1st December 2021 Current Affairs

यह 1st December 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. दुनिया का सबसे नया गणतंत्र (republic) कौन सा देश बना, जिसने महारानी एलिजाबेथ II को राज्य के प्रमुख पद से हटा दिया?

a. ऑस्‍ट्रेलिया
b. बारबाडोस
c. कनाडा
d. न्‍यूजीलैंड

Answer: b. बारबाडोस

– ब्रिटिश उपनिवेश बनने के लगभग 400 साल बाद, बारबाडोस दुनिया का सबसे नया गणराज्य बन गया है।
– बारबाडोस हालांकि, ब्रिटेन से 1966 में आजाद हो गया था। लेकिन इसने ब्रिटिश रॉयल फैमेली से संबंध बनाए रखे थे।
– 30 नवंबर 2021 को इस राष्‍ट्र ने ब्रिटिश प्रिंस चार्ल्स की उपस्थिति में एक समारोह में क्विन एलिजाबेथ द्वितीय को राज्य के प्रमुख के रूप में हटा दिया।
– इसके बाद डेम सैंड्रा प्रुनेला मेसन ने बारबाडोस की पहली प्रेसिडेंट (राष्‍ट्रपति) के रूप में पदभार संभाला।

बारबाडोस
– यह समृद्ध कैरिबियाई द्वीपीय देशों में से एक है। (कैरिबियाई क्षेत्र अन्ध महासागर या अटलांटिक महसागर में स्थित एक द्वीप समूह है। )
– प्रधान मंत्री: मिया मोटली (Mia Mottley)
– राजधानी: ब्रिज़टाउन
– मुद्रा: बारबाडोस डॉलर
– महाद्वीप: उत्तरी अमेरिका
– इसकी आबादी करीब 2.85 लाख है।
– इसका क्षेत्रफल 439 स्‍क्‍वायर किलोमीटर है। (दिल्‍ली का एक तिहाई हिस्‍सा। लखनऊ से भी छोटा इलाका।)
– यहां पर Unitary parliamentary constitutional monarchy थी।
– यहां का गवर्नर जनरल, क्‍वीन की रिप्रेजेंटेटिव के तौर पर माना जाता था।

– इस देश ने ब्रिटिश प्रिंस चार्ल्स की उपस्थिति में 29-30 नवंबर की रात 12 बजे गणतंत्र होने की घोषणा की।
– इसके एक महीने पहले ही डेम सैंड्रा मेसन (Dame Sandra Mason), इस देश की पहली प्रेसिडेंट चुनी गईं थी।
– उन्‍होंने 30 नवंबर 2021 को राष्‍ट्रपति पद की शपथ ली।
– इसी दिन ब्रिटेन से बारबाडोस की स्‍वतंत्रता की 55वीं वर्षगांठ थी।
– डेम सैंड्रा मेसन इससे पहले वहां की गवर्नर जनरल थीं।
– अब यह देश गणतंत्र बन गया।
– गणतंत्र (रिपब्लिक) का मतलब कि सत्ता आम लोगों और उनके चुने हुए प्रतिनिधियों के पास होती है।
– यह देश 30 नवंबर को स्वतंत्रता दिवस मनाना जारी रखेगा, लेकिन न केवल महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को प्रमुख के रूप में हटाने की याद में बल्कि देश के पहले राष्ट्रपति एरोल वाल्टन बैरो की याद में भी।
– बारबाडोस के आधिकारिक तौर पर गणतंत्र बनने के साथ ही आधी रात को आतिशबाजी आसमान में छा गई, पूरे द्वीप में स्क्रीन लगाई गई ताकि लोग उस घटना को देख सकें।

बारबाडोस और ब्रिटेन के संबंध
– बारबाडोस, ब्रिटेन से 1966 में आजाद हो गया था। लेकिन इसने ब्रिटिश रॉयल फैमेली से संबंध बनाए रखे।
– यह कनाडा, ऑस्‍ट्रेलिया, न्‍यूजीलैंड की तरह सेल्‍फ-गवर्निंग नेशन बना रहा, लेकिन राज्‍य-प्रमुख के तौर पर ब्रिटेन की महारानी को स्‍वीकार किया।
– लेकिन अब यह देश गणतंत्र हो गया।

बारबाडोस का झंडा
– बारबाडोस का झंडा, हथियारों का कोट और राष्ट्रगान वही रहेगा, लेकिन कुछ संदर्भ बदल जाएंगे।
– “शाही” (रॉयल) और “मुकुट” शब्दों का अब उपयोग नहीं किया जाएगा

– बारबाडोस 54 राष्ट्रमंडल (कॉमनवेल्‍थ) देशों में से एक बना रहेगा।

——————-
2. वित्‍त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में भारत की GDP विकास दर कितनी रही?

a. 1.4 प्रतिशत
b. 3.4 प्रतिशत
c. 4.4 प्रतिशत
d. 8.4 प्रतिशत

Answer: d. 8.4 प्रतिशत

– दूसरी तिमाही मतलब : जुलाई से सितंबर 2021.
– दूसरी तिमाही में कितनी जीडीपी : 35.73 लाख करोड़

जीडीपी ग्रोथ रेट के आंकड़े किसने जारी किए?
– राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (National Statistical Office) ने यह आंकड़े 30 नवंबर 2021 को जारी किए।
– देश में लोगों ने अपनी खपत में वृद्धि की है। एग्रीकल्‍चर ग्रोथ भी सहायक रहा है। इसकी वजह से कुछ बेहतर स्थिति देखने को मिली है।

पिछली तिमाहियों के जीडीपी ग्रोथ रेट आंकड़े
# जुलाई से सितंबर 2021 : 8.4%
# अप्रैल से जून 2021 : 20.1%
# जनवरी से मार्च 2021 : 1.6%
# अक्‍टूबर से दिसंबर 2020 : 0.4%
# जुलाई से सितंबर 2020 : -7.3%

– GDP (Gross domestic product) : 8.4%
– GVA (Gross value added) : 8.5%


GDP क्‍या होता है?
– सकल घरेलू उत्पाद (GDP) किसी एक साल में देश में पैदा होने वाले सभी सामानों और सेवाओं की कुल वैल्यू को कहते हैं।
– GDP किसी देश के आर्थिक विकास का सबसे बड़ा पैमाना है।
– अधिक GDP का मतलब है कि देश की आर्थिक बढ़ोतरी हो रही है, अर्थव्यवस्था ज्यादा रोजगार पैदा कर रही है।
– कम जीडीपी का मतलब कि आर्थिक तौर पर पिछड़ रहे हैं, बेरोजगारी की समस्‍या बढ़ रही है।

ऐसे गणना होती है > GDP = C + I + G + (X-M)

C = कंज्‍यूमर एक्‍सपेंसेज
I = इंडस्‍ट्रीज इन्‍वेस्‍टमेंट
G = गवर्नमेंट एक्‍सपेंडीचर

X = एक्‍सपोर्ट
M = इंपोर्ट


GAV क्‍या होता है?
– इससे किसी इकनॉमी में होने वाले कुल आउटपुट और इनकम का पता लगाया जाता है।
– जीवीए यह जानकारी प्रदान करता है कि, एक तय अवधि में इनपुट कॉस्ट और कच्चे माल का दाम निकालने के बाद कितने रुपये की वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन हो पाया है और इसके साथ ही यह जानकारी भी मिलती है, कि किस खास क्षेत्र, उद्योग या सेक्टर में कितना उत्पादन हो सका है।


दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट कैसी रही?
– इस दौरान (जुलाई से सितंबर 2021) देश की जीडीपी 35.73 लाख करोड़ रही।
– अगर सवाल हो कि जीडीपी ग्रोथ रेट कैसा रहा, तो इसे ठीक-ठाक ही कहा जाएगा, बहुत अच्‍छा नहीं।
– दरअसल, जीडीपी विकास दर का आंकलन पिछले साल के आंकड़ों के आधार पर होता है।
– ग्रोथ रेट में तेज उछाल की वजह साफ तौर पर बेस इफेक्ट रही।
– बेस इफेक्‍ट का मतलब कि पिछले साल की पहली तिमाही का स्‍तर।
– पिछले साल (2020-21) की दूसरी तिमाही में लॉकडाउन की वजह से जीडीपी ग्रोथ रेट -7.3 प्रतिशत था। तो इतना नीचे जाने के बाद अब हमारी अर्थव्‍यवस्‍था में विकास 8.4 प्रतिशत का हुआ है।
– लेकिन अगर फाइनेंशियल ईयर 2019-20 की दूसरी तिमाही से तुलना करेंगे, तो इसमें 0.33 प्रतिशत का उछाल आया है।

अलग-अलग क्षेत्र के अनुसार जीडीपी ग्रोथ रेट
– एग्रीकल्‍चर, फॉरेस्‍ट्री और फिशिंग : 4.5%
– मैनिफैक्‍चरिंग : 5.5%
– इलेक्‍ट्रिसिटी, गैस, वाटर सप्‍लाई : 8.9%
– कंस्‍ट्रक्‍शन : 7.5%
– ट्रेड, होटल और ट्रांसपोर्ट : 8.2%
– प्राइवेट फाइनल कंपजंप्‍शन एक्‍सपेंडीचर : 8.6%

– इन आंकड़ों का मतलब है कि देश में लोगों ने अपनी खपत में वृद्धि की है। एग्रीकल्‍चर ग्रोथ भी सहायक रहा है।

– हालांकि, अर्थव्यवस्था में कुछ सुधार का सबसे बड़ा कारण खपत और निवेश में सुधार रहा।
– यह लगातार चौथी तिमाही है जब सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की विकास दर पॉजिटिव जोन में रही है।

——————-
3. नौसेना के 25वें प्रमुख के तौर पर किसने पदभार ग्रहण किया?

a. एडमिरल आर हरि कुमार
b. एडमिरल विवेक कुमार
c. एडमिरल राजेंद्र कुमार
d. एडमिरल सरबजीत सिंह

Answer: a. एडमिरल आर हरि कुमार

– उन्‍होंने एडमिरल करमबीर सिंह से 30 नवंबर 2021 को दिल्‍ली में साउथ ब्‍लॉक में नेवी चीफ पद का चार्ज लिया।
– एडमिरल करमबीर सिंह रिटायर्ड हो गए हैं।
– नए नेवी चीफ एडमिरल आर हरि कुमार इससे पहले नौसेना के पश्चिमी कमान के प्रमुख के तौर पर तैनात थे।
– उनका जन्‍म 12 अप्रैल 1962 हुआ था, उन्‍होंने वर्ष 1983 में NDA के मामध्‍य से नौसेना ज्‍वाइन की थी।
– आर हरि कुमार ने अपने 38 साल के कॅरियर में इंडियन नेवी के एयरक्राफ्ट कैरियर INS विराट के कमांडिंग ऑफिसर (CO) की पोस्‍ट सहित सहित INS कोरा, निशंक और गाइडेड मिसाइल विध्वंसक INS रणवीर रणवीर को भी कमांड किया है।

भारतीय नौसेना
– स्थापना: 26 जनवरी 1950;
– कमांडर-इन-चीफ: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद

—————-
4. 52वें भारतीय अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव (IFFI 2021) में सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म के लिए ‘गोल्‍डन पीकॉक अवॉर्ड’ किसे मिला?

a. इट्स माई लाईफ
b. गोदावरी
c. रिंग वांडरिंग
d. ब्लड मनी

Answer: c. रिंग वांडरिंग

– भारतीय अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव (IFFI – International Film Festival of India) का आयोजन गोवा में नवंबर 2021 में हुआ।
– सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस समारोह में अवॉर्ड वितरित किए।
– बेस्‍ट फिल्‍म के लिए चुनी गई ‘रिंग वांडरिंग’, एक जापानी फिल्‍म है।
– इस फिल्‍म के डायरेक्‍टर ‘मसाकाजू कानेको’ और प्रोड्यूसर ‘ताकाशी शिओत्सुकी’ हैं।
– यह फिल्‍म द्वित्‍तीय वर्ल्ड वार की पृष्‍ठभूमि (background) पर आधारित है।
– गोल्‍डेन पीकॉक अवॉर्ड के विजेता को प्रशस्ति पत्र और 40 लाख रुपये मिलते हैं।

—————-
5. 52वें भारतीय अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव (IFFI 2021) में बेस्‍ट डायरेक्‍टर के लिए ‘गोल्‍डन पीकॉक अवॉर्ड’ किसे मिला?

a. वाक्लाव कद्रनका
b. एंजेला मोलिना
c. जितेंद्र भीकुललाल जोशी
d. प्रसून जोशी

Answer: a. वाक्लाव कद्रनका

– वह चेक रिपब्लिक से हैं।
– उन्‍हें यह अवॉर्ड फिल्म ‘सेविंग वन हू वाज़ डेड’ के लिए मिला।

—————-
6. 52वें भारतीय अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव (IFFI 2021) में बेस्‍ट एक्‍टर (male) के लिए ‘सिल्‍वर पीकॉक अवॉर्ड’ किसे मिला?

a. अजय देवगन
b. लूसिया मराट
c. लारा बोल्डोरिनी
d. जितेंद्र भीकुललाल जोशी

Answer: d. जितेंद्र भीकुललाल जोशी

– उन्‍हें यह अवॉर्ड फिल्‍म ‘गोदावरी’ में बेहतरीन भूमिका के लिए दिया गया है।

—————-
7. 52वें भारतीय अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव (IFFI 2021) में बेस्‍ट एक्‍टर (female) के लिए ‘सिल्‍वर पीकॉक अवॉर्ड’ किसे मिला?

a. करीना कपूर
b. एंजेला मोलिना
c. लारा बोल्डोरिनी
d. लूसिया मराट

Answer: b. एंजेला मोलिना

– वह स्‍पैनिश एक्‍ट्रेस हैं। उन्‍हें यह अवॉर्ड फिल्म ‘चार्लोट’ के लिए मिला।

—————–
8. 52वें भारतीय अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव (IFFI 2021) में ‘Indian Film Personality of the Year Award’ किसे मिला?

a. एकता कपूर
b. विनोद रॉय
c. प्रसून लतांत
d. प्रसून जोशी

Answer: d. प्रसून जोशी

– इस अवॉर्ड के लिए हेमा मालिनी को भी चुना गया था। लेकिन अवॉर्ड समारोह के दौरान वह मौजूद नहीं थीं।

– प्रसून जोशी, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्‍म सर्टिफिकेशन के चेयरपर्सन हैं।
– वह कवि, लेखक और गीतकार हैं।

—————–
9. 52वें भारतीय अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव (IFFI) 2021 में किस राज्‍य को फिल्‍म शूटिंग के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्‍य का पुरस्‍कार मिला?

a. महाराष्‍ट्र
b. उत्तर प्रदेश
c. दिल्‍ली
d. पंजाब

Answer: b. उत्तर प्रदेश

– यूपी सरकार की तरफ से अपर मुख्‍य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने अवॉर्ड प्राप्‍त किया है।
– यूपी को यह अवॉर्ड केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने प्रदान किया।

यूपी में फिल्‍म सिटी
– नोएडा में 1,000 एकड़ क्षेत्रफल पर फिल्म सिटी बनाने का ऐलान भी हो चुका है।
– इस फिल्म सिटी में प्री-प्रोडक्शन, पोस्ट-प्रोडक्शन, शूटिंग सहित फिल्म निर्माण से संबंधित सभी जरूरी फीचर्स को एक छत के नीचे देने का प्रयास किया जाएगा।
– इस फिल्‍म सिटी में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश अनुमानित है।

प्रतिवर्ष करीब 30 फिल्‍मों की शूटींग-
– कुछ एक्‍टर और डायरेक्‍टर्स का कहना है कि हर साल यूपी में 25 से 30 बड़ी फिल्‍में शूट होती हैं।
– फिल्‍म शूट के लिए सबसे ज्‍यादा चर्चित जिले- लखनऊ, कानपुर, बनारस, बरेली, मथुरा, आगरा, मुरादाबाद और बुंदेलखंड हैं।

पिछले कुछ सालों में बनी फिल्‍मों के नाम-
– पति पत्‍नी और वो, आर्टिकल-15, बाला, बाटला हाउस, गुंजन सक्‍सेना, बगावत, भूलभुलैया 2, जॉली एलएलबी 2, दबंग 2, तनु वेड्स मनु, सत्‍यमेव जयते 2, मिर्जापुर, बुलेट राजा, राझणा, ओमकारा, गदर, इश्किया, तेवर, इश्‍कजादे, पान सिंह तोमर, जिला गाजियाबाद, सुल्‍तान आदि।

यूपी के सीएम: योगी आदित्‍य नाथ
गवर्नर: आनंदी बेन पटेल
राजधानी: लखनऊ

——–
52nd International Film Festival of India Awards 2021 List

– फिल्‍म शूटिंग के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्‍य का पुरस्‍कार: उत्तर प्रदेश (अपर मुख्‍य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने प्राप्‍त किया)
– Best Film के लिए गोल्‍ड पिकॉक अवॉर्ड : जापानी फिल्म ‘रिंग वांडरिंग’
– Best Director के लिए गोल्‍डेन पिकॉक अवॉर्ड : चेक रिपब्लिक के वाक्लाव कद्रनका (फिल्म ‘सेविंग वन हू वाज़ डेड’ के लिए)
– Best Actor (male) के लिए सिल्‍वर पिकॉक अवॉर्ड : जितेंद्र भीकुललाल जोशी (फिल्‍म ‘गोदावरी’ में अपनी भूमिका के लिए)
– Best Actor (female) के लिए सिल्‍वर पिकॉक अवॉर्ड : स्‍पैनिश एक्‍ट्रेस एंजेला मोलिना (फिल्म ‘चार्लोट’ के लिए)
– Jury Special Mention for Debut Feature Film :
द वेल्थ ऑफ द वर्ल्ड
– Indian Film Personality of the Year Award : प्रसून जोशी

——————
10. बेस्‍ट एक्‍टर (पुरुष) के लिए ब्रिक्‍स फिल्‍म फेस्टिवल अवॉर्ड 2021 किसे मिला?

a. अक्षय कुमार
b. अनिल कपूर
c. अमिताभ बच्‍चन
d. धनुष

Answer: d. धनुष

– एक्‍टर धनुष को यह अवॉर्ड फिल्‍म ‘असुरन’ के लिए मिला है।

– भारत में पहली बार वर्ष 2021 में ब्रिक्‍स फिल्‍म फेस्टिवल आयोजित हुआ।
– यह छठा ब्रिक्‍स फिल्‍म फेस्टिवल था।
– चूकि वर्ष 2021 के लिए भारत, BRICS (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) का अध्‍यक्ष है। इसलिए यह आयोजन यहां हुआ।
– इसे गोवा में International Film Festival of India (IFFI) के साथ आयोजित किया गया।

——————–
11. बेस्‍ट एक्‍टर (female) के लिए ब्रिक्‍स फिल्‍म फेस्टिव अवॉर्ड 2021 किसे मिला?

a. करीना कपूर
b. एंजेला मोलिना
c. लारा बोल्डोरिनी
d. लूसिया मराट

Answer: c. लारा बोल्डोरिनी

– वह ब्राजील की एक्‍ट्रेस हैं।
– उन्‍हें यह अवॉर्ड फिल्‍म ‘ऑन व्हील्स’ में बेस्‍ट रोल के लिए मिला है।

———–
BRICS Film Festival Awards 2021 List
– Best Actor (male): भारतीय एक्‍टर धनुष (फिल्‍म असुरन के लिए)
– Best Actor (female): ब्राजील की एक्‍ट्रेस लारा बोल्डोरिनी (फिल्‍म ‘ऑन व्हील्स’ में भूमिका के लिए)
– Best Film : दक्षिण अफ्रीकी फिल्म बराकत
– Best Director : लूसिया मराट (ब्राजीलियन फिल्‍म Ana के लिए)
– Special Mention Award : चीनी निर्देशक यान हान (फिल्‍म ‘ए लिटिल रेड फ्लावर’ के लिए)
– Best Debut Feature Film of a Director : मारी एलेसेंड्रिनी को फिल्‍म जहोरी के लिए।
– ICFT (International Council for Film Television) UNESCO Gandhi Award : फिल्‍म ‘लिंगुई – द सेक्रेड बॉन्ड्स’

——————-
12. मलेशियाई ओपन स्‍क्‍वैश चैंपियनशिप 2021 जीतकर इस खिताब के पहले भारतीय चैंपियन कौन बन गए?

a. विशाल गोस्‍वामी
b. सौरव घोषाल
c. अभय शर्मा
d. दीपक पाराशर

Answer: b. सौरव घोषाल

– वह पहले भारतीय स्‍क्‍वैश स्‍टार है, जिन्‍होंने मलेशियाई ओपन चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया।
– घोषाल ने पुरुष एकल स्‍पर्धा के फाइनल मुकाबले में शीर्ष वरीय कोलंबिया के मिगुएल रोर्डिगेज को 55 मिनट में हराकर यह उपलब्धि हासिल की।
– घोषाल का यह 10वां खिताब है। पिछले तीन सालों से उन्‍होंने कोई खिताब नहीं जीता था, लास्‍ट खिताब 2018 में कोलकाता में जीता था।
– वह कोलकाता के रहने वाले हैं।

– मलेशियाई ओपन स्‍क्‍वैश चैंपियनशिप 2021 में महिला एकल का खिताब मलेशिया की आइफा आजमान ने जीता है।

मलेशिया
– पीएम : इस्माइल साबरी याकूब
– राजधानी : कुआलालंपुर


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

Buy eBooks & PDF

[products limit=”3″ columns=”3″ order=”DESC” visibility=”visible”]