1 August 2025 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्‍वपूर्ण

यह 1 अगस्‍त 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. भारतीय सेना के नए उप-प्रमुख 1 अगस्‍त 2025 को कौन बने?
Who is the new Vice Chief of the Indian Army on 1 August 2025?

a. लेफ्टिनेंट जनरल विवेक वर्मा
b. लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह
c. लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा
d. लेफ्टिनेंट जनरल विनोद साह

Answer: b. लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह

– उन्‍होंने लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि की जगह ली।
– लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह भारतीय सैन्य अकादमी के पूर्व छात्र हैं और दिसंबर 1987 में 4 पैरा (विशेष बल) में कमीशन प्राप्त किया था।
– उन्होंने पवन, मेघदूत, रक्षक और ऑर्किड सहित कई अभियानों में भाग लिया।
– उनके विदेशी युद्ध अनुभव में लेबनान और श्रीलंका में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में सेवा करना शामिल है।

सेना प्रमुख – जनरल उपेंद्र द्विवेदी

—————
2. भारतीय नौसेना के उप-प्रमुख एक अगस्‍त 2025 को कौन बने?
Who became the Vice Chief of the Indian Navy on 1 August 2025?

a. वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन
b. वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन
c. वाइस एडमिरल विनोद साह
d. वाइस एडमिरल एनएस राजा

Answer: a. वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन

– उन्‍होंने वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन की जगह ली। स्‍वामीनाथन को वेस्‍टर्न नेवल कमांड का फ्लैग ऑफिसर-इन-चीफ बनाया गया है।
– वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन को भारतीय नौसेना में 1988 में कमीशन किया गया था।
– उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के डिप्टी कमांडेंट और मुख्य प्रशिक्षक के रूप में भी काम किया है।
– इसके अलावा, उन्होंने पूर्वी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ और पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग के रूप में भी काम किया है।
– वह वात्स्यायन तोपखाना और मिसाइल प्रणालियों के विशेषज्ञ हैं और उन्हें समुद्र और तटीय क्षेत्रों का व्यापक अनुभव है। उन्होंने विभिन्न जहाजों और तटरक्षक बल के जहाजों की कमान संभाली है।

नौसेना प्रमुख – एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी

—————
3. भारतीय सरकारी रिफाइनरी कंपनियों ने किस देश से क्रूड ऑयल खरीदना (जुलाई – अगस्‍त 2025) बंद कर दिया?
Following US pressure, Indian government refinery companies stopped buying crude oil from which country (July – August 2025)?

a. यूएएई
b. सऊदी अरब
c. रूस
d. वेनेजुएला

Answer: c. रूस

– भारतीय सरकारी रिफाइनरी कंपनियों ने जुलाई 2025 के अंतिम सप्‍ताह से रूस से क्रूड ऑयल खरीदना बंद कर दिया।
– न्‍यूजपेपर ‘द हिन्‍दू’ के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने देशों को मास्को से तेल नहीं खरीदने की चेतावनी और यूरोपीय यूनियन के दबाव के बाद भारतीय सरकारी कंपनियों ने रुख अपनाया।
– इससे पहले तक भारत अपनी जरूरत का 35 से 40 प्रतिशत कच्‍चा तेल रूस से आयात करता था। यह बेहद डिस्‍काउंटेड रेट पर मिल रहा था।
– भारत, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक है और समुद्री मार्ग से रूस कच्‍चे तेल का सबसे बड़ा खरीददार है। (पाइप लाइन से चीन सबसे बड़ा खरीददार है)
– यह रूस के लिए राजस्व अर्जित करने का एक महत्वपूर्ण साधन है, क्योंकि वह यूक्रेन में चौथे वर्ष भी युद्ध लड़ रहा है।

किन कंपनियों ने रूस से तेल खरीदना बंद किया
– न्‍यूज एजेंसी रॉयटर्स के हवाले से ‘द हिन्‍दू’ ने लिखा है, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन और मैंगलोर रिफाइनरी पेट्रोकेमिकल लिमिटेड – ने पिछले एक सप्ताह में रूसी कच्चे तेल की मांग नहीं की है।
– आईओसी, बीपीसीएल, एचपीसीएल, एमआरपीएल और संघीय तेल मंत्रालय ने टिप्पणी के लिए रॉयटर्स के अनुरोधों का तुरंत जवाब नहीं दिया।
– रिफाइनरों को डर है कि यूरोपीय संघ के नए प्रतिबंधों से विदेशी व्यापार, जिसमें धन जुटाना भी शामिल है, जटिल हो सकता है- यहाँ तक कि उन खरीदारों के लिए भी जो मूल्य सीमा का पालन करते हैं। भारत ने “एकतरफ़ा प्रतिबंधों” के प्रति अपना विरोध दोहराया है।

अमेरिका की धमकी
– 30 जुलाई को ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया था। इसके साथ-साथ रूस से तेल खरीदने की वजह से जुर्माने का भी ऐलान कर दिया था।
– इससे पहले 14 जुलाई को अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रम्प ने धमकी दी थी कि यदि रूस, यूक्रेन के साथ कोई बड़ा शांति समझौता नहीं करता है तो रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ लगा दिया जाएगा।

—————
4. किस पड़ोसी देश ने 2021 में तख्तापलट के बाद से लागू आपातकाल 31 जुलाई 2025 को हटा लिया, और चुनाव की घोषणा की?
Which neighbouring country has lifted the state of emergency imposed since the coup in 2021, and announced elections on 31 July 2025?

a. बांग्‍लादेश
b. श्रीलंका
c. पाकिस्‍तान
d. म्‍यांमार

Answer: d. म्‍यांमार

– म्यांमार की सेना ने 31 जुलाई, 2025 को देश में आपातकाल की स्थिति समाप्त कर दी।
– जुंटा प्रवक्ता ज़ॉ मिन टुन ने कहा दिसंबर 2025 में चुनाव कराए जाएंगे जिसकी तैयारियां तेज कर दीं।
– यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्र में गृहयुद्ध की स्थिति बनी हुई है और विद्रोह ने बड़ा रूप ले लिया है।
– देश में म्यांमार की सेना को अर्थव्यवस्था के पतन और लोकतंत्र समर्थक सशस्त्र समूहों के बढ़ते प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है।

फरवरी 2021 से लगा है आपातकाल
– दरअसल, वर्ष 2020 में आंग सान सू की नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (NLD) ने आम चुनावों में 476 में 396 सीटें जीती, जिसे सेना समर्थित यूनियन सॉलिडेरिटी एंड डेवलपमेंट पार्टी (USDP) ने अस्वीकार कर दिया।
– चुनाव में धांधली का आरोप लगाया गया, जिसके बाद 1 फरवरी, 2021 को म्यांमार सेना ने तख्तापलट कर आपातकाल लगा दिया।
– सेना ने तत्‍कालीन राष्ट्रपति विन म्यिंट और स्टेट काउंसलर आंग सान सू समेत कई NLD नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।
– सेना ने कार्यवाहक राष्ट्रपति म्यिंट स्वे (सेना समर्थित) के जरिए एक साल के लिए राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया था जिसे बाद में बढ़ाया गया।
– इसके बाद सेना ने सत्ता अपने कमांडर-इन-चीफ, सीनियर जनरल मिन आंग ह्लाइंग को सौंप दी। सेना प्रमुख ने खुद को देश का कार्यवाहक राष्‍ट्रपति घोषित कर दिया।
– वह स्टेट एडमिनिस्ट्रेटिव काउंसिल (SAC) और सैन्य जून्टा के रूप में देश चला रहे थे।
– इसके विरोध में म्यांमार में लोग सड़क पर उतरे और खूब प्रदर्शन हुए।
– इस दौरान 2,900 से अधिक लोग मारे गए और 18,000 लोग गिरफ्तार हुए।

छह माह में चुनाव कराए जाएंगे
– अब सेना प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग ने आपातकाल हटाने का ऐलान करने के साथ ही कहा छह माह में चुनाव कराए जाएंगे।
– हालांकि सैन्य शासन द्वारा अभी तक मतदान की कोई निश्चित तारीख घोषित नहीं की गई है।
– लेकिन राजनीतिक दलों का पंजीकरण किया जा रहा है, तथा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों पर प्रशिक्षण सत्र पहले ही आयोजित किए जा चुके हैं।
– सैन्य सरकार ने कहा कि उसने एक नया कानून बनाया है, जिसके तहत “चुनावी प्रक्रिया के एक हिस्से को नष्ट करने” के उद्देश्य से भाषण देने या विरोध प्रदर्शन करने पर 10 साल तक की जेल की सजा का प्रावधान है।

विद्रोही समूह
– मांडले पीपुल्स डिफेंस फोर्स (मांडले-पीडीएफ) म्यांमार के मांडले क्षेत्र में सक्रिय एक सशस्त्र प्रतिरोध समूह है। यह 2021 के तख्तापलट के बाद, नेशनल यूनिटी गवर्नमेंट (एनयूजी) द्वारा स्थापित पीपुल्स डिफेंस फोर्स (पीडीएफ) का हिस्सा है. मांडले-पीडीएफ मध्य म्यांमार में सबसे सक्रिय और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण प्रतिरोध बलों में से एक है, जो समन्वित हमले करने, जुंटा शिविरों पर कब्जा करने और जातीय सशस्त्र संगठनों के साथ मिलकर ड्रोन ऑपरेशन करने के लिए जानी जाती है

राजधानी: नेपीडॉ
राष्ट्रपति: यू विन म्यिंट (2021)
आबादी: 5.41 करोड़ (2023)
मुद्रा: म्यान्मार क्यात
भाषा: बर्मी
पड़ोसी देश: भारत, बांग्लादेश, चीन, लाओस और थाईलैंड.

—————-
5. प्रलय किस तरह की मिसाइल है, जिसका लगातार 2 बार परीक्षण DRDO ने अब्‍दुल कलाम द्वीप पर किया?
What type of missile is Pralay, which was tested twice consecutively by DRDO on Abdul Kalam Island?

a. सर्फेस टू सर्फेस शॉट रेंज बैलेस्टिक मिसाइल
b. सर्फेस टू एयर क्रूज मिसाइल
c. इंटर कॉन्टिनेंटल बैलेस्टिस मिसाइल
d. मिडियम रेंज बैलेस्टिस मिसाइल

Answer: a. सर्फेस टू सर्फेस शॉट रेंज बैलेस्टिक मिसाइल (SRBM) (जमीन से जमीन पर मार करने वाली कम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल)

SRBM
– लगभग 1,000 किमी (620 मील) या उससे कम की रेंज वाली बैलिस्टिक मिसाइल को शॉट रेंज बैलेस्टिक मिसाइल (SRBM) कहा जाता है।
– DRDO ने 28 और 29 जुलाई 2025 को लगातार दो बार ओडिशा तट के अब्दुल कलाम द्वीप से SRBM प्रलय का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

प्रलय अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली
– यह सरफेस-टू-सरफेस (सतह से सतह) शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (SRBM) है।
– इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित किया गया है।
– ‘प्रलय’ 350-500 किमी की एक शॉर्ट रेंज मिसाइल है।
– इसकी पेलोड क्षमता 500-1,000 किग्रा है।
– ‘प्रलय’ को वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) और नियंत्रण रेखा (LOC) पर तैनाती के लिए विकसित किया गया है।
– प्रलय मिसाइल एक स्वदेशी रूप से विकसित ठोस ईंधन आधारित अर्ध-प्रक्षेपवक्रिक (quasi-ballistic) मिसाइल है।

अब्दुल कलाम द्वीप
– यह बंगाल की खाड़ी में भारतीय तट से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर है।
– ओडिशा के भद्रक जिले में है।
– इस द्वीप का पुराना नाम व्‍हीलर आईलैंड था।
– इसका प्रयोग भारत अपने प्रक्षेपास्त्र (मिसाइल) कार्यक्रम के परीक्षण केन्द्र के रूप में करता है।
– अब्दुल कलाम द्वीप भारत की अधिकांश मिसाइलों के लिए मिसाइल परीक्षण सुविधा है; आकाश मिसाइलें, अग्नि मिसाइलें, एस्ट्रा मिसाइल, ब्रह्मोस, निर्भय, प्रहार मिसाइल, पृथ्वी मिसाइल, शौर्य मिसाइल, उन्नत वायु रक्षा (एएडी), पृथ्वी वायु रक्षा और हाल ही में एक एएसएटी मिसाइल परीक्षण सुविधा तक पहुंच जहाज द्वारा होती है।
– द्वीप को मुख्य भूमि से जोड़ने वाला कोई पुल या हवाई अड्डा नहीं है। एक छोटा हेलिपैड है, लेकिन मिसाइल एयरफ्रेम और सभी आपूर्ति, निर्माण सामग्री और भारी उपकरण जहाज से पहुंचते हैं।

————–
6. विश्व फेफड़े का कैंसर दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Lung Cancer Day observed?

a. 31 July
b. 1 August
c. 2 August
d. 3 August

Answer: b. 1 August

2025 की थीम
– बाधाओं को तोड़ना: शीघ्र पहचान और समान देखभाल को बढ़ावा देना
– Breaking Barriers: Championing Early Detection and Equal Care

– फेफड़ों के कैंसर से संबंधित चुनौतियों और खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष यह दिवस मनाया जाता है।
– प्राथमिक जोखिम कारक तंबाकू का सेवन है, जो लगभग 85% फेफड़ों के कैंसर के मामलों से जुड़ा है।

फेफड़ों के कैंसर को कैसे रोकें?
– धूम्रपान छोड़े।
– सेकेंड हैंड स्मोकिंग से बचें।
– स्वस्थ आहार बनाए रखें।
– नियमित रूप से व्यायाम करें।
– किसी भी तरह के जहरीले रसायनों के संपर्क में आने से बचें।

—————
7. नोएडा (गौतमबुद्ध नगर, UP) की पहली महिला जिलाधिकारी (DM) कौन बनीं?
Who became the first woman District Magistrate (DM) of Noida (Gautam Buddha Nagar, UP)?

a. उमी कुमारी
b. रश्‍मी साहू
c. मेधा रूपम
d. मेघना देसाई

Answer: c. मेधा रूपम

– वह 2014 बैच की आईएएस अधिकारी हैं।
– यूपी सरकार ने 31 जुलाई 2025 को गौतमबुद्ध नगर की पहली महिला जिलाधिकारी (डीएम) नियुक्त किया गया।
– उनके पिता ज्ञानेश कुमार केरल कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं, और भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त हैं।
– उनके पति मनीष बंसल भी 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
– रूपम का जन्म 21 अक्टूबर 1990 को आगरा में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा केरल में पूरी की और सेंट स्टीफंस कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
– वह एक राष्ट्रीय स्तर की राइफल निशानेबाज भी हैं और 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में राज्य रिकॉर्ड भी रखती हैं।

—————
8. फ्रांस और ब्रिटेन के बाद फिलिस्तीन को मान्यता देने का ऐलान करने वाला G7 का तीसरा देश कौन बन गया है?
After France and Britain, who has become the third G7 country to announce recognition of Palestine?

a. कनाडा
b. जापान
c. इटली
d. जर्मनी

Answer: a. कनाडा

– प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने 30 जुलाई 2025 को इसका ऐलान किया।
– यह मान्यता औपचारिक रूप से सितंबर 2025 में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के दौरान दी जाएगी।
– हालांकि इस कदम के बाद अमेरिका ने कनाडा पर 35% का टेरिफ लगा दिया।
– दरअसल, गाजा पट्टी में इजराइल और हमास के बीच करीब दो साल से जंग जारी है। वहां में पानी और खाद्य संकट और रिफ्यूजी शिविरों की हमलों से मानवीय संकट गहरा गया है।
– इसके चलते इजराइल पर लगातार अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ रहा है।
– हालांकि मार्क कार्नी ने मान्यता के लिए कुछ शर्तें भी रखी हैं। इन्हें फिलिस्तीन को पूरा करना होगा।
– शर्त के अनुसार, फिलिस्तीन को अगले वर्ष चुनाव कराना अनिवार्य होगा, जो कि 2006 के बाद पहली बार होगा।
– चुनाव और शासन में हमास की कोई भागीदारी नहीं होगी। (हमास को आतंकी संगठन माना जाता है)
– फिलिस्तीनी हथियारों और लड़ाकू क्षमताओं से मुक्त क्षेत्र बनाया जाएगा।
– कार्नी ने कहा कि उन्होंने फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास से सीधे बात की है और इन शर्तों पर सहमति मिल गई है।
– कनाडा ने फिलिस्तीनी अथॉरिटी को 63 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है।
– साथ ही, 190 करोड़ रुपए की मानवीय सहायता देने की घोषणा की है।

राजधानी: ओटावा
आबादी: 40.15 मिलियन (2025)
भाषा: अंग्रेजी और फ्रेंच
मुद्रा: कनाडाई डॉलर

—————
9. किस राज्‍य में 7 अगस्त, डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन की जयंती को सतत कृषि दिवस के रूप में मनाया जाएगा?
In which state, 7 August, Dr. M.S. Swaminathan’s birth anniversary will be celebrated as Sustainable Agriculture Day?

a. मध्‍य प्रदेश
b. राजस्‍थान
c. उत्‍तर प्रदेश
d. महाराष्ट्र

Answer: d. महाराष्ट्र

– राज्य के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे ने कहा कि यह डॉ. स्वामीनाथन के कृषि क्षेत्र में अमूल्य योगदान के प्रति श्रद्धांजलि है।
– साथ ही राज्य सरकार ने महाराष्ट्र की सभी कृषि विश्वविद्यालयों को डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन बायो-हैप्पीनेस सेंटर-रिसर्च सेंटर स्थापित करने का निर्देश दिया है।
– इन केंद्रों का उद्देश्य स्थायी कृषि, जलवायु अनुकूलन तकनीक और खाद्य सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर केंद्रित अनुसंधान को बढ़ावा देना है।

एम एस स्वामीनाथन
– भारत के महान कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन का पूरा नाम मनकोम्बु संबाशिवन स्वामीनाथन है।
– स्वामीनाथन हरित क्रांति के एक विश्व नेता थे।
– उन्होंने गेहूं और चावल की उच्च उपज देने वाली किस्मों को पेश किया और आगे विकसित किया।
– उन्‍हें शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार, रेमन मैग्सेसे पुरस्कार और अल्बर्ट आइंस्टीन विश्व विज्ञान पुरस्कार मिला।
– फरवरी 2024 में केंद्र सरकार ने भारत रत्न देने का ऐलान किया था।

नोट
– राष्‍ट्रीय कृषि दिवस : 23 दिसंबर (चौधरी चरण सिंह की जयंती पर )
– अंतर्राष्ट्रीय कृषि दिवस : 11 जून

—————
10. राष्‍ट्रपति ने किस राज्‍य में राष्‍ट्रपति शासन की अवधि 13 अगस्‍त 2025 से अगले 6 महीने के लिए बढ़ाने की मंजूरी दी?
In which state did the President approve the extension of the period of President’s rule for the next 6 months from August 13, 2025?

a. जम्‍मू कश्‍मीर
b. पुदुचेरी
c. मणिपुर
d. झारखंड

Answer: c. मणिपुर

– लोकसभा ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की अवधि 13 अगस्त, 2025 से आगे छह महीने के लिए बढ़ाने को मंजूरी देते हुए एक वैधानिक प्रस्ताव पारित किया।
– इसके बाद राष्‍ट्रपति ने इसे मंजूरी दे दी।
– इससे अब फरवरी 2026 तक राष्‍ट्रपति शासन जारी रहेगा।

अशांत राज्‍य मणिपुर
– मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच हिंसक तनाव पिछले डेढ़ साल से बना हुआ है।
– मणिपुर में कानून-व्यवस्था बिगड़ने की चिंताओं के कारण पहली बार 13 फरवरी, 2025 को राष्ट्रपति शासन लगाया गया था।
– इस उपाय को संसद द्वारा 2 अप्रैल, 2025 को छह महीने की प्रारंभिक अवधि के लिए अनुमोदित किया गया था।
– संविधान के अनुसार, ऐसी मंजूरी केवल छह महीने के लिए वैध होती है, जिसके बाद संसद को यह निर्णय लेना होता है कि इसे आगे बढ़ाया जाए या नहीं।

मणिपुर
– राजधानी – इंम्‍फाल
– राज्‍यपाल – अजय कुमार भल्ला


PDF Download: Click here


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *