यह 1st February 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. किस पड़ोसी देश में सेना ने 1 फरवरी 2021 को तख्‍तापलट किया और राष्‍ट्रपति सहित नेताओं को हिरासत में ले लिया?

a. चीन
b. पाकिस्‍तान
c. बांग्‍लादेश
d. म्‍यांमार

Answer: d. म्‍यांमार

– एक फरवरी 2021 की सुबह म्यांमार की सेना ने देश की सर्वोच्च नेता आंग सान सू ची, प्रेसिडेंट विन मिंट समेत कई नेताओं को गिरफ़्तार करने के बाद सत्ता अपने हाथ में ले ली।
– सेना के टीवी चैनल पर कहा गया कि देश में एक साल तक आपातकाल रहेगा.
– सेना ने सोमवार को कहा कि उसने सत्ता सैन्य प्रमुख मिन आंग लाइंग को सौंप दी है.
– म्यांमार की राजधानी नेपीटाव और मुख्य शहर यंगून में सड़कों पर सैनिक मौजूद हैं.

सेना ने क्‍यों किया तख्‍तापलट?
– दरअसल, म्यांमार में सरकार और सेना के बीच नवंबर में हुए चुनाव के नतीजों को लेकर बीते कुछ समय से तनाव था.
– चुनाव में सू ची की पार्टी नेशनल लीग फ़ॉर डेमोक्रेसी पार्टी ने भारी अंतर से जीत हासिल की थी।
– 8 नवंबर 2020 को आए चुनावी नतीजों में नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी पार्टी ने 83% सीटें जीत ली थीं.
– इस चुनाव को कई लोगों को आंग सान सू ची सरकार के जनमत संग्रह के रूप में देखा.
– साल 2011 में सैन्य शासन ख़त्म होने के बाद से ये दूसरा चुनाव था.
– लेकिन सेना का दावा है कि चुनाव में धोखाधड़ी हुई.
– म्‍यांमार के संविधान के तहत सेना को आपातकाल की घोषणा करने का अधिकार है।
– लेकिन आंग सान सू ची जैसे नेताओं को हिरासत में लेना एक ख़तरनाक और उकसाने वाला कदम हो सकता है जिसका कड़ा विरोध देखा जा सकता है.

2011 तक रह चुकी है सैन्‍य सरकार
– म्यांमार में 2011 में लोकतांत्रिक सुधारों से पहले तक सैन्य सरकार थी.

कौन हैं आंग सान सू ची?
– आंग सान सू ची को हिरासत में लिए जाने की खबर को दुनियाभर के अखबारों ने प्रमुखता से जगह दी है।
– वह स्‍टेट काउंसलर थीं और सर्वोच्‍च नेता के तौर पर मान्‍यता थी।
– आंग सान सू ची म्यांमार की आज़ादी के नायक रहे जनरल आंग सान की बेटी हैं.
– 1948 में ब्रिटिश राज से आज़ादी से पहले ही जनरल आंग सान की हत्या कर दी गई थी.
– सू ची उस वक़्त सिर्फ दो साल की थीं.
– सू ची को दुनिया भर में मानवाधिकारों के लिए लड़ने वाली महिला के रूप में देखा गया जिन्होंने म्यांमार के सैन्य शासकों को चुनौती देने के लिए अपनी आज़ादी त्याग दी.
– साल 1991 में नजरबंदी के दौरान ही सू ची को नोबेल शांति पुरस्कार से नवाज़ा गया.
– 1989 से 2010 तक सू ची ने लगभग 15 साल नज़रबंदी में गुजारे.
– साल 2015 के नवंबर महीने में सू ची के नेतृत्व में नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी पार्टी ने एकतरफा चुनाव जीत लिया.
– ये म्यांमार के इतिहास में 25 सालों में हुआ पहला चुनाव था जिसमें लोगों ने खुलकर हिस्सा लिया.
– म्यांमार का संविधान आंग सान सू ची को राष्ट्रपति बनने से रोकता है क्योंकि उनके बच्चे विदेशी नागरिक हैं.
– लेकिन 75 वर्षीय सू ची को म्यांमार की सर्वोच्च नेता के रूप में देखा जाता है.
– लेकिन म्यांमार की स्टेट काउंसलर बनने के बाद से आंग सान सू ची ने म्यांमार के अल्पसंख्यक रोहिंग्या मुसलमानों के बारे में जो रवैया अपनाया उसकी काफ़ी आलोचना हुई.

भारत का रुख क्‍या है?
– भारत के विदेश मंत्रालय ने म्यांमार की स्थिति पर ‘गहरी चिंता’ जताते हुए कहा है कि वो ‘स्थिति पर नज़र रख रहा है’.

Indian states share the border with Myanmar: Arunachal Pradesh, Nagaland, Mizoram, and Manipur.

——————————-
2. भारतीय सेना के नए उप प्रमुख (Vice Chief of the Army Staff) कौन हैं?

a. परमशिव प्रभाकर
b. सीपी मोहंती
c. एसके सैनी
d. मनोज अवस्‍थी

Answer: b. सीपी मोहंती

– उप सेना प्रमुख (Vice Chief of the Army Staff) भारतीय सेना का दूसरा सबसे अधिक श्रेणी का अधिकारी होता है।
– वह ओडिशा के रहने वाले हैं।
– उन्‍होंने 1 फरवरी 2021 को चार्ज ले लिया।
– इससे पहले इस पद पर एसके सैनी तैनात थे, जो 31 जनवरी को रिटायर हुए।
– नए उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल चंडी प्रसाद मोहंती इससे पहले जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, दक्षिणी कमान के रूप में सेवारत थे।
– लेफ्टिनेंट जनरल मोहंती को पाकिस्तान और चीन के साथ सीमाओं और असम में सक्रिय आतंकवाद रोधी अभियानों में अनुभव है।
– उन्होंने कांगो में एक बहुराष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र ब्रिगेड का नेतृत्व भी किया है।

भारतीय सेना
28 वें सेनाध्यक्ष: जनरल मनोज मुकुंद नरवाने.
आदर्श वाक्य: “स्वयं से पहले सेवा”.
मुख्यालय: नई दिल्ली.

——————————–
3. India में किस पहली टेलीकॉम कंपनी ने 5G सर्विस को आम लोगों के बीच प्रदर्शित (demonstrate) किया?

a. BSNL
b. MTNL
c. जियो
d. एयरटेल

Answer: d. एयरटेल

– एयरटेल ऐसी पहली कंपनी बन गई है, जिसने 5G तकनीक का सक्‍सेसफुली लाइव डेमोंस्ट्रेशन किया।
– 30 जनवरी 2021 को एयरटेल ने हैदराबाद में इसे लोगों के बीच इस्‍तेमाल करके दिखाया।
– एयरटेल ने 4G इस्‍तेमाल करने के लिए सरकार से मिले 1800 मेगाहर्ट्ज स्‍पेक्‍ट्रम पर ही 5G को प्रदर्शित किया।
– उसने बताया कि यह पॉसिबल है कि 4जी के स्‍पेक्‍ट्रम में ही 5जी चला सकते हैं।
– इसमें इंटरनेट की डाउनलोड स्पीड 310 एमबीपीएस और अपलोड की 65 एमबीपीएस थी।
– एयरटेल का कहना है कि सरकार अगर 3000-3500 मेगा हर्ट्ज स्‍पेक्‍ट्रम देती है, तो इससे भी कई गुना ज्‍यादा स्‍पीड होगी।
(एयरटेल के ग्रुप CEO गोपाल विट्ठल हैं)

5जी तकनीक में भारतीय टेलीकॉम कंपनियां?
– वैसे तो टेलीकॉम सेक्‍टर में भारत में कई कंपनियां हैं।
– लेकिन बीएसएनएल और एमटीएनएल की हालत बेहद खराब है।
– टेलीकॉम सेक्‍टर में तीन ही कंपनी बची है, जो प्रभावशाली है – जियो, एयरटेल और वोडाफोन आयडिया (Vi).
– 5G तकनीक को लेकर इनमें जियो और एयरटेल में ही कांपटीशन देखने को मिल रहा है।
– तो एयरटेल ने अनाउंस किया है कि वह देश की पहली कंपनी बन गई है, जिसने 5जी का लाइव डेमोंस्‍ट्रेशन दिया है।
– वैसे तो जियो ने भी वर्ष 2020 में ही लाइव डेमोंस्‍टेशन दिया हुआ है, लेकिन उसने यह काम अमेरिका में किया था। जबकि एयरटेल ने इंडिया में किया।
– सभी ने देखा है कि जियो किस तरह से 4G के मार्केट पर हावी हो गया।
– ऐसे में एयरटेल को पता है कि अगर मार्केट में बने रहना है, तो उसे जल्‍दी से मार्केट में आना होगा।
– अब एयरटेल कह रहा है कि वह सरकार के स्‍पेक्‍ट्रम निलामी का इंतजार करेगा।
– आज 10 लाख से ज्‍यादा डिवाइस हैं, जो 5जी एक्टिव हैं।
– 5जी डिवाइस का रेट काफी ज्‍यादा है।
– एयरटेल का कहना है कि डिवाइस का रेट 10 से 15 हजार में आ जाए।
– 4जी तभी सक्‍सेसफुल हुआ था, जब इसके रेट 5 से 10 हजार में मिलने लगे।
– एयरटेल का कहना है कि वह इसके लिए भी प्रयास करेगा।

क्‍या है 5जी लाइव डेमोंस्‍ट्रेशन
– लाइव डेमोंस्‍ट्रेशन का मतलब है कि जैसे ही सरकार स्‍पेक्‍ट्रम अलाऊ करेगी, वैसे यहां की कंपनी रेडी हो जाएंगी।
– एयरटेल का कहना है कि जैसे ही सरकार स्‍पेक्‍ट्रम देती है, तो हम 5जी का सर्विस देना शुरू कर देंगे।
– जिन लोगों के पास 5जी डिवाइस तो यूज कर सकेंगे।

कब आएगा देश में 5G
– बताया जा रहा है कि सितंबर 2021 तक देश में 5जी कर्मशियल रूप से आ सकता है।
– सरकार इसके लिए स्‍पेक्‍ट्रम की नीलामी करेगी।

कम्‍यूनिकेशन तकनीक में क्‍या है जेनरेशन?
– 1जी, 2जी, 3जी ये जेनरेशन है, कम्‍यूनिकेशन टेक्‍नोलॉजी का। यह लगातार इंप्रूव होती रहती है।
– सबसे पहले 1जी सामने आया। इसमें केवल Voice Calls कर सकते थे। मैसेज नहीं कर पाते थे। इंटरनेट स्‍पीड बेहद कम थी।
– इसके बाद टेक्‍नोलॉजी आगे बढ़ी और 2जी आया। इसमें वॉयस के साथ-साथ टेक्‍स्‍ट भी भेज सकते थे। इंटरनेट बहुत ही धीमी स्‍पीड में आता था।
– 3rd जेनरेशन में इंटरनेट की स्‍पीड तेज हुई।
– आज के समय में 4जी काफी यूज हो रही है। स्‍पीड काफी अच्‍छी है।
– अब 5जी टेक्‍नोलॉजी से इंटरनेट की स्‍पीड बहुत तेज होगी।

शार्ट में जानते हैं 5g क्‍या है
– 5G अगली पीढ़ी की सेलुलर तकनीक है, जिसके जरिए हम तेज कम्‍यूनिकेट कर सकते हैं।
– एक सरकारी पैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, 5जी के साथ डाटा नेटवर्क स्पीड 2-20 जीबी प्रति सेकेंड तक होने की उम्मीद है।
– वायरलैस चिपमेकर क्वालकॉम के मुताबिक 5जी में डाउनलोड स्पीड 4.5 जीबी प्रति सेकेंड थी।
– हालांकि औसत स्पीड 1.4 जीबी प्रति सेकेंड डाउनलोड की मानी जा रही है।
– इसका अर्थ है कि यह मौजूदा 4जी से करीब 20 गुना अधिक तेज होगा।
– ऐसे में ड्राइवरलेस कार, सैंकड़ों किलोमीटर दूर बैठे डॉक्‍टर मरीजों का लाइव रोबोटिक सर्जरी कर सकेंगे।

——————————–
4. भारत ने वर्ष 2021 में संयुक्त राष्ट्र (UN) को शांति मिशन के लिए कितनी रकम देने का ऐलान किया?

a. एक लाख डॉलर
b. डेढ लाख डॉलर
c. दो लाख डॉलर
d. तीन लाख डॉलर

Answer: b. डेढ लाख डॉलर
(लगभग 1.1 करोड़ रुपए)

– भारत ने 27 जनवरी 2021 को संयुक्त राष्ट्र को शांति मिशन के लिए डेढ़ लाख डॉलर की मदद करने की घोषणा की।
– संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत टीएस त्रिमूर्ति ने कहा कि मानवता की भलाई के लिए शांति और सौहार्द बेहद जरूरी है और भारत इसके लिए अपनी जिम्मेदारी निभाता रहेगा।

UN Peacekeeping
स्‍थापना : 1945
चीफ : सेक्रेटरी जनरल फॉर पीसकीपिंग ऑपरेशंस – जीन-पियरे लैक्रोइक्स
मुख्‍यालय : न्‍यूयार्क, यूएसए

UN सेक्रेटरी जनरल – एंटोनियो गुटेरिस

———————————
5. देश के सबसे लंबे स्‍टील आर्च ब्रिज का उद्घाटन किस राज्‍य में किया गया है?

a. असम
b. मेघालय
c. अरुणाचल प्रदेश
d. बिहार

Answer: b. मेघालय

– मुख्‍यमंत्री कानरेड संगमा ने 22 जनवरी 2021 को मेघालय के थरिया गांव में सबसे लंबे स्‍टील आर्क ब्रिज को शुरू किया।
– यह 169 मीटर लंबा है और वाहरू नदी पर बना हुआ है।
– यह पुल पूर्वी खास पहाडि़यों में भोलागंज एंड सोहबर-नोंगजरी को जोड़ता है।
– सरकार ने इस परियोजना को 2013 में मंजूरी दी थी और 2014 में काम शुरू हुआ।
– उत्तर पूर्व क्षेत्र विकास मंत्रालय (DoNER) के गैर-लैप्सेबल सेंट्रल पूल ऑफ़ रिसोर्स (NLCPR) के तहत 49.395 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से आर्च ब्रिज का निर्माण किया गया है।
– पुल बांग्‍लादेश के साथ व्‍यवहार को बढ़ाएगा।

मेघालय के राज्‍यपाल- सत्‍यपाल मलिक
राजधानी- शिलांग

——————————
6. गणतंत्र दिवस 2021 पर राजपथ पर हुई परेड में किस राज्‍य की झांकी को प्रथम पुरस्‍कार मिला?

a. मध्‍य प्रदेश
b. उत्‍तर प्रदेश
c. हिमाचल प्रदेश
d. बिहार

Answer: b. उत्‍तर प्रदेश

– उत्‍तर प्रदेश की झांकी का विषय था – “अयोध्या: उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत”।
– इसमें आगे, महर्षि वाल्मीकि की बड़ी प्रतिमा और पीछे श्रीराम मंदिर का मॉडल था।
– 26 जनवरी को दिल्ली में हुई परेड में उत्तर प्रदेश के सूचना एवं जनसंपर्क और संस्कृति विभाग की झांकी को प्रथम स्थान मिला।
– मथुरा के कलाकारों ने झांकी तैयार की थी।
– केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री किरन रिजूजू ने प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया।

दूसरा पुरस्‍कार त्रिपुरा की झांकी को
– इसमें राज्य की झांकी ने सामाजिक-आर्थिक मापदंडों में आत्मनिर्भरता के लिए पर्यावरण के अनुकूल परंपराओं को प्रदर्शित किया।

तीसरा पुरस्‍कार उत्‍तराखंड की झांकी को
– झांकी का विषय ‘देव भूमि’ था।

——————————–
7. किस राज्‍य सरकार ने लैंगिक समानता की दिशा में देश का पहला जेंडर पार्क स्‍थापित किया?

a. असम
b. तमिलनाडु
c. केरल
d. कर्नाटक

Answer: c. केरल

– केरल में देश का पहला “जेंडर पार्क” 11 फरवरी 2021 से चालू हो जाएगा।
– इसका निर्माण 300 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।
– यह जेंडर पार्क 11 फरवरी को ‘इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन जेंडर इक्वेलिटी’ (ICGE-II) के दूसरे संस्करण के साथ चालू हो जाएगा।
– इसकी जानकारी 26 जनवरी 2021 को महिला और बाल विकास मंत्री केके शैलजा ने दी।
– इस इवेंट के दौरान एक जेंडर म्यूजियम, कन्वेंशन सेंटर, जेंडर लाइब्रेरी और एक एम्फीथिएटर भी लॉन्च किया जाएगा।
– इन चार सुविधाओं के लॉन्च से जेंडर पार्क का पहला चरण तैयार होगा।
– जेंडर म्यूजियम महिलाओं के सामाजिक संघर्षों, उनकी स्थिति में बदलाव, उपलब्धियों का प्रदर्शन करेगा।

2nd International Conference on Gender Equality (ICGE-II)
– ICGE-II महिलाओं और ट्रांसजेंडरों की आर्थिक क्षमता को मजबूत करने के तरीके दूंढेगा ताकि उन्हें स्थायी उद्यमी बनाया जा सके।
– इस आयोजन का विषय ‘Gender in Sustainable Entrepreneurship and Social Business: The Mediating Role of Empowerment’ होगा।
– यह UN Women (संयुक्त राष्ट्र का हिस्सा) के सहयोग से पार्क के परिसर में आयोजित किया जा रहा है।

केरल के मुख्‍यमंत्री- पिनरई विजयन
राजधानी- तिरूवनंतपुरम
राज्‍यपाल- आरिफ मोहम्‍मद खान

———————————
8. ‘जेल पर्यटन’ पहल की शुरूआत किस राज्‍य ने की?

a. झारखंड
b. महाराष्ट्र
c. राजस्‍थान
d. बिहार

Answer: b. महाराष्ट्र

– 26 जनवरी 2021 को गणतंत्र दिवस के मौके पर महाराष्ट्र के पुणे की येरवडा जेल से इसका आरंभ किया गया।
– इसके बाद आम लोग पर्यटक बनकर राज्य की कई अन्य ऐतिहासिक जेलों को अंदर से देख सकेंगे।
– महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बताया कि जेल पर्यटन के दौरान पर्यटकों को येरवडा जैसी कई जेलों के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी जाएगी।
– आजादी की लड़ाई के दौरान महाराष्ट्र में अंग्रेजों ने विभिन्न जेलों में महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरोजिनी नायडू, सरदार वल्लभभाई पटेल, मोतीलाल नेहरू, लोकमान्य तिलक और सुभाष चंद्र बोस सहित स्वतंत्रता सेनानियों को स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कैद कर रखा था।
– बाबासाहेब अम्बेडकर और महात्मा गांधी के बीच प्रसिद्ध पूना पैक्ट यरवदा जेल में एक आम के पेड़ के नीचे हुआ।
– इसके बारे में यहां आने वाले लोगों को बताया जाएगा।
– साथ ही इन जेलों में कैदियों की जीवन शैली की भी झलक देखने को मिलेगी।
– स्कूली छात्रों से 5 रुपये, कॉलेज के छात्रों से 10 रुपये और सामान्य पर्यटकों से 50 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।
– सुरक्षा की दृष्टि से एक बार में 50 पर्यटकों को ही जेल के भीतर जाने दिया जाएगा और मोबाइल फोन, कैमरा जैसी वस्तुएं अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

महाराष्‍ट्र
सीएम – उद्धव ठाकरे
गवर्नर – भगत सिंह कोश्‍यारी

————————————-
9. राष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता (National Women’s Wrestling Championship) में किस खिलाड़ी ने 62 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्‍ड मेडल जीता?

a. साक्षी मलिक
b. सोनम मलिक
c. विनेश फोगाट
d. दिव्या काकरान

Answer: b. सोनम मलिक

– National Women’s Wrestling Championship 30 और 31 दिसंबर 2021 को आगरा (उत्तर प्रदेश) में आयोजित हुआ।
– प्रतियोगिता में 300 से ज्यादा महिला पहलवानों ने हिस्‍सा लिया है।
– यह प्रतियोगिता इसलिए भी काफी खास है, क्योंकि इसे महिला पहलवानों का ओलंपिक में खेलने के लिए पहला पड़ाव माना जा रहा है।

– हरियाणा की 19 साल की युवा पहलवान सोनम मलिक ने रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक को फाइनल में हराकर सीनियर महिला राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक जीता।
– हरियाणा की सोनम ने तीसरी बार साक्षी को हराया है।
– साक्षी रेलवे का प्रतिनिधित्व कर रही थी।
– साक्षी मलिक को सिल्‍वर मेडेल मिला।
– जबकि पुष्‍पा (मध्‍य प्रदेश) ने कांस्‍य पदक जीता।

——————————–
10. राष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता में किस खिलाड़ी ने 50 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्‍ड मेडल जीता?

a. अंजू
b. कविता
c. मीनाक्षी
d. दिव्या काकरान

Answer: c. मीनाक्षी

– 50 किग्रा वर्ग में हरियाणा की मीनाक्षी ने स्वर्ण पदक जीता और उसी राज्‍य की हेनी कुमारी ने रजत पदक हासिल किया।
– महाराष्ट्र की स्वाति शिंदे और दिल्ली की कीर्ति ने कांस्य पदक जीता।

———————————-
11. राष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता में किस खिलाड़ी ने 55 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्‍ड मेडल जीता?

a. विकला मलिक
b. सोनम मलिक
c. अंशु
d. अंजू

Answer: d. अंजू

– हरियाणा की अंजू ने 55 किग्रा वर्ग में स्‍वर्ण पदक जीता।
– दिल्ली की बुंटी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
– वहीं मध्यप्रदेश की पुष्पा और हरियाणा की मनीषा को कांस्य पदक मिला।

———————————-
12. राष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता में किस खिलाड़ी ने 57 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्‍ड मेडल जीता?

a. विकला मलिक
b. सोनम मलिक
c. अंशु
d. मानसी

Answer: c. अंशु

– हरियाणा की अंशु ने 57 किग्रा वर्ग में गोल्‍ड जीता।
– ललिता (रेलवे) को सिल्‍वर मेडेल और रमन यादव (मध्‍य प्रदेश) व मानसी (हरियाणा) को कांस्‍य पदक मिला।

————————————
13. राष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता में किस खिलाड़ी ने 72 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्‍ड मेडल जीता?

a. पिंकी
b. नैना
c. प्रियंका
d. कविता

Answer: a. पिंकी (रेलवे)

– नैना (हरियाणा) को सिल्‍वर मेडेल मिला।
– प्रियंका (यूपी) और कविता (रेलवे) को कांस्‍य पदक मिला।

———————————–
14. कुष्ठ रोग उन्मूलन दिवस (Leprosy Eradication Day) कब मनाया जाता है?

a. 31 जनवरी
b. 30 जनवरी
c. 29 जनवरी
d. 28 जनवरी

Answer: b. 30 जनवरी

– कुष्ठ रोग के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए 30 जनवरी 2021 से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता पखवाड़ा चलाया जा रहा है।
– राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा कुष्ठ रोगियों को समाज की मुख्य धारा से जोडऩे के लिए किए गए प्रयासों की वजह से हर वर्ष 30 जनवरी को उनकी पुण्यतिथि पर कुष्ठ रोग निवारण दिवस के रूप में मनाया जाता है।

वर्ष 2021 की थीम- ‘कुष्ठ के विरुद्ध, आखिरी युद्ध’।

———————————–
15. नशामुक्ति संकल्प एवं शपथ दिवस (Pledge resolution and oath day) कब मनाया जाता है?

a. 31 जनवरी
b. 30 जनवरी
c. 29 जनवरी
d. 28 जनवरी

Answer: b. 30 जनवरी

– राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर 30 जनवरी को नशामुक्ति के पक्ष में संकल्प एवं शपथ पत्र में हस्ताक्षर कराए जाते है।
– गांधीजी का मानना था की नशा हर व्यक्ति के लिए बहुत ही हानिकारक होता है परंतु अगर नवयुवक इस की लत में आ जाते हैं तो उस देश के विकास में बाधा आने लगती है|

——————————–
16. मवेशी वध रोकथाम और संरक्षण अध्‍यादेश (Prevention of Slaughter and Preservation of Cattle Ordinance, 2020) किस राज्‍य ने जनवरी 2021 में लागू किया?

a. आंध्र प्रदेश
b. केरल
c. कर्नाटक
d. तमिलनाडु

Answer: c. कर्नाटक

– कर्नाटक सरकार ने 5 जनवरी 2021 को इस अध्‍यादेश को मंजूरी दी है।
– इस कानून का लक्ष्य गायों की सुरक्षा करना और अवैध मवेशी वध पर रोक लगाना है।
– मवेशी वध रोकथाम और संरक्षण विधेयक, 2020 को शीतकालीन सत्र में विधानसभा में पारित किया गया था लेकिन विधान परिषद में इसे मंजूरी नहीं दी गई थी।
– इसलिए राज्‍य मंत्रीमंडल ने ऑर्डिनेंस पारित कर एक गजट अधिसूचना जारी की।
– अध्‍यादेश को कर्नाटक के राज्‍यपाल वजुभाई वाला ने अनुमति दे दी है।
– नए कानून के तहत, कोई भी व्यक्ति वध के लिए राज्य के भीतर या बाहर किसी भी स्थान से किसी भी मवेशी को नहीं ले जा सकता है।
– सक्षम प्राधिकारी से अनुमति के बाद ही, मवेशियों को कृषि या पशुपालन प्रयोजनों के लिए परिवहन की अनुमति दी जा सकती है।

– अब मवेशियों का वध, तस्करी, अवैध परिवहन और गायों पर अत्याचार अपराध होगा और इसके लिए तीन से सात साल की कैद हो सकती है।
– साथ ही इस अपराध को करने पर 50,000 रुपये से 5 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
– यदि कोई दोबारा इस विधेयक के तहत दोषी पाया जाता है तो उस पर एक लाख से लेकर 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
– और उसे सात साल कैद की सज़ा हो सकती है।

भारत में मवेशी वध कानून
– वर्ष 2005 में, सुप्रीम कोर्ट ने भारत के कई राज्यों में गौहत्या विरोधी कानूनों की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखा।
– भारत में लगभग 20 राज्यों में गोहत्या को विनियमित (Regulate cow slaughter) करने के लिए कानून हैं (इसमें पशु वध भी शामिल है)।


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

 

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account