Daily Current Affairs, Current Affairs 1 April 2020, Current Affairs 1 April, Current Affair 1 April 2020 Question, 1 April 2020 Current Affairs, Current Affairs 1 April 2020

यह 1 April 2020 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. कोरोना वायरस की वजह से राष्‍ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका में कितने लोगों की मौत की आशंका जताई है?

a. 70 हजार
b. 80 हजार
c. 90 हजार
d. एक लाख से ज्‍यादा

Answer: d. एक लाख से ज्‍यादा

– डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि कोविड 19 जिस तरह से अमेरिका में फैला है, ऐसे में अगर एक लाख या इससे ज्‍यादा मौतें हुईं तो कहेंगे कि गुड जॉब है। मतलब अच्‍छा काम हुआ।
– अगले दो हफ्तों में कोरोना वायरस की वजह से अमेरिका में मृत्यु दर का आंकड़ा अपने चरम पर होना संभावित है।
– यहां पर ‘सोशल डिस्टैंसिंग’ की गाइडलाइन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है।
– अमेरिका ने अब तक किए 10 लाख कोरोना वायरस टेस्‍ट, महामारी को रोकने में ट्रंप की युद्धस्‍तर पर तैयारी

——————————-
2. केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के बाद सामान्‍य स्थिति बहाल करने के लिए किसकी अध्‍यक्षता में समिति का गठन किया है?

a. पीके सिन्‍हा
b. पीके मिश्रा
c. वीके पॉल
d. निर्मला सीतारमण

Answer: b. पीके मिश्रा

– वह प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव हैं।
– यह उच्च स्तरीय समिति स्वास्थ्य देखभाल में सुधार और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के उपाय सुझाएगी।
– इस समिति में अलग-अलग कार्यबल समूह होंगे।
– प्रत्‍येक समूह में छह सदस्‍य हैं।
– समूहों में 20 सचिवों और 40 अन्‍य अधिकारियों को शामिल किया गया है।

– “अर्थव्यवस्था और कल्याण” पैनल आर्थिक मामलों के सचिव के अधीन काम करेगा।
– नीति अयोग सदस्य वी.के. पॉल के नेतृत्व में एक और कार्यकारी समूह का गठन किया गया है। यह टीम चिकित्सा उपकरणों, दवाओं की निरंतर आपूर्ति बनाये रखने और अस्पताल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उपाय सुझाएगी।

—————————–
3. यूनाइटेड नेशंस की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कोविड 19 के असर से दुनिया की अर्थव्यवस्था को इस साल मंदी झेलनी पड़ेगी, लेकिन चीन और किस देश को असर न पड़ने की उम्‍मीद है?

a. भारत
b. बांग्‍लादेश
c. पाकिस्‍तान
d. अमेरिका

Answer: a. भारत

– यह रिपोर्ट यूएन की है। – यूएन कांफ्रेंस ऑन ट्रेड एंड डेवलपमेंट (UNCTAD)
Report – The Covid-19 Shock to Developing countries: Towards a whatever it takes programme for the two-thirds of the world’s population being left behind.

– यूएन ने इसकी वजह नहीं बताई कि वैश्विक मंदी से भारत और कैसे बचेंगे।
– यह भी नहीं लिखा है कि कि इंडिया और चाइना में कोई नुकसान नहीं होगा।
– इनके जो मेगा प्रोजेक्‍ट थे वे रुक जाएंगे।
– कई जो प्रोग्राम्‍स थे, वो तीन, चार या पांच साल तक आगे खिंसक सकते हैं।

– लेकिन दुनिया को जितना नुकसान होने वाला है, उससे कम नुकसान होगा, इंडिया और चाइना को।

– इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अब दुनिया को इकट्ठा आने की जरूरत है।
– जब भी कोविड-19 को हम कंट्रोल कर लेंगे, तब उसके बाद बड़ा संकट इकोनॉमिक रेसेशन होगा।

– डेवलपिंग कंट्री में काफी लॉस होगा।
– बांग्‍लादेश, म्‍यांमार ऐसी जगह पर काफी ज्‍यादा स्थिति खराब होगी।

– पूरी दुनिया लॉकडाउन में है। चीन और कुछ देश हैं, जो लगभग उबर चुकी है, वहां बड़े हिस्‍से में लॉकडाउन नहीं है।

– यूके ने अनाउंस किया है, कि छह महीने तक लॉकडाउन रह सकता है।
– रूस भी लॉकडाउन के रास्‍ते पर है।
– यूएस में ऑफिशियली लॉकडाउन नहीं है, लेकिन सोशल डिस्‍टेंसिंग की स्थिति लॉडकाउन जैसी ही है।
– ट्रंप कह चुके हैं कि अमेरिका में एक लाख मौतें हुईं तो कहेंगे कि अच्‍छी कोशिश की।
– यूरोप में हालत खराब है।
– मेजर इकोनॉकी की एक्‍ट‍िविटी ठप है। यह वर्ल्‍ड इकोनॉमी के लिए वेरी बैड बात है।

इंडिया -चाइना
– चीन के पास बहुत ऑप्‍शन है। वहां बीजिंग और शंघाई में लॉकडाउन हुआ ही नहीं।
– सिर्फ हुबी प्रोविंस थी, वहां लॉकडाउन किया।
– चीन अब फिर से मैनिफेक्‍चरिंग फिर से शुरू कर रहे हैं।

– अगर ग्‍लोबली डिमांड कम होती है, और कंपनियों को नुकसान होता है, तो वह इसे आसानी से टेकल कर सकती है।
– चीन के पास बहुत सारे फॉरेन एक्‍सचेंज रिजर्व है।
– 3.107 ट्रिलियन डॉलर है।

– इंडिया में कोविड 19 का कम्‍यूनिटी स्‍प्रेड का मामला कम है।
– कम से कम अभी तक तो यही स्थिति है। हालांकि दिल्‍ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के मरकज में शामिल लॉकडाउन में दो हजार लोग रुके थे, और उनमें से कइयों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
– लेकिन उसे रोकने की स्थिति चल रही है।

– भारत अपनी अर्थव्‍यवस्‍था के लिए एक्‍सपोर्ट पर ज्‍यादा निर्भर नहीं है।
– जीडीपी में एक्‍सपोर्ट के हिस्‍से की बात करें तो 2014-15 में 15 प्रतिशत था, जो 2018-19 में 11 प्रतिशत रहा।

– खतरा यह है कि अगर लॉकडाउन एक्‍सटेंड हो गया, सरकार ने कहा है कि सिर्फ 21 दिन का रहेगा, लेकिन अगर कोरोना कंट्रोल में नहीं आया तो, दिक्‍कत होगी।

——————————-
4. अमेरिका ने किस देश पर लगाए गए परमाणु प्रतिबंधों को 30 मार्च से अगले 60 दिनों के लिए बढ़ा दिया?

a. पाकिस्‍तान
b. सऊदी अरब
c. सीरिया
d. ईरान

Answer: d. ईरान

– प्रतिबंधों का मुख्य उद्देश्य ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना है।
– अमेरिकी विदेशी मंत्रालय के अनुसार, ईरान को परमाणु हथियार रखने की अनुमति कभी नहीं दी जाएगी।
– कोरोना वायरस की वजह से यूनाइटेड नेशंस ह्यूमनराइट्स प्रमुख ने ईरान पर प्रतिबंध में छूट देने की अपील की थी। जिसे अमेरिका ने खारिज कर दिया।

– अमेरिका ने ईरान न्यूक्लियर डील रद्द करके साल 2018 में प्रतिबंध लगा दिए थे.
– अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से तनाव का माहौल है
– अमेरिका ने कुछ महीने पहले एक मिसाइल हमले में ईरान के बड़े कमांडर को मार गिराया था, जिसके बाद दोनों ओर से हथियारों का इस्तेमाल हुआ.

———————————-
5. प्रसिद्ध लोक गायिका परवई मुनियाम्मा का निधन 28 मार्च 2020 को हो गया वो किस राज्‍य से थीं?

a. तमिलनाडू
b. आंध्र प्रदेश
c. केरल
d. कर्नाटक

Answer: a. तमिलनाडू

– वह तमिल लोक गायिका और एक्‍ट्रेस थी।
– उनका गीत “मदुरै वीरन” बहुत प्रसिद्ध हुआ।
– वह 50 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी है, जिनमे उन्होंने ज्यादतर दादी की भूमिकाएं निभाई हैं।
– मुनियाम्मा को मार्च 2019 में तमिलनाडु सरकार द्वारा कलाईममानी की उपाधि से सम्मानित किया था।

——————————-
6. किस राज्य ने 30 मार्च को अपना स्थापना दिवस मनाया?

a. राजस्‍थान
b. उत्‍तर प्रदेश
c. गुजरात
d. तेलंगाना

Answer: a. राजस्‍थान

– राजस्थान की स्थापना 30 मार्च, 1949 को हुई थी।

——————————
7. कोरोना वायरस की वजह से मशहूर कॉमेडी एक्‍टर केन शिमुरा का निधन 29 मार्च 2020 को हो गया, वह किस देश से थे?

a. चीन
b. जापान
c. रूस
d. नेपाल

Answer: b. जापान

– वह 70 वर्ष के थे।
– जापान में कोरोना वायरस से किसी सिलेब्रिटी की यह पहली मौत है।
– केन शिमुरा ने अपना करियर 1970 में शुरू किया था। वह जापान के लोकप्रिय कमीडियन में से एक थे।
– दुनियाभर में महामारी बन चुके कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्‍या 7 लाख को पार कर गई है।
– मरने वाले लोगों की संख्‍या 34 हजार को पार कर गई है।

—————————–
8. वित्त मंत्रालय ने केंद्रीय बजट 2020-21 में क्वांटम टेक्नोलॉजी और एप्लिकेशन पर आधारित राष्ट्रीय मिशन के तहत कितने वर्ष के लिये 8,000 करोड़ रुपए खर्च करने की घोषणा की है?

a. सात वर्ष
b. पाँच वर्ष
c. तीन वर्ष
d. चार वर्ष

Answer: b. पाँच वर्ष

– इस मिशन के तहत क्वांटम कंप्यूटिंग से जुड़ी तकनीकों को विकसित करना है।
– भारत को अमेरिका और चीन के बाद इस क्षेत्र में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश बनाना है.
– क्वांटम टेक्नोलॉजी से न केवल अल्ट्रा फास्ट कंप्यूटिंग क्षमताएँ बढेंगी, – इससे रणनीतिक और आर्थिक फायदे भी होंगे. बजट में नई घोषणा से संसाधन समस्या को ठीक करने में बहुत मदद मिलेगी
– संपूर्ण विश्व उच्च गुणवत्ता वाली जनशक्ति की कमी से अभी भी जूझ रहा है.

—————————–
9. केंद्र सरकार ने आरबीआई के डिप्‍टी गर्वनर विभु प्रसाद कानूनगो का कार्यकाल कितने समय के लिए बढ़ाया गया है?

a. छह माह
b. दो साल
c. एक साल
d. नौ माह

Answer: c. एक साल

– 27 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने यह फैसला लिया।
– विभु प्रसाद कानूनगो का कार्यकाल 2 अप्रैल 2020 को समाप्त होने वाला था।
– अब उनकी सर्विस को बढ़ाकर 3 अप्रैल, 2021 तक कर दिया गया है।
– कानूनगो को 3 अप्रैल, 2017 को आरबीआई के डिप्‍टी गवर्नर बने थे।

—————————-
10. NATO (नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन) में 30 सदस्‍य के रूप में कौन सा देश शामिल हुआ?

a. कोसोवो
b. सर्बिया
c. यूक्रेन
d. उत्तरी मैसेडोनिया

Answer: d. उत्तरी मैसेडोनिया

– 27 मार्च, 2020 को, उत्तरी मैसेडोनिया गणराज्य ने आधिकारिक तौर पर उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) के 30 वें और सबसे नए सदस्य के रूप में शामिल किया है।

नाटो के बारे में:
NATO का मुख्यालय– ब्रसेल्स,बेल्जियम
सदस्य– 30
महासचिव– जेन स्टोलटेनबर्ग

उत्तर मैसेडोनिया
राजधानी– स्कोप्जे
मुद्रा– मेसीडोनियन डेनर
राष्ट्रपति– स्टेवोपेंडारोव्स्की

——————————–

Public sector bank & their business size in India

1. State Bank of India – Rs 52.05 Lakh Crore
2. Punjab National Bank (OBC+ United Bank of India) – Rs 17.94 lakh crore
3. Bank of Baroda – Rs 16.13 lakh crore
4. Canara Bank (+ Syndicate Bank) – Rs 15.20 lakh crore
5. Union Bank of India (Andhra Bank + Corporation Bank) – Rs 14.59 lakh crore
6. Bank of India – Rs 9.03 lakh crore
7. Indian Bank (+ Allahabad Bank) – Rs 8.08 lakh crore
8. Central Bank of India – Rs 4.68 lakh crore
9. Indian Overseas Bank – Rs 3.75 lakh crore
10. UCO Bank – Rs 3.17 lakh crore
11. Bank of Maharashtra – Rs 2.34 lakh crore
12. Punjab & Sindh Bank: Rs 1.71 lakh crore


 

Free Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here

Free One Liner MCQ PDF –  Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account