Daily Current Affairs, Current Affairs 1 January 2021, Current Affairs 1 January 2021, Current Affair 1 January 2021 Question,

यह 1st January 202a का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. रेलवे बोर्ड के नए चेयरमैन और CEO कौन हैं?

a. सुनीत शर्मा
b. अश्‍वनी लोहानी
c. विनोद कुमार यादव
d. रत्‍नेश दास

Answer: a. सुनीत शर्मा

– केंद्रीय कैबिनेट की एप्वाइंटिंग कमेटी (ACC) ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी।
– इससे पहले वह पूर्वी रेलवे के जीएम यानी जनरल मैनेजर थे।
– 31 दिसंबर 2020 तक रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सीईओ वीके यादव थे।
– इसी तारीख को उनका कार्यकाल समाप्‍त हो गया।

सुनीत शर्मा
– इंडियन रेलवे में उनका करीब 34 साल का अनुभव है।
– सुनीत शर्मा बहुत सारे एडमिनिस्ट्रेटिव रिफॉर्म के लिए जाने जाते हैं।
– रेलवे के आधुनिकीकरण में उनका अहम योगदान है।
– रेलवे के अलग-अलग विभागों में उनका अनुभव है।

——————————-
2. केंद्रीय कैबिनेट ने किस एयर डिफेंस मिसाइल प्रणाली के निर्यात की मंजूरी दी?

a. पृथ्वी
b. आकाश
c. अग्नि
d. शौर्य

Answer: b. आकाश मिसाइल

– केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आकाश मिसाइल प्रणाली के निर्यात को 30 दिसंबर 2020 को मंजूरी दी।
– इसके साथ ही निर्यात को तेजी से सुगम बनाने के लिए एक समिति गठित करने का भी निर्णय लिया है।
– रक्षा मंत्रालय की विज्ञप्ति के मुताबिक, आत्मनिर्भर भारत के तहत देश रक्षा उपकरणों और मिसाइलों के व्यापक प्रारूपों के निर्माण की क्षमता बढ़ा रहा है।

वर्ष 2014 में वायु सेना में शामिल-
– आकाश मिसाइल को वर्ष 2014 में भारतीय वायु सेना तथा वर्ष 2015 में भारतीय सेना में शामिल किया था।
– मिसाइल सिस्टम को खरीदने के लिए दक्षिण पूर्व एशिया और अफ्रीका के 9 देशों ने रुचि दिखाई है।

आकाश मिसाइल-
– आकाश एयर डिफेंस सिस्टम सतह से हवा में वार करने वाली एक मिसाइल है, इसकी मारक क्षमता 25 किलोमीटर तक है।
– आकाश मिसाइल लड़ाकू विमानों, क्रूज मिसाइलों और ड्रोन पर सटीक लक्ष्‍य साध सकती है।
– ये भारत की पहली स्वदेशी रूप से डिजाइन की गई एयर डिफेंस मिसाइल है।
– यह लड़ाकू जेट, क्रूज मिसाइल, ड्रोन और अन्य महत्वपूर्ण लक्ष्यों पर सटीक निशाने के साथ हमला करने में सक्षम है।

—————————————
3. इसरो के चेयरमैन के सिवन का कार्य विस्‍तार कब तक के लिए बढ़ाया गया है?

a. तीन माह
b. छह माह
c. दो साल
d. एक साल

Answer: d. एक साल

– के. सिवन का कार्यकाल 14 जनवरी 2022 तक बढ़ा दिया है।
– कार्मिक मंत्रालय ने 30 दिसंबर 2020 को जानकारी दी।
– उनका कार्यकाल 14 जनवरी 2021 को पूरा हो रहा था।

—————————————
4. किस राज्‍य की विधानसभा ने वहां के सरकारी मदरसों को सामान्य स्कूल में बदलने के असम निरसन विधेयक-2020 को मंजूरी दी है?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. मध्‍य प्रदेश
c. केरल
d. असम

Answer: d. असम

– असम विधानसभा ने 30 दिसंबर 2020 को इस विधेयक को मंजूरी दी है।
– असम के शिक्षा मंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने कांग्रेस और एआईयूडीएफ सदस्यों के ‘असम निरसन इस विधेयक को स्थायी समिति को भेजने के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया।
– इस विधेयक में दो कानूनों – असम मदरसा शिक्षा (प्रादेशिक) अधिनियम-1995 और असम मदरसा शिक्षा (प्रादेशिक कर्मचारियों की सेवाओं एवं मदरसा शिक्षा संस्थान पुनर्गठन) अधिनियम- 2018 को रद्द करने का प्रस्ताव है।
– विधेयक के मुताबिक, सभी मदरसों को एक अप्रैल 2021 से उच्च प्राथमिक, उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में तब्दील किया जाएगा।
– लेकिन इनमें कार्यरत शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के दर्जे, वेतन, भत्तों एवं सेवा शर्तों में बदलाव नहीं होगा।
– असम सरकार हर साल इन मदरसों पर 260 करोड़ रुपये खर्च करती है।
– असम में 610 मदरसे संचालित किये जा रहे हैं।

असम के मुख्‍यमंत्री- सर्वानंद सोनोवाल
राज्‍यपाल- जगदीश मुखी
राजधानी- दिसपुर

———————————
5. वैश्विक आतंकवाद सूचकांक (Global Terrorism Index) 2020 के अनुसार आतंकवाद से प्रभावित देशों की सूची में भारत किस स्‍थान पर है?

a. आठवां
b. नौवां
c. सातवां
d. दसवां

Answer: a. आठवां

– आतंकवाद से प्रभावित देशों का आंकलन करने के लिए इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP) द्वारा वार्षिक रूप से ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स प्रकाशित किया जाता है।
– इसका मुख्यालय ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में है।
– इसमें 163 देशों पर स्‍टडी की गई है।
– पहली बार यह सूचकांक वर्ष 2012 में जारी किया गया था।
– वर्ष 2020 की रिपोर्ट में आंकड़े वर्ष 2019 के हैं।

टॉप 10 रैंकिंग

भारत के पड़ोसी देश –
– श्रीलंका (20वां),
– नेपाल (27वां),
– बांग्लादेश (33वां),
– चीन (53वां)
– भूटान (135वां)

भारत की स्थिति
– रिपोर्ट वर्ष 2020 की है, लेकिन आंकड़े वर्ष 2019 के हैं।
– भारत में 2019 में आतंकवाद के कारण 277 हत्याएं, 439 घायल और 558 घटनाएं दर्ज की गईं।
– रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि धार्मिक कट्टरपंथी समूहों विशेष रूप से पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन, इसके अलावा माओवादी हमलों के कारण भारत आतंकवाद से जूझ रहा है।
– जम्मू-कश्मीर आतंकवाद से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र रहा, जहां 165 हमलों और 103 मौतों की सूचना मिली।
– कश्मीर के तीन सबसे सक्रिय समूह जैश-ए-मोहम्मद, हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा हैं।
– छत्तीसगढ़ भारत में 85 हमलों और माओवादी चरमपंथियों से 53 मौतों के साथ दूसरा प्रभावित क्षेत्र था।
– वर्ष 2001 से 2019 तक आतंकी हमले में 8,748 लोगों की मौत हुई।

————————————-
6. इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IEET) ने वर्ष 2020 का ‘इंजीनियर पुरस्कार’ किसे दिया?

a. संजीव मित्‍तल
b. वी. के. यादव
c. अश्विनी लोहानी
d. रोहित वर्मा

Answer: b. वी. के. यादव

– रेलवे बोर्ड के पूर्व चेयरमैन और पूर्व CEO वी.के. यादव को
भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण और उसमें सुधार लाने के लिए ये सम्‍मान दिया गया है।
– केंद्र सरकार के पीआईबी ने यह सूचना जारी की है।
– हर साल इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, दिल्ली लोकल नेटवर्क भारत रत्न सर एम विश्वेश्वरैया की जयंती के उपलक्ष्य में 15 सितंबर को इंजीनियर्स डे के रूप में मनाता है।

————————————-
7. 96वें तानसेन संगीत समारोह में वर्ष 2020 का तानसेन सम्‍मान किसे मिला?

a. पं. सतीश व्यास
b. पंडित शिवकुमार शर्मा
c. राहुल शर्मा
d. पंडित जसराज

Answer: a. पं. सतीश व्यास

– मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 96वें तानसेन संगीत समारोह का आयोजन 26 से 30 दिसंबर 2020 तक किया गया।
– ये आयोजन हर साल चार दिन तक मनाया जाता है।
– प्रसिद्ध संतूर वादक पद्मश्री पंडित सतीश व्यास को प्रतिष्ठित तानसेन सम्मान से सम्मानित किया गया।
– संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पं. सतीश को राष्ट्रीय तानसेन सम्मान के रूप में दो लाख रूपए की सम्मान राशि, प्रशस्ति पत्र भेंट किए।
– मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संगीत सम्राट तानसेन के नाम से स्थापित यह सम्मान भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में सर्वोच्च राष्ट्रीय संगीत सम्मान है।

—————————————
8. तानसेन संगीत समारोह में वर्ष 2020 का राजा मानसिंह तोमर पुरस्कार से किस संस्‍था को सम्मानित किया गया?

a. कला क्षेत्र फाउंडेशन
b. अभिनव कला परिषद
c. संगीत नाटक अकादमी
d. इन्दिरा कला संगीत विश्‍वविद्यालय

Answer: b. अभिनव कला परिषद

– भोपाल की संस्था अभिनव कला परिषद को यह सम्मान कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया गया है।
– अभिनव कला परिषद संस्था के सचिव पं. सुरेश तांतेड ने यह सम्मान ग्रहण किया।
– यह समारोह अकबर के दरबार के 9 रत्नों में से एक तानसेन को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किया जाता है।

—————————————
9. आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश (chief justice) किसे बनाया गया है?

a. के राहुल शर्मा
b. अनिल विज
c. अरुप कुमार गोस्वामी
d. अनूप अवस्‍थी

Answer: c. अरुप कुमार गोस्वामी

– इससे पहले वह सिक्किम हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस थे।
– 31 दिसंबर 2020 को ये जिम्‍मेदारी दी गई है।
– वह 2011 में गुवाहाटी हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में और साल 2012 में स्थाई न्यायाधीश नियुक्त किए गए थे।

आंध्र प्रदेश
मुख्‍यमंत्री – YS जगनमोहन रेड्डी
राज्‍यपाल – बिस्‍वाभूषण हरिचंदन

————————————-
10. सिक्किम हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस दिसंबर 2020 में कौन बनाए गए?

a. के राहुल शर्मा
b. जितेंद्र कुमार माहेश्वरी
c. अरुप कुमार गोस्वामी
d. अनूप अवस्‍थी

Answer: b. जितेंद्र कुमार माहेश्वरी

– वह इससे पहले आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस थे।
– उन्‍हें 31 दिसंबर 2020 में सिक्किम में ट्रांसफर किया गया है।
– कानून मंत्रालय की ओर से जारी अलग-अलग अधिसूचनाओं में यह जानकारी दी गई।

– दरअसल, आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री वाइएस जगनमोहन रेड्डी ने 6 अक्तूबर 2020 को चीफ जस्टिस एसए बोबडे को पत्र लिखकर कहा था, कि उनकी सरकार को अस्थिर करने के लिए आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट का इस्तेमाल किया जा रहा है।
– इसके बाद सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हाल ही में सरकार को हाईकोर्ट के चार चीफ जस्टिस के तबादले की सिफारिश की थी।

सिक्किम
मुख्‍यमंत्री – प्रेम सिंह तमांग
राज्‍यपाल – गंगा प्रसाद

——————————–
11. उत्‍तराखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस का नाम बताएं?

a. के राहुल शर्मा
b. जितेंद्र कुमार माहेश्वरी
c. राघवेंद्र सिंह चौहान
d. अनूप अवस्‍थी

Answer: c. राघवेंद्र सिंह चौहान

– वह इससे पहले तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस थे।

उत्‍तराखंड
मुख्‍यमंत्री – त्रिवेंद्र सिंह रावत
राज्‍यपाल – बेबी रानी मौर्या

——————————-
12. मध्‍य प्रदेश हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस कौन हैं?

a. विश्‍वेश्‍वर प्रसाद सिंह
b. विप्‍लब देब
c. राहुल महर्षि
d. मोहम्‍मद रफीक

Answer: d. मोहम्‍मद रफीक

– वह इससे पहले ओडीशा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस थे।

मध्‍य प्रदेश
मुख्‍यमंत्री – शिवराज सिंह चौहान
राज्‍यपाल – आनंदी बेन पटेल

———————————
13. मद्रास हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस कौन हैं?

a. संजीब बनर्जी
b. विप्‍लब देब
c. राहुल महर्षि
d. विश्‍वेश्‍वर प्रसाद सिंह

Answer: a. संजीव बनर्जी

– वह इससे पहले कलकत्‍ता हाईकोर्ट के जज थे।

तमिलनाडु
मुख्‍यमंत्री – के पलानीस्‍वामी
राज्‍यपाल – बनवारी लाल पुरोहित

———————————
14. ओडीशा हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस कौन हैं?

a. आशीष खेतान
b. विनोद कुमार यादव
c. डॉ. एस मुरलीधर
d. विजय मुखर्जी

Answer: c. डॉ. एस मुरलीधर

– वह इससे पहले पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जज थे।

ओडीशा
मुख्‍यमंत्री – नवीन पटनायक
राज्‍यपाल – गणेषी लाल

———————————-
15. तेलंगाना हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस कौन हैं?

a. हिमा कोहली
b. विनोद कुमार यादव
c. के राहुल शर्मा
d. विजय मुखर्जी

Answer: a. हिमा कोहली

– वह इससे पहले दिल्‍ली हाईकोर्ट की जज थीं।

तेलंगाना
मुख्‍यमंत्री – के चंद्रशेखर राव
राज्‍यपाल – तमिलसाई सुंदरराजन

——————————
16. जम्‍मू कश्‍मीर हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस कौन हैं?

a. आशीष खेतान
b. पंकज मिठल
c. विनोद कुमार यादव
d. विजय मुखर्जी

Answer: b. पंकज मिठल

जम्‍मू कश्‍मीर
उपराज्‍यपाल – मनोज सिन्हा


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

Free Download One Liner MCQ PDF –  Current Affairs : – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account