यह 1 January 2020 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसे दी हिन्दू, इंडियन एक्सप्रेस सहित अन्य न्यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। 1 January 2020 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. भारत के पहले चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ (CDS) कौन हैं?
a. जनरल मुकुंद नरवाणे
b. जनरल बिपिन रावत
c. जनरल राकेश सिंह
d. इनमे से कोई नहीं
Answer: b. जनरल बिपिन रावत
– 30 दिसम्बर, 2019 को जनरल बिपिन रावत को भारत का प्रथम चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ नियुक्त किया गया।
– वह 1 जनवरी 2020 को देश के पहले सीडीएस का पद संभाला।
– चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ 4-स्टार रैंक है।
– सीडीएस रक्षा मंत्रालय के सैन्य सलाहकार के रूप में कार्य करेगा।
– चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष है।
वर्दी कैसी होगी
– सीडीएस का ऑफिस साउथ ब्लॉक में होगा और उनकी यूनिफॉर्म पैरंट सर्विस वाली होगी।
– यानी सीडीएस बनने के बाद भी जनरल रावत ओलिव ग्रीन यूनिफॉर्म में दिखेंगे।
– CDS की बेसिक यूनिफॉर्म उनकी सर्विस की ही रहेगी, बस उसमें रैंक के बैज और लोगो चेंज होंगे।
– अगर कभी एयरफोर्स या नेवी से CDS बने तो उनकी बेसिक यूनिफॉर्म भी उनकी सर्विस की ही रहेगी।
– लोगो और बैच ट्राई सर्विस को दिखाते हैं।
– सीडीएस का ऑफिस साउथ ब्लॉक में सेकंड फ्लोर पर होगा।
क्या होगा रैंक?
– सेना प्रमुखों की तरह सीडीएस का रैंक भी चार स्टार जनरल का है।
– वह रिटायरमेंट के बाद कोई सरकारी पद नहीं ले सकेंगे।
– रिटायमेंट के बाद पांच साल तक वह कोई प्राइवेट नौकरी भी नहीं कर सकेंगे।
– वेतन और अतिरिक्त सुविधाएँ सर्विस चीफ के बराबर होंगी।
रक्षा मंत्री के प्रमुख सैन्य सलाहकार
– सीडीएस सरकार के प्रधान सैन्य सलाहकार होंगे।
– वह सेना के तीनों अंगों के मामले में रक्षा मंत्री के प्रमुख सैन्य सलाहकार के रूप में कार्य करेंगे, लेकिन इसके साथ ही तीनों सेनाओं के अध्यक्ष रक्षा मंत्री को अपनी सेनाओं के संबंध में सलाह देना जारी रखेंगे।
– चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ तीनों सेनाओं के प्रमुखों का कमान नहीं करेंगे और नहीं किसी अन्य सैन्य कमान के लिए अपने अधिकारों का इस्तेमाल करेंगे, ताकि राजनीतिक नेतृत्व को सैन्य मामलों में निष्पक्ष सुझाव दे सके।
सैन्य मामलों का नया विभाग बनेगा
– एक नया विभाग बनेगा। इसे सैन्य मामलों का विभाग कहा जाएगा।
– यह रक्षा मंत्रालय के तहत होगा।
– सीडीएस इसके सचिव माने जाएंगे। रक्षा सेनाएं इसके दायरे में आएंगी।
चीफ ऑफ स्टॉफ कमेटी के अध्यक्ष होंगे सीडीएस
– सैन्य मामलों के विभाग का प्रमुख होने के अलावा चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ चीफ ऑफ स्टॉफ कमेटी के अध्यक्ष भी होंगे।
सीडीएस की भूमिकाएं क्या:
– वह तीनों सैन्य प्रमुखों की समिति के स्थायी अध्यक्ष होंगे।
– तीनों सेनाओं के मामले में प्रधान सैन्य सलाहकार की भूमिका में वह रक्षा मंत्री को सलाह देंगे।
– ऑपरेशंस, उपयोगी सामान, ट्रांसपोर्ट, ट्रेनिंग, सपोर्ट सेवाओं, कम्युनिकेशंस जैसे मामलों में तीनों सेनाओं में ज्वाइंटनेस लाने का जिम्मा संभालेंगे। यह काम तीन साल में पूरा कर लिया जाएगा।
– सीडीएस पांच साल के लिए खरीदारी योजना तैयार करेंगे। इसके अलावा दो साल का रोल आन खरीदारी प्लान भी बनाएंगे।
– वह युद्ध का रणनीति प्लान बनाएंगे।
– रक्षा मंत्री के लिए वह वार्षिक योजना रिपोर्ट देंगे।
———————————
2. महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ 30 दिसंबर 2019 को किसने ली?
a. शरद पवार
b. आदित्य ठाकरे
c. संजय राउत
d. अजित पवार
Answer: d. अजित पवार
– उनके साथ-साथ आदित्य ठाकरे सहित 26 कैबिनेट और 10 राज्यमंत्रियों ने शपथ ली।
– राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता अजित पवार ने चौथी बार महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.
– एनसीपी नेता अजित पवार एक महीने में दूसरी बार डेप्युटी सीएम बने, इस बार उद्धव ठाकरे की सरकार में यह पद संभाला
– इससे पहले उन्होंने राकांपा से बगावत करते हुए भाजपा से हाथ मिला लिया था और 23 नवंबर को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले ली थी।
– हालांकि 26 नवंबर को उन्हें इस्तीफा देना पड़ा क्योंकि देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली सरकार तीन दिन में ही गिर गई।
———————————
3. किस शहर में भारतीय भारतीय इतिहास कांग्रेस (Indian History Congress) का 80वां सत्र का आयोजन हुआ?
a. नई दिल्ली
b. कन्नूर
c. मुंबई
d. हैदराबाद
Answer: b. कन्नूर
– केरल के कन्नूर में भारतीय इतिहास कांग्रेस का 80वां सत्र शुरू हुआ।
गवर्नर: आरिफ़ मोहम्मद ख़ान
मुख्यमंत्री: पिनाराई विजयन
राजधानी: तिरुवनन्तपुरम
——————————
4. हाल ही में किस राज्य सरकार ने सरकारी फाइलों को शीघ्रता से निपटाने एवं विभिन्न विभागीय कार्यों में तीव्रता लाने हेतु ‘रन थ्रू फाइल्स’ प्रणाली की शुरुआत की है?
a. उत्तर प्रदेश सरकार
b. झारखण्ड सरकार
c. हरियाणा सरकार
d. कर्नाटक सरकार
Answer: c. हरियाणा सरकार
– हरियाणा सरकार द्वारा केंद्रीकृत फाइल मूवमेंट और ट्रैकिंग सूचना प्रणाली के माध्यम से ‘रन थ्रू फाइल्स’ प्रणाली का प्रावधान किया गया है.
– इस प्रणाली की निगरानी स्वयं मुख्यमंत्री द्वारा की जाएगी.
– इस सिस्टम का मुख्य बल इस बात पर है कि महत्त्वपूर्ण फाइलों को क्लियर करने में विभागीय प्राथमिकताओं एवं विरोधाभासों के कारण विलंब या नुकसान न हो.
हरियाणा
मुख्यमंत्री: मनोहर लाल खट्टर
गवर्नर: सत्यदेव नारायण आर्य
राजधानी: चण्डीगढ़
———————————
5. वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप 2019 का आयोजन किस शहर में किया गया?
a. मुंबई
b. मास्को
c. पेरिस
d. न्यूयार्क
Answer: b. मास्को
– भारतीय ग्रैंड मास्टर कोनेरू हम्पी ने 2019 महिला वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
– कोनेरू हम्पी ने रूस के मास्को में खेले गये फाइनल में चीन की ली तिंगजिए को पराजित किया।
– पुरुष वर्ग में यह खिताब नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने जीता।
———————————
6. राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के 27वें संस्करण का आयोजन 27 से 31 दिसंबर 2019 तक किस शहर में किया गया?
a. तिरुवनंतपुरम
b. मुंबई
c. किन्नूर
d. आगरा
Answer: a. तिरुवनंतपुरम
– केरल की राजधानी – तिरुवनंतपुरम
——————————-
7. एसपीजी के महानिदेशक का नाम बताएं जिनका कार्यकाल कैबिनेट नियुक्ति समिति ने 30 जुलाई 2021 तक के लिए बढ़ा दिया गया है?
a. अरुण तिवारी
b. अरुण कुमार सिन्हा
c. राजेश कुमार सिन्हा
d. अमर प्रकाश
Answer: b. अरुण कुमार सिन्हा
– कैबिनेट नियुक्ति समिति ने हाल ही में एसपीजी के महानिदेशक आईपीएस अरुण कुमार सिन्हा के कार्यकाल को 30 जुलाई, 2021 तक बढ़ा दिया है।
– केरल कैडर के 1987 बैच के आईपीएस हैं।
– केन्द्र सरकार ने हाल ही में एसपीजी अधिनियम 1988 में संशोधन किया था।
– संशोधित कानून के तहत एसपीजी सुरक्षा केवल प्रधानमंत्री और सीमित अवधि के लिए पूर्व प्रधानमंत्रियों को ही प्रदान की जाएगी।
—————————–
8. केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में किस दिन को विलय दिवस रूप में अवकाश घोषित किया गया है?
a. 26 अक्टूबर
b. 26 नवंबर
c. 26 दिसंबर
d. 26 जनवरी
Answer: a. 26 अक्टूबर
– तत्कालीन महाराजा हरि सिंह ने 26 अक्टूबर, 1947 को विलय की संधि (इंस्ट्रूमेंट ऑफ एसेसन) पर हस्ताक्षर किए थे, जिस पर एक दिन बाद भारत के तत्कालीन गवर्नर जनरल लॉर्ड माउंटबेटन ने हस्ताक्षर किए थे।
– सरकारी अवकाश की सूची में पूर्व मुख्यमंत्री शेख अब्दुल्ला की जयंती और शहीद दिवस को हटा दिया है
जम्मू कश्मीर
उपराज्यपाल – गिरीश चंद्र मुर्मू
——————————
9. केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में कितने वक्त बाद SMS सर्विस फिर से शुरू हुई?
a. लगभग पांच महीने
b. लगभग छह महीने
c. लगभग तीन महीने
d. लगभग दो महीने
Answer: a. लगभग पांच महीने
– 5 अगस्त 2019 को समूचे जम्मू-कश्मीर में इन सेवाओं पर रोक लगा दी गई थी।
– जम्मू कश्मीर प्रशासन के प्रवक्ता रोहित कंसल ने कहा, ‘सभी सरकारी अस्पतालों में 31 दिसंबर मध्यरात्रि से इंटरनेट सेवा और सभी मोबाइल फोन पर पूरी तरह से एसएमएस सेवा बहाल करने का निर्णय लिया गया है।
– कश्मीर में अभी मोबाइल पर इंटरनेट और प्री पेड मोबाइल सेवा बहाल होना बाकी है।
———————————-
10. किस देश ने हाल ही में भारत की सीमा से जुड़े इलाकों में इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी है?
a. भूटान
b. श्रीलंका
c. नेपाल
d. बांग्लादेश
Answer: d. बांग्लादेश
– बांग्लादेश सरकार ने बताया है कि सुरक्षा कारणों के चलते ऐसा किया गया है।
– इस कदम से लगभग 1 करोड़ लोग मोबाइल इंटरनेट का प्रयोग नहीं कर पाएंगे।
– बांग्लादेश के 32 जिलों में मोबाइल इंटरनेट पर रोक लगाई गई है जो कि भारत और म्यांमार के सीमा से जुड़े हैं।
– बांग्लादेश की तरफ से यह फैसला तब किया गया है जब भारत ने संशोधित नागरिकता कानून लागू कर दिया है
बांग्लादेश
प्रधानमंत्री – शेख हसीना
राष्ट्रपति: अब्दुल हामिद
Free pdf Notes of Current Affairs : Download – Click Here
Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।