीयूष श्रीवास्तव
Answer: b. जयदीप मजूमदार
ऑस्ट्रिया (यूरोपीय देश- जर्मनी, इटली, स्विटजलैंड, स्नोवेनिया और हंगरी की सीमा लगती है)
– राजधानी: विएना
– मुद्रा: यूरो
– राष्ट्रपति : हेंज फिशर
———————————-
9. केंद्र सरकार ने कतर में भारत का राजदूत किसे नियुक्त किया?
a. विजय कुमार
b. राकेश मित्तल
c. दीपक मित्तल
d. पीयूष श्रीवास्तव
Answer: c. दीपक मित्तल
कतर (अरब देश)
कैपिटल: दोहा;
मुद्रा: कतरी रियाल.
प्रधान मंत्री: शेख खालिद बिन खलीफा बिन अब्देलअजीज अल थानी.
——————————-
10. केंद्र सरकार ने बहरीन में भारत का राजदूत किसे नियुक्त किया?
a. विजय कुमार
b. हिमांशु कुमार
c. राकेश भाटिया
d. पीयूष श्रीवास्तव
Answer: d. पीयूष श्रीवास्तव
बहरीन (अरब देश)
राजा: हमद बिन ईसा अल खलीफा
राजधानी: मनामा;
मुद्रा: बहरीन दीनार.
—————————–
11. इंटरनेशनल जैज डे कब मनाया जाता है?
a. 28 अप्रैल
b. 30 अप्रैल
c. 29 अप्रैल
d. 1 मई
Answer: b. 30 अप्रैल
क्या है जैज?
– जैज़ एक पश्चिमी सभ्यता की संगीत विधा है, जिसकी शुरुआत 19 वीं से 20 वीं शताब्दी के मध्य में हुई थी।
– अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में इसकी लोकप्रियता बहुत ज्यादा है।
– इस संगीत विधा का सबसे अहम इंस्ट्रूमेंट सक्सोफोन है।
– यह दिवस यूनेस्को द्वारा घोषित है।
– जैज़ डे पर सभी समुदाय, स्कूल और दुनियाभर के कलाकार एक साथ इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं।
– हर साल इस दिन पूरी दुनिया में समारोह आयोजित किए जाते हैं और ये दिन संगीत प्रेमियों के लिए खास बन जाता है।
– इस कोरोना महामारी के कारण ऑनलाइन ही सेलिब्रेट किया जाएगा।
यूनेस्को के महानिदेशक: ऑड्रे अज़ोले
Free Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here
Free One Liner MCQ PDF – Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।