31 जनवरी & 1 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स – महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न – उत्तर

यह 31 जनवरी & 1 फरवरी 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF DownloadClick here

1. वाराणसी की जिला अदालत ने किस मस्जिद परिसर के अंदर व्‍यास तहखाने में हिन्‍दू पक्ष को पूजा की इजाजत दी?
The District Court of Varanasi allowed the Hindu side to worship in the Vyas basement inside which mosque complex?

a. ज्ञानवापी मस्जिद
b. बाबरी मस्जिद
c. ईरानी मस्जिद
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. ज्ञानवापी मस्जिद

– ज्ञानवापी कैंपस में नंदी की प्रतिमा के सामने बने तहखाने को व्यास तहखाना कहा जाता है।
– वाराणसी की जिला अदालत ने 31 दिसंबर 2024 को तहखाना में हिन्‍दू पक्ष को पूजा की इजाजत दी।
– इसके बाद देर रात 11 बजे मूर्तियां रख कर पूजा-अर्चना की गई।
– इस दौरान DM और पुलिस कमिश्नर भी मौजूद रहे।
– दीप जलाकर गणेश-लक्ष्मी की आरती उतारी गई।

व्यास परिवार ने मांगी थी पूजा की इजाजत
– इस तहखाने में 1993 से पूजा-पाठ बंद था।​ यानी 31 साल बाद यहां पूजा-पाठ की गई।
– इससे पहले कोर्ट ने कहा था कि काशी-विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट बोर्ड पुजारी का नाम तय करेगा।
– वाराणसी के DM 7 दिन के अंदर पूजा-पाठ के लिए जरूरी इंतजाम करेंगे।
– वाराणसी कोर्ट के आदेश में कहा गया है कि व्यास परिवार ब्रिटिश काल से तहखाने में पूजा करता रहा है। ताजा याचिका भी व्यास परिवार के शैलेंद्र कुमार व्यास ने लगाई थी।

मुस्लिम पक्ष के वकील बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
– मामले की सुनवाई के दौरान अंजुमन इंतजामिया के वकील मुमताज अहमद, एखलाक अहमद कहा था कि व्यास तहखाना मस्जिद का पार्ट है। यह वक्फ बोर्ड की संपत्ति है। इसलिए पूजा-पाठ की अनुमति नहीं दी जा सकती है। वहीं, फैसले के बाद मुस्लिम पक्ष के वकील मेराजुद्दीन ने कहा कि फैसला न्यायसंगत नहीं है। वे इसके खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे।

—————
2. झारखंड के नए मुख्‍यमंत्री पद के लिए JMM विधायक दल ने किसे नेता चुना?
Who was chosen as the leader of JMM Legislature Party for the post of new Chief Minister of Jharkhand?

a. शिबू सोरेन
b. आलमगीर
c. कल्‍पना सोरेन
d. चंपई सोरेन

Answer: d. चंपई सोरेन

– प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से ठीक पहले वह मुख्‍यमंत्री थे और उन्‍होंने राज्‍यपाल सीपी राधाकृष्णन को 31 दिसंबर 2024 को इस्‍तीफा दे दिया।
– ED ने उन्‍हें जमीन की कथित हेराफेरी के एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया है।
– इसके बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने विधायक दल की बैठक में नए मुख्‍यमंत्री पद के लिए चंपई सोरेन को नेता चुना।

कौन हैं चंपई सोरेन
– उम्र 67 है।
– झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख शिबू सोरेन और उनके बेटे हेमंत सोरेन सोरेन दोनों के विश्वसनीय रहे हैं।
– चंपई सोरेन झारखंड आंदोलन के वक्त से ही शिबू सोरेन से जुड़े हुए हैं।
– पैरों में चप्पल, ढ़ीली शर्ट-पैंट और सिर के बालों पर फैली सफेदी. चंपई सोरेन की यही पहचान है।
– वह झारखंड टाइगर के नाम से मशहूर हैं।
– वह सादगी से जीवन जीते रहे हैं।
– वह वे सरायकेला खरसांवा जिले के गम्हरिया प्रखंड के जिलिंगगोड़ा गांव के रहने वाले हैं।
– सरायकेला से इन्होंने 6 बार विधानसभा का चुनाव जीता है।
– हेमंत सोरेन जब पहली बार CM बने थे, तब इन्हें खाद्य आपूर्ति और साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्टर बनाया गया था।

23 साल में 11 CM
– झारखंड में JMM, कांग्रेस, राजद और CPI (ML) के गठबंधन को बहुमत है।
– झारखंड में पिछले 23 साल में 11 मुख्‍यमंत्री बदल चुके हैं।

सिर्फ एक CM ने झारखंड में पूरा किया कार्यकाल
– राज्य गठन के बाद से अब तक रघुवर दास को छोड़ किसी मुख्यमंत्री ने अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया है।
– 28 दिसंबर 2014 को भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार में रघुवर दास मुख्यमंत्री बने, जिन्होंने अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा किया।
– उनके अलावा कोई भी मुख्‍यमंत्री पांच साल शासन नहीं कर पाया।

झारखंड
– राजधानी : रांची
– राज्‍यपाल : सीपी राधाकृष्णन
– स्‍थापना : 15 नवंबर 2000

—————
3. पांच वर्ष के कार्यकाल के लिए मलेशिया के नए राजा कौन बने?
Who became the new king of Malaysia for a five-year term?

a. अब्दुल्ला पर्टुआन अगोंग
b. अनवर इब्राहिम
c. जौहरी अब्दुल
d. सुल्तान इब्राहिम इस्कंदर

Answer: d. सुल्तान इब्राहिम इस्कंदर

– 31 जनवरी 2024 को पूर्व राजा के 5 साल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद, नए राजा ने पद की शपथ ली।
– वह 17वें राजा बने हैं।
– मलेशिया में राजा को औपचारिक रूप से ‘यांग दि-पर्तुआन अगोंग’ कहा जाता है।
– इब्राहिम, अमीर और शक्तिशाली जोहोर शाही परिवार से हैं, जिसका मुखिया अपनी निजी सेना की कमान संभालता है।
– उनके पिता सुल्तान इस्कंदर 39 वर्ष पहले 1984 में राजा रह चुके हैं।

पांच वर्ष का राजा का क्‍या मतलब है?
– मलेशिया एक संवैधानिक राजतंत्र है, जिसमें एक अनूठी व्यवस्था है।
– यहाँ इस्लामी राजघराने के नेतृत्व वाले नौ मलेशियाई राज्यों के शासकों के बीच हर पांच साल में सिंहासन बदल जाता है।
– ये राजघराने एक सम्‍मेलन करके नए राजा का चुनाव करते हैं।
– यह व्यवस्था 1957 में ब्रिटेन से आजादी के बाद से लागू है।
– मलेशिया में राजा की भूमिका को काफी प्रतिष्ठा दी जाती है, खासकर देश के मलय मुस्लिम बहुसंख्यकों के बीच। राजा के प्रति अवमानना भड़काने वाली आलोचना के लिए जेल की सज़ा हो सकती है।
– राजा का पद काफी हद तक औपचारिक है, लेकिन प्रधान मंत्री जैसी प्रमुख नियुक्तियों की देखरेख करता है और मुस्लिम-बहुल देश में इस्लाम के प्रमुख और उसके सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ के रूप में कार्य करता है।

मलेशिया
– राजा : सुल्तान इब्राहिम इस्कंदर
– प्रधानमंत्री : अनवर इब्राहिम
– राजधानी : कुआलालंपुर
– नेशनल लैंग्‍वेज : मलय
– मुद्रा : मलेशियाई रिंगगिट

—————
4. RBI ने किस फिनटेक कंपनी पर नए ग्राहक जोड़ने और अकाउंट में राशि जमा करने पर रोक लगा दी?
Which fintech company has been banned by RBI from adding new customers and depositing funds in the account?

a. पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL)
b. फोन पे
c. एयरटेल पेमेंट्स बैंक
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL)

– भारतीय रिजर्व बैंक ने 29 फरवरी 2024 के बाद से पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) की लगभग सभी सेवाएं बंद करने का आदेश दिया है।
– PPBL, पेटीएम की सहायक कंपनी है।
– पेटीएम को किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड उपकरणों, वॉलेट और फास्टैग आदि में जमा या टॉप-अप स्वीकार करने से रोक दिया गया है।

लगातार नियमों का पालन नहीं करने के चलते RBI ने की कार्रवाई
– केंद्रीय बैंक ने कहा है कि एक सिस्टम ऑडिट रिपोर्ट और उसके बाद कंप्लायंस वैलिडेशन रिपोर्ट में सामने आया है कि कंपनी ने लगातार अनुपालन मानकों की अवहेलना की है।
– ऑडिट में सुपरवाइजरी खामियां भी दिखीं हैं।
– 15 मार्च तक बैंक नोडल अकाउंट सेटल करे।
– साथ ही पेटीएम बैंक से संबंधित कई और सुपरवाइजरी कमियां भी सामने आई हैं, जिसकी वजह से भविष्य में कंपनी के खिलाफ और जरूरी एक्शन लिए जाएंगे।

पेटीएम पेमेंट्स बैंक के मौजूदा ग्राहक इन सर्विसेस का कर सकते हैं इस्तेमाल
– हालांकि, RBI ने स्पष्ट किया है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के जो मौजूदा ग्राहक हैं, वह अपने अभी के अवेलेबल बैलेंस का विड्रॉल और यूटिलाइजेशन कर सकते हैं। फिर वह पैसा सेविंग बैंक अकाउंट्स, करंट अकाउंट्स, प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट्स, FASTags, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड आदि में हो, इनमें मौजूद शेष राशि की निकासी या उपयोग की अनुमति बिना किसी प्रतिबंध के दी जाएगी।

—————-
5. भारत में हिम तेंदुए (snow leopards) की पहली वैज्ञानिक गणना जारी की गई, इसके अनुसार इनका आंकड़ा क्‍या है?
The first scientific census of snow leopards in India was released, according to this what is their figure?

a. 718
b. 700
c. 652
d. 200

Answer: a. 718

– केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, भूपेन्द्र यादव ने राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की बैठक में 30 जनवरी 2024 को भारत में हिम तेंदुओं की रिपोर्ट पेश की।
– ये बैठक नई दिल्‍ली में आयोजित की गई थी।
– ये रिपोर्ट हिम तेंदुए की जनसंख्या आकलन (एसपीएआई) कार्यक्रम के तहत जारी की गई है।
– भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) ने सभी हिम तेंदुए रेंज वाले राज्यों, प्रकृति संरक्षण फाउंडेशन, मैसूर और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया के सहयोग से इस रिपोर्ट पर स्‍टडी की।
– एसपीएआई ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख, जम्मू-कश्मीर के साथ हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड राज्यों सहित ट्रांस-हिमालयी क्षेत्र में करीब 1,20,000 वर्ग किलोमीटर तक फैले हिम तेंदुए के आवास का सर्वे किया।
– वर्ष 2019 और 2023 में ये सर्वे दो अलग अलग चरणों में किया गया था, जिसकी रिपोर्ट मंत्री भूपेंद्र यादव ने प्रस्‍तुत की।
– सर्वे के लिए अलग अलग जगहों पर दिन और रात के समय के लिए कैमरा ट्रैप करके स्‍नो लैपर्ड की मौजूदगी और संख्‍या का पता लगाया गया है।
– कुल 241 नए हिम तेंदुओं को कैद किया गया।

राज्यवार जनसंख्या
– लद्दाख में 477
– उत्तराखंड में 124
– हिमाचल प्रदेश में 51
– अरुणाचल प्रदेश में 36
– सिक्किम में 21
– जम्मू-कश्मीर में 9

समझ और शोध पर ध्यान बढ़ाना
– वर्ष 2016 से पहले, भारत में हिम तेंदुओं पर रिसर्च सीमित था, जो उनकी सीमा के केवल एक-तिहाई हिस्से पर केंद्रित था।
– अब जो सर्वे किया गया है उसमें स्नो लेपर्ड रेंज के करीब 80% हिस्से को कवर किया गया है।

—————-
6. गणतंत्र दिवस 2024 की परेड में शामिल किस राज्‍य या मंत्रालय की झांकी को पहला पुरस्कार मिला?
Which state or ministry’s tableau in the Republic Day 2024 parade got the first prize?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. संस्‍कृति मंत्रालय
c. गृह मंत्रालय
d. महाराष्‍ट्र

Answer: b. संस्‍कृति मंत्रालय

– संस्कृति मंत्रालय की झांकी जिसकी थीम ‘भारत : लोकतंत्र की जननी’ थी, को प्रथम पुरस्‍कार मिला।
– ‘‘भारत की सांस्कृतिक विरासत – जिसे लोकतंत्र की जननी के रूप में जाना जाता है” को प्रदर्शित करने के लिए ‘एनामॉर्फिक’ (प्रतिकृति उकेरने की तकनीक) के बेहतर उपयोग ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
– इस तकनीक ने इसे समकालीन बनाया जो हमारी संस्कृति की गतिशीलता को दर्शाता है।

75वें गणतंत्र दिवस की थीम – ‘भारत – लोकतंत्र की मातृका (जननी)

————–
7. केंद्र सरकार ने भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) का चेयरमैन किसे नियुक्त किया?
Who was appointed as the Chairman of Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) by the Central Government?

a. सुगंध महाजन
b. संदीप त्रिवेदी
c. अनिल कुमार लाहोटी
d. मोना अवस्‍थी

Answer: c. अनिल कुमार लाहोटी

– “कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने अब रेलवे बोर्ड के पूर्व प्रमुख अनिल लाहोटी को इस पर पद नियुक्‍त किया है।
– तीन साल की अवधि या 65 वर्ष की आयु तक वो इस पद पर बने रहेंगे।

TRAI
– स्‍थापना – 20 फ़रवरी 1997
– मुख्‍यालय – नई दिल्‍ली
– भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ( ट्राई ) भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण अधिनियम, 1997 की धारा 3 के तहत भारत सरकार द्वारा स्थापित एक नियामक निकाय है। यह भारत में दूरसंचार क्षेत्र का नियामक है ।
– ट्राई का मिशन भारत में दूरसंचार के विकास के लिए परिस्थितियों का निर्माण और पोषण करना है ताकि देश को उभरते वैश्विक सूचना समाज में अग्रणी भूमिका निभाने में सक्षम बनाया जा सके।
– इसका एक मुख्य उद्देश्य एक निष्पक्ष और पारदर्शी वातावरण प्रदान करना है जो समान अवसर को बढ़ावा देता है और बाजार में निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा की सुविधा प्रदान करता है। ट्राई नियमित रूप से टैरिफ , इंटरकनेक्शन, सेवा की गुणवत्ता, डायरेक्ट टू होम सेवाओं और मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी जैसे विभिन्न विषयों पर आदेश और निर्देश जारी करता है।

—————
8. भारतीय सेना (Indian Army) में पहली महिला सूबेदार कौन बनीं?
Who became the first woman Subedar in the Indian Army?

a. रिचा त्‍यागी
b. गरिमा पांडेय
c. मोनिका मेहता
d. प्रीति रजक

Answer: d. प्रीति रजक

– सूबेदार प्रीति रजक अब भारतीय सेना की पहली महिला सूबेदार हैं।
– 27 जनवरी 2024 को उन्‍हें इस रैंक पर प्रमोट किया गया है।
– प्रीति एक चैंपियन ट्रैप शूटर हैं।
– वह दिसंबर 2022 में सैन्य पुलिस कोर में सेना में शामिल हुई थीं।
– सेना ने कहा, “भारतीय सेना के साथ-साथ देश की महिलाओं के लिए गर्व का क्षण है. आज ट्रैप शूटर हवलदार प्रीति रजक को सूबेदार के पद पर पदोन्नत किया गया.”।
– वह शूटिंग अनुशासन में हवलदार के रूप में सेना में नामांकित पहली मेधावी खिलाड़ी थीं।
– चीन के हांगझू में आयोजित 19वें एशियाई खेलों में प्र‍ीति ने सिल्‍वर मेडल जीता था।
– प्रीति भारत (ट्रैप महिला स्पर्धा) में छठे स्थान पर हैं और पेरिस ओलंपिक गेम्स 2024 की तैयारी के लिए आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट (एएमयू) में ट्रेनिंग ले रही हैं।

सेना प्रमुख – जनरल मनोज पांडे
CDS – जनरल अनिल चौहान

—————
9. भारतीय तटरक्षक दिवस कब मनाया जाता है?
When is Indian Coast Guard Day celebrated?

a. 1 फरवरी
b. 2 फरवरी
c. 3 फरवरी
d. 4 फरवरी

Answer: a. 1 फरवरी

– इसी दिन भारतीय तटरक्षक बल की स्थापना वर्ष 1977 में भारत की संसद ने तटरक्षक अधिनियम से की थी।
– इस बार 47वां भारतीय तटरक्षक दिवस मनाया गया।
– भारतीय तटरक्षक बल भारत के लगभग 7500 किलोमीटर की समुद्री समीओं की रक्षा करती है।
– साथ में यह राहत और बचाव कार्यों में भी मदद करती है।

भारतीय तट रक्षक
स्थापना: 1 फरवरी 1977
मुख्यालय: नई दिल्ली
महानिदेशक: वीरेंद्र सिंह पठानिया
आदर्श वाक्य: वयं रक्षाम: (हम रक्षा करते हैं)

—————
10. विश्व आर्द्रभूमि दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Wetlands Day celebrated?

a. 1 फरवरी
b. 2 फरवरी
c. 3 फरवरी
d. 4 फरवरी

Answer: b. 2 फरवरी

2024 की थीम
– वेटलैंड्स एंड ह्यूमन वेलबीइंग

– इसी दिन वर्ष 1971 को ईरान के शहर रामसर में आर्द्रभूमि रामसर कन्वेंशन को अपनाया गया था।
– इसका उद्देश्य लोगों में आर्द्रभूमि की उपयोगिता की जागरूकता बढ़ाना है।
– इसकी शुरुआत वर्ष 1997 से की गई थी।


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *