1st February 2022 Current Affairs

यह 1st February 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. संसद में पेश की गई इकोनॉमिक सर्वे के अनुसार वित्त वर्ष 2022-23 में देश की GDP ग्रोथ रेट का अनुमान क्‍या है?

a. 8-8.5%
b. 9-9.2%
c. 7-7.5%
d. 6-6.4%

Answer: a. 8-8.5%

– 31 जनवरी 2022 को संसद का बजट सत्र शुरू हुआ।
– लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2021-22 के लिए इकोनॉमिक सर्वे रिपोर्ट को संसद में जारी किया।

क्या होता है इकोनॉमिक सर्वे?
– इकोनॉमिक सर्वे एक साल में देश के आर्थिक विकास का सालाना लेखा-जोखा होता है।
– इस सर्वे के आधार पर यह अनुमान लगाया जाता है कि पिछले एक साल से देश की अर्थव्यवस्था किस तरह की रही हैं।
– आसान भाषा में कहें तो, इकोनॉमिक सर्वे सामान्‍य रूप से सरकार के पिछले एक साल के काम-काज का ब्‍योरा पेश करता है।
– यह बहुत तरह के आंकड़े देता है।
– ये आंकड़े जानना जरूरी है, क्‍योंकि इस सर्वे के आंकलन के आधार पर बजट बनता है।
– बजट में सरकार जो प्रोजेक्‍शन करती है कमाई और खर्च के, वो इस पर आधारित होता है।
– इसी से पता चलता है कि सरकार को अगले साल आर्थिक वृद्धि या जीडीपी की कितनी उम्‍मीद है।

इकोनॉमिक सर्वे कौन तैयार करता है?
– इकोनॉमिक सर्वे को वित्त मंत्रालय के department of economic affairs के economics division के द्वारा तैयार किया जाता है।
– इस सर्वे को चीफ इकॉनमिक एडिवाइजर (CEA) की देखरेख में बनाया जाता है।
– इस बार की आर्थिक समीक्षा पिछली बार से खास और अलग है।
– खास इसलिए कि समीक्षा में सलाह या एडवाजरी जैसा कुछ नहीं है, क्‍योंकि सरकार के पास कोई चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर नहीं था।
– पुराने CEA केवी सुब्रमण्‍यन रिटायर हो चुके थे।
– नए मुख्‍य आर्थिक सलाहकार डॉ. वी अनंत नागवेश्‍वरन की नियुक्ति 28 जनवरी को हुई है, तब तक इकोनॉमिक सर्वे का काम पूरा हो चुका था।
– इस सर्वे को Principal economic advisor संजीव सान्याल की देखरेख में तैयार किया गया।

इकोनॉमिक सर्वे में GDP ग्रोथ रेट का अनुमान
– वित्‍त वर्ष 2021-22 : 9.2%
– वित्‍त वर्ष 2022-23 : 8-8.5%
(नोट – वित्‍त वर्ष 2020-21 में जीडीपी ग्रोथ रेट -7.3 प्रतिशत था।)

GDP क्‍या होता है?
– सकल घरेलू उत्पाद (GDP) किसी एक साल में देश में पैदा होने वाले सभी सामानों और सेवाओं की कुल वैल्यू को कहते हैं।
– GDP किसी देश के आर्थिक विकास का सबसे बड़ा पैमाना है।
– अधिक GDP का मतलब है कि देश की आर्थिक बढ़ोतरी हो रही है, अर्थव्यवस्था ज्यादा रोजगार पैदा कर रही है।
– कम जीडीपी का मतलब कि आर्थिक तौर पर पिछड़ रहे हैं, बेरोजगारी की समस्‍या बढ़ रही है।

ऐसे गणना होती है > GDP = C + I + G + (X-M)

C = कंज्‍यूमर एक्‍सपेंसेज
I = इंडस्‍ट्रीज इन्‍वेस्‍टमेंट
G = गवर्नमेंट एक्‍सपेंडीचर

X = एक्‍सपोर्ट
M = इंपोर्ट

जीडीपी के बेहतर ग्रोथ रेट की चार शर्ते भी हैं –
– इकोनॉमिक सर्वे में जीडीपी ग्रोथ रेट की संभावना के साथ-साथ सशंकित भी है। बेहतर ग्रोथ रेट तभी हासिल हो सकता है, जब –
– पहली शर्त : कोविड जैसी कोई अगली नई लहर न आ जाए, जिससे डिस्‍ट्रप्‍शन हो।
– दूसरी शर्त : कच्‍चे तेल की कीमत 70 से 75 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास रहे।
– तीसरी शर्त : दुनिया में ब्‍याज दर की वृद्धि बहुत तेज न हो।
– चौथी शर्त : मानसून सामान्‍य रहे।
– ध्‍यान रखने वाली बात है कि, ये चारों चीजें न तो सरकार के वश में है और न ही इकोनॉमिक सर्वे बनाने वाले के वश में।

छोटा इकोनॉमिक सर्वे
– पिछले साल तक पूरी आर्थिक समीक्षा दो भागों में आती थी, जिसका पहला हिस्‍सा सरकार को कुछ चीजें बदलने, नीतियां बदलने और कानून बदलने का सुझाव देता था।
– लेकिन इस बार यह सिर्फ एक ही भाग में है।
– क्‍योंकि चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर की नियुक्ति इसके तैयार होने के बाद हुई।
– पिछले साल का इकोनॉमिक सर्वे लगभग 900 पन्नों में बनाया गया था। लेकिन इस बार यह सिर्फ 413 पन्नों का है।

इकोनॉमिक सर्वे से जुड़ी अहम बातें:
– इकोनॉमिक सर्वे में वित्त वर्ष 2021-22 में एग्रीकल्चर सेक्टर की ग्रोथ का अनुमान 3.9% रखा है।
– इंडस्ट्रियल सेक्टर में 11.8% की ग्रोथ का अनुमान रखा गया है। वहीं सर्विस सेक्टर की ग्रोथ का अनुमान 8.2% है।
– कोयले की मांग बनी रहेगी और वर्ष 2030 तक 130-150 करोड कोयले की डिमांड रहेगी।
– चालू वित्त वर्ष में कृषि सेक्टर 3.9% की दर से बढ़ सकता है। पिछले वित्त वर्ष में यह 3.6% की दर से बढ़ा था।
– भारत का कुल एक्सपोर्ट 2021-22 में महामारी से पहले के लेवल को पार करते हुए 16.5% से बढ़ने की उम्मीद है।
– 2021-22 में इंपोर्ट के कोरोना से पहले के लेवल को पार करते हुए 29.4% से बढ़ने की उम्मीद है।
– अमेरिका और चीन के बाद भारत के पास दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है।
– भारत को 2021 में 44 यूनिकॉर्न मिले। ये एक नया रिकॉर्ड है।

——————-
2. केंद्र सरकार ने LIC के चेयरमैन एम आर कुमार का कार्यकाल कब तक के लिए बढ़ा दिया?

a. जनवरी 2023
b. फरवरी 2023
c. मार्च 2023
d. मार्च 2024

Answer: c. मार्च 2023

– केंद्र सरकार ने लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) के चेयरमैन का कार्यकाल दूसरी बार बढ़ाया है।
– इससे पहले जून 2021 में एम आर कुमार को 9 महीने का एक्‍सटेंशन देकर मार्च 2022 कर दिया था।
– अब सरकार ने फिर से उनका कार्यकाल मार्च 2023 तक के लिए बढ़ा दिया है।
– इसके अलावा, सरकार ने मैनेजिंग डायरेक्टर राजकुमार का कार्यकाल भी एक साल के लिए बढ़ा दिया है।

क्‍यों बढ़ाया गया कार्यकाल
– दरअसल, शेयर बाजार में LIC का IPO (इनीशियल पब्लिक ऑफर) आने वाला है।
– सरकार चाहती है कि देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी की शेयर बाजार में लिस्टिंग में कोई परेशानी न आए।
– सरकार LIC की 10% तक हिस्सेदारी बेचकर 40 हजार करोड़ रुपए से 1 लाख करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।
– देश के सबसे बड़े IPO को लाने के लिए LIC एक्ट 1956 में बड़े बदलाव किए गए हैं।

——————-
3. 73वें गणतंत्र दिवस के ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह के दौरान एक हजार ड्रोन का शो हुआ, इसे IIT दिल्‍ली के सहयोग से किस स्‍टार्टअप ने प्रदर्शित किया?

a. एयरो डायनेमिक्‍स
b. बोटलैब डायनेमिक्‍स
c. ड्रोनो मिक्‍स
d. स्‍काई डायनेमिक्‍स

Answer: b. बोटलैब डायनेमिक्‍स

– 29 जनवरी 2022 को दिल्ली के विजय चौक पर ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह का समापन हो गया है।
– इस बार ‘ड्रोन शो’ आकर्षण का केंद्र रहा।
– ड्रोन प्रदर्शन का आयोजन IIT, दिल्ली व विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) की सहायता से स्टार्टअप ‘बोटलैब डायनेमिक्स’ ने किया।

बीटिंग द रिट्रीट
– ‘बीटिंग द रिट्रीट’ असल में भारत के गणतंत्र दिवस समारोह की समाप्ति का सूचक है।
– हर वर्ष गणतंत्र दिवस के बाद 29 जनवरी की शाम को ‘बीटिंग द रिट्रीट’ (Beating The Retreat) सेरेमनी का आयोजन किया जाता है।
– इस कार्यक्रम में थल सेना, वायु सेना और नौसेना के बैंड पारंपरिक धुन के साथ मार्च करते हैं।
– इसके लिए राष्ट्रपति भवन, विजय चौक, नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक बेहद सुंदर रोशनी के साथ सजाया जाता है।

क्यों और क्या होती है बीटिंग रिट्रीट?
– ‘बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी’ सेना की बैरक वापसी का प्रतीक है।
– बीटिंग रिट्रीट की ये परंपरा ब्रिटेन, कनाडा, अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में है।
– भारत में इस दौरान राष्ट्रपति सेनाओं को अपनी बैरकों में लौटने की इजाजत देते हैं।
– भारत में बीटिंग रिट्रीट की शुरुआत 1950 के दशक में हुई थी।
– तब भारतीय सेना के मेजर रॉबर्ट ने सेनाओं के बैंड्स के डिस्प्लेस के साथ इस सेरेमनी को पूरा किया था।
– जानकारी के मुताबिक, 17वीं सदी में इंग्लैंड में इसकी शुरुआत हुई थी।
– तब जेम्स II ने शाम को जंग खत्म होने के बाद अपने सैनिकों को ड्रम बजाने, झंडा झुकाने और परेड करने का आदेश दिया था।
– उस वक्त इस समारोह को वॉच सेटिंग कहा जाता था।
– बीटिंग रिट्रीट की ये परंपरा ब्रिटेन, कनाडा, अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में है।

——————–
4. 73वें गणतंत्र दिवस के ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह से महात्‍मा गांधी की पसंदीदा कौन सी धुन को हटा दिया गया?

a. अबाइड विद मी
b. सारे जहां से अच्‍छा
c. विजयी विश्‍व तिरंगा
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. अबाइड विद मी

– बीटिंग रिट्रीट के लिए 26 धुनों की लिस्ट बनाई गई थी, जिसमें ‘अबाइड विद मी’ शामिल नहीं था।
– इसे महात्मा गांधी की पुण्यतिथि से एक दिन पहले 29 जनवरी को होने वाले बीटिंग रिट्रीट समारोह के आखिर में बजाया जाता था।
– यह धुन 1950 से बजाई जाती रही थी। हालांकि इस धुन को 2020 में भी नहीं बजाया गया था। हालांकि विवाद के बाद 2021 में इसे फिर बजाया गया।
– लेकिन वर्ष 2022 में रक्षा मंत्रालय ने इस बार बीटिंग रिट्रीट समारोह से इस धुन को हटा दिया।

क्यों प्रसिद्ध है “अबाइड विद मी’ भजन
– यह भजन दुनिया भर में मशहूर है।
– “अबाइड विद मी’ भजन को स्कॉटिश कवि हेनरी फ्रांसिस लाइट ने 1847 में लिखा था।
– पहले विश्व युद्ध में इसकी धुन बेहद लोकप्रिय हुई।
– बेल्जियम से फरार हुए ब्रिटिश सैनिकों की मदद करने वाली ब्रिटिश नर्स इडिथ कैवेल ने जर्मन सैनिकों के हाथों मरने से पहले इस गीत को गाया था।
– भारत में इस धुन को प्रसिद्धि तब मिली, जब महात्मा गांधी ने इसे कई जगह बजवाया।
– यह साबरमती आश्रम की भजनावलि में वैष्णव जन तो, रघुपति राघव राजाराम और लीड काइंडली लाइट के साथ शामिल हो गया था।

——————-
5. महिला एशिया कप हॉकी 2022 में भारत ने कौन सा पदक जीता?

a. गोल्‍ड मेडल
b. सिल्‍वर मेडल
c. ब्रॉन्ज मेडेल
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. ब्रॉन्ज मेडेल (कांस्‍य पदक)

– भारत ने चीन को 2-0 से हराकर कांस्य पदक जीता।
– यह टूर्नामेंट 21 जनवरी से 28 जनवरी, 2022 तक मस्कट, ओमान में सुल्तान काबूस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया गया था।
– इस टूर्नामेंट में जापान की टीम ने गोल्‍ड मेडेल और दक्षिण कोरिया की टीम ने सिल्‍वर मेडेल जीता।

भारतीय टीम की कप्‍तानी किसने की?
– सविता पुनिया
– दरअसल, नियमित कप्‍तान रानी रामपाल के चोटिल होने की वजह से महिला एशिया कप के लिए सविता पुनिया को कप्‍तान बनाया गया था।

———————
6. रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 15वे सीजन का खिताब किसने जीता?

a. तेजस्वी प्रकाश
b. करण कुंद्रा
c. शमिता शेट्टी
d. प्रतीक सहजपाल

Answer: a. तेजस्वी प्रकाश

– उन्हें ट्रॉफी के साथ-साथ 40 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली।
– फिनाले में प्रतीक सहजपाल फर्स्ट और करण कुंद्रा सेकेंड रनर-अप चुने गए हैं।
– शो के एंकर सलमान ख़ान ने विनर के नाम की घोषणा की।
– मुंबई में जन्मीं और पली-बढ़ी तेजस्वी प्रकाश बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग की ग्रेजुएट हैं।
– वह टीवी एक्‍ट्रेस हैं।

——————
7. विश्व कुष्ठ दिवस (World Leprosy Day) कब मनाया जाता है?

a. जनवरी के दूसरे रविवार
b. जनवरी के तीसरे रविवार
c. फरवरी के दूसरे रविवार
d. जनवरी के चौथे रविवार

Answer: d. जनवरी के चौथे रविवार

– वर्ष 2022 में यह दिवस 30 जनवरी को मनाया गया।
– विश्व कुष्ठ दिवस हर साल 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मनाया जाता है।
– इस वर्ष विश्व कुष्ठ दिवस 2022 की थीम “यूनाइटेड फॉर डिग्निटी (United for Dignity)” है।

कुष्ठ रोग क्या है?
– कुष्ठ रोग एक पुरानी संक्रामक बीमारी है जो एक बेसिलस, माइकोबैक्टीरियम लेप्राई (Mycobacterium leprae) (एम. लैप्रे) के कारण होती है।

——————
8. लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने संसद के आधिकारिक मोबाइल ऐप को लांच किया, इसका नाम बताएं?

a. लाइव संसद
b. संसद लाइव
c. डिजिटल संसद
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. डिजिटल संसद

– इसमें संसद की कार्यवाही का सीधा प्रसारण होगा। इस ऐप पर 2022 के बजट सत्र को भी लाइव देखा जा सकता है।
– इसके जरिए नागरिकों को केंद्रीय बजट 2022 सहित सदन की लाइव कार्यवाही तक पहुंचने की अनुमति मिल सके।
– डिजिटल संसद ऐप के माध्यम से, नागरिक यह देख सकते हैं कि उनके संसद सदस्य क्या कर रहे हैं, वे किस बहस में भाग ले रहे हैं और वे क्या कह रहे हैं।
– ऐप में 1947 के बाद से बजट भाषणों के साथ-साथ 12 वीं लोकसभा से 17 वीं लोकसभा तक की सदन की चर्चाओं की जानकारी है।

——————
9. Indian Coast Guard Day कब मनाया जाता है?

a. 1 February
b. 2 February
c. 3 February
d. 4 February

Answer: a. 1 February

– इस बार 46वां स्‍थापना दिवस मनाया जा रहा है।
– इंडियन कोस्‍ट गार्ड की स्‍थापना एक फरवरी 1977 को हुई थी।
– यह समुद्री सीमा की रक्षा करता है।

———————
10. खिलाड़ी चरणजीत सिंह का निधन 27 जनवरी 2022 को हो गया, उनकी कप्‍तानी में किस वर्ष के ओलंपिक गेम्‍स में भारतीय हॉकी टीम ने गोल्‍ड मेडल जीता?

a. 1960
b. 1964
c. 1972
d. 1976

Answer: b. 1964 (टोक्यो ओलंपिक)

– 90 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। पंजाब के रहने वाले थे।
– खिलाड़ी चरणजीत सिंह ने भारतीय हॉकी टीम की सफलता में प्रमुख भूमिका निभाई, मुख्य रूप से 60 के दशक में रोम और टोक्यो ओलंपिक में।
– वह भारत की 1964 तोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हॉकी टीम के कप्तान थे।
– वह 1960 रोम ओलंपिक की रजत पदक विजेता टीम में भी थे।
– इसके अलावा वह 1962 एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता टीम के भी सदस्य थे।


 

Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

 

Buy eBooks & PDF

[products limit=”3″ columns=”3″ order=”DESC” visibility=”visible”]